होली के त्योहार में बनाएं जाने वाले प्रसिद्ध पकवान

1 minute read
49 views
Holika Dahan

होली का त्योहार भारत के लोकप्रिय त्योहारों में से एक है। आज इस त्योहार को भारत में ही नहीं बल्कि विश्व के सभी प्रमुख देशों में सेलिब्रेट किया जाता है। होली भारत का धार्मिक, पारंपरिक और सांस्कृतिक त्यौहार है जिसे हर साल बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन हर जगह जश्न का माहौल होता है, रंगों का ये त्यौहार इस बार 8 मार्च को है। 

होली रंगों का त्योहार है और यह हमें आपसी प्रेम, एकजुटता, सद्भावना का संदेश देता है। भारत में त्योहार के दिन अगर घरों में विशेष पकवान न बनाएं जाएं तो त्योहार का सेलिब्रेशन अधूरा रहा जाता है। होली के त्योहार पर भी बहुत से राज्यों में कुछ लोकप्रिय पकवान बनाएं जाते है। इस साल भी आप इन पकवानों को अपने घरों में बनाना न भूलें। 

  1. गुझिया – भारत में होली और दिवाली जैसे बड़े त्योहारों पर घरों में गुझिया जरूर बनाई जाती है। गुझिया के बिना होली का त्योहार अधूरा से लगता है। बाजारों में भी गुझिया के बहुत से प्रकार देखने को मिलते है जिनमें सूजी गुझिया, खोया गुझिया, बर्फी गुझिया और चॉकलेट गुझिया जैसे कई वैरायटी मिलती है। 
  1. दही वड़ा – भारत में दही वड़ा एक ऐसा लोकप्रिय व्यंजन है जिसे बड़े चाव के साथ खाया जाता है। दही वड़ा हमारे आसपास के बाजारों में भी आसानी से मिल जाता है। होली जैसे प्रसिद्ध त्योहार पर भी इस पकवान को घरों में बनाया जाता है। 
  1. इमरती – भारतीय त्योहारों पर इमरती घरों में विशेषतौर पर बनाई जाती है। चाशनी से भरी खुशबूदार इमरती को देखते ही हमारे मुँह में पानी आ जाता है। इमरती सभी खास त्योहारों पर बनाई जाने वाली लोकप्रय मिठाई है जिसे हर व्यक्ति बड़े चाव के साथ खाते है। 
  1. नमक पारे – होली का त्योहार आने से पहले ही घरों में नमक पारे बनाने की शुरुआत हो जाती है। नमक पारे भारत के लोकप्रिय स्नैक्स में से एक है जिसे सुबह और शाम की चाय के साथ लुत्फ़ लेते हुए खाया जाता है। वही मीठा खाने वालों के लिए भी विकल्प की कमी नहीं है उनके लिए शक्कर पारे और मीठी मट्ठी बनाई जाती है। 
  1. पापड़ी चाट – भारत के लोकप्रिय स्ट्रीट फ़ूड में से एक पापड़ी चाट पुरे साल बाजारों में मिलता है। यह एक ऐसा फ़ूड है जिसे लोग बड़े चाव के खाते है। होली के त्योहार पर यह मुख्य तौर पर बनाया जाता है व मेहमानों को परोसा जाता है। 
  1. कांजी वड़ा – कांजी वड़ा को भी होली के त्योहार पर विशेषतौर पर बनाया जाता है। यह भारत के पारंपरिक पकवानों में से एक है जिसे मुंबई, गुजरात, राजस्थान और साउथ इंडिया में बड़े चाव के साथ खाया जाता है।
  1. घेवर – घेवर भारत के सभी त्योहारों पर बनाया जाता है। बाजारों में भी तरह तरह के घेवरों के रूप हमें आसानी से देखने को मिलते है। राजस्थान और गुजरात में घेवर सबसे लोकप्रिय व्यंजनों में से एक है। होली के त्योहार पर भी लोग इसे अपने घरों में बनाते है।  
  1. पूरन पोली – महाराष्ट्र में पूरन पोली बहुत ही लोकप्रिय डिश है जिसे हर घर में बनाया जाता है। होली के अवसर पर इसे बनाना यहां की परंपरा रही है। आज पूरन पोली केवल महाराष्ट्र तक ही सीमित नहीं रह गई है बल्कि इसे देश में अन्य राज्यों में भी बनाया जाता है। 
  1. ठंडाई – होली का त्योहार हो और ठंडाई का जिक्र न हो तो यह त्योहार अधूरा सा लगता है। ठंडाई भारत की सबसे लोकप्रिय पेय में से एक है जिसे  होली के अवसर पर जरूर बनाया जाता है। बाजारों में तो ठंडाई के बहुत से फेलेवर आसानी से मिल जाते है। यह एक ऐसा पेय है जिसे लोग होली के अवसर पर बड़े चाव से पीते है। 
  1. नीबू शिकंजी – यह एक ऐसा पेय है जिसे गर्मी के अवसर पर हर घर में बनाकर पीया जाता है। इसे पी कर न केवल हमारी प्यास बुझती है  बल्कि यह हमें तपती गर्मी में भी राहत देता है। 

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

10,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert