DU Admissions 2023: कल जारी होगी UG कोर्स में एडमिशन लेने के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट

1 minute read
DU Admissions 2023

दिल्ली विश्वविद्यालय कल यानि 22 अगस्त को UG एडमिशन 2023 के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट जारी करेगा। प्रोग्राम के अनुसार, DU UG तीसरी एलॉटमेंट लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट, admission.uod.ac.in पर शाम 5 बजे जारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें: DU PG Admissions 2023: रिलीज़ हुई पहली मेरिट लिस्ट, pgadmission.uod.ac.in पर करें चेक

दिल्ली विश्वविद्यालय ने ऑफिशियल पोर्टल पर राउंड 2 खाली सीट लिस की भी घोषणा की है। जिन कैंडिडेट्स ने CSAS फेज़ 3 में रजिस्ट्रेशन कराया है, उन्हें CSAS UG 2023 के तीसरे दौर में सीट एलॉटमेंट के लिए विचार किया जाएगा।

तीसरी एलॉटमेंट लिस्ट जारी होने के बाद, कैंडिडेट्स को 24 अगस्त तक एलॉटमेंट स्वीकार करना होगा। कॉलेज 22 अगस्त से 25 अगस्त, 2023 तक ऑनलाइन आवेदनों का वेरीफाई और अप्रूवल करेंगे। एलोकेटेड कॉलेजों को एप्लिकेशन फीस के भुगतान की लास्ट डेट 26 अगस्त है।

यह भी पढ़ें: DU Admissions 2023: admission.uod.ac.in पर कल जारी होगी DU की दूसरी मेरिट लिस्ट

खाली सीट वाले टॉप डीयू कॉलेज

यहां डीयू के शीर्ष कॉलेजों की सूची दी गई है जिनमें अगले दौर के लिए सीटें खाली हैं। कैंडिडेट्स पूरी लिस्ट वेबसाइट admission.uod.ac पर देख सकते हैं-

  1. दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज
  2. गार्गी कॉलेज
  3. इंदिरा गांधी शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान संस्थान
  4. श्याम लाल कॉलेज
  5. दयाल सिंह कॉलेज
  6. इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वीमेन
  7. कालिंदी कॉलेज
  8. किरोड़ीमल कॉलेज
  9. आचार्य नरेन्द्र देव महाविद्यालय

डीयू यूजी राउंड 3 काउंसलिंग 2023: शेड्यूल देखें

इवेंटडेट
तीसरी एलोकेशन लिस्ट22 अगस्त 2023
कैंडिडेट्स के लिए एलॉटमेंट स्वीकारने की डेट22-24 अगस्त 2023
ऑनलाइन एप्लिकेशन स्वीकारने की डेट22-25 अगस्त 2023
फीस भरने की लास्ट डेट26 अगस्त 2023

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जुड़ी महत्वपूर्ण अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*