30+ Holi Shayari in Hindi 2024 : होली पर शायरी दोस्तों के लिए, जिन्हें भेजकर दे सकते हैं शुभकामनाएं

1 minute read
Holi Shayari in Hindi

होली पर शायरी दोस्तों के लिए (Holi Par Shayari) एक ऐसा अवसर है जिसके माध्यम से आप होली के रंगों से दोस्ती कर सकते हैं। होली पर शायरी पढ़कर आप अपने दोस्तों को विशेष ढंग से होली की शुभकामनाएं दे सकते हैं। भारत में आने वाला हर त्योहार मानव को खुशियों के साथ जीना सिखाता है। भारत के पर्वों में से एक पर्व होली रंगों का त्योहार है जो मानव की बेरंग ज़िंदगी में भी खुशियों के रंग भर देता है। Holi Shayari in Hindi पढ़कर आप इस होली को खास ढंग से मना सकते हैं। होली पर शायरी दोस्तों के लिए सबसे अच्छा उपहार साबित हो सकती हैं, जिसके लिए आपको यह ब्लॉग अंत तक पढ़ना होगा।

Holi Shayari in Hindi

Holi Shayari in Hindi के माध्यम से आप होली पर शायरी लिख या पढ़ सकते हैं, इस ब्लॉग में आप होली पर्व के महत्व के बारे में जानेंगे। Holi Shayari in Hindi कुछ इस प्रकार है;

"होली के रंगों से समाज का अस्तित्व निखर जाए
समाज से कुरीतियों का मकां टूटकर बिखर जाए..."

-मयंक विश्नोई

"गुलाल के रंगों से तुम निज सपनों को रंग डालो
भागदौड़ से परे चलो, दुनिया को आज सजा डालो..."

-मयंक विश्नोई

"रंगों का परिचय इतना कि ये होते आशावादी हैं
रंगों का लक्ष्य ऐसा कि ये करते ग़मों की बर्बादी हैं..."

-मयंक विश्नोई

"विश्वास को बुलंद करो, आशाओं की राह चुनों
रंगों से दोस्ती करो, सफलताओं के ख्वाब बुनों..."

-मयंक विश्नोई

"रंग-बिरंगी दुनिया ही सपनों को सिर माथे बैठाती है
रंगारंग होली ही नर को खुश रहना सिखाती है..."

-मयंक विश्नोई

“नए मौसम को वो निज बाहों में समा लेती हैं
होली की फ़िज़ाएं, जग की चेतना को जगा देती हैं…”

-मयंक विश्नोई

“रंगों का करके सम्मान ज़िंदगी को खुशहाल बनाएं
होली पर्व के अवसर पर आओ मन के मैल मिटाएं…”

-मयंक विश्नोई

“होली के आनंद में चिंताएं खुद से दूर करें
होली के गीत गाते सपनों को मजबूत करें…”

-मयंक विश्नोई

“होली के उत्सव का आओ मंगलगान करें
दुनिया के हर रंगों का चलो आओ सम्मान करें…”

-मयंक विश्नोई
Holi Shayari in Hindi 2024

होली पर दोस्तों के लिए शायरी (Holi Par Shayari)

ये रंग न जाने न कोई जात न बोली, सबको हो मुबारक ये हैप्पी होली! शायरी दोस्तों के लिए पढ़कर आप अपने दोस्तों के साथ नए अंदाज में होली का उत्सव मना सकते हैं। इसके अलाना होली पर शायरी दोस्तों के लिए कुछ इस प्रकार हैं;

"सुख-दुःख में साथ निभाती तेरी यारी है
जो खुशियों के रंगों से रंग देती दुनिया सारी है..."

-मयंक विश्नोई

"यार मेरे हैं सतरंगी, जो रंगों की कहानी कहते हैं
यार मेरे हैं अतरंगी, जो खुशियों की कहानी कहते हैं..."

-मयंक विश्नोई

"बुरा न मानो होली के रंगों को बाहें खोलकर अपनाओ
होली का दोस्त जश्न मनाओ, रंगों से मिलकर रंग लगाओ..."

-मयंक विश्नोई

"होली पर मन में हमारे कहीं कोई हीन भावना न हो
दोस्त तेरे साथ छोड़ने की मन में कोई कामना न हो..."

 -मयंक विश्नोई

"होलिका दहन के बाद खुशियों का ऐसा सवेरा आए
जो होली के रंगों में रंग कर, मायूसी के निशाँ मिटाए..."

-मयंक विश्नोई

“लाल-पीले गुलाल में मुझे मुस्कुराते तुम दिखते हो
हरे-गुलाबी गुलाल में मुझे खुशियों को छुपाते तुम दिखते हो…”

-मयंक विश्नोई

“होली के रंगों में छुपे होते हैं खुशियों के निशान
होली ही बढ़ाती है रंगीन यारी का सम्मान…”

-मयंक विश्नोई

“हम सबकी रंगों से भरी पिचकारी हो
रंगों के उत्सव में डूबी यहाँ अब हमारी यारी हो…”

-मयंक विश्नोई

“थकान भरी ज़िंदगी को आराम मिल जाए
हमारी यारी को अब एक और होली की शाम मिल जाए…”

-मयंक विश्नोई

यह भी पढ़ें- हैप्पी होली विशेष 2024 : अयोध्या के राम मंदिर में धूमधाम से मनाई जाएगी होली

Holi Par Shayari

होली शायरी 2 लाइन (Holi Par Shayari)

