Uski Maa Class 11 Question Answer : जानिए उसकी माँ पाठ का सारांश, लेखक परिचय और प्रश्न उत्तर

1 minute read
Uski Maa Class 11 Question Answer

NCERT कक्षा 11 की हिंदी टेक्स्टबुक अंतरा का पाठ ‘उसकी माँ’ सबसे महत्वपूर्ण पाठों में से एक है। उसकी मां पाठ के लेखक पांडेय बेचन शर्मा ‘उग्र’ जी हैं जिन्होंने इस पाठ में देश की आज़ादी में कुछ युवकों द्वारा दिए गए बलिदान का चित्रण किया है। इसके साथ ही यह भी बताया है कि किस प्रकार एक बूढ़ी माँ अपने इकलौते पुत्र को देश के लिए न्यौछावर कर देती है। कक्षा 11 के विद्यार्थियों को इस पाठ की अच्छी समझ होनी चाहिए। ऐसे में इस लेख में आपको पाठ का सारांश, लेखक परिचय और कक्षा 11 अंतरा पाठ 9 के प्रश्न उत्तर के बारे में बताएंगे, जिसे जानने के लिए ये लेख आपको अंत तक पढ़ना होगा। उससे पहले Uski Maa Class 11 Question Answer से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारी आप नीचे दिए गए तालिका में देख सकते हैं।

बोर्ड सीबीएसई बोर्ड
टेक्स्टबुक एनसीईआरटी
कक्षा 11
विषयहिंदी (अंतरा)
पाठ संख्या 9
पाठ का नाम उसकी माँ

उसकी माँ पाठ का लेखक परिचय

पांडेय बेचन शर्मा ‘उग्र’ का जन्म सन 1900 में उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में हुआ था। इनके पिता का नाम बैजनाथ पांडेय और माता का नाम जयकली था। बचपन में ही इनके पिता का देहांत हो गया। जिसके बाद इनके परिवार को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। वहीं ऐसी स्थिति के कारण इन्होंने व्यवस्थित शिक्षा भी नहीं प्राप्त की थी। लेकिन उन्होंने रामलीलाओं में विभिन्न भूमिका निभाके अपनी एक अलग पहचान बनाई। अपनी प्रतिभा और शैली से वह आगे चलकर एक प्रसिद्ध पत्रकार और गद्य शिल्पी बन गए। इस तरह इन्होंने ‘आज,’ विश्वामित्र’, स्वदेशी, वीणा, ‘स्वराज्य’ और ‘विक्रम’ जैसे कई पत्र-पत्रिकाओं का संपादन किया। वहीं सन 1967 ई. में पांडेय बेचन शर्मा ‘उग्र’ की मृत्यु हो गयी। 

उसकी माँ पाठ का सारांश

‘उसकी माँ’ कहानी देशभक्त लाल, उसके कुछ साथियों और उसकी बूढ़ी विधवा माँ के त्याग और बलिदान की कहानी है। इस कहानी में यह बताया गया है कि किस तरह लाल देश को आज़ाद कराने के लिए क्रांतिकारी गतिविधियों में भाग लेता है। जिसके बाद पुलिस लाल और उसके साथियों को पकड़ लेती है और उनको फांसी की सजा सुना देती है। वहीं दूसरी तरफ लाल की माँ जो जब यह खबर मिलती है तो वह अपने बेटे के बलिदान से बहुत दुखी होती है, लेकिन देशभक्ति की भावना से प्रेरित होकर वह चुपचाप इस दुःख सहन कर लेती है। और अंत में, वह अपने बेटे के पत्र को हाथ में लिए हुए घर के द्वार पर मृत पाई जाती है।

उसकी माँ पाठ के कठिन शब्द एवं उनके अर्थ

कक्षा 11 अंतरा पाठ 9 के कठिन शब्द एवं उनके अर्थ निम्नलिखित है : 

