मोतीलाल नेहरू कॉलेज: जानिए DU के इस कॉलेज के बारे में, और यहां पढ़ने के लिए बेस्ट कोर्सेज कौन से हैं?

2 minute read
मोतीलाल नेहरू कॉलेज

मोतीलाल नेहरू कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय से सम्बद्ध प्रमुख कॉलेजों में एक माना जाता है। दिल्ली विश्वविधालय के साउथ कैंपस बेनिटो जुआरेज़ मार्ग में स्थापित मोती लाल नेहरू कॉलेज आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स विषयों की पढ़ाई के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के टॉप कॉलेजों में से एक माना जाता है। यहां शिक्षा के साथ ही स्पोर्ट्स पर भी अधिक फोकस किया जाता है। इस कॉलेज की टॉप टीचिंग फैलकल्टी, कॉम्पिटिटिव एनवायरमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर, हाई-टेक सिस्टम, वाई-फाई व यहां की शिक्षा की गुणवत्ता इसे दिल्ली विश्वविधालय के नामचीन कॉलेजों में शामिल करती है।

इस कॉलेज का नाम फ्रीडम फाइटर और भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के पिता “पंडित मोतीलाल नेहरू” के नाम पर रखा गया है। मोती लाल नेहरू कॉलेज को NAAC द्वारा इस वर्ष “A” ग्रेड दी है जो किसी भी शिक्षण संस्थान को दी जाने वाली टॉप रैंकिंग होती हैं। यही कारण है कि हर साल इस कॉलेज में देश-विदेश से 12वीं कक्षा के बाद लाखों स्टूडेंट्स अंडरग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज के लिए अप्लाई करते हैं। मोती लाल नेहरू कॉलेज एक ऐसा प्रसिद्ध कॉलेज है जहां से हमारे देश की बहुत सी सुप्रसिद्ध हस्तियों ने अपनी पढ़ाई की हैं और देश विदेश में भारत का नाम रौशन किया हैं। अगर आप भी मोती लाल नेहरू कॉलेज में पढ़कर अपना सुनहरा भविष्य बनाना चाहते हैं तो मोतीलाल नेहरू कॉलेज के इस ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़ें।

स्थापना वर्ष सन 1964
कॉलेज का नाम मोतीलाल नेहरू कॉलेज 
ध्येयवाक्य (Motto) बुद्धिर्ज्ञानेन शुध्यति (ज्ञान मन को शुद्ध करता है)
विश्वविधालय दिल्ली विश्वविधालय
कॉलेज का प्रकार पब्लिक कॉलेज
टॉप कोर्सेज -BSc
-BSc (Hons.)
-BCom
-BCom (Hons.)
-BA (Hons.)
-BA
कैंपस साउथ कैंपस 
कॉलेज प्रिंसिपल प्रोफेसर. योगेश्वर शर्मा 
NACC रैंकिंग 2023 A ग्रेड
कॉलेज का पतामोतीलाल नेहरू कॉलेज, बेनिटो जुआरेज़ मार्ग, साउथ कैंपस, नई दिल्ली- 110021 
फोन नंबर + 91-11-24112604
फैक्स + 91-11-24110174
ईमेल [email protected]
वेबसाइट www.mlncdu.ac.in
This Blog Includes:
  1. लेटेस्ट अपडेट्स
  2. मोतीलाल नेहरू कॉलेज का इतिहास
    1. मोतीलाल नेहरू कॉलेज को क्यों चुनें?
    2. मोतीलाल नेहरू कॉलेज में मिलने वाली सुविधाएं क्या-क्या हैं?
  3. मोतीलाल नेहरू कॉलेज की रैंकिंग्स 2023
  4. मोतीलाल नेहरू कॉलेज में टॉप कोर्सेज की लिस्ट
  5. जानिए मोतीलाल नेहरू कॉलेज के अकादमिक विभाग के बारे में 
  6. मोतीलाल नेहरू कॉलेज में पढ़ने के लिए एडमिशन प्रक्रिया
    1. मोतीलाल नेहरू कॉलेज में एडमिशन के लिए आवश्यक योग्यता
    2. मोती लाल नेहरू कॉलेज में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया
    3. मोतीलाल नेहरू कॉलेज में एडमिशन के लिए आवश्यक दस्तावेजों की लिस्ट
  7. मोतीलाल नेहरू कॉलेज में अंडरग्रेजुएट कोर्सेज के लिए एडमिशन प्रोसेस के लिए स्टेप्स
    1. प्रवेश परीक्षाएं
  8. मोतीलाल नेहरू कॉलेज में पढ़ने के लिए छात्रवृत्तियां कौन-कौनसी हैं?
  9. मोतीलाल नेहरू कॉलेज में पढ़ने के बाद प्लेसमेंट्स के अवसर
    1. टॉप रिक्रूटर्स
  10. मोतीलाल नेहरू कॉलेज के नोटेबल एलुमनाई
  11. FAQs

