दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज: जानिए DU के इस कॉलेज में पढ़ने के लिए कोर्सेज, योग्यता, आवेदन प्रक्रिया आदि

2 minute read
दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज

दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज (DDU) दिल्ली विश्वविद्यालय से एफिलिएटेड कॉलेज है। दिल्ली विश्वविधालय के वेस्ट कैंपस, सेक्टर-3 द्वारका में स्थापित यह कॉलेज आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स विषयों की पढ़ाई के लिए DU के प्रमुख कॉलेजों में से एक माना जाता हैं। इसके साथ ही कॉलेज में स्टूडेंट्स की स्किल्स को डेवलप करके के लिए फॉरेन लैंग्वेजस में जर्मन, फ्रेंच, स्पेनिश और रशियन लैंग्वेज के सर्टिफिकेट कोर्सेज भी कराएं जा रहे हैं।

DDU कॉलेज को NIRF द्वारा वर्ष 2023 में 24वीं रैंक प्राप्त हुई हैं जो किसी भी शिक्षण संस्थान को दी जाने वाली टॉप रैंकिंग होती हैं। इस कॉलेज की टॉप टीचिंग फैकल्टी, कॉम्पिटिटिव एनवायरमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर व यहां की शिक्षा की गुणवत्ता इसे दिल्ली विश्वविधालय के फेमस कॉलेजों में शामिल करती है। 

यही कारण है कि हर साल इस कॉलेज में देश-विदेश से 12वीं कक्षा के बाद लाखों स्टूडेंट्स अंडरग्रेजुएट कोर्सेज के लिए अप्लाई करते हैं। अगर आप भी DDU कॉलेज में पढ़कर अपना सुनहरा भविष्य बनाना चाहते हैं तो दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज के इस ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़ें। 

स्थापना वर्ष सन 1990
कॉलेज का नाम दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज (DDU) 
विश्वविधालय दिल्ली विश्वविधालय
कॉलेज का प्रकार पब्लिक कॉलेज
टॉप कोर्सेज B.Sc, B.Sc (Hons.), B.Com (Hons.), BA (Hons.), BA Programme 
सिलेक्शन क्राइटेरिया एंट्रेंस एग्जाम (CUET)
मोड ऑफ एप्लीकेशन ऑनलाइन 
कैंपस वेस्ट कैंपस 
कॉलेज प्रिंसिपल प्रोफेसर. हेम चंद जैन
NIRF रैंकिंग 2023 24वीं 
NACC रैंकिंग 2023 B ग्रेड
उपलब्ध सुविधाएंलाइब्रेरी, कैंटीन, जिम्नेजियम, स्पोर्ट्स ग्राउंड, ऑडिटोरियम, हॉस्टल, कंप्यूटर लैब, मेडिकल रूम, सेमिनार रूम, गेस्ट हॉउस   
कॉलेज का पतादीन दयाल उपाध्याय कॉलेज, सेक्टर-3 द्वारका, नई दिल्ली-110078 
प्रिंसिपल ऑफिस फोन नंबर011-41805580
प्रिंसिपल ईमेल आईडी [email protected]
एडमिनिस्ट्रेशन ईमेल आईडी नंबर [email protected]
वेबसाइट dducollegedu.ac.in
This Blog Includes:
  1. दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज का इतिहास
    1. दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज को क्यों चुनें?
    2. दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज में मिलने वाली सुविधाएं क्या-क्या हैं?
  2. दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज की रैंकिंग्स 2023
  3. दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज में टॉप कोर्सेज के नाम और उनकी अवधि
  4. DDU कॉलेज में सर्टिफिकेट कोर्सेज 
  5. जानिए दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज के अकादमिक विभाग के बारे में 
  6. दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज में पढ़ने के लिए एडमिशन प्रक्रिया क्या होती है?
    1. दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज में एडमिशन के लिए आवश्यक योग्यता
    2. दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया
    3. दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज में एडमिशन के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स की लिस्ट
    4. प्रवेश परीक्षाएं
  7. दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज में पढ़ने के बाद प्लेसमेंट्स के अवसर
    1. टॉप रिक्रूटर्स
  8. FAQs

दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज का इतिहास

दीन दयाल उपाध्याय दिल्ली विश्वविद्यालय का एक एफिलिएटेड कॉलेज है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार ने वर्ष 1990 में करमपुरा में इस कॉलेज की स्थापना की थी। लेकिन बाद में इस कॉलेज को द्वारका सेक्टर-3 के नए कैंपस में स्थापित कर दिया गया। DDU कॉलेज को सरकार से 100% ग्रांट मिलती है। इसके साथ ही यह कॉलेज UGC एक्ट के 2 (AF) और 12 (B) के तहत मान्यता प्राप्त है। दिल्ली के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों, विशेषकर हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और बिहार के स्टूडेंट्स भी यहाँ पढ़ने के लिए आते हैं। 

दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज को क्यों चुनें?

