इंद्रप्रस्थ कॉलेज 2024: जानिए DU के इस कॉलेज में पढ़ने के लिए कोर्सेज, योग्यता, आवेदन प्रक्रिया एवं स्कॉलरशिप्स

3 minute read
इंद्रप्रस्थ कॉलेज

इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर विमेन दिल्ली विश्वविद्यालय से एफिलिएटेड कॉलेज है जो कि DU के सबसे पुराने विमेन कॉलेज में से एक माना जाता है। इस कॉलेज की स्थापना भारत की आज़ादी से पूर्व वर्ष 1924 में की गई थी। दिल्ली विश्वविधालय के नॉर्थ कैंपस, शाम नाथ मार्ग, दिल्ली में स्थापित यह कॉलेज आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम की अकादमिक स्टडीज के लिए DU के टॉप कॉलेजों में से एक माना जाता हैं। 

आपको बता दें कि इस कॉलेज की टॉप टीचिंग फैलकल्टी, कॉम्पिटिटिव एनवायरमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर व यहां की उच्च शिक्षा की गुणवत्ता इसे दिल्ली विश्वविधालय के नामचीन कॉलेजों में शामिल करती है। इंद्रप्रस्थ कॉलेज को NIRF द्वारा वर्ष 2023 में 97वीं रैंक प्राप्त हुई है। वहीं NACC द्वारा वर्ष 2023 में ‘A+’ ग्रेड मिली हैं जो किसी भी शिक्षण संस्थान को दी जाने वाली टॉप रैंकिंग होती हैं। 

यही कारण है कि हर साल इस कॉलेज में देश-विदेश से लाखों स्टूडेंट्स अंडरग्रेजुएट और पोस्ट-ग्रेजुएट कोर्सेज के लिए अप्लाई करते हैं। अगर आप भी इस कॉलेज में पढ़कर अपना सुनहरा भविष्य बनाना चाहते हैं तो इंद्रप्रस्थ कॉलेज के इस ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़ें। 

स्थापना वर्ष वर्ष 1924
कॉलेज का नाम इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर विमेन (IP) 
विश्वविधालय दिल्ली विश्वविधालय
कॉलेज का प्रकार पब्लिक कॉलेज
टॉप कोर्सेज B.Com (Hons.), B.A. (Hons.), B.A. Programme,  B.Sc.(H), M.A. M.Sc.
सिलेक्शन क्राइटेरिया एंट्रेंस एग्जाम (CUET)
मोड ऑफ एप्लीकेशन ऑनलाइन 
कैंपस नॉर्थ कैंपस 
कॉलेज प्रिंसिपल प्रोफेसर. पूनम कुमरिया 
NIRF रैंकिंग 97वीं 
NACC रैंकिंग 2023 ‘A+’ ग्रेड
उपलब्ध सुविधाएंलाइब्रेरी, कैंटीन, स्पोर्ट्स ग्राउंड, हॉस्टल, ICT, कंप्यूटर लैब, मेडिकल रूम, सेमिनार रूम, IQAC, बैंक, ATM, पार्किंग, CCTV कैमरा      
कॉलेज का पताइंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर विमेन, 31, श्याम नाथ मार्ग, दिल्ली-110054  
कॉलेज फोन नंबर011-47008184
कॉलेज ईमेल आईडी [email protected]
प्रिंसिपल ईमेल आईडी  [email protected]
वेबसाइट www.ipcollege.ac.in
This Blog Includes:
  1. जानिए इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर विमेन का इतिहास
    1. जानें इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर विमेन को क्यों चुनें?
  2. ICW में मिलने वाली फैसिलिटी क्या-क्या हैं?
  3. वर्ष 2023 में इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर विमेन की रैंकिंग्स 
    1. जानिए इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर विमेन में टॉप कोर्सेज के नाम और उनकी ड्यूरेशन
    2. IP कॉलेज फॉर वीमेन में BA ऑनर्स के लिए स्पेशलाइजेशन
    3. अंडरग्रेजुएट कोर्सेज 
    4. जानिए आईपी कॉलेज के रिसर्च और लर्निंग सेंटर्स के बारे में 
  4. जानिए इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर विमेन की स्पोर्ट्स फैसिलिटीज के बारे में 
  5. जानिए इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर विमेन की सभी सोसाइटीज/क्लब के बारे में 
  6. जानिए इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर विमेन में पढ़ने के लिए एडमिशन प्रक्रिया क्या होती है?
    1. जानें इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर विमेन में एडमिशन के लिए आवश्यक योग्यता
    2. जानिए इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर विमेन में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया
    3. जानिए इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर विमेन में एडमिशन के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स की लिस्ट
    4. प्रवेश परीक्षाएं
  7. जानिए इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर विमेन में स्टूडेंट्स को मिलने वाली अकादमिक स्कॉलशिप्स के बारे में 
  8. जानिए इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर विमेन में पढ़ने के बाद प्लेसमेंट्स के अवसर
    1. टॉप रिक्रूटर्स
  9. जानें इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर विमेन के नोटेबल एलुमनाई
  10. FAQs

