श्री अरबिंदो कॉलेज: जानिए DU के इस कॉलेज का इतिहास और यहां पढ़ने के लिए योग्यता, आवेदन प्रक्रिया आदि

2 minute read
श्री अरबिंदो कॉलेज

श्री अरबिंदो कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय से एफिलिएटेड कॉलेज है। दिल्ली विश्वविधालय के साउथ कैंपस, शिवालिक, मालवीय नगर में स्थापित यह कॉलेज आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स विषयों की पढ़ाई के लिए DU के प्रमुख कॉलेजों में से एक माना जाता हैं। यह कॉलेज मॉर्निंग और इविनिंग दोनों शिफ्ट में क्लासेस प्रोवाइड करता है। 

इस कॉलेज की टॉप टीचिंग फैकल्टी, कॉम्पिटिटिव एनवायरमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर व यहां की शिक्षा की गुणवत्ता इसे दिल्ली विश्वविधालय के फेमस कॉलेजों में शामिल करती है। यही कारण है कि हर साल इस कॉलेज में देश-विदेश से 12वीं कक्षा के बाद लाखों स्टूडेंट्स अंडरग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज के लिए अप्लाई करते हैं। अगर आप भी इस कॉलेज में पढ़कर अपना सुनहरा भविष्य बनाना चाहते हैं तोश्री अरबिंदो कॉलेज के इस ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़ें। 

स्थापना वर्ष सन 1972
कॉलेज का नाम श्री अरबिंदो कॉलेज 
विश्वविधालय दिल्ली विश्वविधालय
कॉलेज का प्रकार पब्लिक कॉलेज
टॉप कोर्सेज B.Sc, B.Sc (Hons.), B.Com (P), B.Com (Hons.), BA (Hons.), BA, MA (Hindi)
सिलेक्शन क्राइटेरिया एंट्रेंस एग्जाम (CUET)
मोड ऑफ एप्लीकेशन ऑनलाइन 
कैंपस साउथ कैंपस 
कॉलेज प्रिंसिपल डॉ.विपिन अग्रवाल 
NACC रैंकिंग 2023 B+ ग्रेड
उपलब्ध सुविधाएंलाइब्रेरी, कैंटीन, स्पोर्ट्स ग्राउंड, ऑडिटोरियम, बैंक, कंप्यूटर लैब, मेडिकल रूम, सेमिनार रूम   
कॉलेज का पताश्री अरबिंदो कॉलेज, शिवालिक, मालवीय नगर नई दिल्ली-110007
फोन नंबर +91-11-40536164
प्रिंसिपल ईमेल आईडी [email protected]
वेबसाइट www.aurobindo.du.ac.in
This Blog Includes:
  1. श्री अरबिंदो कॉलेज का इतिहास
    1. श्री अरबिंदो कॉलेज को क्यों चुनें?
    2. श्री अरबिंदो कॉलेज में मिलने वाली सुविधाएं क्या-क्या हैं?
  2. श्री अरबिंदो कॉलेज में एडमिशन की महत्वपूर्ण डेट्स
    1. CSAS(UG) 2023 फेज 1 और फेज 2 डेट्स 
    2. CSAS राउंड 01 डेट्स 
    3. CSAS राउंड 02 डेट्स 
    4. CSAS राउंड 03 डेट्स 
  3. श्री अरबिंदो कॉलेज की रैंकिंग्स 2023
  4. श्री अरबिंदो कॉलेज में टॉप कोर्सेज के नाम और उनकी अवधि
  5. जानिए श्री अरबिंदो कॉलेज के अकादमिक विभाग के बारे में 
  6. श्री अरबिंदो कॉलेज में पढ़ने के लिए एडमिशन प्रक्रिया क्या होती है?
    1. श्री अरबिंदो कॉलेज में एडमिशन के लिए आवश्यक योग्यता
    2. श्री अरबिंदो कॉलेज में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया
    3. श्री अरबिंदो कॉलेज में एडमिशन के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स की लिस्ट
    4. प्रवेश परीक्षाएं
  7. श्री अरबिंदो कॉलेज में पढ़ने के बाद प्लेसमेंट्स के अवसर
    1. टॉप रिक्रूटर्स
  8. श्री अरबिंदो कॉलेज के नोटेबल एलुमनाई
  9. FAQs

