विवेकानंद कॉलेज: जानिए विवेकानंद कॉलेज के बारे में और यहां पढ़ने के लिए योग्यता, आवेदन प्रक्रिया आदि

2 minute read
विवेकानंद कॉलेज

विवेकानंद कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय से सम्बद्ध टॉप विमेंस कॉलेजों में से एक माना जाता है। यह दिल्ली विश्वविधालय के ईस्ट कैंपस का एक मात्र गर्ल्स कॉलेज है, जो आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस और सोशल साइंस विषयों की स्टडी के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के फेमस कॉलेजों में से एक है। बता दें कि इस कॉलेज को ‘महिला कॉलेज’ भी कहा जाता है।

यहां शिक्षा के साथ ही स्पोर्ट्स और एथलेटिक्स पर भी अधिक फोकस किया जाता है। इस कॉलेज की टॉप टीचिंग फैलकल्टी, कॉम्पिटिटिव एनवायरमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर व यहां की शिक्षा की गुणवत्ता इसे दिल्ली विश्वविधालय के विख्यात कॉलेजों में शामिल करती है।

यही कारण है कि हर साल विवेकानंद कॉलेज में देश-विदेश से 12वीं कक्षा के बाद लाखों स्टूडेंट्स अंडरग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज के लिए अप्लाई करते हैं। विवेकानंद कॉलेज एक ऐसा प्रसिद्ध कॉलेज है जहां से हमारे देश की बहुत सी सुप्रसिद्ध हस्तियों ने अपनी पढ़ाई की हैं और देश विदेश में भारत का नाम रौशन किया हैं। अगर आप भी विवेकानंद कॉलेज में पढ़कर अपना सुनहरा भविष्य बनाना चाहते हैं तो विवेकानंद कॉलेज के इस ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़ें। 

स्थापना वर्ष सन 1970 
कॉलेज का नाम विवेकानंद कॉलेज 
विश्वविधालय दिल्ली विश्वविधालय
कॉलेज का प्रकार पब्लिक कॉलेज 
टॉप कोर्सेज B.Sc (Hons.), B.Com, B.Com (Hons.), BA (Hons.), BA
सिलेक्शन क्राइटेरिया एंट्रेंस एग्जाम, मेरिट 
कैंपस ईस्ट कैंपस 
मोड ऑफ एप्लीकेशन ऑनलाइन 
कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. हिना नंदराजोग 
NIRF रैंकिंग ‘A’ ग्रेड 
कॉलेज का पताविवेकानंद कॉलेज, दिल्ली विश्वविधालय, विवेक विहार, दिल्ली-110095 
उपलब्ध सुविधाएंलाइब्रेरी, हॉस्टल, कैंटीन, ICT क्लासरूम, ऑडिटोरियम, स्पोर्ट्स ग्राउंड 
फोन नंबर 011-22150100
ईमेल आईडी [email protected]
वेबसाइट www.vivekanandacollege.edu.in
This Blog Includes:
  1. विवेकानंद कॉलेज का इतिहास
    1. विवेकानंद कॉलेज को क्यों चुनें?
    2. विवेकानंद कॉलेज में मिलने वाली सुविधाएं क्या-क्या हैं?
  2. विवेकानंद कॉलेज की रैंकिंग्स 2023
  3. विवेकानंद कॉलेज में टॉप कोर्सेज
  4. विवेकानंद कॉलेज में अन्य शार्ट-टर्म कोर्सेज की लिस्ट 
    1. सर्टिफिकेट कोर्स 
    2. UG डिप्लोमा कोर्सेज 
  5. जानिए विवेकानंद कॉलेज के अकादमिक विभाग के बारे में 
  6. विवेकानंद कॉलेज में पढ़ने के लिए एडमिशन प्रक्रिया
    1. विवेकानंद कॉलेज में एडमिशन के लिए आवश्यक योग्यता
    2. विवेकानंद कॉलेज में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया
    3. विवेकानंद कॉलेज में एडमिशन के लिए आवश्यक दस्तावेजों की लिस्ट
    4. प्रवेश परीक्षाएं
  7. विवेकानंद कॉलेज में पढ़ने के लिए छात्रवृत्तियां कौन-कौनसी हैं?
  8. विवेकानंद कॉलेज में पढ़ने के बाद प्लेसमेंट्स के अवसर
    1. टॉप रिक्रूटर्स
  9. FAQs

