NISER Exam Date 2024 (NEST): 15 जून से कर सकेंगे एडमिट कार्ड डाउनलोड, 30 जून को है एग्जाम

1 minute read
NISER Exam Date 2024

NISER Exam Date 2024 (NEST) जारी कर दी गई हैं। NISER भुवनेश्वर में एडमिशन लेने के लिए NEST एंट्रेंस एग्जाम दिया जाता है। NEST एग्जाम 30 जून को आयोजित किया जाएगा। NEST एग्जाम देने के लिए एडमिट कार्ड 15 जून से 30 जून तक डाउनलोड किया जा सकता है। इस एग्जाम के लिए अभी रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 31 मई तक खुला हुआ है। NEST एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन 3 अप्रैल से शुरू हुआ था। NISER की फुलफॉर्म नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च और NEST की नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट होती है।

NISER Exam Date 2024 (NEST)

ऑफिशियल वेबसाइट पर इस एग्जाम के लिए ब्यौरा जारी कर दिया गया है, जो इस प्रकार है:

03 अप्रैल 2024 से 31 मई 2024NEST 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस
जून 2024NEST 2024 के लिए एप्लिकेशन फॉर्म करेक्शन विंडो
15 जून 2024 – 30 2024 24NEST 2024 एडमिट कार्ड
30 2024 24NISER Exam Date 2024 (NEST)
जुलाई 2024NEST 2024 प्रोविज़नल आंसर की
10 जुलाई 2024NEST 2024 एग्जाम रिजल्ट

यह भी पढ़ें: Today School Assembly News Headlines (27 April) : स्कूल असेंबली के लिए 27 अप्रैल की मुख्य समाचार सुर्खियां

NEST एग्जाम के लिए आवेदन कैसे करें?

NEST एग्जाम के लिए आवेदन करने के स्टेप्स इस प्रकार हैं:

  • स्टेप-1: NEST की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.nestexam.in/ पर जाएं।
  • स्टेप-2: “ऑनलाइन आवेदन” टैब पर क्लिक करें और अपनी डिटेल्स दर्ज करें।
  • स्टेप-3: लॉगिन करने के बाद, कैंडिडेट्स को व्यक्तिगत, पता, शैक्षणिक योग्यता आदि जैसे विवरण दर्ज करने होंगे।
  • स्टेप-4: 200 KB से कम की प्रत्येक फ़ाइल के साथ स्कैन की गई तस्वीर और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • स्टेप-5: फॉर्म में सभी विवरणों को क्रॉस-चेक करें।
  • स्टेप-6: अब एप्लिकेशन फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
  • स्टेप-7: फीस जमा करने के बाद आवेदन पत्र का प्रिंटआउट ले लें।

NEST एग्जाम के लिए एप्लिकेशन फीस

NEST एग्जाम के लिए एप्लिकेशन फीस केटेगरी के हिसाब से नीचे दी गई है-

कैंडिडेट्स केटेगरीफीस (INR)
जनरल/EWS/OBC केटेगरी के पुरुष कैंडिडेट्स के लिए1,200
जनरल/EWS/OBC केटेगरी की महिला कैंडिडेट्स के लिए600
SC/ST/PwD/ट्रांसजेंडर केटेगरी कैंडिडेट्स के लिए600

NEST के लिए एग्जाम पैटर्न

NEST के लिए एग्जाम पैटर्न इस प्रकार है:

  1. एग्जाम मोड: NEST 2024 एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT/ऑनलाइन टेस्ट) होगा।
  2. क्वेश्चन फेस: क्वेश्चन में मल्टीपल (MCQs) और मल्टीपल सेलेक्ट क्वेश्चन (MSQs) शामिल होंगे।
  3. एग्जाम ड्यूरेशन: आवेदकों को परीक्षा पूरी करने के लिए 3 घंटे 30 मिनट का समय प्रदान किया जाएगा।
  4. टोटल मार्क्स: प्रश्न कुल 200 मार्क्स के होंगे।
  5. सेक्शंस: कुल चार सेक्शंस होंगे जिनमें फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स और बायोलॉजी जैसे सब्जेक्ट्स शामिल होंगे।
सेक्शंससब्जेक्ट्समार्क्स
1बायोलॉजी50
2फिजिक्स50
3केमिस्ट्री50
4मैथ्स50
टोटल 200 मार्क्स 

यह भी पढ़ें: Today’s Current Affairs in Hindi | 27 अप्रैल 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

NEST एग्जाम का रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?

NEST एग्जाम का रिजल्ट 10 जुलाई को जारी किया जाएगा। नीचे रिजल्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया दी गई है-

  • स्टेप 1. कैंडिडेट्स को NEST की ऑफिशियल वेबसाइट (nestexam.in) पर जाने की आवश्यकता होगी।
  • स्टेप 2. कैंडिडेट्स को ‘डाउनलोड NEST 2024 स्कोरकार्ड’ पर क्लिक करना होगा।
  • स्टेप 3. यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  • स्टेप 4. अब, ‘लॉगिन’ बटन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 5. NEST परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • स्टेप 6. भविष्य में उपयोग के लिए कई प्रिंटआउट डाउनलोड करें और निकाल लें।

उम्मीद है कि NISER Exam Date 2024 के बारे में आपको सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हुई होगी। इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*