लेटेस्ट अपडेट्स

CUET UG 2024 एग्जाम डेट की घोषणा की जा चुकी है। एग्जाम 15 मई 2024 से 31 मई 2024 के बीच कंडक्ट किया जाएगा। CUET 2024 एप्लिकेशन फॉर्म फरवरी 2024 के पहले सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है।

CUET PG 2024 एग्जाम 11 मार्च, 2024 और 28 मार्च, 2024 के बीच आयोजित किया जाएगा। CUET PG 2024 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जनवरी, 2024 के पहले सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है।

मोतीलाल नेहरू कॉलेज का इतिहास

मोतीलाल नेहरू कॉलेज की स्थापना वर्ष 1964 में की गई थी। पूर्व में इस कॉलेज को “सरकारी डिग्री कॉलेज” के रूप में जाना जाता था। वहीं बाद में वर्ष 1966 से 1977 तक इस कॉलेज का नाम “हस्तिनापुर महाविद्यालय” कर दिया गया। लेकिन 10 जनवरी 1977 को इस कॉलेज का पुनः नाम बदलकर भारत के फ्रीडम फाइटर  और भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के पिता “मोतीलाल नेहरू” के नाम पर रख दिया गया। मोती लाल नेहरू कॉलेज ने अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर वर्ष 2014 में अपनी “स्वर्ण जयंती” मनाई है।

मोतीलाल नेहरू कॉलेज को क्यों चुनें?

यहां छात्रों को मोती लाल नेहरू कॉलेज से पढ़ने से संबंधित कुछ प्रमुख कारणों के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं-

  • मोती लाल नेहरू कॉलेज को राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC) द्वारा वर्ष 2023 में “A” ग्रेड प्राप्त हुई है। 
  • मोती लाल नेहरू कॉलेज को दिल्ली विश्वविद्यालय के आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स की स्टडी के लिए टॉप कॉलेजों में से एक माना जाता हैं। 
  • यहां टॉप फैकल्टी के साथ साथ छात्रों को बेस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, कम्प्यूटरीकृत लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, जियोग्राफी लैब, मैथ्स लैब, इनडोर और आउटडोर प्ले ग्राउंड और रिसर्च लैब और लाइब्रेरी की सुविधा मिलती हैं। 
  • मोती लाल नेहरू कॉलेज में न्यूनतम फीस में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा छात्रों को मिलती हैं। 
  • यहां से पढ़ने वाले छात्रों के व्यक्तित्व का सम्पूर्ण विकास होता है। 
  • इसके साथ ही मोतीलाल नेहरू कॉलेज में विभिन्न विभागों की अपनी-अपनी सोसायटी हैं, जोकि समय समय पर विभिन्न कोर्सेज का आयोजन करती रहती हैं। 
  • मोती लाल नेहरू कॉलेज छात्रों को NCC और NSS की ट्रेनिंग भी दी जाती है। 
  • यहां छात्रों के लिए क्रिएटिविटी एंड इनोवेशन सेंटर भी बनाया गया है जहां उन्हें अपनी स्किल्स और नई इनोवेशन के लिए ट्रेनिंग दिया जाता है। 
  • मोती लाल नेहरू कॉलेज में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा के साथ-साथ स्पोर्ट्स एक्टिविटीज पर भी फोकस किया जाता है।   

मोतीलाल नेहरू कॉलेज में मिलने वाली सुविधाएं क्या-क्या हैं?

यहां छात्रों को मोती लाल नेहरू कॉलेज में मिलने वाली प्रमुख फैसिलिटी के बारे में नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया जा रहा है- 

  • कम्प्यूटर रूम 
  • लाइब्रेरी 
  • रिसर्च लैब 
  • कैंटीन 
  • ऑडिटोरियम 
  • स्पोर्ट्स ग्राउंड 
  • सेमिनार हॉल  
  • प्लेसमेंट सेल
  • हेल्थ केयर 
  • जियोग्राफी लैब
  • मैथ्स लैब
  • इंटर्नशिप सेल
  • ई-रिसर्च सेंटर
  • मेडिकल रूम 
  • मूवी स्क्रीनिंग फैसेलिटी 
  • गर्ल्स कॉमन रूम 
  • अंतरराष्ट्रीय केंद्र
  • बैंकिंग सुविधा 
  • जेरॉक्स सुविधा

मोतीलाल नेहरू कॉलेज की रैंकिंग्स 2023

मोतीलाल नेहरू कॉलेज की रैंकिंग 2023 के अनुसार विभिन्न संस्थाओं द्वारा कराए गए सर्वे द्वारा दी गई रैंकिंग इस प्रकार है:-

संस्था मोतीलाल नेहरू कॉलेज
राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC)A ग्रेड

मोतीलाल नेहरू कॉलेज में टॉप कोर्सेज की लिस्ट

यहां छात्रों के लिए मोतीलाल नेहरू कॉलेज में टॉप कोर्सेज की सूची और उनकी ड्यूरेशन के बारे में नीचे दी गई टेबल में विस्तार से बताया जा रहा हैं-

कोर्स का नाम कोर्स का विवरण योग्यता कोर्स  ड्यूरेशन डिग्री 
Bachelor of Artsफुल टाइम 12वीं पास 3 साल BA 
Bachelor of Arts in Economics फुल टाइम 12वीं पास 3 साल BA Hons 
Bachelor of Arts in English फुल टाइम 12वीं पास 3 साल BA Hons
Bachelor of Science फुल टाइम 12वीं पास 3 साल B.Sc
Bachelor of Science (Honors) Chemistry फुल टाइम 12वीं पास 3 साल B.Sc (Hons.) Chemistry
Bachelor of Science (Honors) Physics फुल टाइम 12वीं पास 3 साल B.Sc (Hons.) Physics
Bachelor of Science (Honors) Maths  फुल टाइम 12वीं पास 3 साल B.Sc (Hons.) Maths 
Bachelor of Arts in Hindiफुल टाइम 12वीं पास 3 साल BA Hons
Bachelor of Arts in Historyफुल टाइम 12वीं पास 3 साल BA Hons
Bachelor of Arts in Political Scienceफुल टाइम 12वीं पास 3 साल BA Hons
Master of Arts in English फुल टाइम ग्रेजुएशन 2 साल MA 
Master of Arts in Hindi फुल टाइम ग्रेजुएशन 2 साल MA
Master of Arts in Economics फुल टाइम ग्रेजुएशन 2 साल MA
Master of Arts in Sanskritफुल टाइम ग्रेजुएशन 2 साल MA
Master of Arts in Statistics फुल टाइम ग्रेजुएशन 2 साल MA
Master of Arts in Political Science फुल टाइम ग्रेजुएशन 2 साल MA
Master of Arts in History फुल टाइम ग्रेजुएशन 2 साल MA

जानिए मोतीलाल नेहरू कॉलेज के अकादमिक विभाग के बारे में 

यहां इस कॉलेज के सभी अकादमिक विभागों की सूची दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं-

मोतीलाल नेहरू कॉलेज में पढ़ने के लिए एडमिशन प्रक्रिया

मोतीलाल नेहरू कॉलेज की एडमिशन प्रोसेस पूरी तरह से ऑनलाइन है। मोतीलाल नेहरू कॉलेज अंडरग्रेजुएट पोस्ट ग्रेजुएशन प्रोग्राम के तहत कई कोर्सेज ऑफर करता है। इन कोर्सेज में एडमिशन ‘कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट’ (CUET) स्कोर के आधार पर होता है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेज के लिए छात्राओं को दिल्ली यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (DUET) एग्जाम में पास होना अनिवार्य होता है। 

मोतीलाल नेहरू कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट @cuet.samarth.ac.in से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। CUET के लिए एप्लीकेशन फीस सामान्य वर्ग के लिए INR 600 और SC/ST/PWBD/वर्ग के लिए INR 550 है। यहां छात्राओं को मोतीलाल नेहरू कॉलेज में एडमिशन से संबंधित कंप्लीट एडमिशन प्रक्रिया के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं-