विवेकानंद कॉलेज का इतिहास

इस कॉलेज की स्थापना वर्ष 1970 में दिल्ली प्रशासन (वर्तमान दिल्ली NCT सरकार) व UGC के अनुदान द्वारा ट्रांस-यमुना क्षेत्र में महिलाओं को उच्च शिक्षा के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी। इस कॉलेज भवन की आधारशिला 26 अक्टूबर 1976 को ‘प्रोफेसर एस. नुरुल हसन‘ द्वारा रखी गई थी और भवन को वर्ष 1979 में रामकृष्ण मिशन के “स्वामी रंगनाथानंद” द्वारा समर्पित किया गया था। 

पूर्व में कॉलेज की शुरुआत एक स्कूल भवन में हुई थीं जिसमें लगभग 300 छात्राओं ने B.A कोर्स में एडमिशन लिया था। तब से कॉलेज में विभिन्न कोर्सेज में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स की संख्या में भारी वृद्धि देखी गई है।

वर्तमान समय में, विवेकानंद कॉलेज अंडरग्रेजुएट लेवल पर कई डिसिप्लिन और ऑनर्स कोर्सेज, दो पोस्ट-ग्रेजुएट कोर्स- हिंदी और संस्कृत, तीन एडिशनल कोर्सेज (हिंदी पत्रकारिता, ट्रांसलेशन और इंग्लिश प्रोफिशिएंसी) और एक सर्टिफिकेट कोर्स (जर्मन लैंग्वेज) प्रदान करता है। पूर्व में 300 स्टूडेंट्स से शुरू होने वाले इस कॉलेज में आज विद्यार्थियों की संख्या लगभग 2265 है।

विवेकानंद कॉलेज को क्यों चुनें?

यहां छात्राओं को इस कॉलेज से पढ़ने से संबंधित कुछ प्रमुख कारणों के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं-

  • इस कॉलेज को ‘राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद’ (NAAC) द्वारा वर्ष 2023 में “A” ग्रेड प्राप्त हुई है। 
  • यह कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय के आर्ट्स,कॉमर्स, साइंस और होम साइंस की स्टडी के लिए टॉप विमेंस कॉलेजों में से एक माना जाता हैं। 
  • यहां टॉप फैकल्टी के साथ साथ छात्राओं को बेस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, कम्प्यूटरीकृत लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, इनडोर और आउटडोर प्ले ग्राउंड और रिसर्च लैब की सुविधा मिलती हैं। 
  • इस कॉलेज में न्यूनतम फीस में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा छात्राओं को मिलती हैं। 
  • यहां से पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास होता है। 
  • इसके साथ ही विवेकानंद कॉलेज में विभिन्न विभागों की अपनी-अपनी सोसायटी हैं, जो कि समय समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती हैं। 
  • इस कॉलेज में छात्राओं को NCC और NSS की ट्रेनिंग भी दी जाती है। 
  • यहां छात्राओं के लिए क्रिएटिविटी एंड इनोवेशन सेंटर भी बनाया गया है, जहां उन्हें अपनी स्किल्स और नई इनोवेशन के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है। 
  • यह कॉलेज स्पोर्ट्स और एथलेटिक्स में एक्टिव पार्टिसिपेशन के लिए भी जाना जाता है।
  • इस कॉलेज में भारत के अन्य राज्यों से आए छात्रों के लिए हॉस्टल की फैसिलिटी की उपलब्ध है। 

विवेकानंद कॉलेज में मिलने वाली सुविधाएं क्या-क्या हैं?

