CBSE 12th बोर्ड रिजल्ट के बाद विश्वविद्यालय चुनने में फाइनेंशियल हेल्प और स्कॉलरशिप का महत्व

1 minute read
CBSE 12th board result
CBSE 12th board result

CBSE 12th Board Result: CBSE 12वीं बोर्ड का रिजल्ट आने के बाद से ही युवाओं में करियर एक बड़ी चिंता के रूप में उभर कर आता है। विद्यार्थियों को सबसे अधिक चिंता अपने लिए बेहतर कोर्स और यूनिवर्सिटीज को चुनने में मिलने वाली वित्तीय सहायता और स्कॉलरशिप आदि की होती है। आज की इस अपडेट में आपको इसकी जानकारी मिलेगी कि विश्वविद्यालयों को चुनने में वित्तीय सहायता और स्कॉलरशिप का महत्व क्या और कितना है। जिसको जानने के लिए आपको इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ना होगा।

क्यों विश्विद्यालयों को चुनने में फाइनेंशियल हेल्प और स्कॉलरशिप आवश्यक है?

विद्यार्थी जीवन में हर विद्यार्थी के अपने कुछ खास सपने होते हैं, जिनको साकार करने के लिए विद्यार्थियों को अच्छे विश्वविद्यालयों और एक बेहतर गुरु के मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। कई बार आप आपकी आर्थिक स्तिथि इतनी सक्षम नहीं होती है, जो आप अपने सपनों को पंख और उड़ान देने वाले विश्वविद्यालयों की फीस भर पाएं। इसी के लिए एक सही व्यवस्था के तहत आपको उचित वित्तीय सहायता और स्कॉलरशिप दी जाती है।

सेंट्रल स्कीम ऑफ स्कॉलरशिप किसे कहते हैं?

सेंट्रल स्कीम ऑफ स्कॉलरशिप एक ऐसी व्यवस्था अथवा एक ऐसी योजना है, जिसके अंतर्गत भारत की केंद्र सरकार द्वारा आर्थिक स्थिति से कमजोर विद्यार्थियों को विश्विद्यालयों को चुनने में वित्तीय सहायता और स्कॉलरशिप दी जाती है। सेंट्रल स्कीम ऑफ स्कॉलरशिप के तहत हर वर्ष लगभग 82 हजार से अधिक विद्यार्थी लाभांवित होते हैं।

सेंट्रल स्कीम ऑफ स्कॉलरशिप के लिए योग्यता

सेंट्रल स्कीम ऑफ स्कॉलरशिप के लिए यदि आप अप्लाई करना चाहते हैं तो इसके लिए आप में निम्नलिखित योग्यताओं का होना आवश्यक है-

  • सबसे पहले छात्र का CBSE बोर्ड से होना अनिवार्य है।
  • 12वीं की बोर्ड परीक्षा में आपके 80% अंक होने चाहिए।
  • उम्मीदवारों द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालयों से 12वीं करना अनिवार्य है।
  • स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों की पारिवारिक आय सालाना 8 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • यदि आप पहले से ही किसी राज्य सरकार अथवा केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही स्कॉलरशिप का लाभ उठा रहे हैं, तो आप इसके लिए अप्लाई नहीं कर सकते हैं।

सेंट्रल स्कीम ऑफ स्कॉलरशिप के लाभ

सेंट्रल स्कीम ऑफ स्कॉलरशिप के निम्नलिखित लाभ हैं, जिनकी जानकारी प्राप्त करने के बाद आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं-

  • इसमें दी जाने वाली 10 हजार रूपए की धनराशि 3 वर्षों तक निरंतर दी जाती है, जो कि आपको ग्रेजुएशन करने के लिए मिलती है।
  • पांच वर्षों की अवधि में पूरे होने वाले ग्रेजुएशन कोर्सेस के लिए इसकी धनराशि 20 हजार रूपए होती है, जो हर वर्ष दी जाती है।
  • ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद इस स्कॉलरशिप को पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले छात्रों को भी दिया जाता है।
  • इस स्कॉलरशिप से आप अपनी पढ़ाई का खर्च खुद उठा सकते हैं।
  • किसी भी प्रकार की विषम परिस्थिति में यह आपको बचाकर और निडर होकर अटल फैसले लेने में सक्षम बनती है।

उपरोक्त लाभ जानने के बाद यदि आप विश्विद्यालयों को चुनने में मिलने वाली किसी भी वित्तीय सहायता और स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने के लिए सक्षम हैं, तो आप इसके लिए आसानी से आवेदन भी कर सकते हैं।

उम्मीद है आप सभी को CBSE 12th Board Result से संबंधित सभी जानकारी मिल गयी होगी। इसी तरह के सभी बोर्ड एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*