जानिए इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर विमेन का इतिहास

इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर विमेन की स्थापना भारत की आज़ादी से पूर्व वर्ष 1924 में की गई थी। यह कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय के सबसे पुराने कॉलेजों में से एक माना जाता है। महिला शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान के एक भाग के रूप में स्थापित, यह कॉलेज एक खूबसूरत परिसर में स्थित है। 

बता दें कि इस कॉलेज में UG और PG कोर्सेज में लगभग 3,500 से अधिक स्टूडेंट्स का एनरोलमेंट हैं। इसके साथ ही IP कॉलेज में एक मेंटरशिप प्रोग्राम, कैरियर गाइडेंस और प्लेसमेंट सेल है।

जानें इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर विमेन को क्यों चुनें?

यहां स्टूडेंट्स को इस कॉलेज में पढ़ने से संबंधित कुछ प्रमुख कारणों के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं-

  • इस कॉलेज को राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC) द्वारा वर्ष 2023 में ‘A+ ग्रेड’ मिली है। 
  • आईपी कॉलेज को ‘नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क’ (NIRF) द्वारा वर्ष 2023 में 97वीं रैंक प्राप्त हुई है। 
  • यहां टॉप फैकल्टी के साथ-साथ स्टूडेंट्स को बेस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, कंप्यूटर लैब, आउटडोर और इनडोर प्ले ग्राउंड, रिसर्च लैब, हॉस्टल, ICT, हेल्थ प्रोग्राम और लाइब्रेरी की सुविधा मिलती हैं। 
  • आईपी कॉलेज में ट्रेडिशनल कोर्सेस के अलावा जॉब ओरिएंटेड शॉर्ट टर्म प्रोफेशनल कोर्सेस भी कराएं जाते हैं। 
  • आईपी कॉलेज में एक एक्टिव इंटरनल क्वालिटी अशोरेंस सेल (IQAC) भी है।
  • इस कॉलेज में एनुअल कल्चरल फेस्टिवल श्रुति का भी आयोजन किया जाता है। 
  • इस कॉलेज में स्टूडेंट्स के लिए हॉस्टल फैसेलिटी भी मौजूद है। 
  • DU के इस कॉलेज में भी स्टूडेंट्स की हायर एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए कई प्रकार की स्कॉलरशिप भी दी जाती हैं। 
  • इस कॉलेज में न्यूनतम फीस में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा स्टूडेंट्स को मिलती हैं। 
  • यहां से पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के व्यक्तित्व का सम्पूर्ण विकास होता है। 
  • इसके साथ ही कॉलेज में विभिन्न विभागों की अपनी-अपनी सोसायटी हैं, जोकि समय समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती हैं। 
  • यहां स्टूडेंट्स को NCC और NSS की ट्रेनिंग भी दी जाती है। 
  • यहां स्टूडेंट्स के लिए क्रिएटिविटी एंड इनोवेशन सेंटर भी बनाया गया है जहां उन्हें अपनी स्किल्स और नई इनोवेशन के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है। 
  • इस कॉलेज में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा के साथ-साथ स्पोर्ट्स एक्टिविटीज पर भी फोकस किया जाता है।   
  • यहां शिक्षक स्टूडेंट्स को सेमिनार, कार्यशालाएं, डिबेट, थिएटर, म्यूजिक और डांस प्रोग्राम्स सहित सांस्कृतिक गतिविधियों जैसी विभिन्न गतिविधियों का मैनेजमेंट करने के लिए प्रेरित और मार्गदर्शन करते हैं। 

ICW में मिलने वाली फैसिलिटी क्या-क्या हैं?

यहां स्टूडेंट्स को IP कॉलेज में मिलने वाली प्रमुख फैसिलिटी के बारे में नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया जा रहा है-

  • कंप्यूटर लैब 
  • लाइब्रेरी 
  • हॉस्टल 
  • रिसर्च लैब 
  • ऑडियो विज़ुअल प्रोडक्शन सेंटर 
  • ICT सेंटर 
  • कैंटीन 
  • स्पोर्ट्स ग्राउंड 
  • सेमिनार हॉल  
  • इंटर्नशिप सेल
  • कैंपस वाईफाई 
  • जिम्नेजियम 
  • मेडिकल रूम 
  • बैंक 
  • ATM 
  • पार्किंग 
  • कांफ्रेंस रूम 
  • इकोफ्रैंडली कैंपस 
  • फोटोकॉपी शॉप 
  • पार्किंग 
  • CCTV कैमरा

नोट: अकादमिक ईयर 2023 की एडमिशन डेट्स अब समाप्त हो चुकी हैं। अकादमिक ईयर 2024 की एडमिशन डेट्स पर आपको जल्द ही अपडेट दिया जाएगा।

वर्ष 2023 में इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर विमेन की रैंकिंग्स 

इस कॉलेज की रैंकिंग 2023 के अनुसार विभिन्न संस्थाओं द्वारा कराए गए सर्वे के अनुसार इस प्रकार हैं:

संस्था इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर विमेन 
नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) 2023  97वीं 
राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC) 2023 ‘A+’ ग्रेड

जानिए इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर विमेन में टॉप कोर्सेज के नाम और उनकी ड्यूरेशन

यहां स्टूडेंट्स के लिए इस कॉलेज के टॉप कोर्सेज की सूची और उनकी ड्यूरेशन के बारे में नीचे दी गई टेबल में विस्तार से बताया जा रहा है-

कोर्स का नाम कोर्स ड्यूरेशन योग्यता सिलेक्शन क्राइटेरिया  
B.A. Programme3 वर्ष 12th CUET 
B.A.(H)3 वर्ष 12th CUET 
B.Com.(H)3 वर्ष 12th CUET 
B.Sc.(H)3 वर्ष 12th CUET 
M.A.2 वर्ष ग्रेजुएशन CUET 
M.Sc.2 वर्ष ग्रेजुएशन CUET 

IP कॉलेज फॉर वीमेन में BA ऑनर्स के लिए स्पेशलाइजेशन

  • BA (Hons) Economics
  • BA (Hons) English
  • BA (Hons) Hindi
  • BA (Hons) History
  • BA (Hons) Music
  • BA (Hons) Multi Media and Mass Communication
  • BA (Hons) Philosophy
  • BA (Hons) Political Science
  • BA (Hons) Psychology
  • BA (Hons) Sanskrit

अंडरग्रेजुएट कोर्सेज 

यहाँ Indraprastha College for Women के सभी UG कोर्सेज की सूची दी जा रही है। जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं-

  • Commerce
  • Computer Science
  • Economics
  • English
  • Geography
  • Sanskrit
  • Hindi
  • History
  • Mathematics
  • Music
  • Philosophy
  • Political Science
  • Physical Education
  • Psychology
  • Environmental Studies
  • Bachelor of Mass Media and Mass Communication (BMMMC)
  • Sociology
  • B.A. Prog.

