13 Holi Safety Tips in Hindi : होली में खुद को और अपने परिवार को रखें सुरक्षित

1 minute read
Holi Safety Tips in Hindi

Holi Safety Tips in Hindi: होली का त्योहार हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है जो कि बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन आपको होली के जोश में सुरक्षा का ध्यान भी रखना चाहिए ताकि आप होली पर खुद को और अपने परिवार को रखें सुरक्षित होली में। होली को भारत ही नहीं बल्कि विदेश में भी जहां भी भारतीय बड़ी संख्या में रहते हैं वहाँ भी बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। अगर आप खाने पीने के शौकीन हैं तो समझिए कि बस होली के दिन तो आपकी बल्ले बल्ले है। इस दिन घरों में तरह  तरह की मिठाइयाँ और पकवान बनते हैं। होली के उत्सव को पूरे उल्लास से मनाना तो ठीक है लेकिन आपको इसके साथ साथ बहुत सी सावधानियाँ बरतने की भी ज़रूरत है। यहाँ हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं जिससे आप खुद को और अपने परिवार को होली पर सुरक्षित रख सकते हैं :

1. सिंथेटिक रंगों की बजाय नेचुरल कलर का प्रयोग करें  

होली पर कोशिश करें कि आप सिंथेटिक रंग प्रयोग न करें। इन रंगों में केमिकल होते हैं जो आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। बेहतर होगा कि आप होली खेलने के लिए नेचुरल कलर्स का ही प्रयोग करें। 

2. बच्चों पर नज़र रखें 

होली के उत्सव में अक्सर माँ बाप अपने बच्चों पर ध्यान नहीं दे पाते और वे किसी न किसी दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। अगर आपके बच्चे छोटे हैं तो बीच बीच में जाकर देखते रहें कि वे कैसे होली खेल रहे हैं। 

3. चश्मों का प्रयोग करें 

कई बार होली खेलते समय रंग आपकी आँखों में चला जाता है। इससे आपकी आँखों को नुकसान हो सकता है। ऐसे किसी भी तरह के जोखिम से बचने के लिए आप चश्मों का प्रयोग कर सकते हैं। 

4. बच्चों को पानी के गुब्बारे प्रयोग करने से मना करें  

अक्सर बच्चे दूसरों के ऊपर रंग और पानी के गुब्बारे फेंक फेंक कर मारते हैं। यह बहुत ही खतरनाक हो सकता है। इससे किसी की आँख या मुंह में चोट लग सकती है। इसलिए अपने बच्चों को होली पर पानी या रंग के गुब्बारे प्रयोग करने से रोकें। 

5. घर के अंदर ही होली खेलें  

अक्सर देखा जाता है कि होली पर कुछ असामाजिक तत्व होली के बहाने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश करते हैं। ऐसी किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए बेहतर होगा कि आप सड़क पर होली खेलने की बजाए अपने घर में ही खेलें। 

6. हो सके तो होली खेलने से पहले शरीर पर तेल लगा लें 

अगर संभव हो तो होली खेलने से पहले अपने शरीर पर क्रीम या सरसों का तेल लगा लें। इससे होली के बाद में शरीर से रंग छुड़ाने में आसानी होगी। 

7. सिर पर स्कल कैप का प्रयोग करें  

होली के रंगों से बालों को नुकसान पहुँच सकता है। इससे बचने के लिए आप स्कल कैप का प्रयोग कर सकते हैं। 

8. साफ पानी का प्रयोग करें 

होली के लिए खेले जाने वाले पानी को लेकर यह सुनिश्चित करें कि वह पूरी तरह से साफ हो। गंदे पानी से होली खेलने पर आपको नुकसान हो सकता है। 

9. नशे से दूर रहें  

Holi Safety Tips in Hindi में आगे जानते हैं कि अक्सर लोग होली के जश्न को दुगना करने के लिए नशे का सहारा लेते हैं। जिससे कई बार होली पर दुर्घटनाओं की खबरें भी सुनने को मिलती हैं। होली के समय नशे का प्रयोग करने से बचें। 