मोतीलाल नेहरू कॉलेज में एडमिशन के लिए आवश्यक योग्यता

मोतीलाल नेहरू कॉलेज में पढ़ने के लिए निम्नलिखित योग्यता होना आवश्यक है-

  • किसी भी अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन लेने के लिए छात्र को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास  होना ज़रूरी है।
  • अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन ‘ई-काउंसलिंग’ के बाद CUET स्कोर के आधार पर किया जाता है।
  • मोतीलाल नेहरू कॉलेज में किसी भी UG कोर्स में एडमिशन लेने के लिए CUET का एंट्रेंस एग्जाम क्वालीफाई करना ज़रूरी है।
  • खेल और एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में शामिल होने वाली छात्रों को CUET एंट्रेंस एग्जाम के साथ-साथ एक परफॉर्मेंस टेस्ट भी देना अनिवार्य होगा। ऐसे कैंडिडेट्स का सिलेक्शन परफॉर्मेंस टेस्ट (75%) और CUET (25%) के संयुक्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।
  • Educational Credentials Assessment (ECA) के लिए छात्रों का सिलेक्शन CUET एंट्रेंस स्कोर और छात्र के परफॉर्मेंस टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
  • किसी भी पीजी कोर्स में एडमिशन लेने के लिए छात्र को किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना आवश्यक है।  
  • वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेज के लिए छात्रों को दिल्ली यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (DUET) एग्जाम में पास होना अनिवार्य होगा। 
  • दिल्ली विश्वविद्यालय की एडमिशन पॉलिसी के अनुसार, 50%  पोस्ट ग्रेजुएशन सीटें DU छात्राओं के लिए रिजर्व  होंगी, जबकि 50% सीटों पर एडमिशन CUET PG स्कोर के माध्यम से एडमिशन किया जाएगा। 

मोती लाल नेहरू कॉलेज में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया

मोतीलाल नेहरू कॉलेज के लिए आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार है:

  • कैंडिडेट सबसे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के एडमिशन पोर्टल cuet.samarth.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।  
  • उसके बाद एडमिशन फॉर्म भरें और उसे सब्मिट करें।  
  • अपने सभी ज़रूरी दस्तावेज़ और फोटो अपलोड करें।
  • अब एप्लीकेशन फीस जमा करें।  
  • इसके बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर लें और उसका एक प्रिंट आउट निकालकर भविष्य के लिए रेफरेंस के तौर पर रख लें।

मोतीलाल नेहरू कॉलेज में एडमिशन के लिए आवश्यक दस्तावेजों की लिस्ट

मोतीलाल नेहरू कॉलेज में एडमिशन के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स की लिस्ट इस प्रकार है: 

  • दसवीं की मार्कशीट 
  • 12वीं के मार्कशीट 
  • बैचलर डिग्री 
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट 
  • आधार कार्ड/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस
  • CUET का स्कोर कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट
  • माइग्रेशन सर्टिफिकेट

मोतीलाल नेहरू कॉलेज में अंडरग्रेजुएट कोर्सेज के लिए एडमिशन प्रोसेस के लिए स्टेप्स

मोतीलाल नेहरू कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए छात्रों को इन सभी एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को पूरा करना होगा। जिन्हें नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया जा रहा हैं-

  • एलिजिबल छात्र को सबसे पहले CUET फॉर्म भरना होगा। 
  • छात्र को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) के लिए उपस्थित होना होगा। 
  • अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन ‘ई-काउंसलिंग’ के बाद CUET स्कोर के आधार पर किया जाएगा।
  • एंट्रेंस परीक्षा के बाद, विश्वविद्यालय कई राउंड में कट-ऑफ लिस्ट जारी करता है। 
  • जो छात्र CUET कट-ऑफ में टॉप रैंक लाते हैं, उन्हें काउंसलिंग के एक दौर के लिए आमंत्रित किया जाता है। 
  • काउंसलिंग के दौरान, छात्र को अपने पसंदीदा कॉलेज के रूप में मोतीलाल नेहरू कॉलेज का चयन करना होगा। काउंसलिंग के बाद कॉलेज द्वारा अंतिम रूप से सिलेक्टेड छात्रों की सूची जारी की जाती है। 
  • इसके बाद अंतिम रूप से सिलेक्टेड छात्रों को डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मोतीलाल नेहरू कॉलेज की फीस का भुगतान करना होगा।

प्रवेश परीक्षाएं

  • इस कॉलेज में किसी भी UG कोर्स में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट को CUET का एग्जाम क्वालीफाई करना होता है।  
  • वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेज के लिए छात्राओं को दिल्ली यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (DUET) एग्जाम में पास होना अनिवार्य होता है। 
  • PhD में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट को पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री में न्यूनतम 55 प्रतिशत मार्क्स के साथ UGC NET एग्जाम क्वालीफाई करना होता है।  

मोतीलाल नेहरू कॉलेज में पढ़ने के लिए छात्रवृत्तियां कौन-कौनसी हैं?

