Republic Day 2025: भारत इस वर्ष 26 जनवरी, 2025 को अपना 76वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। आपको बता दें कि भारत ने 26 जनवरी, 1950 को अपना प्रथम गणतंत्र दिवस मनाया था। वहीं भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने सन 1950 को 21 तोपों की सलामी के साथ ध्वजारोहण कर भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया था। इसके बाद से हर साल इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन देशभर में राष्ट्रीय अवकाश रहता है। इस ब्लॉग में पहली बार गणतंत्र दिवस कब मनाया गया (Pahli Baar Gantantra Diwas Kab Manaya Gaya) था के बारे में संक्षिप्त में बताया गया है।
पहली बार गणतंत्र दिवस कब मनाया गया था? – Pahli Baar Gantantra Diwas Kab Manaya Gaya
भारत 15 अगस्त, 1947 को ब्रिटिश राज से आजाद हुआ था और 26 जनवरी 1950 को इसके संविधान को अपनाया गया, जिसके तहत भारत देश को एक लोकतांत्रिक, संप्रभु और गणतंत्र देश घोषित किया गया। हालांकि भारत का संविधान 26 नवंबर, 1949 को संविधान सभा द्वारा अंगीकृत किया गया था लेकिन यह 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ।
यह भी पढ़ें – बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी क्या है और जानें सदियों पुरानी इस परंपरा का इतिहास
वहीं स्वतंत्र भारत का पहला गणतंत्र दिवस 26, जनवरी, 1950 को मनाया गया था। इसी दिन डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भारत के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली और अपना कार्यकाल शुरू किया था। बता दें कि 1950 से 1954 तक गणतंत्र दिवस परेड इरविन स्टेडियम (अब मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम) में आयोजित की जाती थी। इसके बाद वर्ष 1955 से गणतंत्र दिवस समारोह कर्त्तव्य पथ (Kartavya Path) पर आयोजित किया जाता है।
यह भी पढ़ें – 26 जनवरी 2025 पर इस तरह दें भाषण
गणतंत्र दिवस 2025 की थीम और मुख्य अतिथि
इस वर्ष गणतंत्र दिवस 2025 की थीम ‘स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास’ (Swarnim Bharat: Virasat aur Vikas) रखी गई है। इस बार 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ‘प्रबोवो सुबिआंतो’ को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।
यह भी पढ़ें – गणतंत्र दिवस से जुड़े रोचक तथ्य
FAQs
गणतंत्र दिवस प्रतिवर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है।
पहला गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 को भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की उपस्थिति में नई दिल्ली में मनाया गया था।
26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था, इसलिए यह दिन गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।
भारत का संविधान 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ था।
गणतंत्र दिवस 2025 की थीम ‘स्वर्णिम भारत : विरासत और विकास’ है।
गणतंत्र दिवस पर भारत के राष्ट्रपति राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं।
26 जनवरी को झंडा फहराने का महत्व यह है कि इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था और भारत एक लोकतांत्रिक, संप्रभु और गणतंत्र देश बना था।
आशा है कि आपको इस ब्लॉग में पहली बार गणतंत्र दिवस कब मनाया गया था (Pahli Baar Gantantra Diwas Kab Manaya Gaya) की पूरी जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही ट्रेंडिंग इवेंट्स और सामान्य ज्ञान से जुड़े अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।