Today’s Current Affairs in Hindi | 21 अगस्त 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 21 अगस्त के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है।

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 21 अगस्त के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

21 अगस्त 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने उधोगपति रतन टाटा को प्रथम ‘उधोग रत्न पुरस्कार’ से सम्मानित किया है।
  2. हाल ही में हंगरी में ‘विश्व एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप 2023’ शुरू हुई है।
  3. हाल ही में रूस का ‘लूना-25 स्पेसक्राफ़्ट’ चांद पर क्रैश हो गया है। 
  4. हाल ही में ‘हिमाचल प्रदेश’ राज्य को प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित किया गया है। 
  5. हाल ही में 20 अगस्त को ‘विश्व मच्छर दिवस’ मनाया गया है।
  6. हाल ही में केंद्र सरकार ने ‘PM e- Bus सेवा’ पहल के तहत 10 हजार बसों को शुरू करने की मंजूरी दी है।
  7. हाल ही में ‘जयपुर’ में चौथी G20 व्यापार और निवेश मंत्रिस्तरीय बैठक शुरू हुई है।
  8. हाल ही में साउथ कोरिया ने दुनिया का पहला ह्यूमनॉइड पायलट ‘पिबोट’ लॉन्च किया है।
  9. हाल ही में भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना केंद्र ने नाविकों के लिए ‘समुन्द्र ऐप’ लॉन्च किया है।
  10. हाल ही में ‘पीआर शेषाद्रि’ साउथ इंडियन बैंक के नए MD एंड CEO नियुक्त किए गए है।
  11. हाल ही में ‘एक्सिस बैंक’ ने किसान क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के साथ साझेदारी की है।
  12. हाल ही में भारत सरकार ने वास्तविक समय में बाढ़ की अपडेट के लिए ‘फ्लड वॉच ऐप’ लॉन्च की है।
  13. हाल ही में ‘पहलवान अंतिम पंघाल’ लगातार दो बार U20 विश्व खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बनीं है।
  14. हाल ही में उत्तराखंड राज्य में मक्ख़न महोत्सव ‘अंडूरी’ का आयोजन किया गया है।
  15. हाल ही में ‘विश्वास सपकाल’ को बोलीविया देश का अगला इंडियन एम्बेसडर नियुक्त किया गया है।
  16. हाल ही में भारतीय नौसेना ने पहली बार सिंगापुर में आयोजित बहुराष्ट्रीय अभ्यास ‘SEACAT-2023’ में हिस्सा लिया है।
  17. हाल ही में कन्याकुमारी के ‘मैटी केले’ को GI टैंग मिला है। 
  18. हाल ही में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने ‘यूनिवर्सल पेंशन योजना’ शुरू की है।
  19. हाल ही में ‘परमिंदर चोपड़ा’ को पॉवर फाइनेंस कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। 
  20. हाल ही में लावारिस वस्तुओं की जमाओ को ट्रैक करने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ‘उद्गम पोर्टल’ लॉन्च किया है।

यह भी पढ़ें – Today History in Hindi | 21 August – मून मिशन पर भारत ने नासा से मिलाया था हाथ, जानें आज का इतिहास

21 अगस्त 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में कहाँ देश का पहला ‘3D प्रिंटेड पोस्ट ऑफिस’ खुला है?

(A) नई दिल्ली 
(B) बेंगलुरु 
(C) मुंबई 
(D) पटना 
उत्तर- (B) बेंगलुरु 

2. हाल ही में जारी ‘ICC पुरुष T20 प्लेयर्स रैंकिंग 2023’ में किस भारतीय क्रिकेटर को शीर्ष स्थान मिला है?

(A) विराट कोहली 
(B) हार्दिक पांड्या 
(C) रोहित शर्मा 
(D) सूर्यकुमार यादव
उत्तर- (D) सूर्यकुमार यादव 

3. हाल ही में किस राज्य सरकार ने ‘कूसिना माने’ स्थापित करने की योजना की घोषणा की है?

(A) ओडिशा 
(B) केरल 
(C) कर्नाटक 
(D) तमिलनाडु
उत्तर- (C) कर्नाटक 

4. हाल ही में कौनसी राज्य सरकार भूजल संरक्षण के लिए ‘चेक डैम’ बनाएगी?

(A) उत्तर प्रदेश 
(B) राजस्थान 
(C) गुजरात
(D) पंजाब 
उत्तर- (A) उत्तर प्रदेश 

5. हाल ही में कौनसी राज्य सरकार ‘स्टार्टअप फेस्ट 2023’ का आयोजन करेगी?

(A) मेघालय 
(B) मिज़ोरम 
(C) असम
(D) त्रिपुरा
उत्तर- (C) असम 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*