देशबंधु कॉलेज: जानिए DU के इस कॉलेज में क्यों पढ़ें और यहां पढ़ने के लिए कोर्सेज की योग्यता एवं आवेदन प्रक्रिया

2 minute read
देशबंधु कॉलेज

देशबंधु कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय से सम्बद्ध टॉप कॉलेजों में एक माना जाता है। दिल्ली विश्वविधालय के साउथ कैंपस, कालकाजी मेन रोड, में स्थापित देशबंधु कॉलेज आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स विषयों की पढ़ाई के लिए DU के फेमस कॉलेजों में से एक माना जाता हैं। इस कॉलेज की टॉप टीचिंग फैलकल्टी, कॉम्पिटिटिव एनवायरमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर व यहां की शिक्षा की गुणवत्ता इसे दिल्ली विश्वविधालय के नामचीन कॉलेजों में शामिल करती है।

देशबंधु कॉलेज को NAAC द्वारा इस वर्ष “A++” ग्रेड दी है जो किसी भी शिक्षण संस्थान को दी जाने वाली टॉप रैंकिंग होती हैं। वहीं वर्ष 2023 में NIRF द्वारा इस कॉलेज को 17वीं रैंक प्राप्त हुई है। यही कारण है कि हर साल इस कॉलेज में देश-विदेश से 12वीं कक्षा के बाद लाखों स्टूडेंट्स अंडरग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज के लिए अप्लाई करते हैं। 

देशबंधु कॉलेज एक ऐसा प्रसिद्ध कॉलेज है जहां से हमारे देश के बहुत से सुप्रसिद्ध हस्तियों ने अपनी पढ़ाई की हैं और देश विदेश में भारत का नाम रौशन किया हैं। अगर आप भी देशबंधु कॉलेज में पढ़कर अपना सुनहरा भविष्य बनाना चाहते हैं तो देशबंधु कॉलेज के इस ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़ें।

स्थापना वर्ष सन 1952 
कॉलेज का नाम देशबंधु कॉलेज  
ध्येयवाक्य (Motto) “कर्मण्येवाधिकारस्ते”
विश्वविधालय दिल्ली विश्वविधालय
कॉलेज का प्रकार पब्लिक कॉलेज
टॉप कोर्सेज -BSc
-BSc (Hons)
-BCom (Hons)
-BA (Hons)
-BA
सिलेक्शन क्राइटेरिया एंट्रेंस एग्जाम, मेरिट 
मोड ऑफ एप्लीकेशन ऑनलाइन 
कैंपस साउथ कैंपस 
कॉलेज प्रिंसिपल प्रोफेसर. कमल कुमार गुप्ता 
NACC रैंकिंग 2023 A++ ग्रेड
NIRF रैंकिंग 2023 17वीं 
उपलब्ध सुविधाएंलाइब्रेरी, कैंटीन,जिम, स्पोर्ट्स ग्राउंड, प्लेसमेंट सेल, गर्ल्स कॉमन रूम 
कॉलेज का पतादेशबंधु कॉलेज, कालकाजी मेन रोड, ब्लॉक एच, कालकाजी, नई दिल्ली – 110019 
फोन नंबर 011- 26439565, 011-26235542
ईमेल [email protected]
वेबसाइट www.deshbandhucollege.ac.in
This Blog Includes:
  1. देशबंधु कॉलेज का इतिहास
    1. देशबंधु कॉलेज को क्यों चुनें?
    2. देशबंधु कॉलेज में मिलने वाली सुविधाएं क्या-क्या हैं?
  2. देशबंधु कॉलेज की रैंकिंग्स 2023
  3. देशबंधु कॉलेज में टॉप कोर्सेज की डिटेल्स जानिए
  4. जानिए देशबंधु कॉलेज के अकादमिक विभाग के बारे में 
  5. देशबंधु कॉलेज में पढ़ने के लिए एडमिशन प्रक्रिया
    1. देशबंधु कॉलेज में एडमिशन के लिए आवश्यक योग्यता
    2. देशबंधु कॉलेज में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया
    3. देशबंधु कॉलेज में एडमिशन के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स की लिस्ट
    4. प्रवेश परीक्षाएं
  6. देशबंधु कॉलेज में पढ़ने के लिए छात्रवृत्तियां
  7. देशबंधु कॉलेज में पढ़ने के बाद प्लेसमेंट्स के अवसर
    1. टॉप रिक्रूटर्स
  8. देशबंधु कॉलेज के नोटेबल एलुमनाई
  9. FAQs