छात्रों को मोती लाल नेहरू कॉलेज में मिलने वाली प्रमुख छात्रवृत्तियां इस प्रकार है:

  • यह कॉलेज विश्वविद्यालय परीक्षाओं में उत्कृष्टता के आधार पर छह छात्रों कोस्कॉलरशिप प्रदान करता है। ये स्कॉलरशिप कॉलेज की गवर्निंग बॉडी द्वारा तय की जाती है। 
  • इस कॉलेज में बी.कॉम (ऑनर्स) प्रथम वर्ष के उस छात्र को एक योग्यता पुरस्कार भी दिया जाता है। जो सभी पेपरों में कुल मिलाकर उच्चतम अंक प्राप्त करता है और कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त प्राप्त करता है। 

मोतीलाल नेहरू कॉलेज में पढ़ने के बाद प्लेसमेंट्स के अवसर

मोती लाल नेहरू कॉलेज में कैरियर डेवलपमेंट सेंटर के साथ-साथ एक बहुत सक्रिय प्लेसमेंट सेल है जो सभी स्ट्रीम के छात्रों के लिए प्लेसमेंट पर ध्यान देता है। मोती लाल नेहरू कॉलेज में प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ड्राइव दोनों का आयोजन करता है। इस प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ड्राइव में कई प्रतिष्ठित संगठन भाग लेते हैं। कॉर्पोरेट जगत और छात्रों के बीच एक ब्रिज बनाने और छात्रों को उनके करियर लक्ष्यों की पहचान करने के लिए कॉलेज विभिन्न वर्क लैब्स, सेमिनारों और इंटरव्यू सेशंस का आयोजन करता है। 

टॉप रिक्रूटर्स

  • Decathlon India
  • Outlook
  • Capital IQ
  • ICICI Prudential
  • Yes bank
  • Maruti
  • Wipro
  • Tata Motors
  • Zee media
  • ICICI Bank
  • KPMG
  • Grail Research
  • Indigo
  • Jaypee

मोतीलाल नेहरू कॉलेज के नोटेबल एलुमनाई

यहां मोती लाल नेहरू कॉलेज के कुछ प्रमुख ख्याति प्राप्त नोटेबल एलुमनाई की सूची दी जा रही है, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करके देश का नाम रौशन किया हैं-

नोटेबल एलुमनाई नाम कार्य क्षेत्र 
पापोनभारतीय प्लेबैक सिंगर 
शम्भू शिखरभारतीय कॉमेडियन 
करण सिंह तंवर भारतीय राजनेता 
सत प्रकाश राणाभारतीय राजनेता
प्रवीण कुमारपैरा एथलीट 

FAQs

मोतीलाल नेहरू कॉलेज कहाँ स्थित है?

मोती लाल नेहरू कॉलेज, दिल्‍ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस में स्थित है।

मोतीलाल नेहरू कॉलेज की स्थापना किस वर्ष हुई थी?

मोती लाल नेहरू कॉलेज की स्थापना सन 1964 में हुई थी। 

मोतीलाल नेहरू कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत आता है?

मोती लाल नेहरू कॉलेज, भारत में दिल्ली विश्वविद्यालय का एक घटक कॉलेज है।

क्या मोतीलाल नेहरू कॉलेज ऑफ कैंपस है?

मोती लाल नेहरू कॉलेज साउथ कैंपस का हिस्सा है और यह बेनिटो जुआरेज़ मार्ग, नई दिल्ली- 110021 में स्थित है।

मोतीलाल नेहरू कॉलेज कितने एकड़ में है?

मोती लाल नेहरू कॉलेज का परिसर नई दिल्ली के बेनिटो जुआरेज़ मार्ग पर दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस में स्थित है और इसका क्षेत्रफल 9.87 एकड़ है।

क्या मोतीलाल नेहरू कॉलेज में सभागार है?

मोती लाल नेहरू कॉलेज में विभिन्न विज्ञान प्रयोगशालाएँ हैं जो अच्छी तरह से सुसज्जित हैं। इसके अलावा कंप्यूटर लैब और एक बड़ा सभागार भी है।

उम्मीद है मोतीलाल नेहरू कॉलेज के बारे में हमारा यह ब्लॉग आपको पसंद आया होगा और इससे आपको इस कॉलेज से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। Delhi University in Hindi के अन्य ब्लॉग को यहां पर पढ़ें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*