भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकाल

1 minute read
भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची

भारत में एक संसदीय सरकार है। लोकसभा, भारत गणराज्य का मुख्य विधायी निकाय, भारतीय संसद का निचला सदन है और प्रधानमंत्री अक्सर उस पार्टी या गठबंधन का प्रमुख होता है जिसके पास लोकसभा में बहुमत होता है। प्रधानमंत्री को लोकसभा सदस्यों के बहुमत का समर्थन होना चाहिए जो हर 5 वर्ष के लिए सीधे चुने जाते हैं। भारत के प्रधानमंत्री और उनके कार्यकाल से जुड़े प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची और उनका कार्यकाल जानेंगे।

भारत के प्रधानमंत्री के बारे में

भारतीय संविधान का अनुच्छेद 75 केवल इतना कहता है कि भारत का एक प्रधानमंत्री होगा जिसकी नियुक्ति राष्ट्रपति करेगा। प्रधानमंत्री, मंत्री परिषद का नेता होता है। भारत में प्रधानमंत्री के पद का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है। यदि प्रधानमंत्री भारतीय संसद के निचले सदन लोकसभा में विश्वास खो देता है तो उसे राष्ट्रपति द्वारा पद से हटाया जा सकता है। यदि प्रधानमंत्री इस्तीफा देता है तो संपूर्ण मंत्रिपरिषद भी इस्तीफा दे देती है।  

भारत के प्रधानमंत्री की सूची क्या है?

आजादी के बाद से भारत के प्रधानमंत्री की सूची और उनके कार्यकाल के बारे में यहां बताया जा रहा हैः 

प्रधानमंत्रीप्रधानमंत्री का कार्यकाल
पंडित जवाहर लाल नेहरू15 अगस्त 1947-1951-52, 1951 से 1957, 1957 से 1962, 1962 से 27 मई 1964
गुलजारी लाल नंदा27 मई 1964 से 9 जून 1964
लाल बहादुर शास्त्री09 जून 1964 से 11 जनवरी 1966
गुलजारी लाल नंदा11 जनवरी 1966 से 24 जनवरी 1966
इंदिरा गांधी24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977 (11 साल, 59 दिन)
मोरारजी देसाई24 मार्च 1977 से 28 जुलाई 1979
चरण सिंह28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980
इंदिरा गांधी14 जनवरी 1980 से 31 अक्टूबर 1984
राजीव गांधी31 अक्टूबर 1984 से 02 दिसंबर 1989
विश्वनाथ प्रताप सिंह02 दिसंबर 1989 से 10 नवंबर 1990
चंद्रशेखर10 नवंबर 1990 से 21 जून 1991
पीवी नरसिम्हा राव21 जून 1991 से 16 मई 1996
अटल बिहारी वाजपेयी16 मई 1996 से 01 जून 1996
एच डी देवगौड़ा01 जून 1996 से 21 अप्रैल 1997
अटल बिहारी वाजपेयी19 मार्च 1998 से 22 मई 2004
डाॅ. मनमोहन सिंह22 मई 2004 से 26 मई 2014
नरेंद्र मोदी26 मई 2014 से अब तक (कार्यकाल के अनुसार)

भारत के प्रधानमंत्री को कैसे चुना जाता है?

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 75 में लिखा गया है कि जो भी व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री होगा उसे भारत की जनता द्वारा आम चुनाव के माध्यम से चुना जाएगा। इसके अलावा देश के प्रधानमंत्री को राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया जाता है। 

लोकसभा या राज्यसभा के किसी भी सदस्य को प्रधान मंत्री के रूप में नियुक्त किया जा सकता है। यदि वह संसद के किसी भी सदन का सदस्य नहीं है तो उसे अपनी नियुक्ति के छह महीने के भीतर किसी भी सदन के लिए निर्वाचित होना होगा। सरकार की संसदीय प्रणाली की परंपराओं का पालन करते हुए, राष्ट्रपति को लोकसभा में बहुमत दल के नेता को प्रधान मंत्री के रूप में नियुक्त करना होता है। 

यह भी पढ़ें- भारत के रक्षा मंत्री की लिस्ट और जानें उनका कार्यकाल

भारत के पहले प्रधानमंत्री कौन थे?

