राम लाल आनंद कॉलेज: जानिए DU के इस कॉलेज में क्यों पढ़ें और यहां पढ़ने के लिए कोर्सेज में योग्यता एवं आवेदन प्रक्रिया

2 minute read
राम लाल आनंद कॉलेज

राम लाल आनंद कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय से सम्बद्ध प्रमुख कॉलेजों में एक माना जाता है। दिल्ली विश्वविधालय के साउथ कैंपस, बेनिटो जुआरेज मार्ग, नई दिल्ली में स्थापित राम लाल आनंद कॉलेज आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स विषयों की पढ़ाई के लिए DU के फेमस कॉलेजों में से एक माना जाता हैं। 

इस कॉलेज की टॉप टीचिंग फैकल्टी, कॉम्पिटिटिव एनवायरमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर व यहां की शिक्षा की गुणवत्ता इसे दिल्ली विश्वविधालय के नामचीन कॉलेजों में शामिल करती है। इसके साथ ही इस कॉलेज का अपना सामुदायिक रेडियो स्टेशन भी है। 

यही कारण है कि हर साल इस कॉलेज में देश-विदेश से 12वीं कक्षा के बाद लाखों स्टूडेंट्स अंडरग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज के लिए अप्लाई करते हैं। अगर आप भी इस कॉलेज में पढ़कर अपना सुनहरा भविष्य बनाना चाहते हैं तो राम लाल आनंद कॉलेज के इस ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़ें। 

स्थापना वर्ष सन 1964
कॉलेज का नाम राम लाल आनंद कॉलेज
ध्येयवाक्य (Motto) “श्रद्धावान लभते ज्ञानं”
विश्वविधालय दिल्ली विश्वविधालय
कॉलेज का प्रकार पब्लिक कॉलेज
टॉप कोर्सेज B.Sc, B.Sc (Hons.), B.Com (Hons.), BA (Hons.), BA
सिलेक्शन क्राइटेरिया एंट्रेंस एग्जाम, मेरिट 
मोड ऑफ एप्लीकेशन ऑनलाइन 
कैंपस साउथ कैंपस 
कॉलेज प्रिंसिपल प्रोफेसर. राकेश कुमार गुप्ता 
NACC रैंकिंग 2023 B++ ग्रेड
उपलब्ध सुविधाएंलाइब्रेरी, कैंटीन,सामुदायिक रेडियो स्टेशन, स्पोर्ट्स ग्राउंड, प्लेसमेंट सेल, गर्ल्स कॉमन रूम 
कॉलेज का पताराम लाल आनंद कॉलेज, बेनिटो जुआरेज मार्ग, नई दिल्ली – 110021  
फोन नंबर 011-24112557
फैक्स 011-24112151
ईमेल [email protected],
वेबसाइट www.rlacollege.edu.in

राम लाल आनंद कॉलेज का इतिहास

इस कॉलेज की स्थापना सुप्रीम कोर्ट के नामी वरिष्ठ वकील स्वर्गीय ‘रामलाल आनंद’ ने वर्ष 1964 की थी। पूर्व में कॉलेज का प्रबंधन ‘राम लाल आनंद कॉलेज ट्रस्ट’ द्वारा किया जाता था। जिसे वर्ष 1973 में दिल्ली विश्वविद्यालय ने अपने अंडर ले लिया। तभी से इस कॉलेज को दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा एक महाविधालय द्वारा संचालित संस्थान के रूप में चलाया जा रहा है। राम लाल आनंद कॉलेज को विश्वविद्यालय अध्यादेशों के अनुसार एक वैधानिक शासी निकाय द्वारा प्रशासित किया जाता है और इसमें दिल्ली विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद द्वारा कानून बनाया जाता है।

राम लाल आनंद कॉलेज को क्यों चुनें?

यहां स्टूडेंट्स को इस कॉलेज से पढ़ने से संबंधित कुछ प्रमुख कारणों के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं-

