श्याम लाल कॉलेज: जानिए DU के इस कॉलेज का इतिहास और यहां पढ़ने के लिए कोर्सेज, योग्यता एवं आवेदन प्रक्रिया

2 minute read
श्याम लाल कॉलेज

श्याम लाल कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय से एफिलिएटेड कॉलेज है। दिल्ली विश्वविधालय के ईस्ट कैंपस, जी.टी रोड, शाहदरा, दिल्ली में स्थापित श्याम लाल कॉलेज आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स विषयों की पढ़ाई के लिए DU के प्रमुख कॉलेजों में से एक माना जाता हैं। 

इस कॉलेज की टॉप टीचिंग फैकल्टी, कॉम्पिटिटिव एनवायरमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर व यहां की शिक्षा की गुणवत्ता इसे दिल्ली विश्वविधालय के फेमस कॉलेजों में शामिल करती है। इसके साथ ही कॉलेज में फॉरेन लेंग्वेजस के साथ-साथ ‘सेंटर फॉर स्किल डेवलपमेंट डिपार्टमेंट’ द्वारा स्टूडेंट्स के लिए स्टॉक एक्सचेंज जैसे प्रोफेशनल कोर्सेज भी कराएं जा रहे हैं। 

यही कारण है कि हर साल इस कॉलेज में देश-विदेश से 12वीं कक्षा के बाद लाखों स्टूडेंट्स अंडरग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज के लिए अप्लाई करते हैं। अगर आप भी इस कॉलेज में पढ़कर अपना सुनहरा भविष्य बनाना चाहते हैं तो श्याम लाल कॉलेज के इस ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़ें। 

स्थापना वर्ष सन 1964
कॉलेज का नाम श्याम लाल कॉलेज 
ध्येयवाक्य (Motto) “तमसो मा ज्योतिर्गमय”
विश्वविधालय दिल्ली विश्वविधालय
कॉलेज का प्रकार पब्लिक कॉलेज
टॉप कोर्सेज B.Sc, B.Sc (Hons.), B.Com (Hons.), BA (Hons.), BA
सिलेक्शन क्राइटेरिया एंट्रेंस एग्जाम, मेरिट 
मोड ऑफ एप्लीकेशन ऑनलाइन 
कैंपस ईस्ट कैंपस 
कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. रबी नारायण कर 
NACC रैंकिंग 2023 A++ ग्रेड
NIRF रैंकिंग 68th 
उपलब्ध सुविधाएंलाइब्रेरी, कैंटीन, स्पोर्ट्स ग्राउंड, प्लेसमेंट सेल, बैंक, कंप्यूटर लैब  
कॉलेज का पताश्याम लाल कॉलेज, जी.टी रोड, शाहदरा, दिल्ली – 110032   
फोन नंबर +91-11-35016514
प्रिंसिपल ईमेल आईडी [email protected]
कॉलेज ईमेल आईडी  [email protected]
वेबसाइट www.slc.du.ac.in
This Blog Includes:
  1. श्याम लाल कॉलेज का इतिहास
    1. श्याम लाल कॉलेज को क्यों चुनें?
    2. श्याम लाल कॉलेज का इतिहास में मिलने वाली सुविधाएं क्या-क्या हैं?
  2. श्याम लाल कॉलेज की रैंकिंग्स 2023
  3. श्याम लाल कॉलेज में टॉप कोर्सेज के नाम
  4. जानिए श्याम लाल कॉलेज के अकादमिक विभाग के बारे में 
  5. श्याम लाल कॉलेज में पढ़ने के लिए एडमिशन प्रक्रिया
    1. श्याम लाल कॉलेज में एडमिशन के लिए आवश्यक योग्यता
    2. श्याम लाल कॉलेज में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया
    3. श्याम लाल कॉलेज में एडमिशन के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स की लिस्ट
    4. प्रवेश परीक्षाएं
  6. श्याम लाल कॉलेज में पढ़ने के लिए छात्रवृत्तियां
  7. श्याम लाल कॉलेज में पढ़ने के बाद प्लेसमेंट्स के अवसर
    1. टॉप रिक्रूटर्स
  8. FAQs

श्याम लाल कॉलेज का इतिहास

श्याम लाल कॉलेज (SLC), दिल्ली विश्वविद्यालय का एक को-अकादमिक कॉम्पोनेन्ट कॉलेज है। वर्ष 1964 में महान दूरदर्शी और उद्यमी पद्मश्री (दिवंगत) श्री श्याम लाल गुप्ता, जो ‘श्याम लाल धर्मार्थ ट्रस्ट’ के तत्कालीन अध्यक्ष थे, उनके द्वारा स्थापित किया गया था। इस कॉलेज की आधारशिला भारत के तत्कालीन माननीय उपराष्ट्रपति और दिल्ली विश्वविद्यालय के चांसलर ‘डॉ. जाकिर हुसैन’ द्वारा रखी गई थी। 

