दौलत राम कॉलेज: जानिए DU के इस कॉलेज के बारे में और यहां कौन-कौन से कोर्सेज कर सकते हैं?

1 minute read
दौलत राम कॉलेज

दिल्ली यूनिवर्सिटी भारत के टॉप विश्वविद्यालयों में से एक है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के टॉप कॉलेज में से एक दौलत राम कॉलेज को माना जाता है।  दौलत राम  कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैम्पस में स्थित एक गर्ल्स कॉलेज है। इस कॉलेज को उसकी बेस्ट क्वालिटी एजुकेशन के लिए जाना जाता है। इस कॉलेज में विभिन्न UG और PG कोर्सेज में पढ़ाई कराता है। यहाँ दौलत राम कॉलेज और वहां पढ़ाए जाने वाले कोर्सेज के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। पूरी जानकारी के लिए दौलत राम कॉलेज के बारे में यह ब्लॉग अंत तक पढ़ें।  

स्थापना वर्ष 1960 
यूनिवर्सिटी दिल्ली यूनिवर्सिटी 
एजुकेशन  फॉर्मेटगर्ल्स 
प्रकार पब्लिक कॉलेज 
कैम्पस नॉर्थ कैम्पस 
ऑफिशियल वेबसाइट http://dr.du.ac.in
NIRF रैंकिंग 28 

दौलत राम कॉलेज का इतिहास

दौलत राम कॉलेज की स्थापना 1960 में एक प्रसिद्द शिक्षाविद दौलत राम गुप्ता के द्वारा की गई थी। प्रारम्भ में इसका नाम प्रमिला कॉलेज था। प्रारम्भ में इसमें केवल 2 कर्मचारी और 250 स्टूडेंट्स थे। इसकी पुरानी बिल्डिंग 22 तिलकमार्ग, नई दिल्ली में स्थित था। सन 1964 में इसे इसके वर्तमान परिसर में शिफ्ट कर दिया गया और इसका नाम बदलकर दौलतराम गुप्ता कॉलेज रख दिया गया।  

दौलत राम कॉलेज को क्यों चुनें?

दौलतराम कॉलेज में आपको एडमिशन लेना चाहिए-

  • यह कॉलेज दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रमुख कॉलेजों में से एक है।
  • यह बहुत साधारण फीस में बहुत अच्छी शिक्षा देता है।
  • इस कॉलेज में पढ़ाने वाले प्रोफ़ेसर बहुत ही अच्छे माने जाते हैं।
  • इस कॉलेज के नाम के कारण वहां से पढ़ने के बाद आपको किसी अच्छे संसथान में नौकरी मिलने की संभावनाए बहुत बढ़ जाती हैं।
  • दौलतराम कॉलेज से पढ़ने के बाद आपके व्यक्तित्व का सम्पूर्ण विकास होता है।

नोट: दौलत राम कॉलेज में पढ़ने के लिए अभी एडमिशन डेट्स समाप्त हो चुकी हैं, लेटेस्ट अपडेट्स के साथ आपको सूचित किया जाएगा

दौलत राम कॉलेज की रैंकिंग्स 2023

संस्था दौलत राम कॉलेज
NIRF 28 
आउटलुक इंडिया 16 
इंडिया टुडे सर्वे 15 
द वीक 34 

दौलतराम कॉलेज में टॉप कोर्सेज और फीस कितनी होती है?

दौलतराम कॉलेज के टॉप कोर्सेज और फीस इस प्रकार हैं:

कोर्स औसत सालाना फीस (INR)
MA14,000-15,000 
BA14,000-15,000 
Bcom 15,000-16,000 
MSc 15,000-16,000 
BSc (Hons)15,000-16,000 

दौलत राम कॉलेज में पढ़ने के लिए एडमिशन प्रक्रिया

दौलतराम के लिए एडमिशन प्रक्रिया इस प्रकार है:

आवश्यक योग्यता

दौलतराम कॉलेज में पढ़ने के लिए निम्नलिखित योग्यता होना आवश्यक है-

  • किसी भी अंडर ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन लेने के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास  होना ज़रूरी है।
  • किसी भी पीजी कोर्स में एडमिशन लेने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना आवश्यक है।
  • किसी भी पीएचडी कोर्स में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट का मास्टर्स किया होना अनिवार्य है।
  • रामजस  कॉलेज में किसी भी UG या PG कोर्स में एडमिशन लेने के लिए CUET का एंट्रेंस एग्जाम क्वालीफाई करना ज़रूरी है।

दौलत राम कॉलेज में पढ़ने के लिए आवेदन प्रक्रिया जानिए

दौलतराम कॉलेज के लिए आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार है:

