BR Ambedkar Quotes in Hindi: भीमराव अंबेडकर के ऐसे विचार जिनसे आप कुछ सीख सकते हैं

2 minute read
BR Ambedkar Quotes in Hindi

BR Ambedkar Quotes in Hindi को पढ़कर युवाओं को एक ऐसे स्वतंत्रता सेनानी के बारे में जानने का अवसर मिलेगा, जिन्होंने जीवनभर सभी को समान अधिकार देने की मांग की। बाबा साहेब के अनमोल विचार युवाओं में सकारात्मक ऊर्जाओं का संचार करेंगे। बाबा साहेब के अनमोल विचार युवाओं का परिचय एक ऐसे स्वतंत्रता सेनानी से करवाएंगे, जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अपना जीवन भारत की आज़ादी के लिए समर्पित कर दिया। वह स्वतंत्रता सेनानी कोई और नहीं, डॉ भीमराव अंबेडकर थे। बाबा साहेब के अनमोल विचार आपको भारत के संविधान निर्माता के संघर्षों की गाथाएं गाएंगे। डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर के जीवन से भारत का हर युवा प्रेरणा लेकर अपने जीवन को सफल बना सकता है। BR Ambedkar Quotes in Hindi के माध्यम से आपको बाबा साहेब के अनमोल विचार को पढ़ने का अवसर मिलेगा, जिसके लिए आपको ब्लॉग को अंत तक पढ़ना पड़ेगा।

कौन थे भीमराव अंबेडकर?

BR Ambedkar Quotes in Hindi के बारे में जानने से पहले आपको भीमराव अंबेडकर के बारे में जान लेना अति आवश्यक है। भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश में एक निर्धन परिवार में हुआ था। भीमराव अंबेडकर जी के बचपन का नाम भिवा, भीम, भीमराव, बाबासाहेब अंबेडकर था। भीमराव अंबेडकर जी ने भारत राष्ट्र की उन्नति के लिए भारतीय संविधान का निर्माण किया। भारत राष्ट्र को समर्पित भीमराव अंबेडकर जी 6 दिसम्बर 1956 (उम्र 65) पंचतत्व में विलीन हो गए।

यह भी पढ़ें : Motivational Quotes in Hindi for Success

टॉप 20 BR Ambedkar Quotes in Hindi

टॉप 20 BR Ambedkar Quotes in Hindi निम्नवत हैं, जो सदा ही आपका मार्गदर्शन देंगे-

हम आदि से अंत तक भारतीय हैं।

ज्ञान हर व्‍‍यक्ति के जीवन का आधार है।

जीवन लंबा होने के बजाय महान होना चाहिए।

जो झुक सकता है वो झुका भी सकता है।

एक सुरक्षित सेना एक सुरक्षित सीमा से बेहतर है।

न्याय हमेशा समानता के विचार को पैदा करता है।

धर्म मनुष्य के लिए बना है न कि मनुष्य धर्म के लिए।

एक इतिहासकार सटीक, ईमानदार और निष्‍पक्ष होना चाहिए।

मन का संवर्धन मानव अस्तित्व का अंतिम उद्देश्य होना चाहिए।

वर्गहीन समाज गढ़ने से पहले समाज को जातिविहीन करना होगा।

 समाजवाद के बिना दलित-मेहनती इंसानों की आर्थिक मुक्ति संभव नहीं।

उदासीनता सबसे खतरनाक बीमारी है जो लोगों को प्रभावित कर सकती है।

संविधान केवल वकीलों का दस्‍तावेज नहीं है बल्कि यह जीवन जीने का एक माध्‍यम है।

आप स्वाद को बदल सकते हैं परन्तु जहर को अमृत में परिवर्तित नहीं किया जा सकता है।

जो कौम अपना इतिहास नही जानती है, वह कौम कभी अपना इतिहास नही बना सकती है।

धर्म पर आधारित मूल विचार व्यक्ति के आध्यात्मिक विकास के लिए एक वातावरण बनाना है।

इतिहास गवाह है जब नैतिकता और अर्थशास्त्र के बीच संघर्ष हुआ है वहां जीत हमेशा अर्थशास्त्र की होती है।

यदि हम एक संयुक्त एकीकृत आधुनिक भारत चाहते हैं, तो सभी धर्मों के धर्मग्रंथों की संप्रभुता का अंत होना चाहिए।

हमारे देश के संविधान में मतदान का अधिकार एक ऐसी ताकत है, जो किसी ब्रह्मास्त्र से कहीं अधिक ताकत रखता है।