  • इस कॉलेज को राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC) द्वारा वर्ष 2023 में “B++” ग्रेड प्राप्त हुई है। 
  • यह कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय के आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स की स्टडी के लिए टॉप कॉलेजों में से एक माना जाता हैं। 
  • यहां टॉप फैकल्टी के साथ-साथ स्टूडेंट्स को बेस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, कम्प्यूटरीकृत लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, मैथ्स लैब, माइक्रोबायोलॉजी लैब, इनडोर और आउटडोर प्ले ग्राउंड और रिसर्च लैब और लाइब्रेरी की सुविधा मिलती हैं। 
  • यह दिल्ली विश्वविद्यालय का एकमात्र कॉलेज है जिसका स्वयं का सामुदायिक रेडियो स्टेशन है। यह स्टेशन हिंदी पत्रकारिता विभाग चलता है, जहां बच्चे पत्रकारिता की पढ़ाई करते हैं। 
  • इस कॉलेज में न्यूनतम फीस में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा स्टूडेंट्स को मिलती हैं। 
  • यहां से पढ़ने वाले छात्रों के व्यक्तित्व का सम्पूर्ण विकास होता है। 
  • इसके साथ ही कॉलेज में विभिन्न विभागों की अपनी-अपनी सोसायटी हैं, जोकि समय समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती हैं। 
  • यहां स्टूडेंट्स को NCC और NSS की ट्रेनिंग भी दी जाती है। 
  • यहां छात्रों के लिए क्रिएटिविटी एंड इनोवेशन सेंटर भी बनाया गया है जहां उन्हें अपनी स्किल्स और नई इनोवेशन के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है। 
  • इस कॉलेज में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा के साथ-साथ स्पोर्ट्स एक्टिविटीज पर भी फोकस किया जाता है।   
  • यहां शिक्षक स्टूडेंट्स को सेमिनार, कार्यशालाएं, डिबेट, थिएटर, शास्त्रीय संगीत और नृत्य कार्यक्रमों सहित सांस्कृतिक गतिविधियों जैसी विभिन्न गतिविधियों का मैनेजमेंट करने के लिए प्रेरित और मार्गदर्शन करते हैं। 

राम लाल आनंद कॉलेज में मिलने वाली सुविधाएं क्या-क्या हैं?

यहां स्टूडेंट्स को कॉलेज में मिलने वाली प्रमुख फैसिलिटी के बारे में नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया जा रहा है- 

  • लाइब्रेरी 
  • सामुदायिक रेडियो स्टेशन
  • रिसर्च लैब 
  • कैंटीन 
  • ऑडिटोरियम 
  • एम्फीथिएटर
  • स्पोर्ट्स ग्राउंड 
  • लेबोरेटरी 
  • सेमिनार रूम
  • प्लेसमेंट सेल
  • हेल्थ केयर 
  • इंटर्नशिप सेल
  • ई-रिसर्च सेंटर
  • मेडिकल रूम 
  • इक्वल अपॉर्चुनिटी सेल (EOC) 
  • वाई-फाई
  • गर्ल्स कॉमन रूम 
  • कंप्यूटराइज्ड लाइब्रेरी 
  • बैंकिंग सुविधा 
  • जेरॉक्स सुविधा

राम लाल आनंद कॉलेज की रैंकिंग्स 2023

इस कॉलेज की रैंकिंग 2023 के अनुसार विभिन्न संस्थाओं द्वारा कराए गए सर्वे के अनुसार इस प्रकार हैं:

संस्था राम लाल आनंद कॉलेज
राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC)‘B++’ ग्रेड

राम लाल आनंद कॉलेज में टॉप कोर्सेज

यहां छात्रों के लिए इस कॉलेज के टॉप कोर्सेज की सूची और उनकी ड्यूरेशन के बारे में नीचे दी गई टेबल में विस्तार से बताया जा रहा हैं-

कोर्स का नाम कोर्स का विवरण योग्यता कोर्स  ड्यूरेशन 
B.A. (Hons) Englishफुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
B.A. (Hons) Hindi फुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
B.A. (Hons) Political Scienceफुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
B.A. (Hons) Historyफुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
B.A. (Hons) Hindi Patrakarita & Mass Communicationफुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
B.A. Programmeफुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
B.Com. (Hons)फुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
B.Com. Programme फुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
B.Sc. (Hons) Computer Scienceफुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
B.Sc. (Hons) Geology  फुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
B.Sc. (Hons) Microbiologyफुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
Bachelor of Management studies (B.M.S)फुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
B.Sc. (Hons) Statisticsफुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
B.Sc. (Hons) Mathematicsफुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
Bachelor of Technology Hons in Computer Science फुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
Master of Arts in English फुल टाइम ग्रेजुएशन 2 साल 
Master of Arts in Hindi फुल टाइम ग्रेजुएशन 2 साल 
Master of Arts in Economics फुल टाइम ग्रेजुएशन 2 साल 
Master of Arts in Sanskritफुल टाइम ग्रेजुएशन 2 साल 
Master of Commerceफुल टाइम ग्रेजुएशन 2 साल 
Master of Science (Mathematics)फुल टाइम ग्रेजुएशन 2 साल 
Master of Arts in Political Science फुल टाइम ग्रेजुएशन 2 साल 

जानिए राम लाल आनंद कॉलेज के अकादमिक विभाग के बारे में 

यहां कॉलेज के सभी अकादमिक विभागों की लिस्ट दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं-