10. मिठाइयों को साफ सफाई से बनाएँ 

अक्सर लोग होली के अवसर पर काम बहुत ज्यादा होने के कारण मिठाइयाँ बनाते समय साफ सफाई का ध्यान नहीं रख पाते। इससे बाद में उनके स्वास्थ्य को नुकसान होने का खतरा रहता है। होली पर मिठाइयाँ बनाते समय साफ सफाई का काफी ख्याल रखें। 

11. फ़र्स्ट एड बॉक्स रखें 

होली खेलते समय  अक्सर बच्चों को यहाँ तक कि बड़ों को भी छोटी मोटी चोट लग जाती है। ऐसे में अगर आपके पास फ़र्स्ट एड बॉक्स होगा तो आप उसे खुद ठीक कर सकते हैं। 

12. नहाते समय गरम पानी का प्रयोग करें 

नहाते समय आप गरम पानी का प्रयोग कर सकते हैं। इससे एक लाभ तो यह होगा कि रंग आसानी से छूट जाएगा। दूसरा यह कि होली पर शाम के समय मौसम थोड़ा ठंडा हो जाता है। ऐसे में अगर आप नहाने के लिए ठंडे पानी का प्रयोग करेंगे तो इससे आपको बीमार होने का खतरा हो सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि आप होली खेलने के बाद नहाने के लिए गरम पानी का प्रयोग करें। 

13. फिसलन वाली जगह पर होली न खेलें  

होली में लोग एक दूसरे के ऊपर रंग लगाने के लिए इधर से उधर भागते हैं। इसलिए आप ध्यान रखें कि जहां आप होली खेलें वह स्थान फिसलन भरा न हो। इससे आप भागते समय गिर सकते हैं और आपको चोट लग सकती है। 

  होली पर आधारित अन्य ब्लॉग्स

Holi Quiz in HindiHoli Essay in Hindi
होलिका दहन से जुड़ी कुछ अनोखी कविताएं और गज़लPoems on Holi in Hindi
Holika Dahan Wishes in Hindiआखिर क्यों मनाया जाता है होली का त्यौहार 
Traditional Holi Food in HindiHoli Speech in Hindi
Holi Shayari in Hindiलट्ठमार होली
पत्थर मार होलीफूलों की होली
Rajasthan Ki HoliMathura Ki Holi 
अंगारों की होलीपुष्कर की होली
Holi Games in HindiHappy Holi Wishes in Hindi
Holi Songs in HindiHoli Kab Hai
Quotes on Holi in HindiHolika Dahan Story in Hindi
Holi Wishes in HindiHolika Dahan in Hindi
Holi kyu manate haiHoli Decoration Ideas for School
होली के त्योहार में बनाएं जाने वाले प्रसिद्ध पकवानहोली पर निबंध 
Holi Decoration Ideaहोली के रंग और उनके अद्भुत प्रभाव कविताओं के माध्यम से
होली को मनाने के तरीके होली का इतिहास
होली सेफ्टी टिप्स होली की शुभकामनाएं
होली की कहानी होली क्यों मनाते हैं
होली के उत्साह पर आधारित प्रेरक विचार‘होली’ पर भाषण
Holi Facts in Hindiहोली को मानाने के तरीके

FAQs

होली में क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?

होली पर कोशिश करें कि आप सिंथेटिक रंग प्रयोग न करें। इन रंगों में केमिकल होते हैं जो आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं

होली के रंग से बचने के लिए चेहरे पर क्या लगाएं?

अगर संभव हो तो होली खेलने से पहले अपने शरीर पर क्रीम या सरसों का तेल लगा लें। इससे होली के बाद में शरीर से रंग छुड़ाने में आसानी होगी।

होली के दिन कौन से कलर का कपड़ा पहनना चाहिए?

होली के दिन लाल, सफेद, गुलाबी कलर के कपड़े पहन सकते हैं

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको Holi Safety Tips in Hindi के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*