रामानुजन कॉलेज एडमिशन 2024: जानिए DU के इस कॉलेज में पढ़ने के लिए कोर्सेज, योग्यता, आवेदन प्रक्रिया आदि

2 minute read
रामानुजन कॉलेज

रामानुजन कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एफिलिएटेड कॉलेज है। दिल्ली विश्वविधालय के साउथ कैंपस, सीआर पार्क मेन रोड, कालकाजी में स्थापित यह कॉलेज आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स और वोकेशनल स्ट्रीम की अकादमिक स्टडीज के लिए DU के फेमस कॉलेजों में से एक माना जाता हैं। इस कॉलेज की टॉप टीचिंग फैलकल्टी, कॉम्पिटिटिव एनवायरमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर व यहां की उच्च शिक्षा की गुणवत्ता इसे दिल्ली विश्वविधालय के नामचीन कॉलेजों में शामिल करती है।

रामानुजन कॉलेज को NAAC द्वारा इस वर्ष “A++” ग्रेड दी है जो किसी भी शिक्षण संस्थान को दी जाने वाली टॉप रैंकिंग होती हैं। वहीं वर्ष 2023 में NIRF द्वारा इस कॉलेज को 49वीं रैंक प्राप्त हुई है। यही कारण है कि हर साल इस कॉलेज में भारत के सभी राज्यों से 12वीं कक्षा के बाद लाखों स्टूडेंट्स अंडरग्रेजुएट कोर्सेज के लिए अप्लाई करते हैं। अगर आप भी इस कॉलेज में पढ़कर अपना सुनहरा भविष्य बनाना चाहते हैं तो रामानुजन कॉलेज के इस ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़ें।

स्थापना वर्ष वर्ष 1958 
कॉलेज का नाम रामानुजन कॉलेज
विश्वविधालय दिल्ली विश्वविधालय
कॉलेज का प्रकार पब्लिक कॉलेज
टॉप कोर्सेज B.Com (Hons.), B.A. (Hons.), B.Sc. (Hons), B. Voc. Software Development, Bachelor of Management Studies, B. Voc. Banking Operations
सिलेक्शन क्राइटेरिया एंट्रेंस एग्जाम (CUET)
मोड ऑफ एप्लीकेशन ऑनलाइन 
कैंपस साउथ कैंपस 
कॉलेज प्रिंसिपल प्रोफेसर. एस.पी अग्रवाल 
NACC रैंकिंग 2023 ‘A++’ ग्रेड
NIRF रैंकिंग 2023 49वीं 
उपलब्ध सुविधाएंलाइब्रेरी, कैंटीन, स्पोर्ट्स ग्राउंड, जिम्नेजियम, कंप्यूटर लैब, लेबोरेटरी, मेडिकल रूम, सेमिनार रूम, रोबोटिक्स लैब, ATM, पार्किंग     
कॉलेज का पतारामानुजन कॉलेज, सीआर पार्क मेन रोड, दिल्ली विश्वविद्यालय ब्लॉक H, कालकाजी, नई दिल्ली-110019  
कॉलेज फोन नंबर011-26430192, 011-26421826
कॉलेज ईमेल आईडी [email protected]
वेबसाइट ramanujancollege.ac.in
This Blog Includes:
  1. रामानुजन कॉलेज का इतिहास
    1. रामानुजन कॉलेज को क्यों चुनें?
  2. रामानुजन कॉलेज में मिलने वाली सुविधाएं क्या-क्या हैं?
  3. रामानुजन कॉलेज की रैंकिंग्स 2023
    1. रामानुजन कॉलेज में टॉप कोर्सेज के नाम और उनकी अवधि
    2. आर्ट्स – अंडरग्रेजुएट कोर्सेज
    3. कॉमर्स – अंडरग्रेजुएट कोर्सेज
    4. साइंस – अंडरग्रेजुएट कोर्सेज
    5. वोकेशनल – अंडरग्रेजुएट कोर्सेज
  4. जानिए रामानुजन कॉलेज के अकादमिक विभाग के बारे में 
  5. रामानुजन कॉलेज में पढ़ने के लिए एडमिशन प्रक्रिया क्या होती है?
    1. रामानुजन कॉलेज में एडमिशन के लिए आवश्यक योग्यता
    2. रामानुजन कॉलेज में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया
    3. रामानुजन कॉलेज में एडमिशन के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स की लिस्ट
    4. प्रवेश परीक्षाएं
  6. रामानुजन कॉलेज में स्टूडेंट्स को मिलने वाली अकादमिक छात्रवृत्तियां
  7. रामानुजन कॉलेज में पढ़ने के बाद प्लेसमेंट्स के अवसर
    1. टॉप रिक्रूटर्स 
  8. FAQs 

