6 जुलाई 2023 को दिल्ली विश्वविद्यालय ने अपने नए लॉन्च किए गए BTech प्रोग्राम्स के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू किया है। एडमिशन लेने के इच्छुक छात्र ऑफिशियल वेबसाइट- engineering.uod.ac.in पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। तीन नए BTech प्रोग्राम्स हैं- कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में BTech, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में BTech और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में BTech। रजिस्ट्रेशन 25 जुलाई 2023 रात 11:59 बजे तक है।
स्टडी अब्रॉड फील्ड के हिंदी एडिटर देवांग मैत्रे को कंटेंट और एडिटिंग में आधिकारिक तौर पर 7 वर्षों से ऊपर का अनुभव है। वह पूर्व में पोलिटिकल एडिटर-रणनीतिकार, एसोसिएट प्रोड्यूसर और कंटेंट राइटर/एडिटर रह चुके हैं। पत्रकारिता से अलग इन्हें अन्य क्षेत्रों में भी काम करने का अनुभव है। देवांग को काम से अलग आप नियो-नोयर फिल्म्स, सीरीज व ट्विटर पर गंभीर चिंतन करते हुए ढूंढ सकते हैं।