पुष्कर की होली: जानिए क्यों प्रसिद्ध है पुष्कर की होली और कब किया जाएगा पुष्कर होली महोत्सव 2024 का आयोजन

1 minute read
Pushkar ki holi

पर्यटन के क्षेत्र में भारत के अग्रणी राज्य राजस्थान में टूरिज़्म को और अधिक बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष पुष्कर अंतर्राष्ट्रीय होली महोत्सव का आयोजन किया जाता है। यह कार्यक्रम राजस्थान के पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित किया जाता है। इस महोत्सव का एक अन्य उद्देश्य होली को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय मनाना भी है। यहाँ पुष्कर की होली (Pushkar ki holi) के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। 

कहाँ आयोजित किया जाता है पुष्कर होली महोत्सव 

पुष्कर होली महोत्सव राजस्थान के पर्यटन निगम द्वारा पर्यटन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है। इस मेले में शामिल होने के लिए देश विदेश से लोग आते हैं। पुष्कर होली महोत्स्व का आयोजन राजस्थान के अजमेर जिले के छोटे से शहर पुष्कर में आयोजित किया जाता है। होली महोत्सव का आयोजन पुष्कर के लाबेला होली मंडल के तत्वाधान में वराह घाट चौक पर आयोजित किया जाता है। 

यह भी पढ़ें: Holi Kab Hai : जानिए होली कब है? वर्ष 2024 में क्या है होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और होली के महत्व के बारे में 

पुष्कर की होली क्यों प्रसिद्ध है? 

पुष्कर की होली प्रसिद्ध है क्योंकि राजस्थान के पर्यटन विभाग के द्वारा पुष्कर शहर के प्रसिद्ध वराह घाट चौक पर होली के मेले का आयोजन किया जाता है। इस मेले में तरह तरह के रंगारंग कार्यक्रम जैसे नृत्य और संगीत कार्यक्रम आदि आयोजित किए जाते हैं। लोग अपने हाथों में रंग और गुलाल लेकर एक दूसरे पर रंग लगाते हैं और होली का जश्न मनाते हैं। 

पुष्कर की होली की प्रसिद्धि का एक अन्य कारण होली से एक दिन पहले होलिका दहन के त्यौहार का मनाया जाना भी है। इस दिन होलिका को जलाया जाता है। लोग आग के किनारे खड़े होकर होलिका दहन करते हैं और इस लम्हे का जश्न मनाते हैं। 

पुष्कर की होली महोत्सव के मुख्य आकर्षण 

यहाँ पुष्कर की होली (Pushkar ki holi) महोत्सव के मुख्य आकर्षणों के बारे में बताया जा रहा है : 

  • होली महोत्सव में विभिन्न प्रकार के संगीत कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।  
  • इस महोत्सव में बॉलीवुड गायक और स्टार्स आकर अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं।  
  • पर्यटकों को रंग बिरंगे परिधानों से सजे ऊंटों की सवारी करना बहुत अच्छा लगता है 

पुष्कर की प्रसिद्ध कपड़ा फाड़ होली 

पुष्कर में होली महोत्सव के दौरान प्रसिद्ध कपड़ा फाड़ होली भी मनाई जाती है। लोग उत्साह के साथ एक दूसरे के कपड़े फाड़ते हैं और रंग लगाते हैं। विदेशी इस होली को बहुत पसंद करते हैं। वे दूर देशों से खास इस होली का लुत्फ़ उठाने के लिए आते हैं। इसके साथ ही यह उत्सव स्थानीय लोगों को भी बहुत अच्छा लगता है। वे अपनी छतों और बालकोनियों पर चढ़कर इस अनोखी होली का मज़ा लेते हैं। 

कब से कब तक किया जाएगा पुष्कर होली महोत्सव 2024 का आयोजन? 

पुष्कर होली मेले का आयोजन राजस्थान के पर्यटन विभाग की और से दिनांक 22 मार्च 2024 से लेकर 26 मार्च 2024 तक आयोजित किया जाएगा। चार दिनों तक चलने वाला यह पुष्कर की होली (Pushkar ki holi का महोत्सव पुष्कर शहर के वराह घाट चौक पर आयोजित किया जाएगा। 

  होली पर आधारित अन्य ब्लॉग्स

Holi Quiz in HindiHoli Essay in Hindi
होलिका दहन से जुड़ी कुछ अनोखी कविताएं और गज़लPoems on Holi in Hindi
Holika Dahan Wishes in Hindiआखिर क्यों मनाया जाता है होली का त्यौहार 
Traditional Holi Food in HindiHoli Speech in Hindi
Holi Shayari in Hindiलट्ठमार होली
पत्थर मार होलीफूलों की होली
Rajasthan Ki HoliMathura Ki Holi 
अंगारों की होलीपुष्कर की होली
Holi Games in HindiHappy Holi Wishes in Hindi
Holi Songs in HindiHoli Kab Hai
Quotes on Holi in HindiHolika Dahan Story in Hindi
Holi Wishes in HindiHolika Dahan in Hindi
Holi ke Pakwanहोली को मानाने के तरीके
Holi kyu manate haiHoli Decoration Ideas for School
होली के त्योहार में बनाएं जाने वाले प्रसिद्ध पकवानहोली पर निबंध 
Holi Decoration Ideaहोली के रंग और उनके अद्भुत प्रभाव कविताओं के माध्यम से
होली को मनाने के तरीके होली का इतिहास
होली सेफ्टी टिप्स होली की शुभकामनाएं
होली की कहानी होली क्यों मनाते हैं
होली के उत्साह पर आधारित प्रेरक विचार‘होली’ पर भाषण
Holi Facts in Hindi

FAQs

पुष्कर में कौन सी होली खेली जाती है?

पुष्कर में कपड़ा फाड़ होली खेली जाती है।

पुष्कर की होली क्यों प्रसिद्ध है?

पुष्कर की होली प्रसिद्ध है क्योंकि यहाँ होली के मौके पर होली महोत्सव का आयोजन किया जाता है जिसमें रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

पुष्कर में होली कहां खेली जाती है?

पुष्कर में होली वराह घाट चौक पर आयोजित की जाती है।

आशा है कि आपको पुष्कर की होली (Pushkar ki holi) की जानकारी मिली होगी जो आपके सामान्य ज्ञान को बढ़ाने का काम करेगी। इसी प्रकार के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स पर ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*