भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज एडमिशन 2024: जानिए DU के इस कॉलेज में पढ़ने के लिए कोर्सेज, योग्यता, आवेदन प्रक्रिया आदि

2 minute read
भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज

भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज (BCAS), दिल्ली विश्वविद्यालय से एफिलिएटेड कॉलेज है। दिल्ली विश्वविधालय के वेस्ट कैंपस, सेक्टर-2, द्वारका, नई दिल्ली में स्थापित यह कॉलेज B.Sc (Hons) में विभिन्न स्पेशलाइजेशन में कोर्सेज ऑफर करता हैं। इसके अलावा यह DU का एकमात्र कॉलेज है, जो ‘बीएससी ऑनर्स इन पॉलिमर साइंस’ का कोर्स ऑफर करता है। बता दें कि यह देश के टॉप रैंक कॉलेजों में से एक माना जाता है, वहीं BCAS को विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय (भारत सरकार) द्वारा ‘स्टार कॉलेज’ का दर्जा दिया गया है। 

इस कॉलेज की टॉप टीचिंग फैलकल्टी, कॉम्पिटिटिव एनवायरमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर व यहां की उच्च शिक्षा की गुणवत्ता इसे दिल्ली विश्वविधालय के नामचीन कॉलेजों में शामिल करती है। भास्कराचार्य कॉलेज को NIRF द्वारा वर्ष 2023 में 22वीं रैंक प्राप्त हुई है। वहीं NACC द्वारा वर्ष 2023 में ‘A’ ग्रेड मिली हैं। 

यही कारण है कि हर साल BCAS में देश के सभी राज्यों से लाखों स्टूडेंट्स अंडरग्रेजुएट कोर्सेज के लिए अप्लाई करते हैं। अगर आप भी इस टॉप कॉलेज में पढ़कर अपना सुनहरा भविष्य बनाना चाहते हैं तो भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज के इस ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़ें। 

स्थापना वर्ष वर्ष 1995 
कॉलेज का नाम भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज (BCAS)
विश्वविधालय दिल्ली विश्वविधालय
कॉलेज का प्रकार पब्लिक कॉलेज
टॉप कोर्सेज B.Sc (H) Computer Science, B.Sc (H) Biomedical Science, B.Sc (H) Food Technology, B.Sc (H) Microbiology, B.Sc (H) Polymer Science, B.Sc (H) Electronics.
सिलेक्शन क्राइटेरिया एंट्रेंस एग्जाम (CUET)
मोड ऑफ एप्लीकेशन ऑनलाइन 
कैंपस वेस्ट कैंपस 
कॉलेज प्रिंसिपल प्रोफेसर. अवनीश मित्तल 
NACC रैंकिंग 2023 ‘A’ ग्रेड
NIRF रैंकिंग 2023 22वीं 
इंडिया टुडे साइंस रैंकिंग 2023 69वीं 
उपलब्ध सुविधाएंकंप्यूटराइज्ड लाइब्रेरी, कैंटीन, स्पोर्ट्स ग्राउंड, कंप्यूटर लैब, जिमनेजियम, मेडिकल रूम, एम्फीथिएटर, सेमिनार रूम, ICT, पार्किंग     
कॉलेज का पताभास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज (BCAS), रोड नंबर-201, सेक्टर 2, फेज-1, द्वारका, नई दिल्ली-110075 
कॉलेज फोन नंबर011-25087597
ऑफिशियल वेबसाइट http://bcas.du.ac.in
This Blog Includes:
  1. भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज का इतिहास
    1. भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज को क्यों चुनें?
  2. भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज में मिलने वाली सुविधाएं क्या-क्या हैं?
  3. वर्ष 2023 में भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज की रैंकिंग्स 
    1. जानिए भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज में टॉप कोर्सेज के नाम और उनकी ड्यूरेशन
  4. जानिए भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज के अकादमिक विभाग के बारे में 
  5. जानिए भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज की सभी सोसाइटीज/क्लब के बारे में 
  6. जानिए भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज में पढ़ने के लिए एडमिशन प्रक्रिया क्या होती है?
    1. भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज में एडमिशन के लिए आवश्यक योग्यता
    2. भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया
    3. भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज में एडमिशन के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स की लिस्ट
    4. प्रवेश परीक्षाएं
  7. भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज में पढ़ने के बाद प्लेसमेंट्स के अवसर
  8. FAQs 

भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज का इतिहास

भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज (BCAS) की स्थापना वर्ष 1995 में की गई थी। अपनी स्थापना के समय इस कॉलेज में केवल चार ऑनर्स कोर्स ऑफर किए जाते थे, इसमें बीएससी ऑनर्स इन फूड टेक्नोलॉजी, बीएससी ऑनर्स इन इलेक्ट्रॉनिक्स, बीएससी ऑनर्स इन कंप्यूटर साइंस व बीएससी ऑनर्स इन इंस्ट्रयूमेंट्शन कोर्स शामिल थे। 

बता दें पहले BCAS पूसा में वीर सावरकर कांप्लेक्स में था। लेकिन वर्ष 2003 में कॉलेज को द्वारका के सेक्टर 2 फेज 1 में स्थानांतरित कर दिया गया। वर्तमान समय में इस कॉलेज में लगभग 1300 से अधिक स्टूडेंट्स एनरॉल हैं। 

भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज को क्यों चुनें?

यहां स्टूडेंट्स को इस कॉलेज में पढ़ने से संबंधित कुछ प्रमुख कारणों के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  • इस कॉलेज को ‘राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद’ (NAAC) द्वारा वर्ष 2023 में ‘A’ ग्रेड मिली है। 
  • भास्कराचार्य कॉलेज को ‘नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क’ (NIRF) द्वारा वर्ष 2023 में ‘22वीं’ रैंक प्राप्त हुई है। 
  • वहीं इंडिया टुडे साइंस रैंकिंग 2023 में कॉलेज को ‘69वीं’ रैंक’ प्राप्त हुई है। 
  • बता दें कि BCAS को विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय (भारत सरकार) द्वारा ‘स्टार कॉलेज’ का दर्जा दिया गया है।
  • इसके साथ ही यहाँ टॉप फैकल्टी के साथ-साथ स्टूडेंट्स को बेस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, कंप्यूटर लैब, एम्फीथिएटर, आउटडोर प्ले ग्राउंड, रिसर्च लैब, ICT, रीडिंग रूम, जिमनेजियम और कंप्यूटराइज्ड लाइब्रेरी जैसी अन्य कई सुविधा मिलती हैं। 
  • BCAS में ‘उड़ान’ नाम की भी एक वर्कशॉप का भी आयोजन किया जाता है, जो महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने का कार्य करती हैं। 
  • भास्कराचार्य कॉलेज, DU का एकमात्र कॉलेज है, जो ‘बीएससी ऑनर्स इन पॉलिमर साइंस’ का कोर्स ऑफर करता है।
  • इस कॉलेज में न्यूनतम फीस में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा स्टूडेंट्स को मिलती हैं। 
  • यहां से पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के व्यक्तित्व का सम्पूर्ण विकास होता है। 
  • इसके साथ ही कॉलेज में विभिन्न विभागों की अपनी-अपनी सोसायटी हैं, जोकि समय समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती हैं। 
  • यहां स्टूडेंट्स के लिए क्रिएटिविटी एंड इनोवेशन सेंटर भी बनाया गया है जहां उन्हें अपनी स्किल्स और नई इनोवेशन के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है। 
  • इस कॉलेज में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा के साथ-साथ स्पोर्ट्स एक्टिविटीज पर भी फोकस किया जाता है।   
  • यहां शिक्षक स्टूडेंट्स को सेमिनार, कार्यशालाएं, डिबेट, म्यूजिक और डांस प्रोग्राम्स सहित सांस्कृतिक गतिविधियों का मैनेजमेंट करने के लिए प्रेरित और मार्गदर्शन करते हैं। 

भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज में मिलने वाली सुविधाएं क्या-क्या हैं?