अपनी स्थापना के समय कॉलेज का उद्देश्य पूर्वी दिल्ली के आर्थिक और अकादमिक रूप से वंचित समुदाय के छात्रों, विशेषकर लड़कियों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ बनाना था। 1964 में अपनी स्थापना के बाद से, SLC ने एक लंबा सफर तय किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय में अकादमिक एक्सेलेंसी का केंद्र बन गया है।

श्याम लाल कॉलेज को क्यों चुनें?

यहां स्टूडेंट्स को इस कॉलेज से पढ़ने से संबंधित कुछ प्रमुख कारणों के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं-

  • दिल्ली विश्वविधालय के इस कॉलेज को राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC) द्वारा वर्ष 2023 में “A++” ग्रेड प्राप्त हुई है। जो किसी भी टीचिंग इंस्टीट्यूट को दी जाने वाली टॉप रैंकिंग होती हैं। 
  • नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) द्वारा वर्ष 2023 में SLC को 68वीं रैंक प्राप्त हुई है। 
  • यह कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय के आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स की स्टडी के लिए टॉप कॉलेजों में से एक माना जाता हैं। 
  • यहां टॉप फैकल्टी के साथ-साथ स्टूडेंट्स को बेस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, कंप्यूटर लैब, इनडोर और आउटडोर प्ले ग्राउंड और रिसर्च लैब और लाइब्रेरी की सुविधा मिलती हैं। 
  • इस कॉलेज में न्यूनतम फीस में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा स्टूडेंट्स को मिलती हैं। 
  • यहां से पढ़ने वाले छात्रों के व्यक्तित्व का सम्पूर्ण विकास होता है। 
  • इसके साथ ही कॉलेज में विभिन्न विभागों की अपनी-अपनी सोसायटी हैं, जोकि समय समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती हैं। 
  • यहां स्टूडेंट्स को NCC और NSS की ट्रेनिंग भी दी जाती है। 
  • यहां छात्रों के लिए क्रिएटिविटी एंड इनोवेशन सेंटर भी बनाया गया है जहां उन्हें अपनी स्किल्स और नई इनोवेशन के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है। 
  • दिल्ली विश्वविधालय के इस कॉलेज में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा के साथ-साथ स्पोर्ट्स एक्टिविटीज पर भी फोकस किया जाता है।   
  • यहां शिक्षक स्टूडेंट्स को सेमिनार, वर्कशॉप्स, डिबेट, थिएटर, शास्त्रीय संगीत और डांस प्रोग्राम्स सहित सांस्कृतिक गतिविधियों जैसी विभिन्न गतिविधियों का मैनेजमेंट करने के लिए प्रेरित और मार्गदर्शन करते हैं। 
  • इसके साथ ही SLC में डिजिटल एंड सोशल मीडिया मार्केटिंग कोर्स ‘नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी’ के सहयोग से शुरू किया गया है। 
  • श्याम लाल कॉलेज में स्टूडेंट्स के लिए स्टॉक एक्सचेंज और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे प्रोफेशनल शॉर्ट टर्म कोर्सेज भी कराएं जाते हैं।  

श्याम लाल कॉलेज का इतिहास में मिलने वाली सुविधाएं क्या-क्या हैं?

यहां छात्रों को SLC में मिलने वाली प्रमुख फैसिलिटी के बारे में नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया जा रहा है- 

  • कम्प्यूटर रूम 
  • लाइब्रेरी 
  • रिसर्च लैब 
  • कैंटीन 
  • स्पोर्ट्स ग्राउंड 
  • सेमिनार रूम 
  • प्लेसमेंट सेल
  • हेल्थ केयर 
  • इंटर्नशिप सेल
  • ई-रिसर्च सेंटर
  • मेडिकल रूम 
  • बैंक

श्याम लाल कॉलेज की रैंकिंग्स 2023

दिल्ली विश्वविधालय के SLC की रैंकिंग 2023 के अनुसार विभिन्न संस्थाओं द्वारा कराए गए सर्वे के अनुसार इस प्रकार हैं:

संस्था श्याम लाल कॉलेज 
नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) 2023  68th 
राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC) 2023 A++ ग्रेड
नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) 2022 77th  
नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) 2020  69th 
नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) 2019   41th  