  • कैंडिडेट सबसे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के एडमिशन पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।  
  • उसके बाद एडमिशन फॉर्म भरें और उसे सब्मिट करें।  
  • अपने सभी ज़रूरी दस्तावेज़ और फोटो अपलोड करें।
  • एप्लिकेशन फीस जमा करें।  
  • एप्लिकेशन फॉर्म डाउनलोड कर लें और उसका एक प्रिंट आउट निकालकर रख लें।

दौलत राम कॉलेज में पढ़ने के लिए आवश्यक दस्तवेजों की लिस्ट

दौलतराम कॉलेज में पढ़ने के लिए आवश्यक दस्तवेजों की लिस्ट इस प्रकार है: 

  • दसवीं की मार्कशीट 
  • 12वीं के मार्कशीट 
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट 
  • आधार कार्ड/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस
  • CUET का स्कोर कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट

प्रवेश परीक्षाएं

  • दौलत राम में किसी भी UG या PG कोर्स में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट को CUET का एग्जाम क्वालीफाई करना होता है।
  • पीएचडी में एडमिशन लेने के लिए  कैंडिडेट को UGC NET एग्जाम क्वालीफाई करना होता है।

दौलत राम कॉलेज में पढ़ने के लिए छात्रवृत्तियां कौन-कौनसी हैं?

दौलतराम कॉलेज में छात्रों को निम्नलिखित छात्रवृत्तियां प्रदान की जाती हैं-

  • PMSSS Scholarship
  • Himachal Pradesh Scholarship
  • Welfare of Scheduled Caste & Backward Classes
  • Manipur OSMS Scholarship
  • Delhi E-district Scholarship
  • NSP Scholarship
  • Inspire Scholarship
  • NIVH
  • AICB
  • Help The Blind Foundation
  • Silver Jubilee Merit Scholarship
  • Dr. Balmukund Tandon Memorial Scholarship
  • Smt. Vidyawati Kapur Scholarship
  • Kum. Kanta Sharma Memorial
  • Shri Sultan Chand Memorial Scholarship

दौलत राम कॉलेज में पढ़ने के बाद प्लेसमेंट्स के अवसर

दौलतराम कॉलेज में निम्नलिखित कंपनियां प्लेसमेंट के लिए आती हैं-

टॉप रिक्रूटर्स 

  • Tech Mahindra 
  • S & P Global 
  • Deloitte 
  • E & Y 
  • PwC Global 
  • Accenture 
  • Asahi India glass Ltd. 
  • Wipro 
  • KPMG 
  • Magicpin 

दौलत राम कॉलेज के उल्लेखनीय पूर्व छात्र

दौलतराम कॉलेज के उल्लेखनीय पूर्व छात्र इस प्रकार हैं : 

नाम प्रोफ़ाइल 
बिनीता ठाकुर आईपीएस  
विभा धवन वीसी, टाटा एनर्जी  
अनीता भटनागर आईएएस 
दीप्ति भल्ला सचिव, साहित्य परिषद
डॉ विजय लक्ष्मी पंडित प्रिंसिपल, राजधानी कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी 
अंजना ओम कश्यप पत्रकार 
आयुषी ठाकुर पॉलिटिशियन 

दौलत राम कॉलेज से जुड़े कुछ इंटरेस्टिंग फैक्ट्स

दौलतराम से जुड़े कुछ इंटरेस्टिंग फैक्ट्स के बारे में जानिए-

  • प्रारम्भ में दौलतराम कॉलेज का नाम प्रमिला कॉलेज था। 
  • प्रारम्भ में दौलतराम में केवल 2 कर्मचारी और 250 स्टूडेंट्स थे। 
  • दौलतराम के बहुत से पूर्व छात्र आज देश के बड़े आईपीएस/आईएस ऑफिसर और पॉलिटिशियन हैं। 

FAQs

क्या दौलतराम कॉलेज एक गर्ल्स कॉलेज है? 

हाँ। दौलतराम कॉलेज एक गर्ल्स कॉलेज है।

NIRF ने दौलतराम कॉलेज को 2023 में कौनसी रैंकिंग दी है? 

NIRF ने दौलत राम कॉलेज को 2023 में 26वीं रैंकिंग दी है।

क्या दौलतराम सीयूईटी के अंतर्गत है?

इस कॉलेज में दाखिला लेने के लिए उम्मीदवारों को कड़ी प्रतिस्पर्धा करनी पड़ती है। इसलिए, यदि आप दौलतराम में दाखिला लेना चाहते हैं, तो आपको CUET 2023 परीक्षा में शामिल होना होगा। 

उम्मीद है दौलत राम कॉलेज के बारे में हमारा यह ब्लॉग आपको पसंद आया होगा और इससे आपको इस कॉलेज से जुड़ी सारी जानकारी मिल गई होगी। Delhi University in Hindi के ब्लॉग को यहां पर पढ़ें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*