होली पर शायरी दोस्तों के लिए (Holi Par Shayari) पढ़कर आप अपने दोस्तों के साथ नए अंदाज में होली का उत्सव मना सकते हैं। होली शायरी 2 लाइन आपके उत्सव में चार चाँद लगाने का काम करेंगी। होली शायरी 2 लाइन कुछ इस प्रकार हैं;

“होली के उत्सव की अविरल धारा में गोते लगाकर
मन का मैल मिटाना है, रंगों को जीवन में अपनाकर…”

-मयंक विश्नोई

“गुलाल की गाथाएं गाएंगी, हवाएं लोरियां सुनाएंगी
इच्छाएं ऐसा जश्न मनाएंगी, कि टोलियां गुनगुनाएंगी…”

-मयंक विश्नोई

“रंगों ने तो दिलों से दूरियों को मिटाया है
होली के उत्सव से ही मानव जीना सीख पाया है…”

-मयंक विश्नोई

“मंगलमय हो सकल जगत में होली का त्योहार
खुशियों का नेतृत्व करे, सपनों को करे साकार…”

-मयंक विश्नोई

“होली सही अर्थों में केवल रंगों की भाषा है
भावनाओं के साथ बनी ये प्रेम की परिभाषा है…”

-मयंक विश्नोई

“होली के उत्सव में सकारात्मकता का संचार हो
गुलाल की महक में झलकता शास्वत संस्कार हो…”

-मयंक विश्नोई

“होली के रंगों से हमें जिंदगी के चित्र में रंग भरना है
होली के उत्सव में हमें निज सपनों को पूरा करना है…”

-मयंक विश्नोई

यह भी पढ़ें : Motivational Quotes in Hindi for Success

होली पर शायरी

होली पर शायरी समाज को होली पर्व की महानता से परिचित करवाती हैं। होली पर शायरी पढ़कर आप इस पर्व का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मना सकते हैं। होली पर शायरी कुछ इस प्रकार हैं;

“होली के रंगों में रंग जाएंगे हम आज
जोश के साथ ज़माने का हम रंग देंगे हर रिवाज…”

-मयंक विश्नोई

“जीवन में रंगों का महत्व जानना भी जरुरी है
हर घड़ी-हर पल को अपना मनना भी जरुरी है…”

-मयंक विश्नोई

“होली के उत्साव का आओ मिलकर शुभारंभ करें
रंगों से सजे रंगीन पथ पर कदम बढ़ाना आरंभ करें…”

-मयंक विश्नोई

“ज़िंदगी में खुश रहने का हो अब सबका अधिकार
होली के रंगों के स्पर्श से झूम उठे सारा संसार…”

-मयंक विश्नोई

“होली का हर एक गीत इस उत्सव की गाथा गाता है
रंगों से सजा हर लम्हा हम में नई चेतना को जगाता है…”

-मयंक विश्नोई
Holi Par Shayari

होली पर अनमोल विचार

होली पर शायरी समाज को होली पर्व की महानता से परिचित करवाती हैं। होली पर शायरी पढ़कर आप इस पर्व का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मना सकते हैं। साथ ही इस ब्लॉग में आपको होली पर अनमोल विचार भी पढ़ने का अवसर प्राप्त होगा। होली पर अनमोल विचार कुछ इस प्रकार हैं:

  • होली रंगों का पर्व है, होली खुशियों का पर्व है।
  • होली के रंगों में सकारात्मकता होती है, खुशियों का सम्मान होता है।
  • होली के रंग मानव के बीच के हर प्रकार के मतभेद को मिटाते हैं।
  • जो व्यक्ति जीवन के रंगों का सम्मान करता है, उस व्यक्ति का हर दिन होली के समान होता है।
  • होली के रंगों से ही विद्यार्थियों में सकारात्मकता का संचार होता है।

   होली पर आधारित अन्य ब्लॉग्स

Holi Quiz in HindiHoli Essay in Hindi
होलिका दहन से जुड़ी कुछ अनोखी कविताएं और गज़लPoems on Holi in Hindi
Holika Dahan Wishes in Hindiआखिर क्यों मनाया जाता है होली का त्यौहार 
Traditional Holi Food in HindiHoli Speech in Hindi
Holi Shayari in Hindiलट्ठमार होली
पत्थर मार होलीफूलों की होली
Rajasthan Ki HoliMathura Ki Holi 
अंगारों की होलीपुष्कर की होली
Holi Games in HindiHappy Holi Wishes in Hindi
Holi Songs in HindiHoli Kab Hai
Quotes on Holi in HindiHolika Dahan Story in Hindi
Holi Wishes in HindiHolika Dahan in Hindi
Holi ke Pakwanहोली को मानाने के तरीके
Holi kyu manate haiHoli Decoration Ideas for School
होली के त्योहार में बनाएं जाने वाले प्रसिद्ध पकवानहोली पर निबंध 
Holi Decoration Ideaहोली के रंग और उनके अद्भुत प्रभाव कविताओं के माध्यम से
होली को मनाने के तरीके होली का इतिहास
होली सेफ्टी टिप्स होली की शुभकामनाएं
होली की कहानी होली क्यों मनाते हैं
होली के उत्साह पर आधारित प्रेरक विचार‘होली’ पर भाषण
Holi Facts in Hindi

आशा है कि इस ब्लॉग में आपको होली पर शायरी दोस्तों के लिए पढ़ने का अवसर मिला होगा। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*