श्याम लाल कॉलेज में टॉप कोर्सेज के नाम

यहां स्टूडेंट्स के लिए इस कॉलेज के टॉप कोर्सेज की सूची और उनकी ड्यूरेशन के बारे में नीचे दी गई टेबल में विस्तार से बताया जा रहा हैं-

कोर्स का नाम कोर्स का विवरण योग्यता कोर्स  ड्यूरेशन 
B.A. (Hons) Englishफुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
B.A. (Hons) Hindi फुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
B.A. (Hons) Political Scienceफुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
B.A. (Hons) Historyफुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
B.A. Programmeफुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
B.Com. (Hons)फुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
B.Com. Programme फुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
B.Sc. (Hons) Computer Scienceफुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
B.Sc. (Hons) Geology  फुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
B.Sc. (Hons) Mathematicsफुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
B.Sc.Physical Science (Chemistry)फुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
B.Sc.Physical Science (Computer Science)फुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
B.Sc.Physical Science (Electronic)फुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
Master of Arts in English फुल टाइम ग्रेजुएशन 2 साल 
Master of Arts in Hindi फुल टाइम ग्रेजुएशन 2 साल 
Master of Arts in Economics फुल टाइम ग्रेजुएशन 2 साल 
Master of Commerceफुल टाइम ग्रेजुएशन 2 साल 
Master of Science (Mathematics)फुल टाइम ग्रेजुएशन 2 साल 
Master of Arts in Political Science फुल टाइम ग्रेजुएशन 2 साल 

जानिए श्याम लाल कॉलेज के अकादमिक विभाग के बारे में 

यहां SLC के सभी अकादमिक विभागों की सूची दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं-

श्याम लाल कॉलेज में पढ़ने के लिए एडमिशन प्रक्रिया

दिल्ली विश्वविधालय के इस कॉलेज की एडमिशन प्रोसेस पूरी तरह से ऑनलाइन है। कॉलेज अंडरग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएशन प्रोग्राम के तहत कई कोर्सेज ऑफर करता है। इन कोर्सेज में एडमिशन ‘कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट’ (CUET) स्कोर के आधार पर होता है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेज के लिए छात्राओं को CUET (PG) एग्जाम में पास होना अनिवार्य होता है। 

श्याम लाल कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट @cuet.samarth.ac.in से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। CUET के लिए एप्लीकेशन फीस सामान्य वर्ग के लिए 650 रुपये और SC/ST/पीडब्ल्यूबीडी/वर्ग के लिए INR 550 है। यहां स्टूडेंट्स को SLC में एडमिशन से संबंधित कंप्लीट एडमिशन प्रक्रिया के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं-

श्याम लाल कॉलेज में एडमिशन के लिए आवश्यक योग्यता

दिल्ली विश्वविधालय के SLC में पढ़ने के लिए स्टूडेंट्स के पास निम्नलिखित योग्यता होना आवश्यक है-

  • SLC में किसी भी अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन लेने के लिए छात्र को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना ज़रूरी है।
  • अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन ‘ई-काउंसलिंग’ के बाद CUET स्कोर के आधार पर किया जाता है।
  • विवेकानंद कॉलेज में किसी भी UG कोर्स में एडमिशन लेने के लिए CUET का एंट्रेंस एग्जाम क्वालीफाई करना ज़रूरी है।
  • खेल और एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में शामिल होने वाली छात्राओं को CUET एंट्रेंस एग्जाम के साथ-साथ एक परफॉर्मेंस टेस्ट भी देना अनिवार्य होगा।
  • Educational Credentials Assessment (ECA) के लिए छात्रों का सिलेक्शन CUET एंट्रेंस स्कोर और छात्र के परफॉर्मेंस टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
  • किसी भी पीजी कोर्स में एडमिशन लेने के लिए छात्र को किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना आवश्यक है।  
  • वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेज के लिए छात्राओं को CUET (PG) एग्जाम में पास होना अनिवार्य होगा। 
  • आपको बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय की एडमिशन पॉलिसी के अनुसार, 50% पोस्ट ग्रेजुएशन सीटें DU छात्राओं के लिए रिजर्व होंगी, जबकि 50% सीटों पर एडमिशन CUET (PG) स्कोर के माध्यम से एडमिशन किया जाएगा। 

श्याम लाल कॉलेज में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया

स्टूडेंट्स के लिए SLC में आवेदन प्रक्रिया के बारे में नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया जा रहा है-

  • कैंडिडेट सबसे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के एडमिशन पोर्टल @cuet.samarth.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।  
  • उसके बाद एडमिशन फॉर्म भरें और उसे सब्मिट करें।  
  • अपने सभी ज़रूरी दस्तावेज़ और फोटो अपलोड करें।
  • अब एप्लीकेशन फीस जमा करें।
  • इसके बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर लें और उसका एक प्रिंट आउट निकालकर भविष्य के लिए रेफरेंस के तौर पर रख लें।

श्याम लाल कॉलेज में एडमिशन के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स की लिस्ट

स्टूडेंट्स को SLC में एडमिशन लेने के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स की लिस्ट के बारे में नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया जा रहा हैं- 

  • दसवीं की मार्कशीट 
  • 12वीं के मार्कशीट 
  • बैचलर डिग्री
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट 
  • आधार कार्ड/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस
  • CUET का स्कोर कार्ड
  • करैक्टर सर्टिफिकेट 
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट
  • माइग्रेशन सर्टिफिकेट
  • रेजिडेंशियल एड्रेस 
  • इनकम सर्टिफिकेट/एफिडेविट (BPL वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए)

प्रवेश परीक्षाएं

  • श्याम लाल कॉलेज में किसी भी UG कोर्स में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट को CUET का एग्जाम क्वालीफाई करना होता है।  
  • वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेज के लिए छात्राओं को CUET (PG) एग्जाम में पास होना अनिवार्य होता है। 
  • आपको बता दें कि PhD प्रोग्राम में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट को पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री में न्यूनतम 55 प्रतिशत मार्क्स के साथ UGC NET एग्जाम क्वालीफाई करना होता है।  

श्याम लाल कॉलेज में पढ़ने के लिए छात्रवृत्तियां

यहां स्टूडेंट्स को इस SLC में मिलने वाली प्रमुख छात्रवृत्तियों के बारे में बताया जा रहा है-

  • Rathore Tax Excellence Award
  • Dr Ram Kumar Memorial Award
  • Kanchan Nagpal Memorial Trophies and Scholarship
  • Dr OP Singh Merit Scholarships

श्याम लाल कॉलेज में पढ़ने के बाद प्लेसमेंट्स के अवसर

एनआईआरएफ रिपोर्ट 2023 के अनुसार, श्याम लाल कॉलेज प्लेसमेंट 2022 के दौरान 415 UG (3-वर्षीय) और 4 एमए छात्रों को प्लेसमेंट मिला था। UG (3-वर्षीय) और एमए कोर्सेज के लिए औसत सालाना पैकेज क्रमशः INR 3.80-3.55 लाख था। नोट: वर्ष 2023 के लिए औसत सालाना पैकेज का डेटा अभी जारी नहीं किया गया है, लेटेस्ट डेटा के बारे में आपको जल्द ही सूचित किया जाएगा।

टॉप रिक्रूटर्स

  • Decathlon India
  • UMEED
  • Wipro
  • Hindustan Times 
  • KPMG
  • Jaypee
  • Eckovation
  • Gyandhan
  • UBER 
  • Zomato 
  • Royal Bank of Scotland (RBS)
  • Tommy Hilfiger

FAQs

इस कॉलेज की स्थापना किस वर्ष की गई थी?

इस कॉलेज की स्थापना वर्ष 1964 में की गई थी। 

SLC के संस्थापक कौन थे?

इस कॉलेज की स्थापना महान दूरदर्शी और उद्यमी पद्मश्री (दिवंगत) श्री श्याम लाल गुप्ता, जो ‘श्याम लाल धर्मार्थ ट्रस्ट’ के तत्कालीन अध्यक्ष थे, उनके द्वारा स्थापित किया गया था। 

श्याम लाल कॉलेज कहाँ स्थित है?

SLC, दिल्‍ली यूनिवर्सिटी के ईस्ट कैंपस, जी.टी रोड, शाहदरा में स्थित है। 

क्या SLC दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत आता है?

जी हाँ, श्याम लाल कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का एक कॉम्पोनेन्ट कॉलेज है।

श्याम लाल कॉलेज में कौन से कोर्सेज कराएं जाते है?

इस कॉलेज में मुख्य रूप से सभी प्रमुख स्ट्रीम्स से B.Sc, B.Sc (Hons.), B.Com (Hons.), BA (Hons.), BA जैसे टॉप कोर्सेज कराएं जाते हैं। 

आशा है आपको श्याम लाल कॉलेज के बारे में हमारा यह ब्लॉग आपको पसंद आया होगा और इससे आपको इस कॉलेज से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। Delhi University in Hindi के अन्य ब्लॉग्स को यहां पर पढ़ें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*