Traditional Holi Food in Hindi : इन पारंपरिक व्यंजनों के साथ बनाएं इस होली को और भी खास  

1 minute read
Traditional Holi Food in Hindi

होली रंगों का त्यौहार है। लेकिन यह त्यौहार केवल रंगों तक ही सीमित नहीं है। इस त्यौहार के आगमन के साथ ही सभी घरों में अलग-अलग प्रकार के व्यंजनों को बनाने की तैयारी शुरू हो जाती है। होली के त्योहार के इस खास मौके पर कई तरह के पारंपरिक व्यंजन तैयार किये जाते हैं। बच्चे हो या बड़े होली के पारंपरिक व्यंजनों (Traditional Holi Food in Hindi) को खाने के लिए साल भर होली का इंतजार करते हैं। आईये इस वर्ष की होली को ख़ास बनाने के लिए उन पारंपरिक व्यंजनों को जान लेते हैं। Traditional Holi Food in Hindi के बारे में विस्तार से जानने के लिए आपको इस ब्लॉग को अंत तक अवश्य पढ़ना चाहिए।

होली पर बनाएं जाने वाले पारंपरिक व्यंजनों की लिस्ट

Traditional Holi Food in Hindi के बारे में जानकर आप इस बार होली के उत्सव को एक अलग ही तरीके से मना सकते हैं, जिसके लिए आपको Traditional Holi Food in Hindi List पर एक नज़र अवश्य डालनी चाहिए। Traditional Holi Food in Hindi कुछ इस प्रकार है, जिसके बारे में आपको आगे पता चलेगा : 

  1. गुजिया
  2. दही वड़ा
  3. ठंडाई
  4. मालपुआ
  5. इमरती
  6. पापड़ी चाट
  7. पकोड़ा
  8. नीबू शिकंजी
  9. कांजी वड़ा 
  10. पूरन पोली 
  11. नमक पारे
  12. लस्सी

यह भी पढ़ें : जानिए होली मनाए जाने के पीछे की कहानी

होली पर बनाएं जाने वाले पॉपुलर स्नैक्स

होली के दिन रंगों से खेलने के साथ साथ स्वादिष्ट स्नैक्स को चखने का मजा ही अलग है। इस साल होली में आप भी होली के Special Foods बनाना न भूलें। यहाँ दिए गए इन ट्रेडिशनल डिशेज के बिना होली का त्योहार अधूरा माना जाता है। ऐसे में Holi Special Foods in Hindi को जरूर ट्राई करें। आईये Traditional Holi Food in Hindi के माध्यम से जान लेते हैं होली पर बनाएं जाने वाले पॉपुलर स्नैक्स, जो इस प्रकार हैं: 

पकोड़ा

Traditional Holi Food in Hindi

पकोड़े एक स्वादिष्ट और लोकप्रिय स्नैक है जो विभिन्न प्रकार की सामग्री से बनाया जा सकता है। होली पर पकोड़े बनाना एक आम परंपरा है। इस ख़ास दिन पर आप मूंग दाल के पकोड़े, आलू, प्याज और पनीर के पकोड़े बना सकते हैं। 

दही वड़ा

Traditional Holi Food in Hindi

होली के मौके पर किसी के घर में दही वड़े (दही भल्ले) न बनें, यह नामुमकिन है। दही वड़ा, होली का एक लोकप्रिय व्यंजन हैं। सबसे पहले उड़द दाल से तैयार किए गए वड़ों को फ्राई किया जाता है। इसके बाद इन पर दही, चाट मसाला, इमली की चटनी डाली जाती है। इससे इसका स्वाद दोगुना हो जाता है। 

कांजी वड़ा

Traditional Holi Food in Hindi

कांजी वड़ा को भी होली के त्योहार पर विशेषतौर पर बनाया जाता है। यह एक स्वादिष्ट और ताज़ा पेय है जो होली के उत्साह को दोगुना कर देता है। यह भारत के पारंपरिक व्यंजनों में से एक है जिसे मुंबई, गुजरात, राजस्थान और साउथ इंडिया में बड़े चाव के साथ खाया जाता है। आपको बता दें कि कांजी, एक खट्टा-मीठा और मसालेदार पेय है जो सरसों के दानों, जीरा, काला नमक, लाल मिर्च पाउडर, हिंग, पुदीने की पत्तियों और पानी से बनाया जाता है और वड़ा, मूंग दाल से बनाकर तेल में तला जाता है।

पापड़ी चाट

Traditional Holi Food in Hindi

भारत के लोकप्रिय स्ट्रीट फ़ूड में से एक पापड़ी चाट पुरे साल बाजारों में मिलता है। यह एक ऐसा फ़ूड है जिसे लोग बड़े चाव के खाते है। होली के त्योहार पर यह मुख्य तौर पर बनाया जाता है व मेहमानों को परोसा जाता है। 

नमक पारे 

Traditional Holi Food in Hindi

होली का त्योहार आने से पहले ही घरों में नमक पारे बनाने की शुरुआत हो जाती है। नमक पारे भारत के लोकप्रिय स्नैक्स में से एक है जिसे सुबह और शाम की चाय के साथ लुत्फ़ लेते हुए खाया जाता है। वही मीठा खाने वालों के लिए भी विकल्प की कमी नहीं है उनके लिए शक्कर पारे और मीठी मट्ठी बनाई जाती है। 

यह भी पढ़ें : जानिए होली का इतिहास, महत्व और रोचक तथ्य

होली पर बनाएं जाने वाले पॉपुलर पकवान

होली के दिन रंगों से खेलने के साथ साथ स्वादिष्ट पकवान को चखने का मजा ही अलग है। इस साल होली में आप भी इन स्पेशल पकवान को बनाना न भूलें। आईये Traditional Holi Food in Hindi के माध्यम से जान लेते हैं होली पर बनाएं जाने वाले पॉपुलर पकवान : 

गुजिया

Traditional Holi Food in Hindi

भारत में होली के मौके पर गुजिया बहुत ही लोकप्रिय व्यंजन है। गुझिया के बिना होली का त्योहार अधूरा से लगता है। बाजारों में भी गुझिया के बहुत से प्रकार देखने को मिलते है जिनमें सूजी गुझिया, खोया गुझिया, बर्फी गुझिया और चॉकलेट गुझिया जैसे कई वैरायटी मिलती है। गुजिया की बाहरी परत मैदे से तैयार की जाती है जिसके अंदर खोया, नट्स और गुड़ की फीलिंग भरी जाती है। यह हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और बिहार में मुख्य रूप से बनाएं जाते हैं, हालांकि इसकी उत्पति राजस्थान से हुई है।

मालपुआ

Traditional Holi Food in Hindi

यह होली के त्योहार पर विशेष रूप से बनाया जाने वाला एक स्वादिष्ट और लोकप्रिय मिठाई है। यह एक तरह का मीठा पकवान है जो मैदे, रवा और दूध से बनता है। इसके बाद इसे घी में तलकर, चीनी की चाशनी में डुबोया जाता है।

इमरती

Traditional Holi Food in Hindi

भारतीय त्योहारों पर इमरती घरों में विशेषतौर पर बनाई जाती है। चाशनी से भरी खुशबूदार इमरती को देखते ही हमारे मुँह में पानी आ जाता है। इमरती सभी खास त्योहारों पर बनाई जाने वाली लोकप्रय मिठाई है जिसे हर व्यक्ति बड़े चाव के साथ खाते है। 

पूरन पोली

Traditional Holi Food in Hindi

पूरन पोली को मीठी चपाती भी कहा जाता है। महाराष्ट्र में पूरन पोली बहुत ही लोकप्रिय डिश है जिसे हर घर में बनाया जाता है। होली के अवसर पर इसे बनाना यहां की परंपरा रही है। आज पूरन पोली केवल महाराष्ट्र तक ही सीमित नहीं रह गई है बल्कि इसे देश में अन्य राज्यों में भी बनाया जाता है। वैसे तो पूरन पोली कई प्रकार की बनती है, लेकिन मुख्यत: चने की दाल की पूरन पोली ही ज्यादा प्रचलित है। 

होली पर बनाएं जाने वाले पॉपुलर ड्रिंक्स

होली के त्यौहार को और भी रंगीन बनाने के लिए यहां कुछ पॉपुलर ड्रिंक्स दिए गए हैं जो आप होली पर बना सकते हैं। आईये Traditional Holi Food in Hindi के माध्यम से जान लेते हैं होली पर बनाएं जाने वाले पॉपुलर ड्रिंक्स : 

नीबू शिकंजी

Traditional Holi Food in Hindi

यह एक ऐसा पेय है जिसे गर्मी के अवसर पर हर घर में बनाकर पीया जाता है। इसे पी कर न केवल हमारी प्यास बुझती है बल्कि यह हमें तपती गर्मी में भी राहत देता है। इसे होली के त्योहार पर विशेष रूप से बनाया जाता है।

ठंडाई

Traditional Holi Food in Hindi

होली का त्योहार हो और ठंडाई का जिक्र न हो तो यह त्योहार अधूरा सा लगता है। ठंडाई भारत की सबसे लोकप्रिय पेय में से एक है जिसे  होली के अवसर पर जरूर बनाया जाता है। बाजारों में तो ठंडाई के बहुत से फेलेवर आसानी से मिल जाते है। यह एक ऐसा पेय है जिसे लोग होली के अवसर पर बड़े चाव से पीते है। 

लस्सी

Traditional Holi Food in Hindi

लस्सी एक स्वादिष्ट और ताज़ा पेय है जो होली के त्योहार पर विशेष रूप से बनाया जाता है। यह पेय दही, दूध, चीनी और मसालों से बनाया जाता है। 

यह भी पढ़ें : होली में खुद को और अपने परिवार को रखें सुरक्षित

FAQs

होली का मुख्य भोजन क्या है?

होली पर बहुत सारे पकवान बनाए जाते हैं। किन्तु होली पर गुझिया सबके घर में जरूर बनती है।

महाराष्ट्र में होली पर कौन सी मिठाई खाई जाती है?

महाराष्ट्र में होली पर करंजी खायी जाती है। यह हमारे घरों में बनने वाली गुजिया का दूसरा प्रकार है। इसे छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और बिहार आदि में बनाया जाता है। 

होली पर कौन से भगवान की पूजा की जाती हैं?

होली के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि होलिका दहन के दूसरे दिन विष्णु पूजा का विशेष महत्व है। 

   होली पर आधारित अन्य ब्लॉग्स

Holi Quiz in HindiHoli Essay in Hindi
होलिका दहन से जुड़ी कुछ अनोखी कविताएं और गज़लPoems on Holi in Hindi
Holika Dahan Wishes in Hindiआखिर क्यों मनाया जाता है होली का त्यौहार 
Traditional Holi Food in HindiHoli Speech in Hindi
Holi Shayari in Hindiलट्ठमार होली
पत्थर मार होलीफूलों की होली
Rajasthan Ki HoliMathura Ki Holi 
अंगारों की होलीपुष्कर की होली
Holi Games in HindiHappy Holi Wishes in Hindi
Holi Songs in HindiHoli Kab Hai
Quotes on Holi in HindiHolika Dahan Story in Hindi
Holi Wishes in HindiHolika Dahan in Hindi
Holi ke Pakwanहोली को मानाने के तरीके
Holi kyu manate haiHoli Decoration Ideas for School
होली के त्योहार में बनाएं जाने वाले प्रसिद्ध पकवानहोली पर निबंध 
Holi Decoration Ideaहोली के रंग और उनके अद्भुत प्रभाव कविताओं के माध्यम से
होली को मनाने के तरीके होली का इतिहास
होली सेफ्टी टिप्स होली की शुभकामनाएं
होली की कहानी होली क्यों मनाते हैं
होली के उत्साह पर आधारित प्रेरक विचार‘होली’ पर भाषण
Holi Facts in Hindi

आशा है कि आपको Traditional Holi Food in Hindi की जानकारी मिली होगी जो आपके सामान्य ज्ञान को बढ़ाने का काम करेगी। इसी प्रकार के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स पर ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*