रामानुजन कॉलेज का इतिहास

रामानुजन कॉलेज की स्थापना वर्ष 1958 में भारत सरकार के पुनर्वास मंत्रालय द्वारा स्वर्गीय ‘लाला देशबंधु गुप्ता’ की याद में की गई थी। जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के लिए समर्पित कर दिया था। पूर्व में इस कॉलेज को देशबंधु कॉलेज (सांध्य) के नाम से जाना जाता था। लेकिन वर्ष 2010 में इसका नाम बदलकर ‘रामानुजन कॉलेज’ कर दिया गया। आपको बता दें कि वर्ष 2012 में रामानुजन कॉलेज एक पूर्ण दिवसीय कॉलेज बन गया।

यह कॉलेज विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा 100% वित्त पोषित है और वर्ष 1972 से दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा इसका रखरखाव किया जाता है। बता दें कि इस कॉलेज में महिला स्टूडेंट्स का एडमिशन वर्ष 1994 से शुरू हुआ था। 

दुनिया की सबसे महान गणितीय प्रतिभाओं में से एक, ‘श्रीनिवास अयंगर रामानुजन’ से प्रेरित, कॉलेज समर्पण, कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता के मूल मूल्यों का पालन करता है जैसा कि दिल्ली विश्वविद्यालय के आदर्श वाक्य – निष्ठा, धृति और सत्यम में निहित है।

रामानुजन कॉलेज को क्यों चुनें?

यहां स्टूडेंट्स को इस कॉलेज में पढ़ने से संबंधित कुछ प्रमुख कारणों के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  • इस कॉलेज को राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC) द्वारा वर्ष 2023 में ‘A++’ ग्रेड’ मिली है। 
  • इस कॉलेज को ‘नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क’ (NIRF) द्वारा वर्ष 2023 में 49वीं रैंक प्राप्त हुई है। 
  • यहां टॉप फैकल्टी के साथ-साथ स्टूडेंट्स को बेस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, कंप्यूटर लैब, आउटडोर प्ले ग्राउंड, रिसर्च लैब, रोबोटिक्स लैब, साइकोलॉजी लैब, जिम्नेजियम और लाइब्रेरी जैसी अन्य कई सुविधा मिलती हैं। 
  • इस कॉलेज में 30 घंटे का जॉब ओरिएंटेड ‘रिसर्च एंड डाटा एनालिसिस’ सर्टिफिकेट कोर्स भी कराया जाता है। 
  • DU के इस कॉलेज में भी स्टूडेंट्स की हायर एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए कई प्रकार की स्कॉलरशिप भी दी जाती हैं। 
  • इस कॉलेज में न्यूनतम फीस में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा स्टूडेंट्स को मिलती हैं। 
  • यहां से पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के व्यक्तित्व का सम्पूर्ण विकास होता है। 
  • इसके साथ ही कॉलेज में विभिन्न विभागों की अपनी-अपनी सोसायटी हैं, जोकि समय समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती हैं। 
  • यहां स्टूडेंट्स को NCC और NSS की ट्रेनिंग भी दी जाती है। 
  • यहां स्टूडेंट्स के लिए क्रिएटिविटी एंड इनोवेशन सेंटर भी बनाया गया है जहां उन्हें अपनी स्किल्स और नई इनोवेशन के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है। 
  • इस कॉलेज में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा के साथ-साथ स्पोर्ट्स एक्टिविटीज पर भी फोकस किया जाता है।   
  • यहां शिक्षक स्टूडेंट्स को सेमिनार, कार्यशालाएं, डिबेट, थिएटर, म्यूजिक और डांस प्रोग्राम्स सहित सांस्कृतिक गतिविधियों का मैनेजमेंट करने के लिए प्रेरित और मार्गदर्शन करते हैं। 

रामानुजन कॉलेज में मिलने वाली सुविधाएं क्या-क्या हैं?