  • बॉटनी 
  • केमिस्ट्री 
  • जूलॉजी 
  • फिजिकल एजुकेशन 
  • बी.ए (प्रोग्राम)
  • एनवायरमेंटल स्टडीज
  • हिंदी पत्रकारिता (BJMC)
  • माइक्रोबायोलॉजी 
  • स्टेटिस्टिक्स 
  • कॉमर्स 
  • कंप्यूटर साइंस 
  • इकोनॉमिक्स 
  • मैनेजमेंट स्टडीज 
  • एनवायरमेंटल स्टडीज
  • इंग्लिश 
  • हिंदी 
  • पॉलिटिकल साइंस 
  • हिस्ट्री 
  • मैथमेटिक्स 

वार्षिक परीक्षा में बैठने के लिए अटेंडेंस नियम

विश्वविद्यालय परीक्षा में देने के लिए प्रत्येक छात्र को कॉलेज में सभी विषयों के साथ-साथ ट्यूटोरियल/प्रीसेप्टोरियल/प्रैक्टिकल में कुल लेक्चर्स की न्यूनतम दो-तिहाई संख्या में उपस्थित होना होगा। प्रत्येक सेमेस्टर में यह नियम अलग होता। ट्यूटोरियल, प्रीसेप्टेरियल के लिए उपस्थिति केवल तभी दी जाएगी जब कोई छात्र लिखित असाइनमेंट जमा करेगा।

राम लाल आनंद कॉलेज में पढ़ने के लिए एडमिशन प्रक्रिया

इस कॉलेज की एडमिशन प्रोसेस पूरी तरह से ऑनलाइन है। कॉलेज अंडरग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएशन प्रोग्राम के तहत कई कोर्सेज ऑफर करता है। इन कोर्सेज में एडमिशन ‘कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट’ (CUET) स्कोर के आधार पर होता है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेज के लिए छात्राओं को CUET (PG) एग्जाम में पास होना अनिवार्य होता है। 

राम लाल आनंद कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट @cuet.samarth.ac.in से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। CUET के लिए एप्लीकेशन फीस सामान्य वर्ग के लिए 600 रुपये और SC/ST/पीडब्ल्यूबीडी/वर्ग के लिए INR 550 है। यहां स्टूडेंट्स को कॉलेज में एडमिशन से संबंधित कंप्लीट एडमिशन प्रक्रिया के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं-

राम लाल आनंद कॉलेज में एडमिशन के लिए आवश्यक योग्यता

इस कॉलेज में पढ़ने के लिए स्टूडेंट्स के पास निम्नलिखित योग्यता होना आवश्यक है-

  • किसी भी अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन लेने के लिए छात्र को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना ज़रूरी है।
  • अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन ‘ई-काउंसलिंग’ के बाद CUET स्कोर के आधार पर किया जाता है।
  • विवेकानंद कॉलेज में किसी भी UG कोर्स में एडमिशन लेने के लिए CUET का एंट्रेंस एग्जाम क्वालीफाई करना ज़रूरी है।
  • खेल और एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में शामिल होने वाली छात्राओं को CUET एंट्रेंस एग्जाम के साथ-साथ एक परफॉर्मेंस टेस्ट भी देना अनिवार्य होगा।
  • Educational Credentials Assessment (ECA) के लिए छात्रों का सिलेक्शन CUET एंट्रेंस स्कोर और छात्र के परफॉर्मेंस टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
  • किसी भी पीजी कोर्स में एडमिशन लेने के लिए छात्र को किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना आवश्यक है।  
  • वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेज के लिए छात्राओं को CUET (PG) एग्जाम में पास होना अनिवार्य होगा। 
  • आपको बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय की एडमिशन पॉलिसी के अनुसार, 50% पोस्ट ग्रेजुएशन सीटें DU छात्राओं के लिए रिजर्व होंगी, जबकि 50% सीटों पर एडमिशन CUET (PG) स्कोर के माध्यम से एडमिशन किया जाएगा। 

राम लाल आनंद कॉलेज में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया

स्टूडेंट्स के लिए कॉलेज में आवेदन प्रक्रिया के बारे में नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया जा रहा है-

  • कैंडिडेट सबसे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के एडमिशन पोर्टल @cuet.samarth.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।  
  • उसके बाद एडमिशन फॉर्म भरें और उसे सब्मिट करें।  
  • अपने सभी ज़रूरी दस्तावेज़ और फोटो अपलोड करें।
  • अब एप्लीकेशन फीस जमा करें।
  • इसके बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर लें और उसका एक प्रिंट आउट निकालकर भविष्य के लिए रेफरेंस के तौर पर रख लें।

राम लाल आनंद कॉलेज में एडमिशन के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स की लिस्ट