श्री अरबिंदो कॉलेज का इतिहास

श्री अरविंदो कॉलेज की स्थापना 1972 में दार्शनिक, देशभक्त-कवि, श्री अरबिंदो की जन्म शताब्दी पर दिल्ली विश्वविद्यालय के एक एफिलिएटेड कॉलेज के रूप में की गई थी। यह कॉलेज हमेशा से अपनी टॉप टीचिंग फैकल्टी के लिए जाना जाता है। वर्तमान में इस कॉलेज ने अपने 51 गौरवशाली वर्ष पूरे कर लिए हैं।

श्री अरबिंदो कॉलेज को क्यों चुनें?

यहां स्टूडेंट्स को इस कॉलेज से पढ़ने से संबंधित कुछ प्रमुख कारणों के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं-

  • इस कॉलेज को राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC) द्वारा वर्ष 2023 में “B+” ग्रेड प्राप्त हुई है। 
  • यह कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस में आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स की स्टडी के लिए टॉप कॉलेजों में से एक माना जाता हैं। 
  • यहां टॉप फैकल्टी के साथ-साथ स्टूडेंट्स को बेस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, कंप्यूटर लैब, आउटडोर प्ले ग्राउंड, रिसर्च लैब, हेल्थ प्रोग्राम और लाइब्रेरी की सुविधा मिलती हैं। 
  • इस कॉलेज में न्यूनतम फीस में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा स्टूडेंट्स को मिलती हैं। 
  • यहां से पढ़ने वाले छात्रों के व्यक्तित्व का सम्पूर्ण विकास होता है। 
  • इसके साथ ही कॉलेज में विभिन्न विभागों की अपनी-अपनी सोसायटी हैं, जोकि समय समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती हैं। 
  • यहां स्टूडेंट्स को NCC और NSS की ट्रेनिंग भी दी जाती है। 
  • यहां छात्रों के लिए क्रिएटिविटी एंड इनोवेशन सेंटर भी बनाया गया है जहां उन्हें अपनी स्किल्स और नई इनोवेशन के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है। 
  • इस कॉलेज में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा के साथ-साथ स्पोर्ट्स एक्टिविटीज पर भी फोकस किया जाता है।   
  • यहां शिक्षक स्टूडेंट्स को सेमिनार, कार्यशालाएं, डिबेट, थिएटर, शास्त्रीय संगीत और डांस प्रोग्राम्स सहित सांस्कृतिक गतिविधियों जैसी विभिन्न गतिविधियों का मैनेजमेंट करने के लिए प्रेरित और मार्गदर्शन करते हैं। 

श्री अरबिंदो कॉलेज में मिलने वाली सुविधाएं क्या-क्या हैं?

यहां स्टूडेंट्स को इस कॉलेज में मिलने वाली प्रमुख फैसिलिटी के बारे में नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया जा रहा है- 

  • कम्प्यूटर रूम 
  • लाइब्रेरी 
  • रिसर्च लैब 
  • कैंटीन 
  • स्पोर्ट्स ग्राउंड 
  • सेमिनार हॉल  
  • प्लेसमेंट सेल
  • हेल्थ केयर 
  • इंटर्नशिप सेल
  • कैंपस वाईफाई 
  • मेडिकल रूम 
  • बैंक 
  • पार्किंग 

श्री अरबिंदो कॉलेज में एडमिशन की महत्वपूर्ण डेट्स

यहाँ अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन के लिए महत्वपूर्ण डेट्स दी जा रही हैं-  

इवेंट्स प्रमुख डेट्स 
CUET UG 2023 एग्जाम डेट्स 21 मई – 23 जून, 2023
CUET UG 2023 रिजल्ट डेट 15 जुलाई 2023

CSAS(UG) 2023 फेज 1 और फेज 2 डेट्स 

CSAS (UG) 2023 रजिस्ट्रेशन 14 जून – 26 जुलाई 2023
CSAS (UG) 2023 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 17 जुलाई – 26 जुलाई 2023
CSAS में कॉलेजों/कार्यक्रमों की परेफरेंस 17 जुलाई – 26 जुलाई 2023
परेफरेंस की ऑटो लॉकिंग डेट्स 27 जुलाई 2023
CSAS सिम्युलेटेड लिस्ट की घोषणा29 जुलाई 2023
CSAS परेफरेंस चेंज विंडो29 जुलाई – 30 जुलाई 2023

