जानिए रामधारी सिंह दिनकर का जन्म कब हुआ था और उनके जीवन से जुड़ी रोचक जानकारी 

1 minute read
रामधारी सिंह दिनकर का जन्म कब हुआ था

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की हिंदी साहित्य के अनमोल रत्नों में से एक हैं। वे हिंदी के साथ साथ मैथिली भाषा के भी कवि रहे हैं। एक उत्तम कवि होने के साथ साथ दिनकर एक उच्च स्तरीय निबंधकार, स्वतंत्रता सेनानी और शिक्षाविद भी थे। यहाँ रामधारी सिंह दिनकर का जन्म कब हुआ था और उनके जीवन से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां बताई जा रही हैं। 

रामधारी सिंह दिनकर का जन्म कब हुआ था? 

रामधारी सिंह दिनकर को राष्ट्रकवि की उपाधि से नवाज़ा गया था। वे एक महान कवि, लेखक और स्वतंत्रता सेनानी थे। रामधारी सिंह दिनकर का जन्म 23 सितंबर 1908 को बिहार के मुंगेर जिले में हुआ था। उनके पिता का नाम रवि सिंह और माता का नाम मनरूप देवी था। रामधारी सिंह दिनकर जी की प्रारंभिक शिक्षा अपने गांव में ही सीमित साधनों के बीच हुई थी। इसके बाद वह उच्च शिक्षा के लिए पटना चले गए और पटना विश्वविद्यालय से उन्होंने वर्ष 1932 में B.A. में स्नातक की डिग्री हासिल की।  

यह भी पढ़ें : रामधारी सिंह दिनकर का जीवन परिचय 

रामधारी सिंह की प्रमुख साहित्यिक कृतियां (पद्य)

रामधारी सिंह दिनकर की प्रमुख पद्य साहित्यिक रचनाएं इस प्रकार हैं : 

बारदोली-विजय संदेशवर्ष 1928
रेणुकावर्ष 1935
हुंकारवर्ष 1938
रसवन्तीवर्ष 1939
द्वंद्वगीतवर्ष 1940
कुरूक्षेत्रवर्ष 1946
इतिहास के आँसूवर्ष 1951
रश्मिरथीवर्ष 1952
उर्वशीवर्ष 1961
परशुराम की प्रतीक्षावर्ष 1963
हारे को हरिनामवर्ष 1970
रश्मिलोक वर्ष 1974

रामधारी सिंह की प्रमुख साहित्यिक कृतियां (गद्य)

रामधारी सिंह दिनकर की प्रमुख गद्य साहित्यिक रचनाएं इस प्रकार हैं : 

रचना  प्रकाशन वर्ष 
मिट्टी की ओरवर्ष 1946
अर्धनारीश्वरवर्ष 1952
रेती के फूलवर्ष 1954
हमारी सांस्कृतिक एकतावर्ष 1955
भारत की सांस्कृतिक कहानीवर्ष 1955
संस्कृति के चार अध्याय वर्ष 1956
उजली आग वर्ष 1956
काव्य की भूमिकावर्ष 1958
राष्ट्रभाषा आंदोलन और गांधीजीवर्ष 1968
भारतीय एकतावर्ष 1971
मेरी यात्राएँवर्ष 1971
दिनकर की डायरीवर्ष 1973
चेतना की शिलावर्ष 1973
आधुनिक बोधवर्ष 1973

साहित्यिक सम्मान 

रामधारी सिंह दिनकर को अनेक साहित्यिक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। यहाँ उनको मिले कुछ प्रमुख सम्मानों के बारे में बताया जा रहा है : 

  • वर्ष 1946 में प्रकशित हुई उनकी अनमोल कृति कुरुक्षेत्र के लिए उन्हें काशी नगरी प्रचारिणी सभा, उत्तर प्रदेश की ओर से सम्मानित किया गया था। 
  • उन्हें वर्ष 1959 में उन्हें “संस्कृति के चार अध्याय” के लिए साहित्य अकादमिक पुरस्कार भी दिया गया था। 
  • उन्हें वर्ष 1959 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। 
  • उन्हें डॉक्ट्रेट की मानक उपाधि से भी सम्मानित किया गया था।  
  • वर्ष 1999 में उनके सम्मान में भारत सरकार ने डाक टिकट भी जारी किया था। 

आशा है कि आपको रामधारी सिंह दिनकर का जन्म कब हुआ था की जानकारी मिली होगी जो आपके सामान्य ज्ञान को बढ़ाने का काम करेगी। इसी प्रकार के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स पर ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*