जानिए आईपी कॉलेज के रिसर्च और लर्निंग सेंटर्स के बारे में 

यहाँ Indraprastha College for Women के सभी सेंटर्स के बारे में नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया गया है-

  • Translation and Translation Studies Centre
  • Museum and Archives Learning Resource Centre
  • Centre for Earth Studies
  • Centre for Interdisciplinary Studies
  • Sanskrit Studies and Research Centre
  • Music Archives and Listening Room
  • Centre for Yoga and Well-Being
  • Centre for Disability Studies
  • Centre for Culture Studies

जानिए इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर विमेन की स्पोर्ट्स फैसिलिटीज के बारे में 

यहाँ आईपी कॉलेज में मिलने वाली सभी स्पोर्ट्स फैसेलिटीज के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं-

इनडोर फैसिलिटीज ऑउटडोर फैसिलिटीज 
वुडन बैडमिंटन कोर्ट्स स्विमिंग पूल 
वुडन स्क्वाश कोर्ट टेनिस कोर्ट 
टेबल टेनिस एरिना बास्केटबॉल कोर्ट 
फ़िटनेस सेंटर वॉलीबॉल कोर्ट्स 
योग/डांस रूम नेटबॉल कोर्ट 
चेस रूम शॉट पुट डिस्कस एरिना  
जूडो एंड तायक्वोंडो एरिना क्लाइम्बिंग वाल 
शूटिंग रेंज वाकिंग ट्रैक 
सॉफ्टबॉल, बेसबॉल, फुटबॉल, तीरंदाजी, क्रिकेट, हॉकी प्ले ग्राउंड 

जानिए इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर विमेन की सभी सोसाइटीज/क्लब के बारे में 

यहां आईपी कॉलेज की सभी सेंट्रल सोसाइटी और क्लब की सूची दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं-

  • अनंता: द साइंस सोसाइटी 
  • नॉर्थ-ईस्ट सोसाइटी 
  • ला कड़ेंज़ा: वेस्टर्न म्यूजिक सोसाइटी 
  • Croydon: फाइन आर्ट्स सोसाइटी 
  • अलाप: इंडियन म्यूजिक सोसाइटी 
  • अभिव्यक्ति: ड्रामेटिक्स सोसाइटी 
  • मृदंग: इंडियन डांस सोसाइटी 
  • विदथ: हिंदी एडिटोरियल सोसाइटी 
  • विमेंस डेवलपमेंट सेल (WDC)
  • आर्चिविंग एंड लिसनिंग रूम 
  • अफरोज़ा: वेस्टर्न डांस सोसाइटी 
  • जीत: द करियर एंड गाइडेंस सेल 
  • एरडाइट: क्विज सोसाइटी 
  • बैठक सोसाइटी: म्यूजिक 
  • अर्थज्ञ: द इकोनॉमिक्स एसोसिएशन 
  • गांधी स्टडी सर्किल 
  • Enactus IPCW
  • NSS & NCC
  • Simulacra: फिल्म एंड फोटोग्राफी सोसाइटी 
  • क्विज क्लब 
  • इको कल्ब 
  • लास्या: कंटेम्पररी डांस सोसाइटी 
  • द इंग्लिश डिबेटिंग सोसाइटी 
  • हिंदी डिबेटिंग सोसाइटी 
  • Oghma: इंग्लिश एडिटोरियल सोसाइटी 

जानिए इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर विमेन में पढ़ने के लिए एडमिशन प्रक्रिया क्या होती है?

इस कॉलेज का एडमिशन प्रोसेस पूरी तरह से ऑनलाइन है। आईपी कॉलेज अंडरग्रेजुएट और पोस्ट-ग्रेजुएशन प्रोग्राम्स के तहत कई कोर्सेज ऑफर करता है। इन कोर्सेज में एडमिशन ‘कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट’ (CUET) स्कोर के आधार पर होता है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेज के लिए स्टूडेंट्स को CUET (PG) एग्जाम में पास होना अनिवार्य होता है। 

Indraprastha College for Women में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट @cuet.samarth.ac.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। CUET के लिए एप्लीकेशन फीस सामान्य वर्ग के लिए INR 650 और SC/ST/PWD/वर्ग के लिए INR 550 है। यहां स्टूडेंट्स को आईपी कॉलेज में एडमिशन से संबंधित कंप्लीट एडमिशन प्रक्रिया के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं-

जानें इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर विमेन में एडमिशन के लिए आवश्यक योग्यता