यहां स्टूडेंट्स को इस कॉलेज में मिलने वाली प्रमुख फैसिलिटी के बारे में नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया जा रहा है-

  • कंप्यूटर लैब 
  • ICT इनेबल्ड स्मार्ट क्लासरूम और प्रोजेक्टर्स 
  • कंप्यूटराइज्ड लाइब्रेरी 
  • कैंटीन 
  • स्पोर्ट्स ग्राउंड 
  • एम्फीथिएटर
  • सेमिनार हॉल  
  • कैंपस वाईफाई 
  • मेडिकल रूम 
  • ATM 
  • पार्किंग 
  • कांफ्रेंस रूम 
  • इकोफ्रैंडली कैंपस 
  • पार्किंग 
  • CCTV कैमरा 

वर्ष 2023 में भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज की रैंकिंग्स 

इस कॉलेज की रैंकिंग 2023 के अनुसार विभिन्न संस्थाओं द्वारा कराए गए सर्वे के अनुसार इस प्रकार हैं:

संस्था भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज 
नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) 2023  22वीं 
राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC) 2023 ‘A’ ग्रेड
इंडिया टुडे साइंस रैंकिंग 2023 69वीं 

जानिए भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज में टॉप कोर्सेज के नाम और उनकी ड्यूरेशन

यहां स्टूडेंट्स के लिए इस कॉलेज के टॉप कोर्सेज की सूची और उनकी ड्यूरेशन के बारे में नीचे दी गई टेबल में विस्तार से बताया जा रहा है-

कोर्स का नाम कोर्स ड्यूरेशन योग्यता सिलेक्शन क्राइटेरिया  
B.Sc (Hons.) Botany3 वर्ष 12th CUET 
B.Sc (Hons.) Food Technology3 वर्ष 12th CUET 
B.Sc (Hons.) Chemistry3 वर्ष 12th CUET 
B.Sc (Hons.) Physics 3 वर्ष 12th CUET 
B.Sc (Hons.) Electronics3 वर्ष 12th CUET 
B.Sc (Hons.) Biomedical Science3 वर्ष 12th CUET 
B.Sc (Hons.) Instrumentation 3 वर्ष 12th CUET 
B.Sc (Hons.) Polymer Science3 वर्ष 12th CUET 
B.Sc (Hons.) Zoology3 वर्ष 12th CUET 
B.Sc (Hons.) Microbiology3 वर्ष 12th CUET 
B.Sc (Hons.) Botany3 वर्ष 12th CUET 

जानिए भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज के अकादमिक विभाग के बारे में 

यहां इस कॉलेज के सभी अकादमिक विभागों की सूची दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं-

  • जूलॉजी विभाग 
  • फिजिक्स विभाग 
  • केमिस्ट्री विभाग 
  • बायोकेमिस्ट्री विभाग 
  • बॉटनी विभाग 
  • बायोमेडिकल साइंस विभाग 
  • माइक्रोबायोलॉजी विभाग 
  • फ़ूड टेक्नोलॉजी विभाग 
  • इन्स्ट्रमेन्टेशन विभाग 
  • मैथमेटिक्स विभाग 
  • पॉलीमर साइंस विभाग 
  • कंप्यूटर साइंस विभाग 
  • इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग 
  • ह्यूमन कम्युनिकेशन विभाग 
  • फिजिकल एजुकेशन विभाग 

जानिए भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज की सभी सोसाइटीज/क्लब के बारे में 

यहां इस कॉलेज की सभी सेंट्रल सोसाइटी और क्लब की सूची दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं-