सुरमई – सुरमे के रंग में रँगा हुआ।

आगमन – आना

स्मरण – याद करना

पुश्त – पीढ़ी

पाजीपन – दुष्टता

रंग उड़ना – घबरा जाना

दुरवस्था – बुरी अवस्था

सर्वनाश – सब कुछ नष्ट होना

छोर – किनारा

छाती फूल उठना – गर्व होना

श्रृंगार – सजावट, साज

त्रास – कष्ट

नीति-मर्दक – नीति को तोड़नेवाले

विपत्ति – मुसीबत

चेष्टा – कोशिश

दोषारोपण – दोष लगाना

बातूनी – अधिक या व्यर्थ बोलनेवाला

टुकुर-टुकुर देखना – लगातार देखना

सिवान – गाँव की सीमा

विकलता – व्याकुलता

धूमिल – धुंधला

कृति – रचना

फृरमाबरदार – आज्ञाकारी

उबल उठना – गुस्सा करना

पराधीनता – गुलामी

चर्र-मर्र होना – नष्ट होना

गप हॉंकना – व्यर्थ बातें करना

उत्तेजित – भड़काया हुआ

मिज्ञाज – स्वभाव

पीठ पर होना – सहायता करना

दूध का दूध और पानी का पानी – उचित न्याय।

ऊजड़ – उजड़ा हुआ

पीली पड़ना – कमजोर होना

दिवाकर – सूर्य

स्तब्ध – सुन्न 

क्षितिज – धरती आकाश का मिलन स्थल

उसकी माँ पाठ के प्रश्न उत्तर

Uski Maa Class 11 Question Answer निम्नलिखित है : 

प्रश्न : चाचा, जानकी तथा लाल के प्रति सहानुभूति तो रखता है, किंतु वह डरता है। यह डर किस प्रकार का है और क्यों है ?

उत्तर : चाचा, जानकी और लाल का पडोसी होने के साथ साथ एक जमीदार भी था जिसे ब्रिटिश सरकार से बहुत सहायता मिलती थी। वह भी अन्य लोगों की तरह ब्रिटिश सरकार की चापलूसी करता रहता था। वहीं चाचा यह जानता था कि पुलिस ने लाल को बिना कारण के पकड़ा है लेकिन उसे इस बात का डर था कि अगर वह लाल की मदद करेगा, तो सरकार उसे भी पकड़ लेगी। वह खुद को सरकार के प्रकोप से बचाना चाहता था जिसके चलते उसने चाहते हुए भी लाल तथा उसके परिवार की कोई सहायता नहीं की। 

प्रश्न : पुलिसवाले ने लाल के चाचा को लाल से सावधान और दूर रहने का सुझाव क्यों दिया ?

उत्तर : पुलिस सुपरिटेंडेंट ने लाल के चाचा को लाल से सावधान होने के लिए इसलिए कहा था क्योंकि लाल पुलिस की नजरों में एक देशद्रोही क्रांतिकारी था। वह देश को आजाद कराने के लिए ब्रिटिश सरकार के खिलाफ आवाज उठाता था। वहीं चाचा और लाल एक दूसरे के करीब थे। ऐसे में पुलिस सुपरिटेंडेंट ने चाचा को लाल से सावधान और दूर रहने के लिए कहा। पुलिस सुपरिटेंडेंट नहीं चाहता था कि चाचा भी लाल की तरह क्रांतिकारी गतिविधियों में शामिल हों। 

प्रश्न : लाल ने अपने पत्र में अपनी माँ को क्या लिखा था ?

