दयाल सिंह कॉलेज: जानिए DU के इस कॉलेज में पढ़ने के लिए कोर्सेज, योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

1 minute read
54 views
दयाल सिंह कॉलेज

दिल्ली यूनिवर्सिटी भारत के टॉप विश्वविद्यालयों में से एक है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के टॉप कॉलेज में से एक दयाल सिंह कॉलेज  को माना जाता है। दयाल सिंह दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैम्पस में स्थित एक कोएड कॉलेज है। इस कॉलेज को उसकी बेस्ट क्वालिटी एजुकेशन के लिए जाना जाता है। दयाल सिंह कॉलेज में विभिन्न UG और PG कोर्सेज में पढ़ाई कराता है। यहाँ इस कॉलेज और वहां पढ़ाए जाने वाले कोर्सेज के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। पूरी जानकारी के लिए दयाल सिंह  कॉलेज के बारे में यह ब्लॉग अंत तक पढ़ें।  

स्थापना वर्ष  1959 
यूनिवर्सिटी  दिल्ली यूनिवर्सिटी 
वेबसाइट  www.mirandahouse.ac.in 
प्रकार  पब्लिक कॉलेज 
कैम्पस  साउथ कैम्पस 

दयाल सिंह कॉलेज का इतिहास

दयाल सिंह कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय का एक सह-शैक्षिक महाविद्यालय है जिसकी स्थापना 1959 में दयाल सिंह मजीठिया की स्मृति में हुई थी। दिल्ली के लोधी रोड में स्थापित यह महाविद्यालय विज्ञान, मानविकी और वाणिज्य में अंडरग्रेजुएट के साथ-साथ पोस्टग्रेजुएट कोर्सेज भी प्रदान करता है।

दयाल सिंह कॉलेज को क्यों चुनें?

आपको निम्नलिखित कारणों से दयाल सिंह कॉलेज को चुनना चाहिए, जैसे कि-

  • यह कॉलेज दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रमुख कॉलेजों में से एक है।
  • यह कॉलेज बहुत साधारण फीस में बहुत अच्छी शिक्षा देता है।
  • इस कॉलेज में पढ़ाने वाले प्रोफ़ेसर बहुत ही अच्छे माने जाते हैं।
  • दयाल सिंह के नाम के कारण वहां से पढ़ने के बाद आपको किसी अच्छे संस्थान में नौकरी मिलने की संभावनाए बहुत बढ़ जाती हैं।
  • इस कॉलेज से पढ़ने के बाद आपके व्यक्तित्व का सम्पूर्ण विकास होता है।

दयाल सिंह कॉलेज की रैंकिंग्स 2023

इस कॉलेज की रैंकिंग 2023  विभिन्न संस्थाओं द्वारा कराए गए सर्वे के अनुसार इस प्रकार है: 

संस्था  दयाल सिंह कॉलेज  रैंकिंग 
NIRF  48 
आउटलुक इंडिया  40 
इंडिया टुडे सर्वे  45 

दयाल सिंह कॉलेज में टॉप कोर्सेज और फीस

इस कॉलेज के टॉप कोर्सेज और फीस इस प्रकार हैं:

कोर्स  औसत सालाना फीस (INR)
BA Hons 14,160-16,000 
MA 14,530-16,000
BA 14,160-16,000
BSc Hons  19,800-21,000
BEd 19,000-21,000
MSc  16,170-18,000
BSc  19,490-21,000

दयाल सिंह कॉलेज में पढ़ने के लिए एडमिशन प्रक्रिया

इस कॉलेज में एडमिशन के लिए एडमिशन प्रक्रिया इस प्रकार है:

आवश्यक योग्यता

इस कॉलेज में पढ़ने के लिए निम्नलिखित योग्यता होना आवश्यक है-

  • किसी भी अंडर ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन लेने के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास  होना ज़रूरी है।
  • किसी भी पीजी कोर्स में एडमिशन लेने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना आवश्यक है।
  • किसी भी पीएचडी कोर्स में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट का मास्टर्स किया होना अनिवार्य है।
  • किरोड़ीमल कॉलेज में किसी भी UG या PG कोर्स में एडमिशन लेने के लिए CUET का एंट्रेंस एग्जाम क्वालीफाई करना ज़रूरी है।

दयाल सिंह  कॉलेज के लिए आवेदन प्रक्रिया

इस कॉलेज के लिए आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार है-

  • कैंडिडेट सबसे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के एडमिशन पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।  
  • उसके बाद एडमिशन फॉर्म भरें और उसे सब्मिट करें।  
  • अपने सभी ज़रूरी दस्तावेज़ और फोटो अपलोड करें।
  • एप्लिकेशन फीस जमा करें।  
  • एप्लिकेशन फॉर्म डाउनलोड कर लें और उसका एक प्रिंट आउट निकालकर रख लें।

