पीजीडीएवी कॉलेज एडमिशन 2024: जानिए DU के इस कॉलेज में क्यों पढ़ें और यहां पढ़ने के लिए कोर्स, योग्यता आदि

2 minute read
पीजीडीएवी कॉलेज

पन्नालाल गिरधरलाल दयानंद एंग्लो वैदिक कॉलेज (PGDAV) दिल्ली विश्वविद्यालय से एफिलिएटेड कॉलेज है। DU के साउथ कैंपस, रिंग रोड, नेहरू नगर, नई दिल्ली में स्थापित यह कॉलेज आर्ट्स, कॉमर्स, कंप्यूटर साइंस और मैथमेटिकल साइंसेज विषयों की पढ़ाई के लिए DU के प्रमुख कॉलेजों में से एक माना जाता हैं। 

इसके साथ ही PGDAV कॉलेज में शिक्षा के साथ-साथ स्पोर्ट्स और एक्स्ट्रा-करिकुलर एक्टिविटीज पर भी अधिक फोकस किया जाता है। इस कॉलेज की टॉप टीचिंग फैलकल्टी, कॉम्पिटिटिव एनवायरमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर व यहां की उच्च शिक्षा की गुणवत्ता इसे DU के साउथ कैंपस के फेमस कॉलेजों में शामिल करती है।

यही कारण है कि हर साल पीजीडीएवी कॉलेज में देश के सभी राज्यों से 12वीं कक्षा के बाद लाखों स्टूडेंट्स अंडरग्रेजुएट और पोस्ट-ग्रेजुएट कोर्सेज के लिए अप्लाई करते हैं। अगर आप भी इस कॉलेज में पढ़कर अपना सुनहरा भविष्य बनाना चाहते हैं तो पीजीडीएवी कॉलेज के इस ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़ें। 

स्थापना वर्ष वर्ष 1957
कॉलेज का नाम पन्नालाल गिरधरलाल दयानंद एंग्लो वैदिक कॉलेज (PGDAV)
विश्वविधालय दिल्ली विश्वविधालय
कॉलेज का प्रकार पब्लिक कॉलेज
टॉप कोर्सेज B.Com (Hons.), B.A. (Hons.), B.A. Programme,  B.Sc. (Hons) Mathematics, B.Sc. (Hons) Statistics M.A, M.Com., M.Sc. 
सिलेक्शन क्राइटेरिया एंट्रेंस एग्जाम (CUET)
मोड ऑफ एप्लीकेशन ऑनलाइन 
कैंपस साउथ कैंपस 
कॉलेज प्रिंसिपल प्रोफेसर. कृष्णा शर्मा
उपलब्ध सुविधाएंलाइब्रेरी, कैंटीन, स्पोर्ट्स ग्राउंड, ऑडिटोरियम,  कंप्यूटर लैब, मेडिकल रूम, सेमिनार रूम, बैंक, ATM, पार्किंग     
कॉलेज का पतापन्नालाल गिरधरलाल दयानंद एंग्लो वैदिक कॉलेज (PGDAV), रिंग रोड, नेहरू नगर, लाजपत नगर, नई दिल्ली-110065 
कॉलेज फोन नंबर+91-11-29832092
कॉलेज ईमेल आईडी [email protected]
वेबसाइट www.pgdavcollege.in
This Blog Includes:
  1. पीजीडीएवी कॉलेज का इतिहास
    1. पीजीडीएवी कॉलेज को क्यों चुनें?
  2. पीजीडीएवी कॉलेज में मिलने वाली सुविधाएं क्या-क्या हैं?
  3. पीजीडीएवी कॉलेज में टॉप कोर्सेज के नाम और उनकी अवधि
    1. अंडरग्रेजुएट कोर्सेज
    2. पोस्ट-ग्रेजुएशन कोर्सेज 
  4. जानिए पीजीडीएवी कॉलेज के अकादमिक विभाग के बारे में 
  5. जानिए पीजीडीएवी कॉलेज की सभी सोसाइटीज/क्लब के बारे में 
  6. पीजीडीएवी कॉलेज में पढ़ने के लिए एडमिशन प्रक्रिया क्या होती है?
    1. पीजीडीएवी कॉलेज में एडमिशन के लिए आवश्यक योग्यता
    2. पीजीडीएवी कॉलेज में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया
    3. पीजीडीएवी कॉलेज में एडमिशन के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स की लिस्ट
    4. प्रवेश परीक्षाएं
  7. पीजीडीएवी कॉलेज में पढ़ने के बाद प्लेसमेंट्स के अवसर
    1. टॉप रिक्रूटर्स
  8. पीजीडीएवी कॉलेज के नोटेबल एलुमनाई
  9. FAQs 

