Republic Day 2024 : गणतंत्र दिवस पर छोटा सा भाषण और पढ़िए राष्ट्रपति का आधिकारिक भाषण

1 minute read
गणतंत्र दिवस पर छोटा सा भाषण

भारत इस 26 जनवरी को अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। यह हम सब भारतीयों के लिए बड़े ही गौरव का विषय है। 26 जनवरी 1950 के दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। इसी खुशी में भारत के लोग गणतंत्र दिवस मनाते हैं। इस दिन स्कूल कॉलेजों में देशभक्ति के गीतों पर छात्र छात्राएं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां करते हैं और छात्रों में मिठाई वितरण किया जाता है। इसके अलावा छात्र इस मौके पर भाषण आदि भी प्रस्तुत करते हैं। यहाँ 26 जनवरी के अवसर पर छात्रों की प्रस्तुति हेतु गणतंत्र दिवस पर छोटा सा भाषण दिया जा रहा है।

गणतंत्र दिवस पर भाषण

यहाँ गणतंत्र दिवस पर छोटा सा भाषण दिया जा रहा है :

आदरणीय शिक्षकों एवं मेरे साथियों,

आज हम अपने महान देश का 75वां गणतंत्र दिवस मनाने के लिए इस प्रांगण में उपस्थित हुए हैं। भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। इसी खुशी में हम हर साल गणतंत्र दिवस का उत्सव मनाते हैं। यह उत्सव एक मौका है उन वीर क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सैनानियों को याद करने का। इस दिन भारत के लोग एक जगह इकट्ठे होकर तिरंगे झंडे के प्रति और भारत देश के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करते हैं। इस देश की आज़ादी के लिए न जाने कितने ही वीरों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया है। 26 जनवरी के दिन उन सभी वीरों को याद किया जाता है। 

15 अगस्त, 1947 को हमने ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता प्राप्त की थी, और 26 जनवरी, 1950 को हमने अपना संविधान अपनाया था। हमारा संविधान हमें एक लोकतांत्रिक गणराज्य बनाता है।

हमारे संविधान का मूलभूत सिद्धांत समानता है। सभी भारतीयों को कानून के समक्ष समान अधिकार प्राप्त हैं। चाहे उनका धर्म, जाति, लिंग या जन्म स्थान कुछ भी हो।

हमारा संविधान हमें स्वतंत्रता भी देता है। हम अपनी बात कहने, अपने विचार रखने और अपनी पसंद के जीवन को जीने के लिए स्वतंत्र हैं।

गणतंत्र दिवस हमारे देश के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। यह हमें हमारे देश की स्वतंत्रता और गणतंत्रता की याद दिलाता है। यह हमें यह भी याद दिलाता है कि हमें अपने देश को एक बेहतर जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए।

चलिए हम सभी मिलकर अपने देश को एक समृद्ध और न्यायपूर्ण समाज बनाने के लिए काम करें।

जय हिंद!

ये भी पढ़ें : 

26 जनवरी 2024 को कौन सा गणतंत्र दिवस है?Bharat Gantantra Kab Bana – भारत गणतंत्र कब बना?
गणतंत्र दिवस परेड के दौरान कौन सा पुरस्कार प्रदान किया जाता है? जानिए पूरी लिस्टभारतीय गणतंत्र दिवस की परेड की दूरी कितनी होती है?
गणतंत्र दिवस पर सुविचार लिखकर दें बधाई जिनसे जगती है देशभक्ति की अलखइस साल कौन सा गणतंत्र दिवस है, जानें यहां
गणतंत्र दिवस 2024 के मुख्य अतिथि होंगे येगणतंत्र दिवस का महत्व क्या है और साथ ही जानिए इस दिन क्या है खास
गणतंत्र दिवस पर छोटी सी कविता जिसमें मिलेगा देशप्रेम का भाव72वें गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि की पूरी लिस्ट, जानें यहां
इस साल कौन सा गणतंत्र दिवस है, जानें यहां26 जनवरी 1950 को पहला गणतंत्र दिवस समारोह कहां आयोजित किया गया था?
गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति को कितने तोपों की सलामी दी जाती हैं?गणतंत्र दिवस पर भाषण कैसे दें, जानें यहां
26 जनवरी और 15 अगस्त क्यों मनाया जाता है, जानें यहांDifference Between Democracy and Republic in Hindi : जानिए लोकतंत्र और गणतंत्र में अंतर
26 जनवरी को झंडा कितने बजे फहराया जाता है, जानें यहांध्वजारोहण और ध्वज फहराने में क्या अंतर है, जानें यहां
Indian Flag Hoisting Rules in Hindi : जानिए भारतीय ध्वजारोहण के नियम26 जनवरी 2012 को कौन सा दिन था, जानें यहां
गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है, जानें यहांगणतंत्र दिवस कब मनाया जाता है, यहां जानें
पहली बार गणतंत्र दिवस कब मनाया गया, जानें यहांगणतंत्र दिवस मनाने का स्वरूप क्या है, यहां जानें
गणतंत्र दिवस की कौन सी वर्षगांठ हैस्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में झंडा फहराने में क्या अंतर है 
गणतंत्र दिवस किसे कहते हैं, जानें यहांराष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ के अशोक चक्र के बारे में 
भारतीय संविधान 26 जनवरी 1950 को ही क्यों लागू हुआ26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में क्यों मनाया जाता है
26 जनवरी को झंडा कौन फहराता है
जानिए भारत के झंडे तिरंगे का क्या मतलब है?
26 जनवरी गणतंत्र दिवस का इतिहास1950 में भारत के पहले गणतंत्र दिवस परेड में पहला मुख्य अतिथि कौन था?
तिरंगा किसने बनायाभारत का झंडा कितनी बार बदला गया है?
गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण का समयगणतंत्र दिवस पर भाषण कौन देता है

पढ़िए ऑफिशियल राष्ट्रपति का भाषण: 74वां गणतंत्र दिवस, 2023

FAQs

गणतंत्र दिवस पर भाषण कैसे दें ?


गणतंत्र दिवस के महत्व और इसकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को समझाते हुए स्पीच की शुरुआत करें। ब्रिटिश शासन से एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य में परिवर्तन और भारतीय संविधान में निहित मूल्यों पर चर्चा करें।

गणतंत्र दिवस का मुख्य बिंदु क्या है?

गणतंत्र दिवस का मुख्य बिंदु यही है कि इस दिन 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था। इसी की याद में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।

गणतंत्र दिवस की विशेषताएं क्या हैं?

इस दिन स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाते हैं और राष्ट्रपति द्वारा ध्वजारोहण किया जाता है। इसके अलावा इस दिन भारतीय सेना के द्वारा परेड भी की जाती है।

उम्मीद है, अब आप स्कूल में गणतंत्र दिवस पर छोटा सा भाषण दें पायेंगें। इसी तरह के ट्रेंडिंग इवेंट्स से संबंधित ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*