यहां छात्राओं को कॉलेज में मिलने वाली प्रमुख फैसिलिटी के बारे में नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया जा रहा है:- 

  • लाइब्रेरी 
  • रिसर्च लैब 
  • कैंटीन 
  • ICT क्लासरूम
  • विवेकानंद ऑडिटोरियम 
  • स्पोर्ट्स ग्राउंड 
  • सेमिनार हॉल  
  • फ़ूड टेक्नोलॉजी लेबोरेटरी 
  • प्लेसमेंट सेल
  • हेल्थ केयर 
  • इंटर्नशिप सेल
  • साइकोलॉजी लेबोरेटरी 
  • ई-रिसर्च सेंटर
  • म्यूजिक रूम 
  • मेडिकल रूम 
  • शारदा हॉल 
  • गर्ल्स कॉमन रूम 
  • कंप्यूटराइज्ड लाइब्रेरी 
  • बैंकिंग सुविधा 
  • जेरॉक्स सुविधा

विवेकानंद कॉलेज की रैंकिंग्स 2023

इस कॉलेज की रैंकिंग वर्ष 2023 के अनुसार विभिन्न संस्थाओं द्वारा कराए गए सर्वे के अनुसार इस प्रकार है:-

संस्था रैंकिंग्स
नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) 2023  151-200 
राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC)‘A’ ग्रेड

विवेकानंद कॉलेज में टॉप कोर्सेज

यहां छात्राओं के लिए इस कॉलेज के टॉप कोर्सेज की सूची और उनकी ड्यूरेशन के बारे में नीचे दी गई टेबल में विस्तार से बताया जा रहा हैं-

कोर्स का नाम कोर्स का विवरण योग्यता कोर्स  ड्यूरेशन 
Bachelor of Arts (Prog.)फुल टाइम 12th पास 3 साल 
B.Com (Prog.)फुल टाइम 12th पास 3 साल 
B.Com (H)फुल टाइम 12th पास 3 साल 
B.A (H) Applied Psychologyफुल टाइम 12th पास 3 साल 
B.A (H) Englishफुल टाइम 12th पास 3 साल 
B.A (H) Hindiफुल टाइम 12th पास 3 साल 
B.A (H) Historyफुल टाइम 12th पास 3 साल 
B.A (H) Sanskritफुल टाइम 12th पास 3 साल 
B.A (H) Political Science फुल टाइम ग्रेजुएशन 3 साल 
B.Sc. (H) Home Science फुल टाइम ग्रेजुएशन 3 साल 
B.Sc. (H) Mathematicsफुल टाइम ग्रेजुएशन 3 साल 
M.A. Hindiफुल टाइम ग्रेजुएशन 2 साल 
M.A. Sanskritफुल टाइम ग्रेजुएशन 2 साल 

विवेकानंद कॉलेज में अन्य शार्ट-टर्म कोर्सेज की लिस्ट 

यहां सभी शार्ट-टर्म कोर्सेज की कंप्लीट लिस्ट दी गई है-

सर्टिफिकेट कोर्स 

  • Certificate course in German Language
  • Certificate Course in Spoken English
  • Certificate Course in Translation
  • Certificate Course in Patrakarita
  • Certificate Course in Legal Awareness

UG डिप्लोमा कोर्सेज 

  • Diploma in German Language

जानिए विवेकानंद कॉलेज के अकादमिक विभाग के बारे में 

यहां इस कॉलेज के सभी अकादमिक विभागों की सूची दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं-

विवेकानंद कॉलेज में पढ़ने के लिए एडमिशन प्रक्रिया

इस कॉलेज का एडमिशन प्रोसेस पूरी तरह से ऑनलाइन है। विवेकानंद कॉलेज अंडरग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएशन प्रोग्राम के तहत 17 कोर्सेज ऑफर करता है। इन कोर्सेज में एडमिशन ‘कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट’ (CUET) स्कोर के आधार पर होता है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेज के लिए छात्राओं को CUET (PG) का एंट्रेंस एग्जाम क्वालीफाई करना अनिवार्य होता है। 