देशबंधु कॉलेज का इतिहास

देशबन्धु कॉलेज की स्थापना वर्ष 1952 में स्वतंत्रता सेनानी ‘स्वर्गीय लाला देशबन्धु गुप्ता’ की स्मृति में गई थी। कॉलेज ने केवल 72 छात्रों के साथ आर्ट्स, साइंस और प्री-मेडिकल कोर्सेज के साथ एक अपनी शुरुआत की थी। कुछ ही समय बाद कॉलेज को शिक्षा मंत्रालय से मंजूरी मिल गई और बाद में दिल्ली यूनिवर्सिटी ने इसे अपने सम्बद्ध अधिकार में ले लिया। इस कॉलेज में मोर्निंग और इवनिंग दोनों शिफ्ट हैं जिसमें हजारों स्टूडेंट्स अपनी ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की स्टडी करते हैं। 

देशबंधु कॉलेज को क्यों चुनें?

यहां छात्रों को देशबंधु कॉलेज से पढ़ने से संबंधित कुछ प्रमुख कारणों के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं-

  • इस कॉलेज को राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC) द्वारा वर्ष 2023 में “A++” ग्रेड प्राप्त हुई है। 
  • इस वर्ष ‘नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क’ (NIRF) 2023 में देशबंधु कॉलेज को 17वीं रैंक प्राप्त हुई है। 
  • यह कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय के आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स की स्टडी के लिए टॉप कॉलेजों में से एक माना जाता हैं। 
  • यहां टॉप फैकल्टी के साथ साथ छात्रों को बेस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, कम्प्यूटरीकृत लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, मैथ्स लैब, इनडोर और आउटडोर प्ले ग्राउंड और रिसर्च लैब और लाइब्रेरी की सुविधा मिलती हैं। 
  • देशबंधु कॉलेज में न्यूनतम फीस में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा छात्रों को मिलती हैं। 
  • यहां से पढ़ने वाले छात्रों के व्यक्तित्व का सम्पूर्ण विकास होता है। 
  • इसके साथ ही कॉलेज में विभिन्न विभागों की अपनी-अपनी सोसायटी हैं, जोकि समय समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती हैं। 
  • यहां छात्रों को NCC और NSS की ट्रेनिंग भी दी जाती है। 
  • यहां छात्रों के लिए क्रिएटिविटी एंड इनोवेशन सेंटर भी बनाया गया है जहां उन्हें अपनी स्किल्स और नई इनोवेशन के लिए ट्रेनिंग दी जाती है। 
  • कॉलेज में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा के साथ-साथ स्पोर्ट्स एक्टिविटीज पर भी फोकस किया जाता है।   
  • कॉलेज की लाइब्रेरी में 105,000 से अधिक पुस्तकों का एक विशाल कलेक्शन, कई पत्रिकाएँ और एक विशाल रीडिंग रूम की व्यवस्था है। 
  • कॉलेज ने एक विशाल ‘वेब एक्सेस सेंटर’ बनाया है जिसमें दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान किए गए 80 कंप्यूटर और सर्वर रखे गए हैं। सर्वर में ऑप्टिकल फाइबर कनेक्टिविटी है और पूरे कॉलेज कैंपस में वाई-फाई फैसेलिटी मौजूद है। 

देशबंधु कॉलेज में मिलने वाली सुविधाएं क्या-क्या हैं?

यहां स्टूडेंट्स को कॉलेज में मिलने वाली प्रमुख फैसिलिटी के बारे में नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया जा रहा है- 

  • लाइब्रेरी 
  • रिसर्च लैब 
  • कैंटीन 
  • वेब एक्सेस सेंटर 
  • स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम 
  • स्पोर्ट्स ग्राउंड 
  • सेमिनार हॉल  
  • प्लेसमेंट सेल
  • हेल्थ केयर 
  • इंटर्नशिप सेल
  • ई-रिसर्च सेंटर
  • जिम 
  • मेडिकल रूम 
  • गर्ल्स कॉमन रूम 
  • कंप्यूटराइज्ड लाइब्रेरी 
  • बैंकिंग सुविधा 
  • जेरॉक्स सुविधा

देशबंधु कॉलेज की रैंकिंग्स 2023

इस कॉलेज की रैंकिंग 2023 के अनुसार विभिन्न संस्थाओं द्वारा कराए गए सर्वे के अनुसार इस प्रकार हैं:-

संस्था देशबंधु कॉलेज  
नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) 2023  17वीं 
नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) 202228वीं 
राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC)‘A++’ ग्रेड
इंडिया टुडे साइंस स्ट्रीम 2022 रैंकिंग  48वीं  
इंडिया टुडे कॉमर्स साइंस 2022 रैंकिंग75वीं 

देशबंधु कॉलेज में टॉप कोर्सेज की डिटेल्स जानिए

यहां छात्रों के लिए इस कॉलेज के टॉप कोर्सेज की सूची और उनकी ड्यूरेशन के बारे में नीचे दी गई टेबल में विस्तार से बताया जा रहा हैं-

कोर्स का नाम कोर्स का विवरण योग्यता कोर्स ड्यूरेशन 
Bachelor of Artsफुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
Bachelor of Arts in Economics फुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
Bachelor of Arts in English फुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
Bachelor of Arts (Honors) Hindiफुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
Bachelor of Arts (Honors) Sanskrit फुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
Bachelor of Commerce  (Honors) फुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
Bachelor of Science Program (Life
Science)
फुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
Bachelor of Science (Honors) Chemistry फुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
Bachelor of Science (Honors) Physics फुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
Bachelor of Science (Honors) Maths  फुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
Bachelor of Science (Honors) Biochemistry फुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
Bachelor of Science (Honors) Botany फुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
Bachelor of Science (Honors) Physics  फुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
Bachelor of Arts in Historyफुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
Bachelor of Arts in Political Scienceफुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
Master of Arts in English फुल टाइम ग्रेजुएशन 2 साल 
Master of Arts in Hindi फुल टाइम ग्रेजुएशन 2 साल 
Master of Arts in Economics फुल टाइम ग्रेजुएशन 2 साल 
Master of Arts in Sanskritफुल टाइम ग्रेजुएशन 2 साल 
Master of Commerce फुल टाइम ग्रेजुएशन 2 साल 
Master of Science (Mathematics)फुल टाइम ग्रेजुएशन 2 साल 
Master of Arts in Political Science फुल टाइम ग्रेजुएशन 2 साल 

जानिए देशबंधु कॉलेज के अकादमिक विभाग के बारे में 

यहां कॉलेज के सभी अकादमिक विभागों की सूची दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं-

देशबंधु कॉलेज में पढ़ने के लिए एडमिशन प्रक्रिया

इस कॉलेज की एडमिशन प्रोसेस पूरी तरह से ऑनलाइन है। कॉलेज अंडरग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएशन प्रोग्राम के तहत कई कोर्सेज ऑफर करता है। इन कोर्सेज में एडमिशन ‘कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट’ (CUET) स्कोर के आधार पर होता है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेज के लिए छात्राओं को CUET (PG) एग्जाम में पास होना अनिवार्य होता है। 