यहां स्टूडेंट्स को इस कॉलेज में मिलने वाली प्रमुख फैसिलिटी के बारे में नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया जा रहा है:-

  • कंप्यूटर लैब 
  • ICT इनेबल्ड स्मार्ट क्लासरूम और प्रोजेक्टर्स 
  • लाइब्रेरी 
  • लेबोरेटरी रिसर्च 
  • लैंग्वेज एंड मीडिया लैब 
  • रोबोटिक्स लैब 
  • साइकोलॉजी लैब 
  • एक्टिविटी रूम 
  • कैंटीन 
  • स्पोर्ट्स ग्राउंड 
  • जिम्नेजियम
  • सेमिनार हॉल  
  • कैंपस वाईफाई 
  • मेडिकल रूम 
  • बैंक 
  • ATM 
  • पार्किंग 
  • कांफ्रेंस रूम 
  • इकोफ्रैंडली कैंपस 
  • पार्किंग 
  • सॉलिड वेस्ट डिस्पोजल मशीन 
  • CCTV कैमरा 

रामानुजन कॉलेज की रैंकिंग्स 2023

इस कॉलेज की रैंकिंग 2023 के अनुसार विभिन्न संस्थाओं द्वारा कराए गए सर्वे के अनुसार इस प्रकार हैं:

संस्था रामानुजन कॉलेज
नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) 2023  49वीं 
राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC) 2023 ‘A++’ ग्रेड

रामानुजन कॉलेज में टॉप कोर्सेज के नाम और उनकी अवधि

यहां स्टूडेंट्स के लिए इस कॉलेज के टॉप कोर्सेज की सूची और उनकी ड्यूरेशन के बारे में नीचे दी गई टेबल में विस्तार से बताया जा रहा हैं-

आर्ट्स – अंडरग्रेजुएट कोर्सेज

कोर्स का नाम कोर्स का विवरण योग्यता कोर्स ड्यूरेशन 
B. A. (H) Political Scienceफुल टाइम 12th पास 3 वर्ष 
B. A. (H) Hindiफुल टाइम 12th पास 3 वर्ष 
B. A. Programmeफुल टाइम 12th पास 3 वर्ष 
B. A. (H) Applied Psychologyफुल टाइम 12th पास 3 वर्ष 
B. A. (H) Philosophyफुल टाइम 12th पास 3 वर्ष 
B. A. (H) Economicsफुल टाइम 12th पास 3 वर्ष 

कॉमर्स – अंडरग्रेजुएट कोर्सेज

कोर्स का नाम कोर्स का विवरण योग्यता कोर्स ड्यूरेशन 
B.Com. (H)फुल टाइम 12th पास 3 वर्ष 
Bachelor in Commerce Studiesफुल टाइम 12th पास 3 वर्ष 
Bachelor of Management Studies (B.M.S.)फुल टाइम 12th पास 3 वर्ष 

साइंस – अंडरग्रेजुएट कोर्सेज

कोर्स का नाम कोर्स का विवरण योग्यता कोर्स ड्यूरेशन 
B. Sc. (H) Statisticsफुल टाइम 12th पास 3 वर्ष 
B. Sc. (H) Mathematicsफुल टाइम 12th पास 3 वर्ष 
B. Sc. (H) Computer Scienceफुल टाइम 12th पास 3 वर्ष 
B.Sc. (H) Environmental Scienceफुल टाइम 12th पास 3 वर्ष 