विवेकानंद कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स दिल्ली विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट @cuet.samarth.ac.in से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। CUET के लिए एप्लीकेशन फीस सामान्य वर्ग के लिए 600 रुपये और SC/ST/पीडब्ल्यूबीडी/वर्ग के लिए INR 550 है। यहां छात्राओं को इस कॉलेज में एडमिशन से संबंधित कंप्लीट एडमिशन प्रक्रिया के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं-

विवेकानंद कॉलेज में एडमिशन के लिए आवश्यक योग्यता

इस कॉलेज में पढ़ने के लिए स्टूडेंट्स के पास निम्नलिखित योग्यता होना आवश्यक है-

  • किसी भी अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है।
  • अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन ‘ई-काउंसलिंग’ के बाद CUET स्कोर के आधार पर किया जाता है।
  • विवेकानंद कॉलेज में किसी भी UG कोर्स में एडमिशन लेने के लिए CUET का एंट्रेंस एग्जाम क्वालीफाई करना अनिवार्य है।
  • खेल और एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में शामिल होने वाली छात्राओं को CUET एंट्रेंस एग्जाम के साथ-साथ एक परफॉर्मेंस टेस्ट भी देना अनिवार्य होगा।
  • Educational Credentials Assessment (ECA) के लिए छात्राओं का सिलेक्शन CUET एंट्रेंस स्कोर और छात्रा के परफॉर्मेंस टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
  • किसी भी पीजी कोर्स में एडमिशन लेने के लिए छात्राओं को मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से 55% अंकों के साथ ग्रेजुएट होना आवश्यक है।  
  • वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेज के लिए छात्राओं को CUET (PG) का एंट्रेंस एग्जाम क्वालीफाई करना अनिवार्य होगा। 
  • आपको बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय की एडमिशन पॉलिसी के अनुसार, 50% पोस्ट ग्रेजुएशन सीटें DU छात्राओं के लिए रिजर्व होंगी, जबकि 50% सीटों पर एडमिशन CUET (PG) स्कोर के माध्यम से किया जाएगा।  

विवेकानंद कॉलेज में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया

स्टूडेंट्स के लिए कॉलेज में आवेदन प्रक्रिया के बारे में नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया जा रहा है:- 

  • कैंडिडेट सबसे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के एडमिशन पोर्टल @cuet.samarth.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।  
  • उसके बाद एडमिशन फॉर्म भरें और उसे सब्मिट करें।  
  • अपने सभी जरुरी दस्तावेज़ और फोटो अपलोड करें।
  • अब एप्लीकेशन फीस जमा करें।  
  • इसके बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर लें और उसका एक प्रिंट आउट निकालकर भविष्य के लिए रेफरेंस के तौर पर रख लें।

विवेकानंद कॉलेज में एडमिशन के लिए आवश्यक दस्तावेजों की लिस्ट

स्टूडेंट्स को कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स की सूची के बारे में नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया जा रहा हैं:- 

  • दसवीं की मार्कशीट 
  • 12वीं के मार्कशीट 
  • बैचलर डिग्री
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट 
  • आधार कार्ड/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस
  • CUET का स्कोर कार्ड
  • करैक्टर सर्टिफिकेट 
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट
  • माइग्रेशन सर्टिफिकेट
  • आवसीय पता 
  • इनकम सर्टिफिकेट/एफिडेविट (BPL वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए)

प्रवेश परीक्षाएं

  • दिल्ली विश्वविद्यालय के विवेकानंद कॉलेज में किसी भी UG कोर्स में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट को CUET का एंट्रेंस एग्जाम क्वालीफाई करना अनिवार्य होता है।  
  • वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेज के लिए छात्राओं को CUET (PG) का एंट्रेंस एग्जाम क्वालीफाई करना अनिवार्य होता है। 
  • आपको बता दें कि PhD प्रोग्राम में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट को पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री में न्यूनतम 55 प्रतिशत मार्क्स के साथ UGC/NET का एग्जाम क्वालीफाई करना अनिवार्य होता है।  

विवेकानंद कॉलेज में पढ़ने के लिए छात्रवृत्तियां कौन-कौनसी हैं?