CSAS राउंड 01 डेट्स 

CSAS फर्स्ट एलोकेशन लिस्ट की डेट्स 01 अगस्त 2023
कैंडिडेट्स को अल्लोकेटेड सीट “स्वीकार” करनी होगी01 अगस्त – 04 अगस्त 2023
कॉलेज द्वारा एप्लीकेशन सत्यापित और स्वीकृत करनी की डेट्स 01 अगस्त – 05 अगस्त 2023
ऑनलाइन फीस पेमेंट की लास्ट डेट 06 अगस्त 2023

CSAS राउंड 02 डेट्स 

रिक्त सीटों की लिस्ट 07 अगस्त 2023
उच्चतर प्राथमिकताओं को री- आर्डर करने के लिए विंडो07 अगस्त – 08 अगस्त 2023
CSAS दूसरी एलोकेशन लिस्ट की डेट्स 10 अगस्त 2023
कैंडिडेट्स को अल्लोकेटेड सीट “स्वीकार” करनी होगी10 अगस्त – 13 अगस्त 2023
कॉलेज द्वारा एप्लीकेशन सत्यापित और स्वीकृत करनी की डेट्स10 अगस्त – 14 अगस्त 2023
शुल्क के ऑनलाइन भुगतान की अंतिम तिथि15 अगस्त 2023
कक्षाओं का प्रारंभ 16 अगस्त 2023

CSAS राउंड 03 डेट्स 

रिक्त सीटों की लिस्ट 17 अगस्त 2023
उच्चतर प्राथमिकताओं को री- आर्डर करने के लिए विंडो17 अगस्त – 19 अगस्त 2023
CSAS तीसरी एलोकेशन लिस्ट की डेट्स 22 अगस्त 2023
कैंडिडेट्स को अल्लोकेटेड सीट “स्वीकार” करनी होगी22 अगस्त – 24 अगस्त 2023
कॉलेज द्वारा एप्लीकेशन सत्यापित और स्वीकृत करनी की डेट्स22 अगस्त – 25 अगस्त 2023
ऑनलाइन फीस पेमेंट की लास्ट डेट26 अगस्त 2023

श्री अरबिंदो कॉलेज की रैंकिंग्स 2023

इस कॉलेज की रैंकिंग 2023 के अनुसार विभिन्न संस्थाओं द्वारा कराए गए सर्वे के अनुसार इस प्रकार हैं:

संस्था श्री अरबिंदो कॉलेज  
राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC) 2023 B+ ग्रेड

श्री अरबिंदो कॉलेज में टॉप कोर्सेज के नाम और उनकी अवधि

यहां स्टूडेंट्स के लिए इस कॉलेज के टॉप कोर्सेज की सूची और उनकी ड्यूरेशन के बारे में नीचे दी गई टेबल में विस्तार से बताया जा रहा हैं-

कोर्स का नाम कोर्स का विवरण योग्यता कोर्स ड्यूरेशन 
B.A. (Hons) Englishफुल टाइम 12th पास 3 साल 
B.A. (Hons) Hindi फुल टाइम 12th पास 3 साल 
B.A. (Hons) Political Scienceफुल टाइम 12th पास 3 साल 
B.A. (Hons) Historyफुल टाइम 12th पास 3 साल 
B.A. (Hons) Sanskrit फुल टाइम 12th पास 3 साल 
B.A.(Hons) Economicsफुल टाइम 12th पास 3 साल 
B.A. Programmeफुल टाइम 12th पास 3 साल 
B.Com. (Hons)फुल टाइम 12th पास 3 साल 
B.Com. Programme फुल टाइम 12th पास 3 साल 
B.Sc.Chemistryफुल टाइम 12th पास 3 साल 
B.Sc. Physics फुल टाइम 12th पास 3 साल 
B.Sc. Zoology फुल टाइम 12th पास 3 साल 
B.Sc. Computer Scienceफुल टाइम 12th पास 3 साल 
B.Sc Botany फुल टाइम 12th पास 3 साल 
B.Sc.Electronicफुल टाइम 12th पास 3 साल 
Master of Arts in Hindi फुल टाइम ग्रेजुएशन 2 साल 