देशबंधु कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट @cuet.samarth.ac.in से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। CUET के लिए एप्लीकेशन फीस सामान्य वर्ग के लिए INR 600 और SC/ST/PWD/वर्ग के लिए INR 550 है। यहां स्टूडेंट्स को कॉलेज में एडमिशन से संबंधित कंप्लीट एडमिशन प्रक्रिया के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं-

देशबंधु कॉलेज में एडमिशन के लिए आवश्यक योग्यता

इस कॉलेज में पढ़ने के लिए स्टूडेंट्स के पास निम्नलिखित योग्यता होना आवश्यक है-

  • किसी भी अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन लेने के लिए छात्र को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना ज़रूरी है।
  • अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन ‘ई-काउंसलिंग’ के बाद CUET स्कोर के आधार पर किया जाता है।
  • विवेकानंद कॉलेज में किसी भी UG कोर्स में एडमिशन लेने के लिए CUET का एंट्रेंस एग्जाम क्वालीफाई करना ज़रूरी है।
  • खेल और एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में शामिल होने वाली छात्राओं को CUET एंट्रेंस एग्जाम के साथ-साथ एक परफॉर्मेंस टेस्ट भी देना अनिवार्य होगा।
  • Educational Credentials Assessment (ECA) के लिए छात्रों का सिलेक्शन CUET एंट्रेंस स्कोर और छात्र के परफॉर्मेंस टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
  • किसी भी पीजी कोर्स में एडमिशन लेने के लिए छात्र को किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना आवश्यक है।  
  • वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेज के लिए छात्राओं को CUET (PG) एग्जाम में पास होना अनिवार्य होगा। 
  • आपको बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय की एडमिशन पॉलिसी के अनुसार, 50% पोस्ट ग्रेजुएशन सीटें DU छात्राओं के लिए रिजर्व होंगी, जबकि 50% सीटों पर एडमिशन CUET (PG) स्कोर के माध्यम से एडमिशन किया जाएगा। 

देशबंधु कॉलेज में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया

स्टूडेंट्स के लिए कॉलेज में आवेदन प्रक्रिया के बारे में नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया जा रहा है:- 

  • कैंडिडेट सबसे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के एडमिशन पोर्टल @cuet.samarth.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।  
  • उसके बाद एडमिशन फॉर्म भरें और उसे सब्मिट करें।  
  • अपने सभी ज़रूरी दस्तावेज़ और फोटो अपलोड करें।
  • अब एप्लीकेशन फीस जमा करें।  
  • इसके बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर लें और उसका एक प्रिंट आउट निकालकर भविष्य के लिए रेफरेंस के तौर पर रख लें।

देशबंधु कॉलेज में एडमिशन के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स की लिस्ट

स्टूडेंट्स को कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स की सूची के बारे में नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया जा रहा हैं- 

  • दसवीं की मार्कशीट 
  • 12वीं के मार्कशीट 
  • बैचलर डिग्री
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट 
  • आधार कार्ड/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस
  • CUET का स्कोर कार्ड
  • करैक्टर सर्टिफिकेट 
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट
  • माइग्रेशन सर्टिफिकेट
  • आवसीय पता 
  • इनकम सर्टिफिकेट/एफिडेविट (BPL वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए)

प्रवेश परीक्षाएं

  • दिल्ली विश्वविद्यालय के देशबंधु कॉलेज में किसी भी UG कोर्स में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट को CUET का एग्जाम क्वालीफाई करना होता है।  
  • वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेज के लिए छात्राओं को CUET (PG) एग्जाम में पास होना अनिवार्य होता है। 
  • आपको बता दें कि PhD प्रोग्राम में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट को पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री में न्यूनतम 55 प्रतिशत मार्क्स के साथ UGC NET एग्जाम क्वालीफाई करना होता है।  