यहां स्टूडेंट्स को DDU कॉलेज में पढ़ने से संबंधित कुछ प्रमुख कारणों के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं-

  • DDU कॉलेज को NIRF द्वारा वर्ष 2023 में “24वीं” रैंक प्राप्त हुई हैं जो किसी भी शिक्षण संस्थान को दी जाने वाली टॉप रैंकिंग होती हैं। 
  • इस कॉलेज को ‘राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद ‘(NAAC) द्वारा वर्ष 2023 में “B” ग्रेड प्राप्त हुई है। 
  • यह कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस में आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स की स्टडी के लिए टॉप कॉलेजों में से एक माना जाता हैं। 
  • DDU कॉलेज में स्टूडेंट्स की स्किल्स को डेवलप करके के लिए फॉरेन लैंग्वेजस में जर्मन, फ्रेंच, स्पेनिश और रशियन लैंग्वेज के सर्टिफिकेट कोर्सेज भी कराएं जा रहे हैं।
  • यहां टॉप फैकल्टी के साथ-साथ स्टूडेंट्स को बेस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, कंप्यूटर लैब, आउटडोर प्ले ग्राउंड, रिसर्च लैब, हेल्थ प्रोग्राम और लाइब्रेरी की सुविधा मिलती हैं। 
  • इस कॉलेज में न्यूनतम फीस में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा स्टूडेंट्स को मिलती हैं। 
  • यहां से पढ़ने वाले छात्रों के व्यक्तित्व का सम्पूर्ण विकास होता है। 
  • इसके साथ ही कॉलेज में विभिन्न विभागों की अपनी-अपनी सोसायटी हैं, जोकि समय समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती हैं। 
  • यहां स्टूडेंट्स को NCC और NSS की ट्रेनिंग भी दी जाती है। 
  • यहां छात्रों के लिए क्रिएटिविटी एंड इनोवेशन सेंटर भी बनाया गया है जहां उन्हें अपनी स्किल्स और नई इनोवेशन के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है। 
  • इस कॉलेज में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा के साथ-साथ स्पोर्ट्स एक्टिविटीज पर भी फोकस किया जाता है।   
  • यहां शिक्षक स्टूडेंट्स को सेमिनार, कार्यशालाएं, डिबेट, थिएटर, शास्त्रीय संगीत और डांस प्रोग्राम्स सहित सांस्कृतिक गतिविधियों जैसी विभिन्न गतिविधियों का मैनेजमेंट करने के लिए प्रेरित और मार्गदर्शन करते हैं। 
  • DDU कॉलेज में नैतिक और नैतिक मूल्यों पर व्याख्यान/कार्यशालाएं भी आयोजित की जाती हैं। जिसमें आर्ट ऑफ लिविंग, वर्ल्ड पीस फाउंडेशन, गांधी भवन, विवेकानंद केंद्र आदि संगठन भाग लेते हैं।
  • इस कॉलेज में स्टूडेंट्स के लिए स्पिक मैके और योग के माध्यम से भारतीय कला और संस्कृति से भी परिचित कराया जाता हैं।

दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज में मिलने वाली सुविधाएं क्या-क्या हैं?

यहां स्टूडेंट्स को DDU कॉलेज में मिलने वाली प्रमुख फैसिलिटी के बारे में नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया जा रहा है- 

  • कम्प्यूटर रूम 
  • लाइब्रेरी 
  • रिसर्च लैब 
  • कैंटीन 
  • स्पोर्ट्स ग्राउंड 
  • सेमिनार हॉल  
  • प्लेसमेंट सेल
  • हेल्थ केयर 
  • बॉयज कॉमन रूम 
  • गर्ल्स कॉमन रूम 
  • बॉयज हॉस्टल
  • गर्ल्स हॉस्टल  
  • इंटर्नशिप सेल
  • जिम्नेजियम
  • गेस्ट हॉउस 
  • कैंपस वाईफाई 
  • मेडिकल रूम 
  • बैंक 
  • पार्किंग 

दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज की रैंकिंग्स 2023

DDU कॉलेज की रैंकिंग 2023 के अनुसार विभिन्न संस्थाओं द्वारा कराए गए सर्वे के अनुसार इस प्रकार हैं:-