जानिए श्री अरबिंदो कॉलेज के अकादमिक विभाग के बारे में 

यहां कॉलेज के सभी अकादमिक विभागों की सूची दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  • फिजिकल एजुकेशन 
  • कॉमर्स 
  • इकोनॉमिक्स 
  • इंग्लिश 
  • हिंदी 
  • पॉलिटिकल साइंस 
  • हिस्ट्री 
  • मैथमेटिक्स 
  • एनवायरमेंटल साइंस  
  • संस्कृत 
  • उर्दू 
  • बॉटनी 
  • जूलॉजी 
  • इलेक्ट्रॉनिक्स 
  • फिजिक्स 
  • मैथमेटिक्स

श्री अरबिंदो कॉलेज में पढ़ने के लिए एडमिशन प्रक्रिया क्या होती है?

इस कॉलेज की एडमिशन प्रोसेस पूरी तरह से ऑनलाइन है। कॉलेज अंडरग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएशन प्रोग्राम के तहत कई कोर्सेज ऑफर करता है। इन कोर्सेज में एडमिशन ‘कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट’ (CUET) स्कोर के आधार पर होता है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेज के लिए स्टूडेंट्स को CUET (PG) एग्जाम में पास होना अनिवार्य होता है। 

श्री अरबिंदो कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट @cuet.samarth.ac.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। CUET के लिए एप्लीकेशन फीस सामान्य वर्ग के लिए INR 650 और SC/ST/PWD/वर्ग के लिए INR 550 है। यहां स्टूडेंट्स को श्री अरबिंदो कॉलेज में एडमिशन से संबंधित कंप्लीट एडमिशन प्रक्रिया के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं-

श्री अरबिंदो कॉलेज में एडमिशन के लिए आवश्यक योग्यता

इस कॉलेज में पढ़ने के लिए स्टूडेंट्स के पास निम्नलिखित योग्यता होना आवश्यक है-

  • इस कॉलेज में किसी भी अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन लेने के लिए छात्र को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना ज़रूरी है।
  • अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन ‘ई-काउंसलिंग’ के बाद CUET स्कोर के आधार पर किया जाता है।
  • सत्यवती कॉलेज में किसी भी UG कोर्स में एडमिशन लेने के लिए CUET का एंट्रेंस एग्जाम क्वालीफाई करना ज़रूरी है।
  • खेल और एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में शामिल होने वाली स्टूडेंट्स को CUET एंट्रेंस एग्जाम के साथ-साथ एक परफॉर्मेंस टेस्ट भी देना अनिवार्य होगा।
  • Educational Credentials Assessment (ECA) के लिए स्टूडेंट्स का सिलेक्शन CUET एंट्रेंस स्कोर और स्टूडेंट के परफॉर्मेंस टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
  • किसी भी पीजी कोर्स में एडमिशन लेने के लिए छात्र को किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना आवश्यक है।  
  • वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेज के लिए छात्राओं को CUET (PG) एग्जाम में पास होना अनिवार्य होगा। 
  • आपको बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय की एडमिशन पॉलिसी के अनुसार, 50% पोस्ट ग्रेजुएशन सीटें DU छात्राओं के लिए रिजर्व होंगी, जबकि 50% सीटों पर एडमिशन CUET (PG) स्कोर के माध्यम से एडमिशन किया जाएगा। 

श्री अरबिंदो कॉलेज में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया

यहाँ आवेदन प्रक्रिया के बारे में नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया जा रहा है-

  • कैंडिडेट सबसे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के एडमिशन पोर्टल @cuet.samarth.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।  
  • उसके बाद एडमिशन फॉर्म भरें और उसे सब्मिट करें।  
  • अपने सभी ज़रूरी दस्तावेज़ और फोटो अपलोड करें।
  • अब एप्लीकेशन फीस जमा करें।
  • इसके बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर लें और उसका एक प्रिंट आउट निकालकर भविष्य के लिए रेफरेंस के तौर पर रख लें।
  • आपको बता दें कि CUET एंट्रेंस एग्जाम पास करने कैंडिडेट्स को सीट आवंटन के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के ‘कॉमन सीट आवंटन सिस्टम’ (CSAS) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • एडमिशन प्रोसेस में तीन चरण शामिल हैं, पहले चरण में कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट – ugadmission.uod.ac.in पर जाकर CSAS पोर्टल पर अप्लाई करना होगा। 
  • चरण 2 में स्टूडेंट्स को प्रोग्राम और कॉलेज प्राथमिकताएं फिल करनी होंगी। 
  • तीसरे चरण में स्टूडेंट्स को दिल्ली यूनिवर्सिटी द्वारा सीट अल्लोत्मेंट किया जाता है।

