जानिए राजस्थान की प्रसिद्ध पत्थर मार होली के बारे में 

1 minute read
पत्थर मार होली

रंगों का त्यौहार होली इस वर्ष 2024 में मार्च महीने के अंतिम सप्ताह में मनाया जाएगा। होलिका दहन 24 मार्च 2024 को किया जाएगा और धुलंडी 25 मार्च 2024 को मनाई जाएगी।  भारत में होली को अलग अलग क्षेत्रों में अलग अलग तरीके से मनाया जाता है। मथुरा के बरसाने की लट्ठ मार होली बहुत प्रसिद्ध है। उसी प्रकार से पुष्कर की होली भी विश्व प्रसिद्ध है। उसी प्रकार राजस्थान के डूंगरपुर जिले की पत्थर मार होली बहुत प्रसिद्ध है। यहाँ पत्थर मार होली के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। 

कहाँ मनाई जाती है पत्थर मार होली 

डूंगरपुर जिले के भीलूड़ा गांव में पत्थरमार होली खेली जाती है। स्थानीय भाषा में इसे राड़ कहा जाता है जिसका अर्थ लड़ाई होता है। इस होली को देखने के लिए दूर दूर से लोग भी आते हैं। इस होली को खेलते हुए लोग लहूलुहान तक हो जाते हैं लेकिन उनके जोश में कोई कमी नहीं आती है। 

यह भी पढ़ें : जानिए छोटी होली कब है और इसका महत्व

कैसे मनाई जाती है पत्थर मार होली 

डूंगरपुर जिले के भीलूड़ा गांव में शाम के समय लोग दो टोलियां बनाकर रघुनाथजी मंदिर के पास बने मैदान में पत्थरमार होली खेलते हैं। लोग दर्शकों की मौजूदगी में पूरे उत्साह के साथ रस्सी के बने गोफनों की मदद से लगभग दो घंटे तक एक दूसरे पर पत्थर बरसाते हैं। लोग पत्थर की मांग से बचने के लिए हाथ में ढाल लिए रहते हैं। ढाल होने के बावजूद भी वे पत्थर लगने के कारण लहूलुहान हो जाते हैं। दर्शक भी इस होली का बहुत उत्साह से आनंद उठाते हैं। घायल हो जाने के बाद भी लोग इसे पूरी श्रद्धा के साथ मनाते हैं। 

क्यों मनाई जाती है पत्थर मार होली 

डूंगरपुर जिले के भीलूड़ा गांव के स्थानीय लोगों के अनुसार यहाँ के राजा ने किसी पाटीदार व्यक्ति को होली के दिन मृत्युदंड दे दिया था। मृतक की पत्नी उसके शव के साथ ही आग में जलकर सती हो गई। उसने मरते मरते श्राप दिया कि अगर अब से होली पर खून नहीं बहेगा तो धरती पर बड़ी आपदा आ जाएगी। इसी कारण से यहाँ हर साल होली पर पत्थर मार होली मनाई जाती है।

होली पर आधारित अन्य ब्लॉग्स

Holi Quiz in HindiHoli Essay in Hindi
होलिका दहन से जुड़ी कुछ अनोखी कविताएं और गज़लPoems on Holi in Hindi
Holika Dahan Wishes in Hindiआखिर क्यों मनाया जाता है होली का त्यौहार 
Traditional Holi Food in HindiHoli Speech in Hindi
Holi Shayari in Hindiलट्ठमार होली
पत्थर मार होलीफूलों की होली
Rajasthan Ki HoliMathura Ki Holi 
अंगारों की होलीपुष्कर की होली
Holi Games in HindiHappy Holi Wishes in Hindi
Holi Songs in HindiHoli Kab Hai
Quotes on Holi in HindiHolika Dahan Story in Hindi
Holi Wishes in HindiHolika Dahan in Hindi
Holi ke Pakwanहोली को मानाने के तरीके
Holi kyu manate haiHoli Decoration Ideas for School
होली के त्योहार में बनाएं जाने वाले प्रसिद्ध पकवानहोली पर निबंध 
Holi Decoration Ideaहोली के रंग और उनके अद्भुत प्रभाव कविताओं के माध्यम से
होली को मनाने के तरीके होली का इतिहास
होली सेफ्टी टिप्स होली की शुभकामनाएं
होली की कहानी होली क्यों मनाते हैं
होली के उत्साह पर आधारित प्रेरक विचार‘होली’ पर भाषण
Holi Facts in Hindi

आशा है कि आपको Holi Kab Hai की जानकारी मिली होगी जो आपके सामान्य ज्ञान को बढ़ाने का काम करेगी। इसी प्रकार के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स पर ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

 

FAQs

पत्थर मार होली कौन से जिले में खेली जाती है?

पत्थर मार होली राजस्थान के डूंगरपुर जिले में खेली जाती है।

पत्थर मार होली किस राज्य में मनाई जाती है?

पत्थर मार होली राजस्थान में मनाई जाती है।

पत्थर मार होली का दूसरा नाम क्या है?

पत्थर मार होली का दूसरा नाम खून की होली भी है।

आशा है कि आपको राजस्थान की पत्थरमार होली की जानकारी मिली होगी जो आपके सामान्य ज्ञान को बढ़ाने का काम करेगी। इसी प्रकार के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स पर ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*