पीजीडीएवी कॉलेज का इतिहास

पन्नालाल गिरधरलाल दयानंद एंग्लो-वैदिक (P.G.D.A.V.) कॉलेज की स्थापना वर्ष 1957 में की गई थी। यह कॉलेज DAV कॉलेज प्रबंध समिति द्वारा स्थापित, एक सह-शैक्षिक, NAAC मान्यता प्राप्त इंस्टिट्यूशन है। यह कॉलेज 19वीं शताब्दी के अग्रणी सामाजिक सुधार आंदोलन (दयानंद एंग्लो वैदिक आंदोलन) की समृद्ध विरासत का एक अभिन्न अंग है। महान संत और आर्य समाज के संस्थापक ‘महर्षि दयानंद सरस्वती’ का भारतीय परिवेश में आधुनिक वैश्विक शिक्षा का दृष्टिकोण पी.जी.डी.ए.वी. में हमारे मिशन का प्रेरणा स्रोत है। 

यह भारत में उच्च शिक्षा के दो प्रतिष्ठित संस्थानों, दिल्ली विश्वविद्यालय और DAV एजुकेशन ट्रस्ट, जो कि शिक्षा के क्षेत्र में दुनिया का सबसे बड़ा गैर सरकारी संगठन है। जिसमें एक विश्वविद्यालय और 900 से अधिक स्कूल और कॉलेज हैं जो हमेशा ही उत्कृष्टता और सीखने की अपनी परंपराएं जारी रखे हुए हैं। 

पीजीडीएवी कॉलेज को क्यों चुनें?

यहां स्टूडेंट्स को दिल्ली विश्वविद्यालय के इस कॉलेज में पढ़ने से संबंधित कुछ प्रमुख कारणों के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  • यह कॉलेज ‘राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद’ (NAAC) द्वारा मान्यता प्राप्त है। 
  • इस कॉलेज में टॉप टीचिंग फैकल्टी के साथ-साथ स्टूडेंट्स को बेस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, कंप्यूटर लैब, आउटडोर प्ले ग्राउंड, रिसर्च लैब, ऑडिटोरियम, ICT, हेल्थ प्रोग्राम और लाइब्रेरी की सुविधा मिलती हैं। 
  • PGDV में ट्रेडिशनल कोर्सेस के अलावा जॉब ओरिएंटेड शॉर्ट टर्म प्रोफेशनल कोर्सेस भी कराएं जाते हैं। 
  • DU के इस कॉलेज में भी स्टूडेंट्स की हायर एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए कई प्रकार की स्कॉलरशिप भी दी जाती हैं। 
  • इस कॉलेज में न्यूनतम फीस में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा स्टूडेंट्स को मिलती हैं। 
  • यहां से पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के व्यक्तित्व का सम्पूर्ण विकास होता है। 
  • इसके साथ ही कॉलेज में विभिन्न विभागों की अपनी-अपनी सोसायटी हैं, जोकि समय समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती हैं। 
  • यहां स्टूडेंट्स को NCC और NSS की ट्रेनिंग भी दी जाती है। 
  • यहां छात्रों के लिए क्रिएटिविटी एंड इनोवेशन सेंटर भी बनाया गया है जहां उन्हें अपनी स्किल्स और नई इनोवेशन के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है। 
  • इस कॉलेज में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा के साथ-साथ स्पोर्ट्स एक्टिविटीज पर भी फोकस किया जाता है।   
  • यहां शिक्षक स्टूडेंट्स को सेमिनार, कार्यशालाएं, डिबेट, थिएटर, म्यूजिक और डांस प्रोग्राम्स सहित सांस्कृतिक गतिविधियों का मैनेजमेंट करने के लिए प्रेरित और मार्गदर्शन करते हैं। 

पीजीडीएवी कॉलेज में मिलने वाली सुविधाएं क्या-क्या हैं?