स्टूडेंट्स को कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स की सूची के बारे में नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया जा रहा हैं- 

  • दसवीं की मार्कशीट 
  • 12वीं के मार्कशीट 
  • बैचलर डिग्री
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट 
  • आधार कार्ड/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस
  • CUET का स्कोर कार्ड
  • करैक्टर सर्टिफिकेट 
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट
  • माइग्रेशन सर्टिफिकेट
  • आवसीय पता 
  • इनकम सर्टिफिकेट/एफिडेविट (BPL वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए)

प्रवेश परीक्षाएं

  • राम लाल आनंद कॉलेज में किसी भी UG कोर्स में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट को CUET का एग्जाम क्वालीफाई करना होता है।  
  • वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेज के लिए छात्राओं को CUET (PG) एग्जाम में पास होना अनिवार्य होता है। 
  • आपको बता दें कि PhD प्रोग्राम में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट को पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री में न्यूनतम 55 प्रतिशत मार्क्स के साथ UGC NET एग्जाम क्वालीफाई करना होता है।  

राम लाल आनंद कॉलेज में पढ़ने के लिए स्कॉलरशिप्स

इस कॉलेज में पढ़ने के लिए नीचे स्कॉलरशिप्स की लिस्ट दी गई है-

Merit-cum-Means Scholarships (प्रोफेशनल और टेक्निकल कोर्सेज के लिए)
रिज़र्व्ड कैंडिडेट्स के लिए ट्यूशन फीस वेवर
ST छात्रों के लिए स्कॉलरशिप्स
PWD छात्रों के लिए एग्जाम फीस वेवर

राम लाल आनंद कॉलेज में पढ़ने के बाद प्लेसमेंट्स के अवसर

राम लाल आनंद कॉलेज में एक कैरियर काउंसलिंग और प्लेसमेंट सेल (CCPC) भी है। जिसका उद्देश्य स्टूडेंट्स को नौकरी क्षेत्रों में सर्वोत्तम अवसर, मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करना है। CCPC कॉलेज में प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ड्राइव दोनों का आयोजन किया जाता है। इस प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ड्राइव में कई प्रतिष्ठित संगठन भाग लेते हैं। कॉर्पोरेट जगत और स्टूडेंट्स के बीच एक ब्रिज बनाने के लिए कॉलेज विभिन्न कार्यशालाओं, सेमिनारों और इंटरव्यू सेशंस का आयोजन भी करता है। 

टॉप रिक्रूटर्स

  • Decathlon India
  • American Express 
  • Indian Express 
  • Deloitte
  • UMEED
  • Eat My News
  • Wipro
  • Hindustan Times 
  • KPMG
  • Jaypee
  • Eckovation
  • Gyandhan

राम लाल आनंद कॉलेज के नोटेबल एलुमनाई

यहां इस कॉलेज के कुछ प्रमुख ख्याति प्राप्त नोटेबल एलुमनाई की लिस्ट दी जा रही है, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करके देश का नाम रौशन किया है-

नोटेबल एलुमनाई नाम कार्य क्षेत्र 
अबीश मैथ्यूभारतीय स्टैंड-अप कॉमेडियन और यूट्यूबर
प्रियांशु चटर्जी भारतीय फिल्म अभिनेता
अनिल कुमार शर्मा भारतीय राजनेता 

FAQs

इस कॉलेज की स्थापना किस वर्ष की गई थी?

इस कॉलेज की स्थापना वर्ष 1964 में की गई थी। 

राम लाल आनंद कॉलेज के संस्थापक कौन थे?

इस कॉलेज की स्थापना सुप्रीम कोर्ट के नामी वरिष्ठ वकील स्वर्गीय ‘रामलाल आनंद’ ने वर्ष 1964 की थी। 

राम लाल आनंद कॉलेज कहाँ स्थित है?

राम लाल आनंद कॉलेज, दिल्‍ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस, बेनिटो जुआरेज मार्ग में स्थित है। 

क्या राम लाल आनंद कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत आता है?

राम लाल आनंद कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का एक कॉम्पोनेन्ट कॉलेज है।

राम लाल आनंद कॉलेज में कौन से कोर्सेज कराएं जाते हैं?

इस कॉलेज में मुख्य रूप से सभी प्रमुख स्ट्रीम्स से B.Sc, B.Sc (Hons.), B.Com (Hons.), BA (Hons.), BA जैसे टॉप कोर्सेज कराएं जाते हैं।

आशा है आपको राम लाल आनंद कॉलेज के बारे में हमारा यह ब्लॉग आपको पसंद आया होगा और इससे आपको इस कॉलेज से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। Delhi University in Hindi के अन्य ब्लॉग को यहां पर पढ़ें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*