Barack Obama : अमेरिका के 44वें राष्ट्रपति रहे बराक ओबामा का जीवन परिचय

1 minute read
Barack Obama Biography in Hindi

Barack Obama Biography in Hindi : संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा एक विश्व विख्यात राजनीतिज्ञ, लेखक और शिक्षक हैं। उन्होंने 20 जनवरी 2009 को अमेरिका के 44वें राष्ट्रपति बनकर इतिहास रच दिया था क्योंकि वे इस पद पर पहुँचने वाले पहले अश्वेत राष्ट्रपति थे। वर्ष 2009 में उन्हें विश्व शांति के लिए ‘नोबल पुरस्कार’ से सम्मानित भी किया गया था। एक कुशल और दूरदर्शी राजनीतिज्ञ होने के साथ ही उन्होंने कुछ पुस्तकें भी लिखी इनमें, ‘ऑडेसिटी ऑफ़ होप’, ‘ड्रीम्स ऑफ़ माई फादर’, ‘ऑफ थे आई सिंग’ और ‘ए प्रॉमिस्ड लैंड’ प्रमुख मानी जाती हैं। 

बराक ओबामा ने अपने जीवन में जितनी उपलब्धियों हासिल की हैं उतना ही संघर्ष भी किया है। उनके जीवन में उन्होंने तमाम संघर्षों को अपनी मजबूती बनाया है। आइए जानते हैं बराक ओबामा के जीवन का प्रेरणादायक सफर (Barack Obama Biography in Hindi) और उपलब्धियाँ।

मूल नाम बराक हुसैन ओबामा (Barack Hussein Obama)
उपनाम बराक ओबामा (Barack Obama)
जन्म 4 अगस्त, 1961 
जन्म स्थान होनोलुलु, हवाई, संयुक्त राज्य अमेरिका  
पिता का नाम बराक ओबामा सीनियर
माता का नाम स्टैन्ली एन डनहैम 
शिक्षा कोलंबिया विश्वविद्यालय,  हॉर्वड लॉ स्कूल
पेशा राजनीतिज्ञ, लेखक और शिक्षक 
राजनीतिक पार्टी डेमोक्रेटिक पार्टी
धारित पद संयुक्त राज्य अमेरिका के 44वें राष्ट्रपति 
पत्नी का नाम मिशेल रॉबिन्सन ओबामा
संतान मलिया ओबामा, साशा ओबामा 
पुरस्कार नोबेल शांति पुरस्कार – वर्ष 2009 
पुस्तकें ‘ऑडेसिटी ऑफ़ होप’, ‘ड्रीम्स ऑफ़ माई फादर’, ‘ऑफ थी आई सिंग’ व ‘ए प्रॉमिस्ड लैंड’ 

हवाई के होनोलुलु में हुआ था जन्म – Barack Obama Biography in Hindi

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का जन्म 4 अगस्त, 1961 को संयुक्त राज्य अमेरिका के हवाई में होनोलुलु शहर में हुआ था। उनके पिता का नाम ‘बराक ओबामा सीनियर’ था जो कि किनियाई मूल के थे। जबकि उनकी माता ‘स्टैन्ली एन डनहैम’ अमेरिका के कांसास प्रांत की रहने वाली थी। बताया जाता है कि जब वे बहुत छोटे थे उसी दौरान उनके माता-पिता के बीच तलाक हो गया था।

जब बराक ओबामा छह वर्ष के हुए तो उनकी माता ने एक इंडोनेशियाई व्यक्ति से विवाह कर लिया जिसके बाद परिवार जकार्ता चला गया। इसके बाद उन्होंने चार साल इंडोनेशिया में बिताए। बाद में ओबामा अमेरिका वापस लौट आए और नाना-नानी ने ही उनका पालन-पोषण किया था।

हॉर्वड लॉ रिव्यू के पहले अफ्रीकी- अमरीकी अध्यक्ष बने

बराक ओबामा ने होनोलुलु और जकार्ता से अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद कोलंबिया विश्वविद्यालय, न्यूयॉर्क से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की थी। इस दौरान उन्होंने शिकागो के गरीब तबकों के लिए तीन वर्ष तक सामुदायिक संयोजक के रूप में कार्य भी किया था। 

वर्ष 1988 में वह ‘हॉर्वड लॉ स्कूल’ (Harvard Law School) में पढने गए। जहाँ वह हॉर्वड लॉ रिव्यू में पहले अफ्रीकी-अमरीकी अध्यक्ष बने। फिर हॉवर्ड से लॉ की डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने कुछ समय तक ‘शिकागो विश्वविद्यालयमें संवैधानिक कानून पढ़ाया था।

वर्ष 1992 में मिशेल रॉबिन्सन से किया विवाह 

बताया जाता है कि जब बराक ओबामा शिकागो में नागरिक अधिकारों में विशेषज्ञता वाली एक छोटी सी लॉ फर्म में काम कर रहे थे। उसी दौरान वह ‘मिशेल रॉबिन्सन’ से मिले, जो एक वकील थीं। इसके बाद वर्ष 1992 में दोनों ने विवाह कर लिया। उनकी दो बेटियाँ ‘मलिया ओबामा’ और ‘साशा ओबामा’ हैं।