यहां स्टूडेंट्स को दिल्ली विश्वविद्यालय के इस कॉलेज में मिलने वाली प्रमुख फैसिलिटी के बारे में नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया जा रहा है-

  • कंप्यूटर लैब 
  • लाइब्रेरी 
  • ऑडिटोरियम
  • रिसर्च लैब 
  • ICT 
  • गर्ल्स कॉमन रूम 
  • बॉयज कॉमन रूम 
  • कैंटीन 
  • स्पोर्ट्स ग्राउंड 
  • सेमिनार हॉल  
  • कैंपस वाईफाई 
  • मेडिकल रूम 
  • बैंक 
  • ATM 
  • पार्किंग 
  • कांफ्रेंस रूम 
  • इकोफ्रैंडली कैंपस 
  • फोटोकॉपी शॉप 
  • पार्किंग 
  • CCTV कैमरा 

पीजीडीएवी कॉलेज में टॉप कोर्सेज के नाम और उनकी अवधि

यहां स्टूडेंट्स के लिए इस कॉलेज के टॉप कोर्सेज की सूची और उनकी ड्यूरेशन के बारे में नीचे दी गई टेबल में विस्तार से बताया जा रहा हैं-

अंडरग्रेजुएट कोर्सेज

कोर्स का नाम कोर्स का विवरण योग्यता कोर्स ड्यूरेशन 
B.A. (Hons.) Economics फुल टाइम 12th पास 3 साल 
B.A. (Hons.) Hindi फुल टाइम 12th पास 3 साल 
B.A. (Hons.) English फुल टाइम 12th पास 3 साल 
B.A. (Hons.) History फुल टाइम 12th पास 3 साल 
B.A. (Hons.) Philosophy फुल टाइम 12th पास 3 साल 
B.A. (Hons.) Sociology फुल टाइम 12th पास 3 साल 
B.A. (Hons.) Psychologyफुल टाइम 12th पास 3 साल 
Bachelor of Commerce (Hons.)फुल टाइम 12th पास 3 साल 
Bachelor of Science (Hons.) Mathematicsफुल टाइम 12th पास 3 साल 
Bachelor of Vocational Studiesफुल टाइम 12th पास 3 साल 

पोस्ट-ग्रेजुएशन कोर्सेज 

कोर्स का नाम कोर्स का विवरण योग्यता कोर्स ड्यूरेशन 
M.A. Hindiफुल टाइम ग्रेजुएशन2 साल 
M.A Political Scienceफुल टाइम ग्रेजुएशन2 साल 
M.Sc. (Hons) Mathematicsफुल टाइम ग्रेजुएशन2 साल 
M.Comफुल टाइम ग्रेजुएशन2 साल 

जानिए पीजीडीएवी कॉलेज के अकादमिक विभाग के बारे में 

यहां दिल्ली विश्वविद्यालय के इस कॉलेज के सभी अकादमिक विभागों की सूची दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं-

जानिए पीजीडीएवी कॉलेज की सभी सोसाइटीज/क्लब के बारे में 

यहां दिल्ली विश्वविद्यालय के इस कॉलेज की सभी सेंट्रल सोसाइटी की सूची दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं-

  • हैपेरिऑन: द कल्चरल सोसाइटी 
  • कांउण्ड्रम: द वेस्टर्न म्यूजिक सोसाइटी 
  • इम्प्रैशन: द फाइन आर्ट्स सोसाइटी 
  • नवरंग: द स्टेज प्ले सोसाइटी 
  • रैपबीट्स: हिप-हॉप म्यूजिक सोसाइटी  
  • टेकव्हीज़: द आईटी सोसाइटी  
  • सतर्क: द कंज्यूमर क्लब
  • भारतीय संस्कृति सभा
  • डिलीजेंटिया: द एंटरप्रेन्योरशिप सेल 
  • चाणक्य: द इंटेलेक्चुअल सोसाइटी 
  • डाइवर्सिटी: द डांस सोसाइटी 
  • आईरिस: द फिल्म एंड फोटोग्राफी सोसाइटी 
  • रागा: द इंडियन म्यूजिक सोसाइटी 
  • रुद्रा: द स्ट्रीट प्ले सोसाइटी 
  • काइज़ेन: द करियर कॉउंसलिंग क्लब 

पीजीडीएवी कॉलेज में पढ़ने के लिए एडमिशन प्रक्रिया क्या होती है?