इस पूरी दुनिया में गरीब वही है, जो शिक्षित नहीं है। इसलिए आधी रोटी खा लेना, लेकिन अपने बच्चों को जरूर पढ़ाना।

यह भी पढ़ें : श्रीमद्भगवत गीता के अनमोल ज्ञान पर आधारित कोट्स

विद्यार्थियों के लिए भीमराव अंबेडकर के अनमोल विचार

विद्यार्थियों को हमेशा ही एक नई दिशा दिखाने वाले BR Ambedkar Quotes in Hindi कुछ इस प्रकार हैं-

शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो।

शिक्षा वो शेरनी है। जो इसका दूध पिएगा वो दहाड़ेगा।

देश के विकास के लिए नौजवानों को आगे आना चाहियें।

यदि आप मन से स्वतंत्र हैं तभी आप वास्तव में स्वतंत्र हैं।

अच्छा दिखने के लिए नहीं, बल्कि अच्छा बनने के लिए जिओ।

बुद्धि का विकास मानव के अस्तित्व का अंतिम लक्ष्य होना चाहिए।

महान प्रयासों को छोड़कर इस दुनिया में कुछ भी बहुमूल्‍य नहीं है।

शिक्षा महिलाओं के लिए भी उतनी ही जरूरी है जितनी पुरुषों के लिए।

छीने हुए अधिकार भीख में नहीं मिलते, अधिकार वसूल करना होता है।

देश के विकास से पहले हमें अपनी बुद्धि के विकास की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें : प्रेम के प्रतीक राधा-कृष्णा पर आधारित इंट्रस्टिंग कोट्स

आंबेडकर के शैक्षिक विचार

BR Ambedkar Quotes in Hindi के माध्यम से आप आंबेडकर के शैक्षिक विचार को भी आसानी से पढ़ पाएंगे। आंबेडकर के शैक्षिक विचार आपको शिक्षा पाने के प्रति प्रेरित करेंगे, ऐसे महान विचार निम्नलिखित हैं;

शिक्षा सभी के लिए समान रूप से उपलब्ध होनी चाहिए।

डॉक्टर अंबेडकर ने सभी के लिए समान शिक्षा के अवसरों पर जोर दिया।

विद्यार्थी की पहचान ज्ञान से होती है, फिर चाहे उनकी जाति, धर्म, या आर्थिक स्थिति कुछ भी हो।

शिक्षा एक ऐसा साधन है, जो लोगों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनाता है।

विद्यार्थियों को मिलने वाली शिक्षा व्यावहारिक और उपयोगी होनी चाहिए।

शिक्षा का यही महत्व है कि वह समाजहित में सदैव प्रयासरत रहती है, तांकि एक सभ्य समाज का निर्माण हो सके।

शिक्षा के माध्यम से मानव आवश्यक कौशल और ज्ञान की प्राप्ति करता है, जिससे सफलता मानव के पग पखारती है।

शिक्षा सदैव धर्मनिरपेक्ष होनी चाहिए।

शिक्षा को किसी विशेष धर्म या संप्रदाय से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।

बाबा साहब के मोटिवेशन कोट्स

BR Ambedkar Quotes in Hindi आपके लिए एक प्रेरणा का काम करेंगे, जिसमें बाबा साहब के मोटिवेशन कोट्स मुख्य भूमिका निभाएंगे। बाबा साहब के मोटिवेशन कोट्स पढ़कर आप हर संकट का साहस के साथ सामना कर सकते हैं, बाबा साहब के मोटिवेशन कोट्स निम्नलिखित हैं-

यदि हम आधुनिक विकसित भारत चाहते हैं तो सभी धर्मों को एक होना पड़ेगा।

मेरी प्रशंसा और जय-जय कार करने से अच्छा है, मेरे दिखाये गए मार्ग पर चलो।

ज्ञानी लोग किताबों की पूजा करते हैं, जबकि अज्ञानी लोग पत्थरों की पूजा करते हैं।

जो व्यक्ति अपनी मौत को हमेशा याद रखता है वह सदा अच्छे कार्य में लगा रहता है।

स्‍वतंत्रता का अर्थ साहस है, और साहस एक पार्टी में व्‍यक्तियों के संयोजन से पैदा होता है।

मैं एक समुदाय की प्रगति को उस प्रगति की डिग्री से मापता हूं, जो महिलाओं ने हासिल की है।