  • सूक्ष्मजीव सोसाइटी 
  • Qubit: फिजिक्स सोसाइटी 
  • DNAmics: बायोमेडिकल साइंस सोसाइटी 
  • Eranko: जूलॉजी सोसाइटी 
  • फाइटोमिक्स: बॉटनी सोसाइटी 
  • रागे: डांस क्लब 
  • ओडिसी: फिल्म क्लब 
  • आकृति: मॉर्डन एंड फाइन आर्ट्स क्लब 
  • डिबेट क्लब 
  • इको क्लब 
  • एस्ट्रोनॉमी क्लब 
  • योग क्लब 
  • अम्ब्रोसिया: फ़ूड टेक्नोलॉजी सोसाइटी 
  • सेंसर्स: इन्स्ट्रमेन्टेशन सोसाइटी  
  • अटेलिएर: लिटरेरी क्लब 
  • दर्पण: ड्रामेटिक्स सोसाइटी 
  • क्लीकृति: फोटोग्राफी क्लब 
  • मोक्ष: म्यूजिक क्लब 

जानिए भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज में पढ़ने के लिए एडमिशन प्रक्रिया क्या होती है?

इस कॉलेज का एडमिशन प्रोसेस पूरी तरह से ऑनलाइन है। भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज B.Sc (Hons) में विभिन्न स्पेशलाइजेशन के तहत कई कोर्सेज ऑफर करता है। इन कोर्सेज में एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स को NTA द्वारा कंडक्ट ‘कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट’ (CUET) का एंट्रेंस एग्जाम क्वालीफाई करना अनिवार्य होता है। वहीं फ़ाइनल सिलेक्शन CUET स्कोर के आधार पर दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ई-काउंसलिंग के माध्यम से किया जाता हैं। 

BCAS में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट @cuet.samarth.ac.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। CUET के लिए एप्लीकेशन फीस सामान्य वर्ग के लिए INR 650 और SC/ST/PWD/वर्ग के लिए INR 550 है। यहां स्टूडेंट्स को भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज में एडमिशन से संबंधित कंप्लीट एडमिशन प्रक्रिया के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं-

भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज में एडमिशन के लिए आवश्यक योग्यता

इस कॉलेज में पढ़ने के लिए स्टूडेंट्स के पास निम्नलिखित योग्यता होना आवश्यक है-

  • BCAS में किसी भी UG कोर्स में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट को मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस स्ट्रीम में, 10+2 कक्षा में न्यूनतम 40% मार्क्स के साथ पास होना अनिवार्य है।
  • BCAS में किसी भी UG कोर्स में एडमिशन लेने के लिए CUET का एंट्रेंस एग्जाम क्वालीफाई करना अनिवार्य है।
  • बता दें कि BCAS में अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन CUET स्कोर और ‘ई-काउंसलिंग’ के आधार पर किया जाता है।
  • इसके अलावा खेल और एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को CUET एंट्रेंस एग्जाम के साथ-साथ एक परफॉर्मेंस टेस्ट भी देना अनिवार्य होगा।
  • वहीं Educational Credentials Assessment (ECA) के लिए स्टूडेंट्स का सिलेक्शन CUET एंट्रेंस स्कोर और स्टूडेंट के परफॉर्मेंस टेस्ट के आधार पर किया जाता है।

भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया

यहाँ कॉलेज में आवेदन प्रक्रिया के बारे में नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया जा रहा है-

  • कैंडिडेट सबसे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के एडमिशन पोर्टल @cuet.samarth.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।  
  • उसके बाद एडमिशन फॉर्म भरें और उसे सब्मिट करें।  
  • अपने सभी ज़रूरी दस्तावेज़ और फोटो अपलोड करें।
  • अब एप्लीकेशन फीस जमा करें।
  • इसके बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर लें और उसका एक प्रिंट आउट निकालकर भविष्य के लिए रेफरेंस के तौर पर रख लें।
  • आपको बता दें कि CUET एंट्रेंस एग्जाम पास करने कैंडिडेट्स को सीट आवंटन के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के ‘कॉमन सीट आवंटन सिस्टम’ (CSAS) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • एडमिशन प्रोसेस में तीन चरण शामिल हैं, पहले चरण में कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट – ugadmission.uod.ac.in पर जाकर CSAS पोर्टल पर अप्लाई करना होगा। 
  • चरण 2 में स्टूडेंट्स को प्रोग्राम और कॉलेज प्राथमिकताएं फिल करनी होंगी। 
  • तीसरे चरण में स्टूडेंट्स को दिल्ली यूनिवर्सिटी द्वारा सीट अलॉटमेंट किया जाता है।

भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज में एडमिशन के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स की लिस्ट

यहाँ स्टूडेंट्स को एडमिशन के समय आवश्यक डाक्यूमेंट्स की सूची के बारे में नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया जा रहा हैं- 

  • दसवीं की मार्कशीट 
  • 12वीं के मार्कशीट 
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट 
  • आधार कार्ड/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस
  • CUET का स्कोर कार्ड
  • करैक्टर सर्टिफिकेट (हाल ही जारी किया हुआ)
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट
  • माइग्रेशन सर्टिफिकेट
  • आवसीय पता 
  • इनकम सर्टिफिकेट/एफिडेविट (BPL वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए)

प्रवेश परीक्षाएं

  • भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज में किसी भी UG कोर्स में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स को CUET का एग्जाम क्वालीफाई करना अनिवार्य होता है। वहीं स्टूडेंट्स का फ़ाइनल सिलेक्शन CUET स्कोर के आधार पर दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ई-काउंसलिंग के माध्यम से किया जाता हैं। 

भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज में पढ़ने के बाद प्लेसमेंट्स के अवसर

इस कॉलेज में प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ड्राइव दोनों का आयोजन किया जाता है। जिसमें देश-विदेश की टॉप कंपनियों के साथ साथ स्टार्टअप कंपनियां भी भाग लेती है। कॉर्पोरेट जगत और स्टूडेंट्स के बीच एक ब्रिज बनाने के लिए कॉलेज विभिन्न कार्यशालाओं, सेमिनारों और इंटरव्यू सेशंस का आयोजन करता है। 

FAQs 

भास्कराचार्य कॉलेज में वर्ष 2023 के लिए एडमिशन कैसे प्राप्त करें?
भास्कराचार्य कॉलेज में सभी UG कोर्सेज के लिए एडमिशन NTA द्वारा आयोजित कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) परीक्षा के आधार पर होता है। 

भास्कराचार्य कॉलेज प्राइवेट है या सरकारी?

भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज (बीसीएएस) दिल्ली विश्वविद्यालय का एक घटक सार्वजनिक कॉलेज है और भारत में शीर्ष रैंक वाले कॉलेजों में से एक है।

आर्यभट्ट कॉलेज की स्थापना किस वर्ष की गई थी?
इस कॉलेज की स्थापना वर्ष 1995 में की गई थी। 

भास्कराचार्य कॉलेज कहाँ स्थित है?
यह कॉलेज, दिल्‍ली यूनिवर्सिटी के वेस्ट कैंपस, सेक्टर 2, द्वारका, नई दिल्ली में स्थित है। 

क्या भास्कराचार्य कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत आता है?
भास्कराचार्य कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का एफिलिएटेड कॉलेज है।

भास्कराचार्य कॉलेज में कौन से कोर्सेज कराएं जाते है?
इस कॉलेज में मुख्य रूप से B.Sc (H) Computer Science, B.Sc (H) Biomedical Science, B.Sc (H) Food Technology, B.Sc (H) Microbiology, B.Sc (H) Polymer Science और B.Sc (H) Electronics जैसे टॉप कोर्सेज कराएं जाते हैं।  

आशा है कि आपको भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज के बारे में हमारा यह ब्लॉग पसंद आया होगा और इससे आपको इस कॉलेज से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। Delhi University in Hindi के अन्य ब्लॉग्स को यहां पर पढ़ें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*