भारत 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ था लेकिन अंग्रेजो ने भारतीयों के हाथ में एक साल पहले ही सत्ता सौपं दी थी जिसके तहत भारत में अतंरिम सरकार बनी थी। उस समय यह तय हुआ था कि जो कांग्रेस का अतंरिम अध्यक्ष होगा वही भारत का प्रधानमंत्री होगा। 6 जुलाई 1946 को जवाहरलाल नेहरू कांग्रेस के अध्यक्ष चुन लिए गए थे। इसके बाद वह भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बने थे।

भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री कौन है?

भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी हैं। नरेंद्र मोदी भारत के वर्तमान और चौथे सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने 14 वर्षों तक गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया।

प्रधानमंत्री बनने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?

भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची जानने के साथ ही आपको प्रधानमंत्री बनने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए के बारे में पता होना चाहिए जोकि यहां बताई जा रही हैः

  • भारत के प्रधानमंत्री बनने के लिए आपके पास भारत की नागरिकता होनी चाहिए।                                               
  • भारत के प्रधानमंत्री बनने के लिए न्यूनतम उम्र 25 वर्ष या उससे ज्यादा होनी चाहिए।
  • भारत के प्रधानमंत्री बनने के लिए आपके पास लोकसभा या राज्यसभा की सदस्यता होनी चाहिए।

प्रधानमंत्री का क्या काम होता है?

प्रधानमंत्री के काम के बारे में यहां विस्तार से बताया जा रहा हैः

  • प्रधानमंत्री मंत्रिमंडल की बैठकों की अध्यक्षता करते हैं।
  • देश-विदेश की नीति तय करते हैं।
  • प्रधानमंत्री अपने राजनीतिक दल के सदस्यों को मंत्री पद पर नियुक्त करने के लिए उनके नाम राष्ट्रपति को प्रस्तावित करता है।
  • प्रधानमंत्री विभिन्न मंत्रियों को प्रभार देने का निर्णय लेता है और उनके मंत्रिमंडल में फेरबदल भी कर सकता है।
  • प्रधानमंत्री मंत्रिमंडल की बैठकों की अध्यक्षता करते हैं और उसमें लिए गए निर्णयों को बदल सकते हैं।
  • कैबिनेट मंत्रियों द्वारा किए गए कार्य की रिपोर्ट राष्ट्रपति को देते हैं।
  • प्रधानमंत्री कैबिनेट की हर बैठक में भाग लेते हैं।
  • जब प्रधानमंत्री के विभाग से संबंधित कोई मामला कैबिनेट के एजेंडे में होता है, तो उन्हें बैठक में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाता है।
  • प्रधानमंत्री भारत के राष्ट्रपति को अपने मंत्रिमंडल से किसी मंत्री के इस्तीफे या हटाने के बारे में सुझाव दे सकते हैं।
  • प्रधानमंत्री राष्ट्रपति को लोकसभा भंग करने तथा नये सिरे से चुनाव कराने का सुझाव दे सकता है।
  • कैबिनेट मंत्रियों द्वारा किए गए सभी कार्यों की रिपोर्ट भारत के राष्ट्रपति को देना।

प्रधानमंत्री से जुड़े 10 प्रमुख सवाल 

भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची जानने के साथ ही प्रधानमंत्री से जुड़े 10 प्रमुख सवाल यहां दिए जा रहे हैं जो आपकी परीक्षाओं की तैयारी को मजबूती देंगेः

1- भारत में सरकार का मुखिया कौन होता है?

उत्तर- भारत में सरकार का मुखिया प्रधानमंत्री होता है।

2- भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री कौन थी?

उत्तर- भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदरा गांधी थी।

3- भारत के 12वें प्रधानमंत्री कौन थे?

