हरियाणा के प्रसिद्ध भोजन कौन-कौन से हैं?

1 minute read
हरियाणा का प्रसिद्ध भोजन

हरियाणा उत्तर भारत के सबसे समृद्ध राज्यों में से एक है। यहां की ठेठ हरियाणवी बोली पूरे भारत में लोकप्रिय है। यह राज्य पश्चिमी उत्तर प्रदेश से सटा है इसलिए यहां गन्ने की भी बड़ी मात्रा में खेती होती है। वहीं इस राज्य में कई पर्यटन स्थल भी मौजूद हैं जहाँ विदेशों से लोग भारी संख्या में आते हैं। यह पर्यटक जब हरियाणा में आते हैं तो वे यहां के देसी खाने के प्रशंसक बन जाते हैं। बात जब यहां के प्रसिद्द खाने की आती है तो क्या आपको पता है कि हरियाणा का प्रसिद्ध भोजन कौन-कौन से हैं? चलिए, इस ब्लॉग में विस्तार से जानते हैं कि हरियाणा का प्रसिद्ध भोजन कौन-कौन से हैं।

जानिए हरियाणा का प्रसिद्ध भोजन कौन-कौन से हैं?

हरियाणा का प्रसिद्ध भोजन की लिस्ट नीचे दी गई है-

बाजरा खिचड़ी

हरियाणा का प्रसिद्ध भोजन

खिचड़ी को वैसे तो पूरे देश में लोग खाते हैं लेकिन यहां लोग इसे ताज़े मट्ठे के साथ बड़े चाव से खाते हैं। इस खिचड़ी में चावल की जगह लोग बाजरे का उपयोग करते हैं जो स्वाद के साथ-साथ सेहत भी उम्दा कर देती है। बाजरा खिचड़ी को बनाने के लिए बाजरा के अलावा मूंग दाल, नमक आदि का उपयोग होता है।

बथुआ का रायता

हरियाणा का प्रसिद्ध भोजन

हरियाणा में बथुए का रायता यहां के लोग रोज़ पीते हैं। इससे सेहत भी बनी रहती है और यह शरीर को ठंडा भी रखता है। बथुआ के पत्ते में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं और इसमें कई किस्म के विटामिन्स होते हैं। इसे तैयार करने के लिए दही में कटे हुए बथुआ, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक आदि मिलाए जाते हैं।

बाजरे की रोटी

हरियाणा का प्रसिद्ध भोजन

इस प्रकार की रोटी यहां लोकप्रिय है। यह असल में सर्दियों में खाई जाती है जो शरीर को सर्दी से राहत देती है। इसे बनाने के लिए बाजरे को पीसकर उसका आटा बना लिया जाता है। पीसने के बाद आटा गूथा जाता है, एक बार जब आटा गुथ जाए तो उसको हाथों के सहारे लंबा करके उसे तवे पर आकार देते हैं। उसके बाद रोटी को सेक लेने के बाद सर्व कर देते हैं।

कच्ची लस्सी

हरियाणा का प्रसिद्ध भोजन

आमतौर पर लस्सी दही मिक्स करके बनती है। लेकिन इस राज्य में ‘कच्ची लस्सी’ थोड़ी अलग होती है। ये ख़ास तरह की लस्सी ‘ठंडी छाछ’, ‘रूह अफज़ा’, ‘चीनी’ और ‘आइस क्यूब’ से बनती है।

पकोड़े वाली कढ़ी

हरियाणा का प्रसिद्ध भोजन

कढ़ी इस प्रदेश में बाकि अन्य राज्यों से थोड़ी अलग होती है। यहां घी में पकोड़ी बनाई जाती है फिर उसे कढ़ी के साथ एकदम गाढ़ा करके बनाया जाता है।

मिक्स दाल

हरियाणा का प्रसिद्ध भोजन

यहां कई सारी दालों को एक साथ बनाया जाता है। इसमें उड़द, अरहड़, चना, लाल मसूर, काली मलका और अन्य और किस्म की दालों को एक साथ बनाया जाता है।

चूरमा

हरियाणा का प्रसिद्ध भोजन

हरियाणा में रोटी को घी और गुड़ में मसल कर चूरमा बनाया जाता है। इसे घी के साथ नहीं परोसा जाता, खासकर अखाड़ों के दंगल में कुश्ती लड़ने वाले पहलवानों के आहार के रूप में। इसे आमतौर पर या तो एक बड़े गिलास गर्म दूध, लस्सी या खट्टी कढ़ी के साथ परोसा जाता है।

सम्बंधित आर्टिकल्स

त्रिपुरा के प्रसिद्ध भोजन कौन-कौनसे हैं?उड़ीसा के प्रसिद्ध भोजन कौन-कौनसे हैं?
कर्नाटक का प्रसिद्ध भोजन क्या है?

FAQs

हरियाणा भारत के किस दिशा में है?

हरियाणा उत्तर भारत में स्थित एक राज्य है।

जानिए हरियाणा का प्रसिद्ध भोजन कौन-कौन से हैं?

1. चूरमा
2. बाजरे की रोटी
3. बाजरे की खिचड़ी
4. बथुए का रायता
5. मिक्स दाल
6. कच्ची लस्सी

हरियाणा में कच्ची लस्सी कैसे बनती है?

ये ख़ास तरह की लस्सी ‘ठंडी छाछ’, ‘रूह अफज़ा’, ‘चीनी’ और ‘आइस क्यूब’ से बनती है।

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको हरियाणा का प्रसिद्ध भोजन पता चला होगा। इसी तरह के अन्य जीके के ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*