आर्यभट्ट कॉलेज: जानिए DU के इस कॉलेज में पढ़ने के लिए कोर्सेज, योग्यता, आवेदन प्रक्रिया एवं स्कॉलरशिप्स

2 minute read
आर्यभट्ट कॉलेज

आर्यभट्ट कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एफिलिएटेड कॉलेज है। दिल्ली विश्वविधालय के साउथ कैंपस, बेनिटो जुआरेज मार्ग, नई दिल्ली में स्थापित यह कॉलेज आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम की अकादमिक स्टडीज के लिए DU के फेमस कॉलेजों में से एक माना जाता हैं। इसके साथ ही कॉलेज में स्टूडेंट्स की स्किल्स को डेवलप करने के लिए ऐड-ऑन शॉर्ट टर्म कोर्सेज भी कराएं जाते हैं।

आर्यभट्ट कॉलेज में शिक्षा के साथ ही स्पोर्ट्स और एक्स्ट्रा-करिकुलर एक्टिविटीज पर भी अधिक फोकस किया जाता है। इस कॉलेज की टॉप टीचिंग फैलकल्टी, कॉम्पिटिटिव एनवायरमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर व यहां की उच्च शिक्षा की गुणवत्ता इसे DU के वेस्ट कैंपस के फेमस कॉलेजों में शामिल करती है।

यही कारण है कि हर साल इस कॉलेज में भारत के सभी राज्यों से 12वीं कक्षा के बाद लाखों स्टूडेंट्स अंडरग्रेजुएट कोर्सेज के लिए अप्लाई करते हैं। अगर आप भी इस कॉलेज में पढ़कर अपना सुनहरा भविष्य बनाना चाहते हैं तो आर्यभट्ट कॉलेज के इस ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़ें।

स्थापना वर्ष वर्ष 1973
कॉलेज का नाम आर्यभट्ट कॉलेज
विश्वविधालय दिल्ली विश्वविधालय
कॉलेज का प्रकार पब्लिक कॉलेज
टॉप कोर्सेज B.Com (Hons.), B.Com, B.A. (Hons.), B.A.(Prog.), B.Sc. (Hons) and Add-On Courses
सिलेक्शन क्राइटेरिया एंट्रेंस एग्जाम (CUET)
मोड ऑफ एप्लीकेशन ऑनलाइन 
कैंपस साउथ कैंपस 
कॉलेज प्रिंसिपल प्रोफेसर. मनोज सिन्हा 
NACC रैंकिंग 2023 ‘A+’ ग्रेड
इंडिया टुडे आर्ट्स रैंकिंग 2023 74वीं 
उपलब्ध सुविधाएंलाइब्रेरी, कैंटीन, स्पोर्ट्स ग्राउंड, कंप्यूटर लैब, मेडिकल रूम, सेमिनार रूम, ICT, FRC, रीडिंग रूम, ATM, पार्किंग     
कॉलेज का पताआर्यभट्ट कॉलेज, प्लॉट नंबर 5, बेनिटो जुआरेज मार्ग, साउथ कैंपस, आनंद निकेतन, नई दिल्ली-110021 
कॉलेज फोन नंबर011-24110490
कॉलेज प्रिंसिपल ईमेल आईडी [email protected]
कॉलेज एडमिन ईमेल आईडी [email protected]
LHMC ऑफिशियल वेबसाइट aryabhattacollege.ac.in
This Blog Includes:
  1. आर्यभट्ट कॉलेज का इतिहास
    1. आर्यभट्ट कॉलेज को क्यों चुनें?
  2. आर्यभट्ट कॉलेज में मिलने वाली सुविधाएं क्या-क्या हैं?
  3. आर्यभट्ट कॉलेज की रैंकिंग्स 2023
    1. आर्यभट्ट कॉलेज में टॉप कोर्सेज के नाम और उनकी अवधि
    2. आर्ट्स – अंडरग्रेजुएट कोर्सेज
    3. कॉमर्स – अंडरग्रेजुएट कोर्सेज
    4. साइंस – अंडरग्रेजुएट कोर्सेज
  4. आर्यभट्ट कॉलेज में ऐड ऑन सर्टिफिकेट कोर्सेज की लिस्ट 
  5. जानिए आर्यभट्ट कॉलेज के अकादमिक विभाग के बारे में 
  6. जानिए आर्यभट्ट कॉलेज की सभी सोसाइटीज/क्लब के बारे में 
  7. आर्यभट्ट कॉलेज में पढ़ने के लिए एडमिशन प्रक्रिया क्या होती है?
    1. आर्यभट्ट कॉलेज में एडमिशन के लिए आवश्यक योग्यता
    2. आर्यभट्ट कॉलेज में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया
    3. आर्यभट्ट कॉलेज में एडमिशन के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स की लिस्ट
    4. प्रवेश परीक्षाएं
  8. आर्यभट्ट कॉलेज में स्टूडेंट्स को मिलने वाली अकादमिक स्कॉलरशिप्स
  9. आर्यभट्ट कॉलेज में पढ़ने के बाद प्लेसमेंट्स के अवसर
    1. टॉप रिक्रूटर्स 
  10. FAQs