उत्तर- भारत के 12वें प्रधानमंत्री इंदर कुमार गुजराल थे, जो कि 21 अप्रेल 1997 को बने थे।

4- भारत के पहले उप प्रधानमंत्री कौन थे?

उत्तर- भारत के पहले उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभाई पटेल थे।

5- 1965 में भारत-पाक युध्द के दौरान भारत के प्रधानमंत्री कौन थे?

उत्तर- 1965 में भारत के प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री थे।

6.- भारत के 11 वें प्रधानमंत्री कौन थे?

उत्तर- भारत के 11 वें प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा थे।

7- प्रधानमंत्री के पद से त्यागपत्र देने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री कौन थे?

उत्तर- मोरारजी देसाई।

8- भारत के 13वें प्रधान मंत्री कौन हैं?

उत्तर- मनमोहन सिंह।

9- सबसे कम समय के लिए प्रधानमंत्री पद पर रहले वाले व्यक्ति कौन थे?

उत्तर- अटल विहारी बाजपेयी।

10- मोदी से पहले भारत का प्रधानमंत्री कौन था?

उत्तर- डाॅ. मनमोहन सिंह।

संबंधित ब्लाॅग्स

राज्यसभा क्या है और इसकी शक्तियां व कार्य क्या हैं?EVM in Hindi : ईवीएम का पहली बार लोकसभा चुनाव में कब प्रयोग हुआ?
उत्तर प्रदेश में लोकसभा व राज्यसभा की कितनी सीटें हैं?Lok Sabha Ki Seat Kitni Hai : लोकसभा सीट कितनी हैं?
चुनाव आयोग क्या है और कब हुई थी इसकी स्थापना?क्या आप जानते हैं कि मध्य प्रदेश में लोकसभा की सीटें कितनी हैं?
क्या आप जानते हैं कि मध्य प्रदेश में लोकसभा की सीटें कितनी हैं?क्या आप जानते हैं कि राजस्थान में लोकसभा की सीटें कितनी हैं?
UPSC Question : भारत के पहले वित्त मंत्री कौन थे?UPSC Question : भारत के पहले प्रधानमंत्री कौन थे?
UPSC Question : भारत के पहले राष्ट्रपति कौन थे?भारत में प्रधानमंत्री का कार्यकाल कितना होता है?
UPSC Question : भारत में गठबंधन की सरकार के पहले प्रधानमंत्री कौन थे?UPSC Question : भारत के प्रथम मुख्य चुनाव आयुक्त कौन थे?
UPSC Question : भारत के पहले गृहमंत्री कौन थे?UPSC Question : भारत के पहले शिक्षा मंत्री कौन थे?
Bharat ke Raksha Mantri : भारत के पहले रक्षा मंत्री कौन थे?Bharat ke Pehle Uprashtrapati : भारत के पहले उपराष्ट्रपति कौन थे?

FAQs

भारत के वर्तमान के प्रधानमंत्री कौन है ?

भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी है।

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री कौन थे?

भारत के प्रथम प्रधामंनत्री जवाहरलाल नेहरू थे।  

भारत के प्रधानमंत्री का कार्यकाल कितने वर्ष तक होता है?

भारत के प्रधनमंत्री का कार्यकाल 5 वर्ष तक होता है।

भारत के प्रधानमंत्री की सैलरी कितनी होती है?

भारत के प्रधानमंत्री की सैलरी प्रतिमाह लगभग INR 2 लाख होती है।

भारत में सबसे कम दिन तक प्रधानमंत्री कौन रहा?

गुलजारी लाल नंदा।

भारत के किस प्रधानमंत्री की मृत्यु विदेश में हुई थी?

विभिन्न रिपोर्ट्स के आधार पर ऐसा माना जाता है कि भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की मृत्यु विदेश में हुई थी।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको भारत के रक्षा मंत्री की लिस्ट और उनके बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ब्लाॅग्स पढ़ने के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*