बराक ओबामा का राजनीतिक सफर

बराक ओबामा का राजनीति में प्रवेश तब हुआ जब उन्होंने इलिनोइस स्टेट की राजनीति में प्रवेश किया। वर्ष 1996 में वे ‘इलिनोइस सीनेट’ (Illinois Senate) के लिए चुने गए था। फिर वर्ष 2004 में उन्हें ‘यू.एस.सीनेट’ (U.S. Senate) के लिए चुना गया था। इस दौरान उन्होंने डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में एक यादगार भाषण दिया था। 

वर्ष 2007 में जब उन्होंने राष्ट्रपति पद के कैंडिडेट के रूप में अपनी दावेदारी पेश की तो उन्हें यूएस सीनेट में दो ही वर्ष हुए थे। फिर उन्होंने वर्ष 2008 में इतिहास रचते हुए एरिजोना के सीनेटर और रिपब्लिकन कैंडिडेट ‘जॉन मैककेन’ (John McCain) को आसानी से हरा दिया था। बता दें कि इस चुनाव में बराक ओबामा 365 में से 173 इलेक्टोरल वोटों से जीतकर अमेरिका के 44वें और पहले अश्वेत राष्ट्रपति बने थे। इसके बाद वे दोबारा राष्ट्रपति पद के लिए वर्ष 2012 में चुने गए थे और वर्ष 2017 तक इस पद पर बने रहे थे। 

राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान बराक ओबामा की उपलब्धियां

बराक ओबामा ने अपने राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का कार्य किया था। इस बीच उन्हें इराक और अफगानिस्तान युद्ध में कई महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करना पड़ा था, जिसमें वे कुछ हद तक कामयाब भी रहे थे। उनके ही नेतृत्व में ‘ओसामा बिना लादेन’ को मारने के लिए विशेष कमांडो दस्ता (Navy Seals) भेजा गया था जिसमें उन्हें सफलता हासिल हुई। वहीं उनके कार्यकाल में पेरिस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए, जो जलवायु परिवर्तन में एक सार्थक कदम था।

नोबल शांति पुरस्कार मिला

संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के नौ महीने के भीतर ही उन्हें वर्ष 2009 में विश्व शांति के लिए नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आपको बता दें कि अमेरिका के इतिहास में ओबामा नोबेल शांति पुरस्कार प्राप्त करने वाले चौथे राष्ट्रपति थे।

बराक ओबामा के प्रेरणादायक विचार – Barack Obama Motivational Quotes in Hindi

यहाँ अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का जीवन परिचय (Barack Obama Biography in Hindi) के साथ ही उनके कुछ प्रेरणादायक विचारों के बारे में भी बताया गया है, जो कि इस प्रकार हैं:

  • “बदलाव इसलिए लाया जाता है क्योंकि आम लोग असाधारण चीजें कर सकें।”
  • “अगर हम सही व्यक्ति और सही समय का इंतजार करते रहेंगे तो न तो कभी सही समय आएगा और न ही सही व्यक्तित्व मिलेगा।”
  • “हम भविष्य से डरने नहीं आये हैं। हम इसे आकार देने के लिए यहां आए हैं।”
  • “हमें उत्कृष्टता के इस विचार को आत्मसात करने की आवश्यकता है। बहुत से लोग उत्कृष्ट बनने की कोशिश में बहुत अधिक समय नहीं बिताते हैं।”

बराक ओबामा की पुस्तकें 

बराक ओबामा एक राजनीतिज्ञ और शिक्षक होने के साथ ही एक प्रतिष्ठित लेखक भी हैं। यहाँ उनकी कुछ प्रमुख पुस्तकों के बारे में बताया गया है, जो कि इस प्रकार हैं:

  • ऑडेसिटी ऑफ़ होप
  • ड्रीम्स ऑफ़ माई फादर
  • ऑफ थी आई सिंग
  • ए प्रॉमिस्ड लैंड
  • बराक ओबामा- चेंज !
  • यस वी कैन !
  • बराक ओबामा कोट्स टू लिव बाय
  • द लिगेसी ऑफ़ बराक ओबामा – बराक ओबामा और वाइट हॉउस 

पढ़िए भारत के महान राजनीतिज्ञ और साहित्यकारों का जीवन परिचय 

यहाँ अमेरिका के 44वें राष्ट्रपति बराक ओबामा का जीवन परिचय (Barack Obama Biography in Hindi) के साथ ही भारत के महान राजनीतिज्ञ और साहित्यकारों का जीवन परिचय की जानकारी दी जा रही हैं। जिसे आप नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं-