श्री अरबिंदो कॉलेज में एडमिशन के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स की लिस्ट

यहाँ स्टूडेंट्स को एडमिशन के समय आवश्यक डाक्यूमेंट्स की सूची के बारे में नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया जा रहा हैं- 

  • दसवीं की मार्कशीट 
  • 12वीं के मार्कशीट 
  • बैचलर डिग्री
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट 
  • आधार कार्ड/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस
  • CUET का स्कोर कार्ड
  • करैक्टर सर्टिफिकेट 
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट
  • माइग्रेशन सर्टिफिकेट
  • आवसीय पता 
  • इनकम सर्टिफिकेट/एफिडेविट (BPL वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए)

प्रवेश परीक्षाएं

  • श्री अरबिंदो कॉलेज में किसी भी UG कोर्स में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट को CUET का एग्जाम क्वालीफाई करना होता है।  
  • वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेज के लिए छात्राओं को CUET (PG) एग्जाम में पास होना अनिवार्य होता है। 
  • आपको बता दें कि PhD प्रोग्राम में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट को पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री में न्यूनतम 55 प्रतिशत मार्क्स के साथ UGC NET एग्जाम क्वालीफाई करना होता है।  

श्री अरबिंदो कॉलेज में पढ़ने के बाद प्लेसमेंट्स के अवसर

इस कॉलेज में प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ड्राइव दोनों का आयोजन किया जाता है। जिसमें देश-विदेश की टॉप कंपनियों के साथ साथ स्टार्टअप कंपनियां भी भाग लेती है। कॉर्पोरेट जगत और स्टूडेंट्स के बीच एक ब्रिज बनाने के लिए कॉलेज विभिन्न कार्यशालाओं, सेमिनारों और इंटरव्यू सेशंस का आयोजन करता है। 

टॉप रिक्रूटर्स

  • Decathlon India
  • BYJU’s
  • KPMG
  •  ICICI Prudential 
  • Jaypee
  • S&P Global
  • Gyandhan
  • UBER 
  • Chegg
  • Zomato
  • Genpact

श्री अरबिंदो कॉलेज के नोटेबल एलुमनाई

यहां कॉलेज के कुछ प्रमुख ख्याति प्राप्त नोटेबल एलुमनाई की सूची दी जा रही है, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करके देश का नाम रौशन किया हैं-

नोटेबल एलुमनाई नाम कार्य क्षेत्र 
राजेंद्र सिंह बिधूड़ीभारतीय राजनेता 
नीरज पांडेय भारतीय फिल्ममेकर 
यश टोंकभारतीय फिल्म अभिनेता

FAQs

इस कॉलेज की स्थापना किस वर्ष की गई थी?

इस कॉलेज की स्थापना वर्ष 1972 में की गई थी। 

श्री अरबिंदो कॉलेज कहाँ स्थित है?

श्री अरबिंदो कॉलेज, दिल्‍ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के मालवीय नगर में स्थित है। 

श्री अरबिंदो कॉलेज में कौन से कोर्सेज कराएं जाते है?

इस कॉलेज में B.Sc, B.Com (Hons.), BA (Hons.) और BA प्रोग्राम जैसे टॉप कोर्सेज कराएं जाते हैं। 

क्या यह दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत आता है?

श्री अरबिंदो कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का एफिलिएटेड कॉलेज है।

यह कॉलेज किसके नाम पर रखा गया है?

इस कॉलेज का नाम दार्शनिक, देशभक्त-कवि, श्री अरबिंदो के नाम पर रखा गया है। 

आशा है आपको श्री अरबिंदो कॉलेज के बारे में हमारा यह ब्लॉग आपको पसंद आया होगा और इससे आपको इस कॉलेज से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। Delhi University in Hindi के अन्य ब्लॉग को यहां पर पढ़ें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*