वोकेशनल – अंडरग्रेजुएट कोर्सेज

कोर्स का नाम कोर्स का विवरण योग्यता कोर्स ड्यूरेशन 
B. Voc. Banking Operationsफुल टाइम 12th पास 3 वर्ष 
B. Voc. Software Developmentफुल टाइम 12th पास 3 वर्ष 

जानिए रामानुजन कॉलेज के अकादमिक विभाग के बारे में 

यहां इस कॉलेज के सभी अकादमिक विभागों की सूची दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  • कॉमर्स
  • कंप्यूटर साइंस  
  • इकोनॉमिक्स 
  • इंग्लिश 
  • एनवायरमेंटल साइंस 
  • हिंदी 
  • हिस्ट्री 
  • एप्लाइड साइकोलॉजी 
  • मैनेजमेंट स्टडी
  • फिलॉसोफी 
  • फिजिकल एजुकेशन 
  • स्टैटिक्स 
  • वोकेशनल 
  • लाइब्रेरी 
  • पॉलिटिकल साइंस 
  • मैथमेटिक्स 
  • पंजाबी 

रामानुजन कॉलेज में पढ़ने के लिए एडमिशन प्रक्रिया क्या होती है?

इस कॉलेज का एडमिशन प्रोसेस पूरी तरह से ऑनलाइन है। यह कॉलेज अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम्स के तहत कई कोर्सेज ऑफर करता है। इन कोर्सेज में एडमिशन ‘कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट’ (CUET) स्कोर के आधार पर होता है। 

रामानुजन कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट @cuet.samarth.ac.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। CUET के लिए एप्लीकेशन फीस सामान्य वर्ग के लिए INR 650 और SC/ST/PWD/वर्ग के लिए INR 550 है। यहां स्टूडेंट्स को रामानुजन कॉलेज में एडमिशन से संबंधित कंप्लीट एडमिशन प्रक्रिया के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं-

रामानुजन कॉलेज में एडमिशन के लिए आवश्यक योग्यता

इस कॉलेज में पढ़ने के लिए स्टूडेंट्स के पास निम्नलिखित योग्यता होना आवश्यक है:-

  • रामानुजन कॉलेज में किसी भी UG कोर्स में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है।
  • अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन CUET स्कोर और ‘ई-काउंसलिंग’ के आधार पर किया जाता है।
  • रामानुजन कॉलेज में किसी भी UG कोर्स में एडमिशन लेने के लिए CUET का एंट्रेंस एग्जाम क्वालीफाई करना अनिवार्य है।
  • खेल और एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में शामिल होने वाली स्टूडेंट्स को CUET एंट्रेंस एग्जाम के साथ-साथ एक परफॉर्मेंस टेस्ट भी देना अनिवार्य होगा।
  • वहीं Educational Credentials Assessment (ECA) के लिए स्टूडेंट्स का सिलेक्शन CUET एंट्रेंस स्कोर और स्टूडेंट के परफॉर्मेंस टेस्ट के आधार पर किया जाता है।

रामानुजन कॉलेज में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया

यहाँ कॉलेज में आवेदन प्रक्रिया के बारे में नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया जा रहा है:-

  • कैंडिडेट सबसे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के एडमिशन पोर्टल @cuet.samarth.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।  
  • उसके बाद एडमिशन फॉर्म भरें और उसे सब्मिट करें।  
  • अपने सभी ज़रूरी दस्तावेज़ और फोटो अपलोड करें।
  • अब एप्लीकेशन फीस जमा करें।
  • इसके बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर लें और उसका एक प्रिंट आउट निकालकर भविष्य के लिए रेफरेंस के तौर पर रख लें।
  • आपको बता दें कि CUET एंट्रेंस एग्जाम पास करने कैंडिडेट्स को सीट आवंटन के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के ‘कॉमन सीट आवंटन सिस्टम’ (CSAS) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • एडमिशन प्रोसेस में तीन चरण शामिल हैं, पहले चरण में कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट – ugadmission.uod.ac.in पर जाकर CSAS पोर्टल पर अप्लाई करना होगा। 
  • चरण 2 में स्टूडेंट्स को प्रोग्राम और कॉलेज प्राथमिकताएं फिल करनी होंगी। 
  • तीसरे चरण में स्टूडेंट्स को दिल्ली यूनिवर्सिटी द्वारा सीट अलॉटमेंट किया जाता है।