उत्तर : लाल ने अपनी माँ को यह पत्र जेल से आखिरी बार लिखा था। लाल द्वारा लिखा गया वह पत्र लाल का चाचा, लाल की माँ को पढ़कर सुना रहा था। उस पत्र में लाल ने अपनी माँ को संबोधित करके लिखा था कि माँ, जिस दिन तुम्हें मेरा यह पत्र मिलेगा उस दिन मैं प्रभातकालीन सूर्य के किरण रूपी रथ पर सवार होकर दूसरे लोक चला जाऊँगा अर्थात जब यह पत्र उसकी माँ तक पहुंचेगा, तब तक लाल को फाँसी हो जाएगी। इसके आगे वह लिखता है कि वह अपनी मृत्यु से पहले अपनी माँ से एक बार मिलना चाहता था, लेकिन उसे इस मिलन में कोई लाभ नहीं दिखा। उसने अपनी माँ को विश्वास दिलाया कि वह अनेक जन्मों में भी उसकी माँ ही रहेगी। लाल ने आगे लिखा कि जब तक वायु, सूर्य और सागर मौजूद हैं, तब तक वह अपनी माँ की ममता से दूर नहीं होगा। वह सदा अपनी माँ का बेटा बनकर ही जन्म लेना चाहता है।

MCQs

उसकी मां पाठ के MCQs निम्नलिखित है : 

1. “उसकी मां” पाठ का मुख्य विषय क्या है?

  • देशभक्ति
  • लेखक की माँ 
  • माँ का प्रेम
  • परिवार 

उत्तर : देशभक्ति

2. लाल की मां का नाम क्या था?

  • राधा 
  • आरती 
  • जानकी
  • दुर्गा

उत्तर : जानकी

3. लाल को किस अपराध के लिए फांसी दी गई थी?

  • हत्या
  • वाद विवाद
  • देशद्रोह
  • मार पीट 

उत्तर : देशद्रोह

4. ‘उसकी मांँ’ कहानी में मुख्य क्रांतिकारी कौन है?

  • चाचा 
  • ब्रिटिश सरकार
  • जानकी का बेटा लाल 
  • जानकी 

उत्तर : जानकी का बेटा लाल 

5. लाल के पिताजी का नाम क्या था?

  • रामनाथ 
  • हरीश
  • जगदीश 
  • रामू 

उत्तर : रामनाथ

6. लाल की मां को लाल की फांसी की सूचना किसने दी थी?

  • पुलिस ने 
  • चाचा ने 
  • लाल के दोस्त ने 
  • ब्रिटिश सरकर ने 

उत्तर : चाचा ने 

7. फिएट गाड़ी लेकर कौन आया था?

  • चाचा
  • पुलिस सुपरिटेंडेंट
  • लाल का दोस्त
  • लाल

उत्तर: पुलिस सुपरिटेंडेंट

8. उबल उठना का अर्थ क्या है?

  • गुस्सा करना 
  • बात न मानना 
  • खाना बनाना
  • शांत हो जाना 

उत्तर : गुस्सा करना 

9. लाल कब उबल उठता था?

  • खाना न मिलने पर 
  • देश की दुर्व्यवस्था देखकर 
  • अपमानित किये जाने पर 
  • पुलिस और चाचा को साथ देखकर 

उत्तर : देश की दुर्व्यवस्था देखकर 

10. मेजिनी की पुस्तक पर किसके हस्ताक्षर थे?

  • लाल के  
  • लाल की माँ के 
  • ब्रिटिश सरकार के 
  • अज्ञात व्यक्ति के 

उत्तर : लाल के 

FAQs

जानकी ने लाल को क्रांतिकारी गतिविधियों में भाग लेने से क्यों नहीं रोका?

जानकी देशभक्त थी और लाल के देशभक्ति के जज्बे का सम्मान करती थी। वह जानती थी कि लाल एक महान कार्य कर रहा है, भले ही यह खतरनाक हो।

चाचा लाल से क्यों डरते थे?

चाचा डरते थे कि लाल की क्रांतिकारी गतिविधियों के कारण उन्हें भी परेशानी हो सकती है।

जानकी ने लाल को क्या सलाह दी?

जानकी ने लाल को सावधान रहने और देश के लिए लड़ने की सलाह दी।

आशा है कि आपको उसकी मां के प्रश्न उत्तर (Uski Maa Class 11 Question Answer) से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहे।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*