होली में घर की साज- सज्जा : आपके त्यौहार के लिए डेकोरेशन आईडियाज़

1 minute read
128 views
holi mein ghar ki saaj sajja aapke tayohar ke liye decoration ideas

रंगों का त्यौहार अब दूर नहीं। इस दौरान सब एक- दूसरे के घर जाकर होली की बधाइयाँ देते हैं। ऐसे में कई लोग घर पर पार्टी का आयोजन भी करते हैं। घर की सजावट अगर ख़ास हो तो सभी उसकी प्रशंसा करते नहीं थकते। चूंकि होली आने में बस कुछ ही दिन रह गए हैं, होली की तैयारियां भी ज़ोरों-शोरों से शुरू हो चुकी हैं। आइये जानते हैं कैसे रंगों के इस त्यौहार पर अपने घर को सजाएँ। आज हम लेकर आये हैं घर की डेकोरेशन से जुड़े कुछ आईडियाज़ जिनसे आपका घर रंगों से भी रंगीन खिल उठेगा। 

अपने घर को रंगीन गुब्बारों से सजाएँ

holi mein ghar ki saaj sajja aapke tayohar ke liye decoration ideas

होली पर अपने घर की खूबसूरती को और बढ़ाने के लिए उसे रंगीन गुब्बारों की सजावट से सजाएँ। हर एक रंग के गुब्बारों को घर की दीवारों और सीलिंग पर चिपकाएं और घर की शोभा बढ़ाएं। अगर आपके पास समय की कमी है तो यह ऑप्शन आपके लिए सही रहेगा। गुब्बारे सभी दुकानों में आसानी से अवेलेबल भी होते हैं और इस डेकोरेशन में आपकी जेब से ज़्यादा खर्चा भी नहीं होगा। 

घर की बालकनी को फूलों से सजाएँ 

holi mein ghar ki saaj sajja aapke tayohar ke liye decoration ideas

घर की सजावट के लिए आप खूबसूरत रंग बिरंगे फूलों का भी चयन कर सकते हैं। इसके लिए आर्टिफिशियल फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। होली में कई दिनों तक इस तरह के फूलों की सजावट बरकरार रहेगी। छोटे और बड़े साइज में कई रंगों के फूलों से कमरों के कोनों, दीवारों और दरवाजों को सजाया जा सकता है। आप बालकनी / घर की फर्श पर फूलों से रंगोली भी बना सकते हैं। 

रंगीन क्राफ्ट से घर को सजाएँ

वह रंगों का त्यौहार ही क्या जब आपके आस- पास का वातावरण और भी रंगीन न हो। अपने घर को उसका होली लुक’ देने के लिए उसे रंगीन क्राफ्ट्स से सजाएँ। यह डेकोरेशन पॉकेट फ्रेंडली होने के साथ साथ आसानी से अवेलेबल भी होगी। रंगीन क्राफ्ट्स आपको पास की किसी भी स्टेशनरी की दूकान से मिल सकती हैं। अगर लास्ट मिनट की तैयारियां करनी हों, तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। 

रंगीन सोफे कुशन का इस्तेमाल करें 

होली में घर को अलग लुक देने के लिए पर्दे और कुशन कवर्स को बदल सकते हैं। घर के लिए रंग बिरंगे कुशन लाकर उनसे सजावट कर घर की रौनक बढ़ाई जा सकती है। फ्लोरल प्रिंट्स या एब्स्ट्रेक्ट प्रिंट होली के मौके पर अच्छे लगेंगे। इस डेकोरेशन के लिए आपको खर्चा ज़्यादा करना पड़ सकता है और पहले से प्लानिंग भी करनी होगी। 

रंग- बिरंगे पर्दे लगाएँ 

आप रंगीन पर्दों की मदद से भी अपने घर का होली मेकओवर कर सकते हैं। सभी कमरों और खासकर ड्राइंग रूम में रंगीन पर्दे लगाएं। इसके लिए आप ब्राइट रंगों जैसे पीला, नारंगी का उपयोग करें। आप चटख रंगों का इस्तेमाल कर अपने घर को होलीनुमा बना सकते हैं। 

ड्राइंग रूम में रंगीन पेंटिंग लगाएँ 

रंगीन पेंटिंग्स और फ्लोरल पेंटिंग्स से भी आप अपने घर की सजावट में चार चाँद लगा सकते हैं। इसके लिए आपको समय से पहले तैयारियाँ करनी होंगी। बड़े साइज़ की पेंटिंग्स चुनिंदा दुकानों में ही अवेलेबल होती हैं। इससे आपके घर को आर्टिस्टिक वाइब्स मिलेंगी। आप एक ही आर्टिस्ट या एक ही स्टाइल की सभी पेंटिंग्स लगा सकते हैं। इससे आपके घर को आर्गनाइज्ड लुक मिलेगा। 

रंगीन कालीन बिछाएँ 

पुराने फर्श को नया दिखाने के लिए आप राजस्थानी वर्क वाले कालीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। हाथी, मोर, ऊंट व पारंपरिक धरोहर की कलाकृति से सजे ये कालीन घर के नक्शे को पलट कर रख देंगे। इसके अलवा अलग- अलग  व कलरफुल पैचस वाले कालीन भी काफी सुंदर लगते हैं।

ऐसी ही रोमांचक जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट के साथ बने रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

20,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert