भारती कॉलेज: जानिए दिल्ली यूनिवर्सिटी के भारती कॉलेज में पढ़ने के लिए कोर्सेज, आवेदन प्रक्रिया आदि

1 minute read
जानिए दिल्ली यूनिवर्सिटी के भारती कॉलेज में पढ़ने के लिए कोर्सेज, आवेदन प्रक्रिया आदि

दिल्ली यूनिवर्सिटी भारत के टॉप विश्वविद्यालयों में से एक है। वहीं दिल्ली यूनिवर्सिटी के टॉप कॉलेज में से एक भारती कॉलेज को माना जाता है। भारती कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय के वेस्ट कैंपस में स्थित एक गर्ल्स कॉलेज है, जो अपनी बेस्ट क्वालिटी एजुकेशन के लिए जाना जाता है। भारती में विभिन्न UG और PG कोर्सेज में पढ़ाई कराता है। यहाँ भारती कॉलेज और वहां पढ़ाए जाने वाले कोर्सेज के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। पूरी जानकारी के लिए इस ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़ें।

स्थापना वर्ष 1971 
यूनिवर्सिटी दिल्ली यूनिवर्सिटी 
वेबसाइट www.bharaticollege.du.ac.in
प्रकार पब्लिक कॉलेज 
कैंपसवेस्ट कैम्पस 

भारती कॉलेज का इतिहास

भारती कॉलेज, 1971 में भारती महिला कॉलेज के रूप में स्थापित, दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध एक महिला कॉलेज है। कॉलेज 2000 से अधिक महिला छात्रों को शिक्षा प्रदान करता है। यह नई दिल्ली के जनकपुरी जिले में स्थित है। कॉलेज साहित्य, मानविकी, विज्ञान और वाणिज्य में स्नातक पाठ्यक्रम प्रदान करता है। यह परिवहन के विभिन्न माध्यमों से शहर के अन्य हिस्सों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। ‘डॉ. रेखा सपरा‘ वर्तमान में कॉलेज की कार्यवाहक प्राचार्य हैं।

भारती कॉलेज को क्यों चुनें?

आपको निम्नलिखित कारणों से भारती कॉलेज को चुनना चाहिए, जैसे कि-

  • भारती कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रमुख कॉलेजों में से एक है।
  • यह कॉलेज बहुत साधारण फीस में बहुत अच्छी शिक्षा देता है।
  • इस कॉलेज में पढ़ाने वाले प्रोफ़ेसर बहुत ही अच्छे माने जाते हैं।
  • भारती कॉलेज के नाम के कारण वहां से पढ़ने के बाद आपको किसी अच्छे संसथान में नौकरी मिलने की संभावनाए बहुत बढ़ जाती हैं।
  • इस कॉलेज से पढ़ने के बाद आपके व्यक्तित्व का सम्पूर्ण विकास होता है।

भारती  कॉलेज की रैंकिंग्स 2023

इस कॉलेज की रैंकिंग 2023 विभिन्न संस्थाओं द्वारा कराए गए सर्वे के अनुसार इस प्रकार है: 

संस्था भारती कॉलेज रैंकिंग 
NAACB
आउटलुक इंडिया 51
इंडिया टुडे सर्वे 60

भारती कॉलेज में टॉप कोर्सेज और फीस

इस कॉलेज के टॉप कॉसेज और उनकी अनुमानित फीस इस प्रकार हैं:-

कोर्स औसत सालाना फीस (INR)
BA Hons10,000 -16,000 
MA14,530-16,000
BA11,000-16,000
BSc Hons 10,000 -16000  
MSc 16,170-18,000
BSc 10,000 -16,000 
B.Com 10,000 -16,0000 
B. Com Hons 10,000 -16,0000 

भारती कॉलेज कॉलेज में पढ़ने के लिए एडमिशन प्रक्रिया

इस कॉलेज में एडमिशन की प्रक्रिया को हम निम्नलिखित हैडलाइन्स की मदद से समझ सकते हैं-

आवश्यक योग्यता

इस कॉलेज में पढ़ने के लिए निम्नलिखित योग्यता होना आवश्यक है-

  • किसी भी अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन लेने के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास  होना ज़रूरी है।
  • किसी भी पीजी कोर्स में एडमिशन लेने के लिए मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना आवश्यक है।
  • किसी भी पीएचडी कोर्स में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट का मास्टर्स किया होना अनिवार्य है।
  • भारती कॉलेज में किसी भी UG या PG कोर्स में एडमिशन लेने के लिए CUET का एंट्रेंस एग्जाम क्वालीफाई करना ज़रूरी है।

भारती कॉलेज कॉलेज के लिए आवेदन प्रक्रिया

इस कॉलेज कॉलेज के लिए आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार है:

  • कैंडिडेट सबसे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के एडमिशन पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।  
  • उसके बाद एडमिशन फॉर्म भरें और उसे सब्मिट करें।  
  • अपने सभी ज़रूरी दस्तावेज़ और फोटो अपलोड करें।
  • एप्लिकेशन फीस जमा करें।  
  • एप्लिकेशन फॉर्म डाउनलोड कर लें और उसका एक प्रिंट आउट निकालकर रख लें।

भारती कॉलेज में पढ़ने के लिए आवश्यक दस्तवेजों की लिस्ट

इस कॉलेज में पढ़ने के लिए आवश्यक दस्तवेजों की लिस्ट इस प्रकार है: 

  • दसवीं की मार्कशीट 
  • 12वीं के मार्कशीट 
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट 
  • आधार कार्ड/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस
  • CUET का स्कोर कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट

प्रवेश परीक्षाएं

  • भारती कॉलेज में किसी भी UG कोर्स में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट को CUET का एंट्रेंस एग्जाम क्वालीफाई करना अनिवार्य होता है।  
  • पीएचडी में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट को UGC/NET का एग्जाम क्वालीफाई करना अनिवार्य होता है।  

भारती कॉलेज में पढ़ने के लिए छात्रवृत्तियां

Scholarship for SC/ST Students : ये स्कॉलरशिप SC/ST वर्ग के स्टूडेंट्स के लिए दी जाती है।

भारती कॉलेज में पढ़ने के बाद प्लेसमेंट्स के अवसर

भारती कॉलेज में प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ड्राइव दोनों का आयोजन किया जाता है। इस प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ड्राइव में कई प्रतिष्ठित संगठन भाग लेते हैं। कॉर्पोरेट जगत और छात्रों के बीच एक ब्रिज बनाने के लिए कॉलेज विभिन्न कार्यशालाओं, सेमिनारों और इंटरव्यू सेशंस का आयोजन करता है।

टॉप रिक्रूटर्स 

  • Yaantra.com
  • Citibank
  • IMS Pro School
  • Pel Softlabs Pvt Ltd
  • Decathlon
  • PB Financial Services IMF Pvt Ltd
  • TopHire 
  • Bloombrain Learning Solution
  • Wipro 
  • Next IAS

FAQs

क्या भारती कॉलेज एक गर्ल्स कॉलेज है? 

हाँ। भारती एक गर्ल्स कॉलेज है। 

क्या भारती कॉलेज एक कोएड कॉलेज है?

नहीं। भारती एक गर्ल्स कॉलेज है।

क्या भारती कॉलेज ग्रेजुएशन कोर्सेज में डिग्री प्रदान करता है?

हाँ। भारती कॉलेज ग्रेजुएशन कोर्सेज में डिग्री प्रदान करता है।  

आशा है कि आपको भारती कॉलेज के बारे में हमारा यह ब्लॉग पसंद आया होगा और इससे आपको इस कॉलेज से जुड़ी सारी जानकारी मिल गई होगी। Delhi University in Hindi के अन्य ब्लॉग्स को यहां पर पढ़ें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*