आर्यभट्ट कॉलेज का इतिहास

आर्यभट्ट कॉलेज अकादमिक ईयर 2014-15 से अस्तित्व में आया। यह दिल्ली विश्वविद्यालय का एफिलिएटेड कॉलेज है। इस कॉलेज की स्थापना वर्ष 1973 में की गई थी। पूर्व में इस कॉलेज को ‘राम लाल आनंद कॉलेज’ (इवनिंग) के नाम से जाना जाता था। 

इस कॉलेज का नाम प्राचीन भारत के एक महान ज्योतिषविद् और गणितज्ञ ‘आर्यभट्ट’ के नाम पर रखा गया हैं, जिन्होंने ‘आर्यभटीय ग्रंथ’ की रचना की जिसमें ज्योतिषशास्त्र के अनेक सिद्धांतों का प्रतिपादन है। बता दें की यह कॉलेज राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) द्वारा मान्यता प्राप्त है।

आर्यभट्ट कॉलेज को क्यों चुनें?

यहां स्टूडेंट्स को इस कॉलेज में पढ़ने से संबंधित कुछ प्रमुख कारणों के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं-

  • इस कॉलेज को राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC) द्वारा वर्ष 2023 में ‘A+’ ग्रेड’ मिली है। 
  • वहीं इंडिया टुडे आर्ट्स रैंकिंग 2023 में कॉलेज को ‘74वीं रैंक’ प्राप्त हुई है। 
  • यहां टॉप फैकल्टी के साथ-साथ स्टूडेंट्स को बेस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, कंप्यूटर लैब, आउटडोर प्ले ग्राउंड, रिसर्च लैब, ICT, FRC, रीडिंग रूम और लाइब्रेरी जैसी अन्य कई सुविधा मिलती हैं। 
  • इस कॉलेज में जॉब ओरिएंटेड सर्टिफिकेट कोर्स भी कराएं जाते हैं जिनमें Advance Program in Financial Modeling, Business Analytics Course, Advance Skill Programme On Financial Markets और English Proficiency Course जैसे कोर्सेज शामिल हैं। 
  • DU के इस कॉलेज में भी स्टूडेंट्स की हायर एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए कई प्रकार की स्कॉलरशिप भी दी जाती हैं। 
  • इस कॉलेज में न्यूनतम फीस में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा स्टूडेंट्स को मिलती हैं। 
  • यहां से पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के व्यक्तित्व का सम्पूर्ण विकास होता है। 
  • इसके साथ ही कॉलेज में विभिन्न विभागों की अपनी-अपनी सोसायटी हैं, जोकि समय समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती हैं। 
  • यहां स्टूडेंट्स को NCC और NSS की ट्रेनिंग भी दी जाती है। 
  • यहां स्टूडेंट्स के लिए क्रिएटिविटी एंड इनोवेशन सेंटर भी बनाया गया है जहां उन्हें अपनी स्किल्स और नई इनोवेशन के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है। 
  • इस कॉलेज में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा के साथ-साथ स्पोर्ट्स एक्टिविटीज पर भी फोकस किया जाता है।   
  • यहां शिक्षक स्टूडेंट्स को सेमिनार, कार्यशालाएं, डिबेट, थिएटर, म्यूजिक और डांस प्रोग्राम्स सहित सांस्कृतिक गतिविधियों जैसी विभिन्न गतिविधियों का मैनेजमेंट करने के लिए प्रेरित और मार्गदर्शन करते हैं। 

आर्यभट्ट कॉलेज में मिलने वाली सुविधाएं क्या-क्या हैं?

यहां स्टूडेंट्स को इस कॉलेज में मिलने वाली प्रमुख फैसिलिटी के बारे में नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया जा रहा है-

  • कंप्यूटर लैब 
  • ICT इनेबल्ड स्मार्ट क्लासरूम और प्रोजेक्टर्स 
  • लाइब्रेरी 
  • फैकल्टी रिसर्च सेंटर 
  • कैंटीन 
  • स्पोर्ट्स ग्राउंड 
  • सेमिनार हॉल  
  • कैंपस वाईफाई 
  • मेडिकल रूम 
  • बैंक 
  • ATM 
  • पार्किंग 
  • कांफ्रेंस रूम 
  • इकोफ्रैंडली कैंपस 
  • पार्किंग 
  • CCTV कैमरा 

नोट: अकादमिक ईयर 2023 के लिए एडमिशन डेट्स समाप्त हो गई हैं। अकादमिक ईयर 2024 की एडमिशन डेट्स के बारे में आपको जल्द सूचित किया जाएगा।

आर्यभट्ट कॉलेज की रैंकिंग्स 2023

इस कॉलेज की रैंकिंग 2023 के अनुसार विभिन्न संस्थाओं द्वारा कराए गए सर्वे के अनुसार इस प्रकार हैं:

संस्था आर्यभट्ट कॉलेज
राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC) 2023 ‘A+’ ग्रेड
इंडिया टुडे आर्ट्स रैंकिंग 2023 74वीं 

आर्यभट्ट कॉलेज में टॉप कोर्सेज के नाम और उनकी अवधि

यहां स्टूडेंट्स के लिए इस कॉलेज के टॉप कोर्सेज की सूची और उनकी ड्यूरेशन के बारे में नीचे दी गई टेबल में विस्तार से बताया जा रहा हैं-

आर्ट्स – अंडरग्रेजुएट कोर्सेज

कोर्स का नाम कोर्स का विवरण योग्यता कोर्स ड्यूरेशन 
B.A. (H) Economicsफुल टाइम 12वीं पास 3 वर्ष 
B.A. (H) Business Economicsफुल टाइम 12वीं पास 3 वर्ष 
B.A. (H) Englishफुल टाइम 12वीं पास 3 वर्ष 
B.A. (H) Political Scienceफुल टाइम 12वीं पास 3 वर्ष 
B.A. (H) Hindiफुल टाइम 12वीं पास 3 वर्ष 
B. A. (H) Psychologyफुल टाइम 12वीं पास 3 वर्ष 
B. A. (H) Historyफुल टाइम 12वीं पास 3 वर्ष 
B.A.(Prog.) Historyफुल टाइम 12वीं पास 3 वर्ष 
B.A.(Prog.) Political Scienceफुल टाइम 12वीं पास 3 वर्ष 
B.A.(Prog.) Economicsफुल टाइम 12वीं पास 3 वर्ष 
GE Psychologyफुल टाइम 12वीं पास 3 वर्ष 
EVSफुल टाइम 12वीं पास 3 वर्ष 
GE History (Hons)फुल टाइम 12वीं पास 3 वर्ष 

कॉमर्स – अंडरग्रेजुएट कोर्सेज

कोर्स का नाम कोर्स का विवरण योग्यता कोर्स ड्यूरेशन 
B.Com. (H)फुल टाइम 12वीं पास 3 वर्ष 
Bachelor in Commerce Studiesफुल टाइम 12वीं पास 3 वर्ष 
Bachelor of Management Studies (B.M.S.)फुल टाइम 12वीं पास 3 वर्ष 

साइंस – अंडरग्रेजुएट कोर्सेज

कोर्स का नाम कोर्स डिटेल्स योग्यता कोर्स ड्यूरेशन 
B. Sc. (H) Mathematicsफुल टाइम 12वीं पास 3 वर्ष 
B. Sc. (H) Computer Scienceफुल टाइम 12वीं पास 3 वर्ष 

आर्यभट्ट कॉलेज में ऐड ऑन सर्टिफिकेट कोर्सेज की लिस्ट 

इस कॉलेज में स्टूडेंट्स के लिए स्किल्स डेवलपमेंट से संबंधित शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेट कोर्सेज की सूची दी जा रही है। जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

सर्टिफिकेट कोर्सेजकोर्स ड्यूरेशन
Advance Program in Financial Modeling 100 घंटे 
Business Analytics Course100 घंटे 
French Language Course 108 घंटे 
Advance Skill Programme on Financial Markets100 घंटे 
English Proficiency Course60 घंटे 
Employability and Skill Enhancement Course40 घंटे 
Tech Saksham Program200 घंटे 

जानिए आर्यभट्ट कॉलेज के अकादमिक विभाग के बारे में 

दिल्ली विश्वविद्यालय के इस कॉलेज के सभी अकादमिक विभागों की सूची दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं-

जानिए आर्यभट्ट कॉलेज की सभी सोसाइटीज/क्लब के बारे में 

दिल्ली विश्वविद्यालय के इस कॉलेज की सभी सेंट्रल सोसाइटी और क्लब की सूची दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं-