यहां स्टूडेंट्स को इस कॉलेज में मिलने वाली प्रमुख छात्रवृत्तियां के बारे में बताया जा रहा हैं-

  • विवेकानंद कॉलेज जरूरतमंद और योग्य छात्रों को उनकी पारिवारिक वार्षिक आय और मेरिट स्कोर के आधार पर पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप प्रदान करता है।
  • Prof. S.P. Verma Scholarship
  • Geetika Nagpal Khurana Scholarship 
  • Suniti Goyal Memorial Prize
  • Neelima Chandra Memorial Award 
  • Swadesh Gandhi Memorial Award 
  • Major K.P. Singh Memorial Award 
  • Naman & Mehaan Ahluwalia Scholarship 
  • Shri J.N. Seth Memorial Award
  • V.K. Dublish Memorial Award 
  • Neela Memorial Scholarship
  • Sultan Chand Dropadi Devi Memorial Scholarship 
  • Naren Scholarship
  • Tejaswini Scholarship
  • Sh. Sultan Chand Memorial Scholarship Endowment  
  • Late Sh. N.N.Roy Choudhury Scholarship
  • Rohan Memorial Scholarship
  • Dr. Bhola Nath Tiwari Protsahan Puruskar 
  • Post Matric Scholarship

विवेकानंद कॉलेज में पढ़ने के बाद प्लेसमेंट्स के अवसर

इस कॉलेज में प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ड्राइव दोनों का आयोजन किया जाता है। इस प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ड्राइव में कई प्रतिष्ठित संगठन भाग लेते हैं। कॉर्पोरेट जगत और स्टूडेंट्स के बीच एक ब्रिज बनाने के लिए कॉलेज विभिन्न कार्यशालाओं, सेमिनारों और इंटरव्यू सेशंस का आयोजन करता है। 

टॉप रिक्रूटर्स

  • EY
  • Decathlon India
  • ICICI Prudential
  • Yes bank
  • Deloitte
  • Maruti
  • Wipro
  • Tata Motors
  • Zee media
  • ICICI Bank
  • KPMG
  • Indigo
  • Jaypee
  • Gyandhan

FAQs

यह कॉलेज कहाँ स्थित है?

यह कॉलेज, दिल्‍ली यूनिवर्सिटी के ईस्ट कैंपस में स्थित एक मात्र गर्ल्स कॉलेज है।

इस कॉलेज में कौन से कोर्सेज कराएं जाते है?

इस कॉलेज में मुख्य रूप से B.Sc (Hons.), B.Com, B.Com (Hons.), BA (Hons.), BA जैसे कोर्सेज के साथ-साथ सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्सेज भी कराएं जाते हैं। 

इस कॉलेज की स्थापना किस वर्ष हुई थी?

इस कॉलेज की स्थापना सन 1970 में हुई थी। 

क्या यह कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत आता है?

हाँ, यह कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय का एक कम्पोनेंट कॉलेज है।

क्या यह कॉलेज ऑफ कैंपस है?

यह कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय के ईस्ट कैंपस का हिस्सा है और यह विवेक विहार, दिल्ली-110095 में स्थित है।

महिला कॉलेज के नाम से DU का कौनसा कॉलेज मशहूर है?

महिला कॉलेज के नाम से DU का विवेकानंद कॉलेज मशहूर है।

आशा है कि आपको विवेकानंद कॉलेज के बारे में हमारा यह ब्लॉग पसंद आया होगा और इससे आपको इस कॉलेज से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। Delhi University in Hindi के अन्य ब्लॉग्स को यहां पर पढ़ें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*