इस कॉलेज का एडमिशन प्रोसेस पूरी तरह से ऑनलाइन है। यह कॉलेज अंडरग्रेजुएट और पोस्ट-ग्रेजुएशन प्रोग्राम्स के तहत कई कोर्सेज ऑफर करता है। इन कोर्सेज में एडमिशन ‘कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट’ (CUET) स्कोर के आधार पर होता है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेज के लिए स्टूडेंट्स को CUET (PG) का एंट्रेंस एग्जाम क्वालीफाई करना अनिवार्य होता है। 

पीजीडीएवी कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट @cuet.samarth.ac.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। CUET के लिए एप्लीकेशन फीस सामान्य वर्ग के लिए INR 650 और SC/ST/PWD/वर्ग के लिए INR 550 है। यहां स्टूडेंट्स को पीजीडीएवी कॉलेज में एडमिशन से संबंधित कंप्लीट एडमिशन प्रक्रिया के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं-

पीजीडीएवी कॉलेज में एडमिशन के लिए आवश्यक योग्यता

इस कॉलेज में पढ़ने के लिए स्टूडेंट्स के पास निम्नलिखित योग्यता होना आवश्यक है-

  • पीजीडीएवी कॉलेज में किसी भी UG कोर्स में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है।
  • अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन CUET स्कोर और ‘ई-काउंसलिंग’ के आधार पर किया जाता है।
  • पीजीडीएवी कॉलेज में किसी भी UG कोर्स में एडमिशन लेने के लिए CUET का एंट्रेंस एग्जाम क्वालीफाई करना अनिवार्य है।
  • खेल और एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को CUET एंट्रेंस एग्जाम के साथ-साथ एक परफॉर्मेंस टेस्ट भी देना अनिवार्य होगा।
  • वहीं Educational Credentials Assessment (ECA) के लिए स्टूडेंट्स का सिलेक्शन CUET एंट्रेंस स्कोर और स्टूडेंट के परफॉर्मेंस टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
  • किसी भी पीजी कोर्स में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट को मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है।  
  • वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेज के लिए स्टूडेंट्स को CUET (PG) का एंट्रेंस एग्जाम क्वालीफाई करना अनिवार्य होगा। 
  • आपको बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय की एडमिशन पॉलिसी के अनुसार, 50% पोस्ट ग्रेजुएशन सीटें DU स्टूडेंट्स के लिए रिजर्व होंगी, जबकि 50% सीटों पर एडमिशन CUET (PG) स्कोर के माध्यम से किया जाएगा। 

पीजीडीएवी कॉलेज में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया

यहाँ कॉलेज में आवेदन प्रक्रिया के बारे में नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया जा रहा है-

  • कैंडिडेट सबसे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के एडमिशन पोर्टल @cuet.samarth.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।  
  • उसके बाद एडमिशन फॉर्म भरें और उसे सब्मिट करें।  
  • अपने सभी ज़रूरी दस्तावेज़ और फोटो अपलोड करें।
  • अब एप्लीकेशन फीस जमा करें।
  • इसके बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर लें और उसका एक प्रिंट आउट निकालकर भविष्य के लिए रेफरेंस के तौर पर रख लें।
  • आपको बता दें कि CUET एंट्रेंस एग्जाम पास करने कैंडिडेट्स को सीट आवंटन के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के ‘कॉमन सीट आवंटन सिस्टम’ (CSAS) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • एडमिशन प्रोसेस में तीन चरण शामिल हैं, पहले चरण में कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट – ugadmission.uod.ac.in पर जाकर CSAS पोर्टल पर अप्लाई करना होगा। 
  • चरण 2 में स्टूडेंट्स को प्रोग्राम और कॉलेज प्राथमिकताएं फिल करनी होंगी। 
  • तीसरे चरण में स्टूडेंट्स को दिल्ली यूनिवर्सिटी द्वारा सीट अलॉटमेंट किया जाता है।

पीजीडीएवी कॉलेज में एडमिशन के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स की लिस्ट