संस्था दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज 
नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) 2023  24वीं 
राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC) 2023 B ग्रेड

दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज में टॉप कोर्सेज के नाम और उनकी अवधि

यहां स्टूडेंट्स के लिए इस DDU कॉलेज के टॉप कोर्सेज की सूची और उनकी ड्यूरेशन के बारे में नीचे दी गई टेबल में विस्तार से बताया जा रहा हैं-

कोर्स का नाम कोर्स का विवरण योग्यता कोर्स ड्यूरेशन 
B.A. (Hons) Englishफुल टाइम 12th पास 3 साल 
B.A. (Hons) Hindi फुल टाइम 12th पास 3 साल 
B.A. (Hons) Political Scienceफुल टाइम 12th पास 3 साल 
B.A. (Hons) Historyफुल टाइम 12th पास 3 साल 
B.A.(Hons) Economicsफुल टाइम 12th पास 3 साल 
B.A. Programmeफुल टाइम 12th पास 3 साल 
B.Com. (Hons)फुल टाइम 12th पास 3 साल 
B.Com. Programme फुल टाइम 12th पास 3 साल 
B.Sc.Chemistryफुल टाइम 12th पास 3 साल 
B.Sc. Physics फुल टाइम 12th पास 3 साल 
B.Sc. Zoology फुल टाइम 12th पास 3 साल 
B.Sc. Computer Scienceफुल टाइम 12th पास 3 साल 
B.Sc Botany फुल टाइम 12th पास 3 साल 
B.Sc.Electronicफुल टाइम 12th पास 3 साल 
Bachelor in Management Studiesफुल टाइम 12th पास 3 साल 

DDU कॉलेज में सर्टिफिकेट कोर्सेज 

यहाँ DDU कॉलेज में सर्टिफिकेट कोर्सेज की लिस्ट दी जा रही हैं:- 

  • Certificate in Russian Language
  • Certificate in French Language
  • Certificate in German Language
  • Certificate in Spanish Language

जानिए दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज के अकादमिक विभाग के बारे में 

यहां DDU कॉलेज के सभी अकादमिक विभागों की सूची दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  • कॉमर्स 
  • इकोनॉमिक्स 
  • इंग्लिश 
  • हिंदी 
  • पॉलिटिकल साइंस 
  • हिस्ट्री 
  • मैथमेटिक्स 
  • बॉटनी 
  • जूलॉजी 
  • इलेक्ट्रॉनिक्स 
  • फिजिक्स 
  • मैथमेटिक्स
  • केमिस्ट्री 
  • मैनेजमेंट स्टडीज 
  • कंप्यूटर साइंस 

दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज में पढ़ने के लिए एडमिशन प्रक्रिया क्या होती है?

DDU कॉलेज की एडमिशन प्रोसेस पूरी तरह से ऑनलाइन है। कॉलेज अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम में कई कोर्सेज ऑफर करता है। इन कोर्सेज में एडमिशन ‘कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट’ (CUET) स्कोर के आधार पर होता है। 

दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट @cuet.samarth.ac.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। CUET के लिए एप्लीकेशन फीस सामान्य वर्ग के लिए INR 650 और SC/ST/PWD/वर्ग के लिए INR 550 है। यहां स्टूडेंट्स को DDU में एडमिशन से संबंधित कंप्लीट एडमिशन प्रक्रिया के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं-

दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज में एडमिशन के लिए आवश्यक योग्यता

DDU कॉलेज में पढ़ने के लिए स्टूडेंट्स के पास निम्नलिखित योग्यता होना आवश्यक है-

  • DDU कॉलेज में किसी भी अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन लेने के लिए छात्र को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है।
  • अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन ‘ई-काउंसलिंग’ के बाद CUET स्कोर के आधार पर किया जाता है।
  • DDU कॉलेज में किसी भी UG कोर्स में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट को CUET का एंट्रेंस एग्जाम क्वालीफाई करना अनिवार्य होता है।
  • खेल और एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को CUET एंट्रेंस एग्जाम के साथ-साथ एक परफॉर्मेंस टेस्ट भी देना अनिवार्य होता है।
  • Educational Credentials Assessment (ECA) के लिए स्टूडेंट्स का सिलेक्शन CUET एंट्रेंस स्कोर और स्टूडेंट के परफॉर्मेंस टेस्ट के आधार पर किया जाता है।

दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया

यहाँ आवेदन प्रक्रिया के बारे में नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया जा रहा है-