संवैधानिक स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं हैं जब तक आप सामाजिक स्वतंत्रता प्राप्त नहीं कर लेते।

राजनीति में हिस्सा ना लेने का सबसे बड़ा दंड यह है कि अयोग्य व्यक्ति आप पर शासन करने लगता है।

जो धर्म जन्‍म से एक को श्रेष्‍ठ और दूसरे को नीच बताये वह धर्म नहीं, गुलाम बनाए रखने का षड़यंत्र है।

अगर मुझे लगा कि मेरे द्वारा बनाये गए संविधान का दुरुपयोग किया जा रहा है, तो सबसे पहले मैं इसे जलाऊंगा।

यह भी पढ़ें : Women Empowerment Quotes in Hindi

बाबासाहेब आंबेडकर विचार

BR Ambedkar Quotes in Hindi के माध्यम से आप बाबासाहेब आंबेडकर विचार पढ़ पाएंगे। बाबासाहेब आंबेडकर विचार समाज के हर पहलू को छूने का प्रयास करेंगे। बाबासाहेब आंबेडकर विचार कुछ इस प्रकार हैं-

हो सकता है कि समानता एक कल्पना हो, पर विकास के लिए यह ज़रूरी है।

पति–पत्नी के बीच का सम्बन्ध घनिष्ठ मित्रों के सम्बन्ध के सामान होना चाहिए।

मैं राजनीतिक सुख भोगने नहीं बल्कि नीचे दबे हुए अपने भाईओं को अधिकार दिलाने आया हूँ।

क़ानून और व्यवस्था, राजनीतिक शरीर की दवा है। जब राजनीतिक शरीर बीमार पड़े तो दवा ज़रूर दी जानी चाहिए।

भाग्य से ज्यादा अपने आप पर विश्वास करो। भाग्य में विश्वास रखने के बजाय शक्ति और कर्म में विश्वास रखना चाहिए।

निहित स्वार्थों को तब तक स्वेच्छा से नहीं छोड़ा गया है जब तक कि मजबूर करने के लिए पर्याप्त बल ना लगाया गया हो।

एक महान व्यक्ति एक प्रख्यात व्यक्ति से एक ही बिंदु पर भिन्न है कि महान व्यक्ति समाज का सेवक बनने के लिए तत्पर रहता है।

मंदिर जाने वाले लोगों की लंबी कतारें, जिस दिन पुस्तकालय की ओर बढ़ेंगी। उस दिन मेरे इस देश को महाशक्ति बनने से कोई रोक नही सकता है।

मैं बहुत मुश्किल से इस कारवां को इस स्थिति तक लाया हूं। यदि मेरे लोग, मेरे सेनापति इस कारवां को आगे नहीं ले जा सकें, तो पीछे भी मत जाने देना।

एक विचार को प्रसार की उतनी ही आवश्यकता होती है, जितना कि एक पौधे को पानी की आवश्यकता होती है। नहीं तो दोनों मुरझाएंगे और मर जाएं।

डॉ आंबेडकर के सामाजिक विचार

BR Ambedkar Quotes in Hindi के इस ब्लॉग में आपको डॉ आंबेडकर के सामाजिक विचार पढ़ने का भी अवसर मिलेगा। डॉ आंबेडकर के सामाजिक विचार समाज को संगठित करके राष्ट्र को सुरक्षित रखने का प्रयास करेंगे। डॉ आंबेडकर के सामाजिक विचार कुछ इस प्रकार हैं-

राष्‍ट्रवाद तभी औचित्‍य ग्रहण कर सकता है, जब लोगों के बीच जाति, नस्‍ल या रंग का अन्‍तर भुलाकर उनमें सामाजिक भ्रातृत्‍व को सर्वोच्‍च स्‍थान दिया जाये।

यदि हमें अपने पैरों पर खड़े होना है, अपने अधिकार के लिए लड़ना है, तो अपनी ताकत और बल को पहचानो। क्योंकि शक्ति और प्रतिष्ठा संघर्ष से ही मिलती है।

कुछ लोग सोचते हैं कि धर्म समाज के लिए आवश्यक नहीं है। मैं यह दृष्टिकोण नहीं रखता। मैं धर्म की नींव को समाज के जीवन और प्रथाओं के लिए आवश्यक मानता हूं।

जिसे अपने दुखों से मुक्ति चाहिए, उसे लड़ना होगा। और जिससे लड़ना है उसे, उससे पहले अच्छे से पढ़ना होगा क्योंकि ज्ञान के बिना लड़ने गए तो आपकी हार निश्चित है।

एक सफल क्रांति के लिए यह आवश्यक नहीं है कि असंतोष हो। जो आवश्यक है वह है न्याय, आवश्यकता, राजनीतिक और सामाजिक अधिकारों के महत्व पर गहन और गहन विश्वास।

अन्याय से लड़ते हुए आपकी मौत हो जाती है, तो आपकी आने वाली पीढ़ियां उसका बदला जरूर लेंगी। अगर अन्याय सहते हुए आपकी मौत हो जाती है, तो आपकी आने वाली पीढ़ियां भी गुलाम बनी रहेंगी।

समाज को श्रेणीविहीन और वर्णविहीन करना होगा क्योंकि श्रेणी ने इंसान को दरिद्र और वर्ण ने इंसान को दलित बना दिया। जिनके पास कुछ भी नहीं है, वे लोग दरिद्र माने गए और जो लोग कुछ भी नहीं है वे दलित समझे जाते हैं।

राजनीतिक अत्याचार, सामाजिक अत्याचार की तुलना में कुछ भी नहीं है। समाज को बदनाम करने वाले सुधारक सरकार को नकारने वाले राजनेता की तुलना में अधिक अच्छे व्यक्ति हैं।

हमें जो स्वतंत्रता मिली है उसके लिए हम क्या कर रहे हैं? यह स्वतंत्रता हमें अपनी सामाजिक व्यवस्था को सुधारने के लिए मिली है। जो असमानता, भेदभाव और अन्य चीजों से भरी हुई है, जो हमारे मौलिक अधिकारों के साथ संघर्ष करती है।

समाज में अनपढ़ लोग हैं ये हमारे समाज की समस्या नही है। लेकिन जब समाज के पढ़े लिखे लोग भी गलत बातों का समर्थन करने लगते हैं और गलत को सही दिखाने के लिए अपने बुद्धि का उपयोग करते हैं, यही हमारे समाज की समस्या है।

BR Ambedkar Quotes in English 

BR Ambedkar Quotes in Hindi के इस ब्लॉग में आपको BR Ambedkar Quotes in English को भी पढ़ने का अवसर मिलेगा, जो अंग्रेजी पाठकों को ध्यान में रखते हुए लिखे गए हैं। BR Ambedkar Quotes in English कुछ इस प्रकार हैं-

Men are mortal. So are ideas. An idea needs propagation as much as a plant needs watering. Otherwise, both will wither and die.

Cultivation of mind should be the ultimate aim of human existence.

So long as you do not achieve social liberty, whatever freedom is provided by the law is of no avail to you.

Law and order are the medicine of the body politic and when the body politic gets sick, medicine must be administered.

Caste is not a physical object like a wall of bricks or a line of barbed wire which prevents the Hindus from co-mingling and which has, therefore, to be pulled down. Caste is a notion; it is a state of the mind.

A great man is different from an eminent one in that he is ready to be the servant of the society.

My social philosophy may be said to be enshrined in three words: liberty, equality and fraternity. Let no one, however, say that I have borrowed philosophy from the French Revolution.

My philosophy has roots in religion and not in political science.

I have derived them from the teachings of my Master, the Buddha.

I like the religion which teaches liberty, equality, and fraternity.

संबंधित आर्टिकल

Friends Quotes in HindiKindness Quotes in Hindi
Great Person Quotes in HindiSuccess Struggle Motivational Quotes in Hindi
Abraham Lincoln Quotes in HindiMother Teresa Quotes in Hindi
Women Empowerment Quotes in HindiInternational Literacy Day Quotes in Hindi
Difficult Time Inspirational Krishna Quotes in HindiMental Health Quotes in Hindi
Indian Air Force Quotes in HindiCricket Quotes in Hindi
Hazari Prasad Dwivedi Quotes in HindiRabindranath Tagore Quotes in Hindi
Ravidas Jayanti Quotes in HindiVishwakarma Jayanti Quotes in Hindi
Quotes on Holi in HindiChhatrapati Shivaji Maharaj Quotes in Hindi
Ramakrishna Paramahamsa Quotes in HindiStop Smoking Quotes in Hindi
World Poetry Day Quotes in HindiUtkal Divas Quotes in Hindi

आशा है कि BR Ambedkar Quotes in Hindi के माध्यम से आपको भीमराव अंबेडकर के विचारों को जानने को मिला होगा। इसी प्रकार के कोट्स पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

2 comments