यहाँ स्टूडेंट्स को एडमिशन के समय आवश्यक डाक्यूमेंट्स की सूची के बारे में नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया जा रहा है- 

  • दसवीं की मार्कशीट 
  • 12वीं के मार्कशीट 
  • बैचलर डिग्री (PG कोर्स के लिए)
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट 
  • आधार कार्ड/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस
  • CUET का स्कोर कार्ड
  • करैक्टर सर्टिफिकेट (हाल ही जारी किया हुआ)
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट
  • माइग्रेशन सर्टिफिकेट
  • आवसीय पता 
  • इनकम सर्टिफिकेट/एफिडेविट (BPL वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए)

प्रवेश परीक्षाएं

  • पीजीडीएवी कॉलेज में किसी भी UG कोर्स में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट को CUET का एंट्रेंस एग्जाम क्वालीफाई करना अनिवार्य होता है।  
  • वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेज के लिए स्टूडेंट्स को CUET (PG) का एंट्रेंस एग्जाम क्वालीफाई करना अनिवार्य होता है। 
  • आपको बता दें कि PhD प्रोग्राम में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट को पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री में न्यूनतम 55 प्रतिशत मार्क्स के साथ UGC NET का एग्जाम क्वालीफाई करना अनिवार्य होता है।  

पीजीडीएवी कॉलेज में पढ़ने के बाद प्लेसमेंट्स के अवसर

इस कॉलेज में प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ड्राइव दोनों का आयोजन किया जाता है। जिसमें देश-विदेश की टॉप कंपनियों के साथ साथ स्टार्टअप कंपनियां भी भाग लेती है। कॉर्पोरेट जगत और स्टूडेंट्स के बीच एक ब्रिज बनाने के लिए कॉलेज विभिन्न कार्यशालाओं, सेमिनारों और इंटरव्यू सेशंस का आयोजन करता है। 

टॉप रिक्रूटर्स

  • Amazon
  • Deloitte
  • KPMG
  • Jaypee
  • EY
  • HCL
  • UBER 
  • ICICI Bank
  • PwC 

पीजीडीएवी कॉलेज के नोटेबल एलुमनाई

यहां कॉलेज के कुछ प्रमुख ख्याति प्राप्त नोटेबल एलुमनाई की सूची दी जा रही है, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करके देश का नाम रौशन किया है-

नोटेबल एलुमनाई नाम कार्य क्षेत्र 
मनोज प्रभाकर पूर्व क्रिकेटर 
परविंदर अवाना पूर्व क्रिकेटर
विजय राज भारतीय अभिनेता 
धीरज वर्मा भारतीय कॉमिक बुक आर्टिस्ट 
अरविंद बब्बलभारतीय निर्देशक

FAQs 

पीजीडीएवी कॉलेज में वर्ष 2023 के लिए एडमिशन कैसे प्राप्त करें?

पीजीडीएवी कॉलेज में सभी UG और PG कोर्सेज के लिए एडमिशन NTA द्वारा आयोजित कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) परीक्षा के आधार पर होता है। 

पीजीडीएवी की फुल फॉर्म क्या है?

PGDAV की फुल फॉर्म ‘पन्नालाल गिरधरलाल दयानंद एंग्लो वैदिक कॉलेज’ है। 

पीजीडीएवी कॉलेज की स्थापना किस वर्ष की गई थी?

इस कॉलेज की स्थापना वर्ष 1957 में की गई थी। 

PGDAV कॉलेज कहाँ स्थित है?

यह कॉलेज, दिल्‍ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस, नेहरू नगर, नई दिल्ली में स्थित है। 

क्या PGDAV कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत आता है?

PGDAV कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का एफिलिएटेड कॉलेज है।

PGDAV कॉलेज में कौन से कोर्सेज कराएं जाते है?

इस कॉलेज में मुख्य रूप से B.Com (Hons.), B.A. (Hons.), B.A. Programme,  B.Sc. (Hons) Mathematics और B.Sc. (Hons) Statistics जैसे टॉप कोर्सेज कराएं जाते हैं।  

आशा है कि आपको पीजीडीएवी कॉलेज के बारे में हमारा यह ब्लॉग पसंद आया होगा और इससे आपको इस कॉलेज से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। Delhi University in Hindi के अन्य ब्लॉग्स को यहां पर पढ़ें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*