इस कॉलेज में पढ़ने के लिए स्टूडेंट्स के पास निम्नलिखित योग्यता होना आवश्यक है-

  • आईपी में किसी भी UG कोर्स में एडमिशन लेने के लिए छात्र को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना ज़रूरी है।
  • अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन CUET स्कोर और ‘ई-काउंसलिंग’ के आधार पर किया जाता है।
  • आईपी में किसी भी UG कोर्स में एडमिशन लेने के लिए CUET का एंट्रेंस एग्जाम क्वालीफाई करना ज़रूरी है।
  • खेल और एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में शामिल होने वाली स्टूडेंट्स को CUET एंट्रेंस एग्जाम के साथ-साथ एक परफॉर्मेंस टेस्ट भी देना अनिवार्य होगा।
  • वहीं Educational Credentials Assessment (ECA) के लिए स्टूडेंट्स का सिलेक्शन CUET एंट्रेंस स्कोर और स्टूडेंट के परफॉर्मेंस टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
  • किसी भी पीजी कोर्स में एडमिशन लेने के लिए छात्र को किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना आवश्यक है।  
  • वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेज के लिए छात्राओं को CUET (PG) एग्जाम में पास होना अनिवार्य होगा। 
  • आपको बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय की एडमिशन पॉलिसी के अनुसार, 50% पोस्ट ग्रेजुएशन सीटें DU स्टूडेंट्स के लिए रिजर्व होंगी, जबकि 50% सीटों पर एडमिशन CUET (PG) स्कोर के माध्यम से एडमिशन किया जाएगा। 

जानिए इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर विमेन में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया

यहाँ कॉलेज में आवेदन प्रक्रिया के बारे में नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया जा रहा है-

  • कैंडिडेट सबसे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के एडमिशन पोर्टल @cuet.samarth.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।  
  • उसके बाद एडमिशन फॉर्म भरें और उसे सब्मिट करें।  
  • अपने सभी ज़रूरी दस्तावेज़ और फोटो अपलोड करें।
  • अब एप्लीकेशन फीस जमा करें।
  • इसके बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर लें और उसका एक प्रिंट आउट निकालकर भविष्य के लिए रेफरेंस के तौर पर रख लें।
  • आपको बता दें कि CUET एंट्रेंस एग्जाम पास करने कैंडिडेट्स को सीट आवंटन के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के ‘कॉमन सीट आवंटन सिस्टम’ (CSAS) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • एडमिशन प्रोसेस में तीन चरण शामिल हैं, पहले चरण में कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट – ugadmission.uod.ac.in पर जाकर CSAS पोर्टल पर अप्लाई करना होगा। 
  • चरण 2 में स्टूडेंट्स को प्रोग्राम और कॉलेज प्राथमिकताएं फिल करनी होंगी। 
  • तीसरे चरण में स्टूडेंट्स को दिल्ली यूनिवर्सिटी द्वारा सीट अल्लोत्मेंट किया जाता है।

जानिए इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर विमेन में एडमिशन के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स की लिस्ट

यहाँ स्टूडेंट्स को एडमिशन के समय आवश्यक डाक्यूमेंट्स की सूची के बारे में नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया जा रहा है-

  • दसवीं की मार्कशीट 
  • 12वीं के मार्कशीट 
  • बैचलर डिग्री (PG कोर्स के लिए)
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट 
  • आधार कार्ड/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस
  • CUET का स्कोर कार्ड
  • करैक्टर सर्टिफिकेट (हाल ही जारी किया हुआ)
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट
  • माइग्रेशन सर्टिफिकेट
  • आवसीय पता 
  • इनकम सर्टिफिकेट/एफिडेविट (BPL वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए)

प्रवेश परीक्षाएं

  • Indraprastha College for Women में किसी भी UG कोर्स में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट को CUET का एग्जाम क्वालीफाई करना होता है।  
  • वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेज के लिए छात्राओं को CUET (PG) एग्जाम में पास होना अनिवार्य होता है। 
  • आपको बता दें कि PhD प्रोग्राम में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट को पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री में न्यूनतम 55 प्रतिशत मार्क्स के साथ UGC NET एग्जाम क्वालीफाई करना होता है।  

जानिए इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर विमेन में स्टूडेंट्स को मिलने वाली अकादमिक स्कॉलशिप्स के बारे में 

यहां स्टूडेंट्स को इस कॉलेज में मिलने वाली प्रमुख स्कॉलरशिप के बारे में बताया जा रहा है-