  • अर्हता: द B.A. प्रोग्राम सोसाइटी 
  • हिंदी साहित्य परिषद
  • वाणिज्य: द कॉमर्स सोसाइटी
  • द नॉर्थईस्ट स्टूडेंट्स सेल  
  • प्रश्नोत्तरी: द क्विज क्लब  
  • तथागत: हिस्ट्री सोसाइटी 
  • माइंड ओवर मैटर: इकोनॉमिक्स सोसाइटी 
  • एडवेंचर सोसाइटी 
  • संकल्प: मैनेजमेंट सोसाइटी 
  • सृजन: साइकोलॉजी सोसाइटी 
  • हेरिटेज एंड स्पिक मैके सोसाइटी 
  • परिसा: द पॉलिटिकल साइंस सोसाइटी 
  • Nibs and Brushes: क्रिएटिव राइटिंग एंड फाइन आर्ट्स सोसाइटी 
  • स्वावलंबन: द स्टार्टअप क्लब 
  • जीरोऑवर: द डिबेटिंग सोसाइटी 
  • आर्यभट्ट मैथमेटिकल सोसाइटी 
  • पिकविक: द फोटोग्राफी सोसाइटी 
  • द फाइनेंस एंड इंवेस्टमेंट सेल 
  • डांस सोसाइटी 
  • इंग्लिश लिटरेरी एसोसिएशन 
  • द एंटरप्रेन्योरशिप सेल 
  • Tech Pioneers: कंप्यूटर साइंस सोसाइटी  
  • म्यूजिक सोसाइटी 
  • बिजनेस इकोनॉमिक्स सोसाइटी 

आर्यभट्ट कॉलेज में पढ़ने के लिए एडमिशन प्रक्रिया क्या होती है?

दिल्ली विश्वविद्यालय के इस कॉलेज का एडमिशन प्रोसेस पूरी तरह से ऑनलाइन है। यह कॉलेज अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम्स के तहत कई कोर्सेज ऑफर करता है। इन कोर्सेज में एडमिशन ‘कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट’ (CUET) स्कोर के आधार पर होता है। 

आर्यभट्ट कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट @cuet.samarth.ac.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। CUET के लिए एप्लीकेशन फीस सामान्य वर्ग के लिए INR 650 और SC/ST/PWD/वर्ग के लिए INR 550 है। यहां स्टूडेंट्स को आर्यभट्ट कॉलेज में एडमिशन से संबंधित कंप्लीट एडमिशन प्रक्रिया के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं-

आर्यभट्ट कॉलेज में एडमिशन के लिए आवश्यक योग्यता

दिल्ली विश्वविद्यालय के इस कॉलेज में पढ़ने के लिए स्टूडेंट्स के पास निम्नलिखित योग्यता होना आवश्यक है-

  • आर्यभट्ट कॉलेज में किसी भी UG कोर्स में एडमिशन लेने के लिए छात्र को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना ज़रूरी है।
  • अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन CUET स्कोर और ‘ई-काउंसलिंग’ के आधार पर किया जाता है।
  • आर्यभट्ट कॉलेज में किसी भी UG कोर्स में एडमिशन लेने के लिए CUET का एंट्रेंस एग्जाम क्वालीफाई करना ज़रूरी है।
  • खेल और एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में शामिल होने वाली स्टूडेंट्स को CUET एंट्रेंस एग्जाम के साथ-साथ एक परफॉर्मेंस टेस्ट भी देना अनिवार्य होगा।
  • वहीं Educational Credentials Assessment (ECA) के लिए स्टूडेंट्स का सिलेक्शन CUET एंट्रेंस स्कोर और स्टूडेंट के परफॉर्मेंस टेस्ट के आधार पर किया जाता है।

आर्यभट्ट कॉलेज में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया

यहाँ कॉलेज में आवेदन प्रक्रिया के बारे में नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया जा रहा है-

  • कैंडिडेट सबसे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के एडमिशन पोर्टल @cuet.samarth.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।  
  • उसके बाद एडमिशन फॉर्म भरें और उसे सब्मिट करें।  
  • अपने सभी ज़रूरी दस्तावेज़ और फोटो अपलोड करें।
  • अब एप्लीकेशन फीस जमा करें।
  • इसके बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर लें और उसका एक प्रिंट आउट निकालकर भविष्य के लिए रेफरेंस के तौर पर रख लें।
  • आपको बता दें कि CUET एंट्रेंस एग्जाम पास करने कैंडिडेट्स को सीट आवंटन के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के ‘कॉमन सीट आवंटन सिस्टम’ (CSAS) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • एडमिशन प्रोसेस में तीन चरण शामिल हैं, पहले चरण में कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट – ugadmission.uod.ac.in पर जाकर CSAS पोर्टल पर अप्लाई करना होगा। 
  • चरण 2 में स्टूडेंट्स को प्रोग्राम और कॉलेज प्राथमिकताएं फिल करनी होंगी। 
  • तीसरे चरण में स्टूडेंट्स को दिल्ली यूनिवर्सिटी द्वारा सीट अल्लोत्मेंट किया जाता है।