के.आर. नारायणनडॉ. एपीजे अब्दुल कलाममहात्मा गांधी
पंडित जवाहरलाल नेहरूसुभाष चंद्र बोस बिपिन चंद्र पाल
गोपाल कृष्ण गोखलेलाला लाजपत रायसरदार वल्लभभाई पटेल
चन्द्रधर शर्मा गुलेरी मुंशी प्रेमचंद रामधारी सिंह दिनकर 
सुमित्रानंदन पंतअमरकांत आर.के. नारायण
मृदुला गर्ग अमृता प्रीतम मन्नू भंडारी
मोहन राकेशकृष्ण चंदरउपेन्द्रनाथ अश्क
फणीश्वर नाथ रेणुनिर्मल वर्माउषा प्रियंवदा
हबीब तनवीरमैत्रेयी पुष्पा धर्मवीर भारती
नासिरा शर्माकमलेश्वरशंकर शेष
असग़र वजाहतसर्वेश्वर दयाल सक्सेनाचित्रा मुद्गल
ओमप्रकाश वाल्मीकिश्रीलाल शुक्लरघुवीर सहाय
ज्ञानरंजनगोपालदास नीरजकृष्णा सोबती
रांगेय राघवसच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’माखनलाल चतुर्वेदी 
दुष्यंत कुमारभारतेंदु हरिश्चंद्रसाहिर लुधियानवी
जैनेंद्र कुमारभीष्म साहनीकाशीनाथ सिंह
विष्णु प्रभाकरसआदत हसन मंटोअमृतलाल नागर 
राजिंदर सिंह बेदीहरिशंकर परसाईमुनव्वर राणा
कुँवर नारायणनामवर सिंहनागार्जुन
मलिक मुहम्मद जायसीकर्पूरी ठाकुर केएम करियप्पा
अब्राहम लिंकनरामकृष्ण परमहंसफ़ैज़ अहमद फ़ैज़
अवतार सिंह संधू ‘पाश’ बाबा आमटेमोरारजी देसाई 
डॉ. जाकिर हुसैनराही मासूम रज़ा रमाबाई अंबेडकर
चौधरी चरण सिंहपीवी नरसिम्हा रावरवींद्रनाथ टैगोर 
आचार्य चतुरसेन शास्त्री मिर्ज़ा ग़ालिब कस्तूरबा गांधी
भवानी प्रसाद मिश्रसोहनलाल द्विवेदी उदय प्रकाश
सुदर्शनऋतुराजफिराक गोरखपुरी 
मैथिलीशरण गुप्तअशोक वाजपेयीजाबिर हुसैन
विष्णु खरे उमाशंकर जोशी आलोक धन्वा 
घनानंद अयोध्या सिंह उपाध्यायबिहारी 
शिवपूजन सहायअमीर खुसरोमधु कांकरिया 
घनश्यामदास बिड़लाकेदारनाथ अग्रवालशकील बदायूंनी
मधुसूदन दासमहापंडित राहुल सांकृत्यायनभुवनेश्वर 
सत्यजित रेशिवप्रसाद मिश्र ‘रुद्र’ भगवती चरण वर्मा
मोतीलाल नेहरू कन्हैयालाल मिश्र ‘प्रभाकर’ श्री अरबिंदो 
अमर गोस्वामीशमशेर बहादुर सिंहरस्किन बॉन्ड 
राजेंद्र यादव गोपालराम गहमरी राजी सेठ
गजानन माधव मुक्तिबोधसेवा राम यात्री ममता कालिया 
शरद जोशीकमला दासमृणाल पांडे
विद्यापति पदुमलाल पुन्नालाल बख्शीश्रीकांत वर्मा 
यतींद्र मिश्ररामविलास शर्मामास्ति वेंकटेश अय्यंगार
शैलेश मटियानीरहीमस्वयं प्रकाश 

FAQs 

बराक ओबामा अमेरिका के राष्ट्रपति कितनी बार बने?

वर्ष 2009 में पहली बार अमेरिकी राष्ट्रपति चुने गए ओबामा साल 2012 में दूसरी बार अमेरिकी राष्ट्रपति बने थे।

बराक ओबामा के पिता का नाम क्या था?

उनके पिता का नाम ‘बराक ओबामा सीनियर’ था। 

बराक ओबामा का जन्म कहाँ हुआ था?

उनका जन्म 4 अगस्त, 1961 को संयुक्त राज्य अमेरिका के हवाई में होनोलुलु शहर में हुआ था। 

बराक ओबामा का पूरा नाम क्या है। 

उनका पूरा नाम बराक हुसैन ओबामा (Barack Hussein Obama) है। 

बराक ओबामा को नोबल पुरस्कार कब मिला था?

वर्ष 2009 में उन्हें शांति के लिए ‘नोबल पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया था। 

आशा है कि आपको बराक ओबामा का जीवन परिचय (Barack Obama Biography in Hindi) पर हमारा यह ब्लॉग पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य प्रसिद्ध कवियों और महान व्यक्तियों के जीवन परिचय को पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*