  • कैंडिडेट सबसे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के एडमिशन पोर्टल @cuet.samarth.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।  
  • उसके बाद एडमिशन फॉर्म भरें और उसे सब्मिट करें।  
  • अपने सभी ज़रूरी दस्तावेज़ और फोटो अपलोड करें।
  • अब एप्लीकेशन फीस जमा करें।
  • इसके बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर लें और उसका एक प्रिंट आउट निकालकर भविष्य के लिए रेफरेंस के तौर पर रख लें।
  • आपको बता दें कि CUET का एंट्रेंस एग्जाम क्वालीफाई करने वाले कैंडिडेट्स को सीट एलॉटमेंट के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के ‘कॉमन सीट एलॉटमेंट सिस्टम’ (CSAS) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • एडमिशन प्रोसेस में तीन चरण शामिल हैं, पहले चरण में कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट – ugadmission.uod.ac.in पर जाकर CSAS पोर्टल पर अप्लाई करना होगा। 
  • चरण 2 में स्टूडेंट्स को प्रोग्राम और कॉलेज प्राथमिकताएं फिल करनी होंगी। 
  • तीसरे चरण में स्टूडेंट्स को दिल्ली यूनिवर्सिटी द्वारा सीट अल्लोत्मेंट किया जाता है।

दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज में एडमिशन के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स की लिस्ट

यहाँ स्टूडेंट्स को एडमिशन के समय आवश्यक डाक्यूमेंट्स की सूची के बारे में नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया जा रहा हैं- 

  • दसवीं की मार्कशीट 
  • 12वीं के मार्कशीट 
  • बैचलर डिग्री
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट 
  • आधार कार्ड/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस
  • CUET का स्कोर कार्ड
  • करैक्टर सर्टिफिकेट 
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट
  • माइग्रेशन सर्टिफिकेट
  • आवसीय पता 
  • इनकम सर्टिफिकेट/एफिडेविट (BPL वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए)

प्रवेश परीक्षाएं

  • दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज में किसी भी UG कोर्स में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट को CUET का एंट्रेंस एग्जाम क्वालीफाई करना अनिवार्य होता है।  
  • वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेज के लिए स्टूडेंट्स को CUET (PG) का एंट्रेंस एग्जाम क्वालीफाई करना अनिवार्य होता है। 
  • आपको बता दें कि PhD प्रोग्राम में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट को पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री में न्यूनतम 55 प्रतिशत मार्क्स के साथ UGC/NET का एग्जाम क्वालीफाई करना अनिवार्य होता है।  

दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज में पढ़ने के बाद प्लेसमेंट्स के अवसर

DDU कॉलेज में प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ड्राइव दोनों का आयोजन किया जाता है। जिसमें देश-विदेश की टॉप कंपनियों के साथ साथ स्टार्टअप कंपनियां भी भाग लेती है। कॉर्पोरेट जगत और स्टूडेंट्स के बीच एक ब्रिज बनाने के लिए कॉलेज विभिन्न कार्यशालाओं, सेमिनारों और इंटरव्यू सेशंस का आयोजन करता है। 

टॉप रिक्रूटर्स

  • Decathlon India
  • BYJU’s
  • KPMG
  • ICICI Prudential 
  • Jaypee
  • Optum
  • S&P Global
  • Gyandhan
  • UBER 
  • Chegg
  • Zomato
  • Genpact
  • L&T Constructions

FAQs

DDU कॉलेज की स्थापना किस वर्ष की गई थी?

इस कॉलेज की स्थापना वर्ष 1990 में की गई थी। 

दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज कहाँ स्थित है?

यह कॉलेज, दिल्‍ली यूनिवर्सिटी के वेस्ट कैंपस में सेक्टर-3 द्वारका में स्थित है। 

DDU कॉलेज में कौन से कोर्सेज कराएं जाते है?

इस कॉलेज में B.Sc, B.Com (Hons.), BA (Hons.) और BA Programme प्रोग्राम जैसे टॉप कोर्सेज कराएं जाते हैं। 

क्या यह दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत आता है?

DDU कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का एफिलिएटेड कॉलेज है।

यह कॉलेज किसके नाम पर रखा गया है?

इस कॉलेज का नाम भारतीय राजनीतिज्ञ और जन संघ के संस्थापक दीन दयाल उपाध्याय के नाम पर रखा गया है। 

आशा है कि आपको दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज के बारे में हमारा यह ब्लॉग पसंद आया होगा और इससे आपको इस कॉलेज से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। Delhi University in Hindi के अन्य ब्लॉग्स को यहां पर पढ़ें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*