रामानुजन कॉलेज में एडमिशन के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स की लिस्ट

यहाँ स्टूडेंट्स को एडमिशन के समय आवश्यक डाक्यूमेंट्स की सूची के बारे में नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया जा रहा हैं:- 

  • दसवीं की मार्कशीट 
  • 12वीं के मार्कशीट 
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट 
  • आधार कार्ड/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस
  • CUET का स्कोर कार्ड
  • करैक्टर सर्टिफिकेट (हाल ही जारी किया हुआ)
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट
  • माइग्रेशन सर्टिफिकेट
  • आवसीय पता 
  • इनकम सर्टिफिकेट/एफिडेविट (BPL वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए)

प्रवेश परीक्षाएं

  • रामानुजन कॉलेज में किसी भी UG कोर्स में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स को CUET का एंट्रेंस एग्जाम क्वालीफाई करना अनिवार्य होता है।  

रामानुजन कॉलेज में स्टूडेंट्स को मिलने वाली अकादमिक छात्रवृत्तियां

यहां स्टूडेंट्स को इस कॉलेज में मिलने वाली प्रमुख छात्रवृत्तियां के बारे में बताया जा रहा हैं:-

  • Ramanujan Scholarship
  • P.K. Kaul Memorial Scholarships
  • S.K. Chopra Memorial Scholarship
  • Kamla Kishori Memorial Scholarship

रामानुजन कॉलेज में पढ़ने के बाद प्लेसमेंट्स के अवसर

इस कॉलेज में प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ड्राइव दोनों का आयोजन किया जाता है। जिसमें देश-विदेश की टॉप कंपनियों के साथ साथ स्टार्टअप कंपनियां भी भाग लेती है। कॉर्पोरेट जगत और स्टूडेंट्स के बीच एक ब्रिज बनाने के लिए कॉलेज विभिन्न कार्यशालाओं, सेमिनारों और इंटरव्यू सेशंस का आयोजन करता है। 

टॉप रिक्रूटर्स 

  • Mahindra
  • PhonePe
  • PayTm
  • ICICI Prudential
  • KPMG
  • ICICI Bank
  • Flipkart

FAQs 

क्या रामानुजन कॉलेज एक इवनिंग कॉलेज है?

रामानुजन कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का एक घटक कोंस्टीटूएंट है। जिसे वर्ष 1958 में एक शाम के कॉलेज के रूप में स्थापित किया गया था।

रामानुजन कॉलेज में वर्ष 2023 के लिए एडमिशन कैसे प्राप्त करें?

रामानुजन कॉलेज में सभी UG कोर्सेज के लिए एडमिशन NTA द्वारा आयोजित कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) परीक्षा के आधार पर होता है। 

रामानुजन कॉलेज की स्थापना किस वर्ष की गई थी?

इस कॉलेज की स्थापना वर्ष 1958 में की गई थी। 

रामानुजन कॉलेज कहाँ स्थित है?

यह कॉलेज, दिल्‍ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस, नई दिल्ली में स्थित है। 

क्या रामानुजन कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत आता है?

रामानुजन कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का एफिलिएटेड कॉलेज है।

रामानुजन कॉलेज में कौन से कोर्सेज कराएं जाते है?

इस कॉलेज में मुख्य रूप से B.Com (Hons.), B.A. (Hons.), B.Sc. (Hons), B. Voc. Software Development, Bachelor of Management Studies और B. Voc. Banking Operations जैसे टॉप कोर्सेज कराएं जाते हैं।

आशा है कि आपको रामानुजन कॉलेज के बारे में हमारा यह ब्लॉग पसंद आया होगा और इससे आपको इस कॉलेज से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। Delhi University in Hindi के अन्य ब्लॉग्स को यहां पर पढ़ें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*