दयाल सिंह कॉलेज में पढ़ने के लिए आवश्यक दस्तवेजों की लिस्ट

इस कॉलेज में पढ़ने के लिए आवश्यक दस्तवेजों की लिस्ट इस प्रकार है: 

  • दसवीं की मार्कशीट 
  • 12वीं के मार्कशीट 
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट 
  • आधार कार्ड/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस
  • CUET का स्कोर कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट

प्रवेश परीक्षाएं

  • इस कॉलेज में किसी भी UG या PG कोर्स में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट को CUET का एग्जाम क्वालीफाई करना होता है।  
  • पीएचडी में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट को UGC NET एग्जाम क्वालीफाई करना होता है।  

दयाल सिंह कॉलेज में पढ़न के लिए छात्रवृत्तियां

छात्रवृत्ति 1

  1. Mister. Sultan Chand Memorial Scholarship: बी.कॉम (एच) सेमेस्टर II (70% से ऊपर) में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाला छात्र इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकता है।
  2. Dr. Usha Agarwal Tejaswi/Tejaswini Scholarship: बी.कॉम प्रथम वर्ष/द्वितीय वर्ष में बी.कॉम में उच्चतम अंक (70% से अधिक) प्राप्त करने वाला छात्र इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकता है।

छात्रवृत्ति 2

  1. Help the Blind Foundation Scholarship
  2. PMSSS J&K Scholarship
  3. National Scholarship
  4. Inspire Program
  5. e-District Delhi Scholarship

दयाल सिंह कॉलेज में पढ़ने के बाद प्लेसमेंट्स के अवसर

इस कॉलेज में स्टूडेंट्स की भर्ती के लिए बहुत सी बड़ी कंपनियां आती है-

टॉप रिक्रूटर्स 

  • KPMG
  • Bajaj Capita
  • FIS Global
  • Genpact
  • EY GD
  • Wipro
  • PwC Actuarials
  • Planetspark
  • Zomato
  • Willis Tower Watson
  • L&T

दयाल सिंह कॉलेज के उल्लेखनीय पूर्व छात्र

इस कॉलेज के उल्लेखनीय पूर्व छात्र इस प्रकार हैं:

नाम  प्रोफ़ाइल 
नसीब सिंह  पॉलिटिशियन 
ओ.पी. फ़ैज़ी  पूर्व चेयरमैन (बार काउन्सिल ऑफ़ इंडिया) 
आश्विन सरीन  डायरेक्टर, LLP 
राम खिलाड़ी  पॉलिटिशियन
अंजलि तुषीर  नेशनल लेवल बॉक्सर 

दयाल सिंह कॉलेज से जुड़े कुछ इंटरेस्टिंग फैक्ट्स

इस कॉलेज से जुड़े कुछ इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स इस प्रकार हैं:

  • यह दिल्ली यूनिवर्सिटी का अकेला कॉलेज है द्वि राष्ट्रीय है।  
  • यह दिल्ली यूनिवर्सिटी का पहला ईवनिंग कॉलेज है जो कोएड बना।  
  • यह दिल्ली यूनिवर्सिटी के उन कुछ कॉलेजों में से हैं जिनमें पंजाबी, उर्दू और तमिल भाषा के साथ प्राचीन संस्कृत भी पढ़ाई जाती है।  
  • यह दिल्ली यूनिवर्सिटी के पहले उन तीन कॉलेजों में से है जिन्होंने सबसे पहले वोकेशनल पढ़ाने की शुरुआत की थी।

FAQs

डीयू में दयाल सिंह कॉलेज का रैंक क्या है?

डीयू में दयाल सिंह कॉलेज का रैंक 48 है।

डीयू के टॉप 5 कॉलेज कौन से हैं?

डीयू के टॉप 5 कॉलेज इस प्रकार हैं:
1. महाराजा अग्रसेन कॉलेज
​2. ​मिरांडा हाउस​
​3. हिंदू कॉलेज​
​4. लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वूमेन​
​5. आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज​
​6. ​किरोड़ीमल कॉलेज​
​7. सेंट स्टीफंस कॉलेज​
​8. ​श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स​

क्या दयाल सिंह कॉलेज एक कोएड कॉलेज है? 

हाँ। दयाल सिंह कॉलेज एक कोएड कॉलेज है।  

उम्मीद है कि दयाल सिंह  कॉलेज के बारे में हमारा यह ब्लॉग आपको पसंद आया होगा और इससे आपको इस कॉलेज से जुड़ी सारी जानकारी मिल गई होगी। Delhi University in Hindi के ब्लॉग को यहां पर पढ़ें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

20,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert