Holi Facts in Hindi : जानिए रंगों के त्यौहार होली के बारे में ये दिलचस्प बातें

1 minute read
Holi Facts in Hindi

हिन्दू धर्म में विशेष महत्व रखने वाला होली का त्यौहार, भारत के सबसे प्राचीन और लोकप्रिय त्यौहारों से एक है। रंगो और प्यार का यह त्यौहार अब केवल भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर के कई देशों में धूम-धाम से मनाया जाता है। होली को अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग नामों से जाना जाता है, जैसे कि दोल, फागुआ, बसंतोत्सव, धुलेंडी आदि। आप में से ज्यादातर लोग होली के बारे में काफी कुछ जानते होंगे, मगर कुछ ऐसे भी लोग हैं जिन्हें होली के विषय में ज्यादा जानकारी नहीं है। इस आर्टिकल में हम आपको Holi Facts in Hindi से अवगत कराएंगे। यहाँ दिए गए फैक्ट्स आपको होली के बारे में और अधिक जानने में मदद करेंगे। 

यह भी पढ़ें : Holi Games in Hindi

Holi Facts in Hindi

रिसर्च, स्टडी और रिपोर्ट्स के अनुसार स्टूडेंट्स के लिए Holi Facts in Hindi यहाँ दिए गए है :

  1. होली को “रंगों का त्यौहार” और “वसंत ऋतु का त्यौहार” भी कहा जाता है।
  2. हिंदू पंचांग के अनुसार होली का त्यौहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है जो आमतौर पर फरवरी और मार्च के बीच आता है।
  3. हिंदू पौराणिक कथा के अनुसार होली नाम राक्षस राजा “हिरण्यकश्यप” की बहन “होलिका” से आया है। 
  4. पौराणिक कथाओं के अनुसार होली का इतिहास भक्त प्रह्लाद और राक्षस राजा हिरण्यकश्यप से जुड़ा हुआ है।
  5. एक कथा के अनुसार, राक्षस राजा हिरण्यकश्यप चाहता था कि सभी लोग उसकी पूजा करें, लेकिन उसका बेटा प्रह्लाद भगवान विष्णु का बहुत बड़ा भक्त था। ऐसे में हिरण्यकश्यप ने प्रह्लाद को मारने की योजना बनाई और अपनी बहन होलिका को आग में बैठकर प्रह्लाद को गोद में लेने के लिए कहा। बता दें कि होलिका को भगवान शिव से अग्नि में न जलने का वरदान प्राप्त था। वरदान में उसे ऐसी चादर मिली थी जिसे ओढ़ने के बाद आग उसे जला नहीं सकती थी। लेकिन जैसे ही अपने भाई के आदेशों के अनुसार होलिका प्रह्लाद को लेकर आग में बैठी तो वह जल गयी और प्रहलाद बच गया। इसके बाद से ही होली को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाना शुरू कर दिया गया। 
  6. इस घटना की याद में, लोग होलिका दहन करते हैं और अगले दिन रंगों से खेलकर खुशी मनाते हैं।
  7. होली के पर्व में अनेक कथाएँ प्रचलित हैं। एक और प्रचलित कथा के अनुसार जब भगवान कृष्ण दुष्टों का संहार करके वृंदावन लौटे थे तब से होली का प्रचलन हुआ। 
  8. वृंदावन में श्री कृष्ण ने राधा और गोप गोपियों के साथ रंगभरी होली खेली थी इसी कारण वृंदावन की होली सबसे अच्छी और विश्व प्रसिद्ध मानी जाती है।
  9. इस त्यौहार को बुराई पर अच्छाई की जीत और वसंत ऋतू के आगमन का प्रतीक माना जाता है। 
  10. भारत के अलावा होली का त्यौहार अन्य देशों जैसे मॉरीशस, फिजी , गुयाना , त्रिनिदाद और टोबैगो, पाकिस्तान और फिलीपींस में भी मनाया जाता है।
  11. नेपाल में होली को फागू पूर्णिमा या होलिया के नाम से जाना जाता है।
  12. भारत में मथुरा और वृन्दावन शहर होली के लिए सबसे प्रसिद्ध है। यहां की लट्ठमार होली, फूलों की होली विश्व प्रसिद्ध है।
  13. होली के अगले दिन मुख्यतौर पर महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों में रंगपंचमी के तौर पर मनाया जाता है। 
  14. रंगपंचमी के दिन सूखा रंग डालने की परंपरा है।
  15. तमिलनाडु में लोग होली को कामदेव के बलिदान के रूप में याद करते हैं। इसीलिए यहां पर होली को कमान पंडिगई, कामाविलास और कामा-दाहानाम कहते हैं।
  16. होली के त्यौहार का सामाजिक महत्व यह है कि यह दिन सभी लोगों के आपसी मतभेद को दूर करके उन्हें करीब लाता है। 
  17. होली एक ऐसा पवित्र त्योहार है, जिसमें छोटे-बड़े, अमीर-गरीब, जाति-पाँति आदि सभी प्रकार के भेदभाव समाप्त हो जाते हैं। 
  18. होली के दिन भगवान विष्णु की पूजा करना बहुत शुभ माना गया है। 
  19. भारत में होली एक अकेला ऐसा पर्व है, जिसे सभी धर्म के लोग एक साथ मिलकर मनाते हैं।
  20. भारत में इस दिन राष्ट्रीय अवकाश भी होता है।

  होली पर आधारित अन्य ब्लॉग्स

Holi Quiz in HindiHoli Essay in Hindi
होलिका दहन से जुड़ी कुछ अनोखी कविताएं और गज़लPoems on Holi in Hindi
Holika Dahan Wishes in Hindiआखिर क्यों मनाया जाता है होली का त्यौहार 
Traditional Holi Food in HindiHoli Speech in Hindi
Holi Shayari in Hindiलट्ठमार होली
पत्थर मार होलीफूलों की होली
Rajasthan Ki HoliMathura Ki Holi 
अंगारों की होलीपुष्कर की होली
Holi Games in HindiHappy Holi Wishes in Hindi
Holi Songs in HindiHoli Kab Hai
Quotes on Holi in HindiHolika Dahan Story in Hindi
Holi Wishes in HindiHolika Dahan in Hindi
Holi kyu manate haiHoli Decoration Ideas for School
होली के त्योहार में बनाएं जाने वाले प्रसिद्ध पकवानहोली पर निबंध 
Holi Decoration Ideaहोली के रंग और उनके अद्भुत प्रभाव कविताओं के माध्यम से
होली को मनाने के तरीके होली का इतिहास
होली सेफ्टी टिप्स होली की शुभकामनाएं
होली की कहानी होली क्यों मनाते हैं
होली के उत्साह पर आधारित प्रेरक विचार‘होली’ पर भाषण
Holi Facts in Hindiहोली को मानाने के तरीके

उम्मीद है की आपको Holi Facts in Hindi का हमारा ये ब्लॉग पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य फैक्ट्स से जुड़े ब्लॉग्स पढ़ने के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*