देशबंधु कॉलेज में पढ़ने के लिए छात्रवृत्तियां

यहां स्टूडेंट्स को इस कॉलेज में मिलने वाली प्रमुख छात्रवृत्तियां के बारे में बताया जा रहा हैं-

  • Lala Deshbandhu Gupta Award for Academic Excellence
  • Lala Lajpat Rai Gold Medal
  • Seema Saxena Kulshrestha Memorial Scholarship
  • Sh. Anjan Dutta Memorial Prize
  • Dr. Ruchi Sharma Memorial Prize
  • Sh. Avtar Krishan Dhar Scholarship
  • Sh.Trilochan Dutt Joshi Scholarship
  • Mrs. Gauri Bhan Gold Medal
  • Nirmal Gian Prakash Gold Medal
  • Smt. Manorama Joshi Scholarship

देशबंधु कॉलेज में पढ़ने के बाद प्लेसमेंट्स के अवसर

दिल्ली विश्वविद्यालय के इस कॉलेज में प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ड्राइव दोनों का आयोजन किया जाता है। इस प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ड्राइव में कई प्रतिष्ठित संगठन भाग लेते हैं। कॉर्पोरेट जगत और स्टूडेंट्स के बीच एक ब्रिज बनाने के लिए कॉलेज विभिन्न कार्यशालाओं, सेमिनारों और इंटरव्यू सेशंस का आयोजन करता है। 

टॉप रिक्रूटर्स

  • Asian Paints
  • EY
  • Decathlon India
  • Deloitte
  • IBM
  • Wipro
  • Tata Motors
  • KPMG
  • Indigo
  • Jaypee
  • Gyandhan
  • Uber

देशबंधु कॉलेज के नोटेबल एलुमनाई

यहां इस कॉलेज के कुछ प्रमुख ख्याति प्राप्त नोटेबल एलुमनाई की सूची दी जा रही है, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करके देश का नाम रौशन किया हैं:-

नोटेबल एलुमनाई नाम कार्य क्षेत्र 
गुलशन कुमारT-Series म्यूज़िक लेबल के संस्थापक
प्रभु चावलाभारतीय पत्रकार 
रवीश कुमार भारतीय पत्रकार
शांतनु मोइत्राभारतीय संगीतकार
रघु रामभारतीय टेलीविजन निर्माता 
अजय दत्तभारतीय राजनेता 
मेजर उदय सिंहभारतीय सेना अधिकारी 

FAQs

देशबंधु कॉलेज इवनिंग कॉलेज है?

यह कॉलेज वर्ष 1994 में महिला छात्रों के लिए शुरू किया गया। वहीं वर्ष 2010 में, देशबंधु कॉलेज (इवनिंग) का नाम बदलकर रामानुजन कॉलेज कर दिया गया और यह एक पूर्ण दिवसीय कॉलेज बन गया।

इस कॉलेज की स्थापना किस वर्ष की गई थी?

इस कॉलेज की स्थापना वर्ष 1952 में की गई थी। 

इस कॉलेज को किसके नाम पर रखा गया है?

इस कॉलेज को स्वतंत्रता सेनानी ‘स्वर्गीय लाला देशबन्धु गुप्ता के नाम पर रखा गया है। 

क्या यह दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत आता है?

यह कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का एक कॉम्पोनेन्ट कॉलेज है।

इस कॉलेज में कौन से कोर्सेज कराएं जाते हैं?

इस कॉलेज में मुख्य रूप से B.Sc (Hons.), B.Com (Hons.), BA (Hons.), BA जैसे कोर्सेज कराएं जाते हैं। 

आशा है कि आपको देशबंधु कॉलेज के बारे में हमारा यह ब्लॉग आपको पसंद आया होगा और इससे आपको इस कॉलेज से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। Delhi University in Hindi के अन्य ब्लॉग को यहां पर पढ़ें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*