  • Dr. Sadhana Chatterjee Scholarship
  • Balraj Khillan Memorial Scholarship
  • Shyamal Mitra and Chhaya Mitra Memorial Merit-Cum-Means Scholarship
  • Ruchika Batra Bhutani Scholarship
  • Parvati Devi and Shri Mohinder Nath Oberoi Memorial Prize
  • D.R. Gulati Memorial Prize
  • Rewa Dhawan Memorial Scholarship
  • Urmila and Manmohan Lal Shrimali Memorial Prize
  • Shri Rai Bahadur Amba Prasad Memorial Prize
  • Raj Rashmi Memorial Prize
  • Pushpa and Anand Narain Bhargava Memorial Prize
  • P.C. Banerjee Memorial Prize
  • Shri Pradeep Virendra Singh Memorial Prize
  • B.B. Lal Memorial Prize

जानिए इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर विमेन में पढ़ने के बाद प्लेसमेंट्स के अवसर

Indraprastha College for Women में प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ड्राइव दोनों का आयोजन किया जाता है। जिसमें देश-विदेश की टॉप कंपनियों के साथ-साथ स्टार्टअप कंपनियां भी भाग लेती है। कॉर्पोरेट जगत और स्टूडेंट्स के बीच एक ब्रिज बनाने के लिए कॉलेज विभिन्न कार्यशालाओं, सेमिनारों और इंटरव्यू सेशंस का आयोजन करता है। वर्ष 2023 का प्लेसमेंट का डेटा अभी कॉलेज की ओर से जारी नहीं किया गया है, जल्द ही आपको इसपर अपडेट दिया जाएगा।

टॉप रिक्रूटर्स

  • Deloitte
  • KPMG
  • Wipro
  • Jaypee
  • Willis Towers Watson
  • GrapeCity

जानें इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर विमेन के नोटेबल एलुमनाई

यहां आईपी कॉलेज के कुछ प्रमुख ख्याति प्राप्त नोटेबल एलुमनाई की सूची दी जा रही है, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करके देश का नाम रौशन किया हैं-

नोटेबल एलुमनाई नाम कार्य क्षेत्र 
अजित इक़बाल सिंह भारतीय गणितज्ञ 
सुचेता कृपलानी भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ
उत्सा पटनायक भारतीय अर्थशास्त्री 
प्रतिमा पुरीभारतीय जर्नलिस्ट  
चित्रा नारायणन भारत की राजदूत 
शरण रानी बैकलीवालभारतीय शास्त्रीय सरोद वादक और संगीत विद्वान 
नारायणी गुप्ता भारतीय इतिहासकार 
जसपिंदर नरूलापंजाबी गायिका और बॉलीवुड पार्श्व गायिका
मीरा कुमार भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व राजनयिक
कुशा कपिलाभारतीय अभिनेत्री और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर
दीपानिता शर्मा भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री
दीपिका सिंह भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री
कविता कौशिक भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री

FAQs

इंद्रप्रस्थ कॉलेज में वर्ष 2023 के लिए एडमिशन कैसे प्राप्त करें?

आईपी कॉलेज में सभी UG और PG कोर्सेज के लिए एडमिशन NTA द्वारा आयोजित कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) परीक्षा के आधार पर होता है। 

आईपी कॉलेज की स्थापना किस वर्ष की गई थी?

इस कॉलेज की स्थापना वर्ष 1924 में की गई थी। 

इंद्रप्रस्थ कॉलेज कहाँ स्थित है?

यह कॉलेज, दिल्‍ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस, 31, श्याम नाथ मार्ग, दिल्ली, दिल्ली में स्थित है। 

क्या आईपी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत आता है?

आईपी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का एफिलिएटेड कॉलेज है।

इंद्रप्रस्थ कॉलेज में कौन से कोर्सेज कराएं जाते है?

इस कॉलेज में मुख्य रूप से B.Com (Hons.), B.A. (Hons.), B.A. Programme,  B.Sc.(H), M.A. और M.Sc. जैसे टॉप कोर्सेज कराएं जाते हैं।  

आशा है कि आपको इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर विमेन के बारे में हमारा यह ब्लॉग पसंद आया होगा और इससे आपको इस कॉलेज से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। Delhi University in Hindi के अन्य ब्लॉग को यहां पर पढ़ें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*