आर्यभट्ट कॉलेज में एडमिशन के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स की लिस्ट

यहाँ स्टूडेंट्स को एडमिशन के समय आवश्यक डाक्यूमेंट्स की सूची के बारे में नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया जा रहा हैं- 

  • दसवीं की मार्कशीट 
  • 12वीं के मार्कशीट 
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट 
  • आधार कार्ड/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस
  • CUET का स्कोर कार्ड
  • करैक्टर सर्टिफिकेट (हाल ही जारी किया हुआ)
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट
  • माइग्रेशन सर्टिफिकेट
  • आवसीय पता 
  • इनकम सर्टिफिकेट/एफिडेविट (BPL वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए)

प्रवेश परीक्षाएं

  • आर्यभट्ट कॉलेज में किसी भी UG कोर्स में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स को CUET का एग्जाम क्वालीफाई करना अनिवार्य होता है।
इवेंटडेट्स
CUET UG 202415– 31 मई 2024

आर्यभट्ट कॉलेज में स्टूडेंट्स को मिलने वाली अकादमिक स्कॉलरशिप्स

यहां स्टूडेंट्स को इस कॉलेज में मिलने वाली प्रमुख छात्रवृत्तियां के बारे में बताया जा रहा हैं-

  • Ishan Uday Special Scholarship Scheme
  • Post Matric Scholarship for OBC Students Uttarakhand
  • Post Matric Scholarship Schemes Minorities CS
  • Prime Minister Scholarships Scheme for Central Armed Police Forces And Assam Rifles
  • Umbrella Scheme for Education of ST Children – PMS for ST Students Arunachal Pradesh
  • Vivekananda Medhavi Chattra Yojna
  • Major Dhyanchand Yojna
  • Dr. B. R. Ambedkar Yojna
  • Library Mitra

आर्यभट्ट कॉलेज में पढ़ने के बाद प्लेसमेंट्स के अवसर

इस कॉलेज में प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ड्राइव दोनों का आयोजन किया जाता है। जिसमें देश-विदेश की टॉप कंपनियों के साथ साथ स्टार्टअप कंपनियां भी भाग लेती है। कॉर्पोरेट जगत और स्टूडेंट्स के बीच एक ब्रिज बनाने के लिए कॉलेज विभिन्न कार्यशालाओं, सेमिनारों और इंटरव्यू सेशंस का आयोजन करता है। वर्ष 2023 का प्लेसमेंट डेटा अभी कॉलेज की ओर से जारी नहीं किया गया है, जल्द ही आपको लेटेस्ट डेटा के साथ सूचित किया जाएगा।

टॉप रिक्रूटर्स 

  • Intellipaat
  • KPMG
  • ICICI Bank
  • Flipkart
  • Lenskart
  • Wipro
  • Chegg

FAQs

आर्यभट्ट कॉलेज में वर्ष 2023 के लिए एडमिशन कैसे प्राप्त करें?

आर्यभट्ट कॉलेज में सभी UG कोर्सेज के लिए एडमिशन NTA द्वारा आयोजित कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) परीक्षा के आधार पर होता है। 

आर्यभट्ट कॉलेज की स्थापना किस वर्ष की गई थी?

इस कॉलेज की स्थापना वर्ष 1973 में की गई थी। 

आर्यभट्ट कॉलेज कहाँ स्थित है?

यह कॉलेज, दिल्‍ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस, नई दिल्ली में स्थित है। 

क्या आर्यभट्ट कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत आता है?

रामानुजन कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का एफिलिएटेड कॉलेज है।

आर्यभट्ट कॉलेज में कौन से कोर्सेज कराएं जाते है?

इस कॉलेज में मुख्य रूप से B.Com (Hons.),  B.Com, B.A. (Hons.), B.A.(Prog.), B.Sc. (Hons) और जॉब ओरिएंटेड शॉर्ट टर्म ऐड ऑन कोर्सेज कराएं जाते हैं।  

आशा है कि आपको आर्यभट्ट कॉलेज के बारे में हमारा यह ब्लॉग पसंद आया होगा और इससे आपको इस कॉलेज से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। Delhi University in Hindi के अन्य ब्लॉग को यहां पर पढ़ें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*