Republic Day 2025: भारत 26 जनवरी, 2025 को अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 26 जनवरी भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे अहम दिन है। इसी दिन भारत का संविधान लागू किया गया था, जिसके अनुसार भारत देश को एक लोकतांत्रिक, संप्रभु और गणतंत्र देश घोषित किया गया। 26 जनवरी को ही डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने संसद भवन के दरबार हॉल में भारत के प्रथम राष्ट्रपति की शपथ ली थी और इसके बाद पांच मील लंबे परेड समारोह के बाद इरविन स्टेडियम (अब मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम) में उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया था।
वहीं अक्सर देशवासियों में मन में यह प्रश्न जरूर आता होगा कि गणतंत्र दिवस पर भाषण कौन देता है? (Gantantra Diwas Par Bhashan Kaun Deta Hai) यहाँ इस विषय में विस्तार से बताया गया है।
गणतंत्र दिवस पर भाषण कौन देता है? – Gantantra Diwas Par Bhashan Kaun Deta Hai
गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा कर्त्तव्य पथ (पूर्व में राजपथ) पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है। इस दिन राष्ट्रपति देशवासियों को संबोधित करते हैं। वहीं राष्ट्रपति द्वारा देशवासियों को संबोधित करने की यह प्रथा सन 1950 से भारत के पहले गणतंत्र दिवस के समय से चली आ रही है। भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने 26 जनवरी, 1950 को 21 तोपों की सलामी के साथ ध्वजारोहण कर भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया था।
इस वर्ष गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर राष्ट्रपति पारंपरिक बग्गी में कार्तव्य पथ पर पहुंचेंगी और एक औपचारिक मार्च पास्ट के दौरान सलामी लेंगी। इसमें सशस्त्र बल, अर्धसैनिक बल, सहायक नागरिक बल, NCC और NSS की इकाइयां शामिल होंगी।
यह भी पढ़ें – 26 जनवरी 2025 पर इस तरह दें भाषण
इस बार 76वां गणतंत्र दिवस मनाएगा भारत
गणतंत्र दिवस समारोह पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन कर्त्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्र सरकार के मंत्रालयों/विभागों की झांकियां निकलती हैं। इसके अतिरिक्त भारत के राष्ट्रपति देश के योग्य नागरिकों को पद्म पुरस्कार वितरित करते हैं। साथ ही बहादुर सैनिकों को परमवीर चक्र, अशोक चक्र और वीर चक्र से सम्मानित किया जाता है। वहीं गणतंत्र दिवस परेड का लाइव प्रसारण किया जाता है ताकि देशवासी आसानी से परेड को देख सकें।
यह भी पढ़ें – गणतंत्र दिवस से जुड़े रोचक तथ्य
FAQs
गणतंत्र दिवस हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है।
गणतंत्र दिवस 2025 की थीम ‘स्वर्णिम भारत : विरासत और विकास’ है।
यह दिन भारत में संविधान लागू होने की याद में मनाया जाता है, जो 26 जनवरी 1950 को प्रभावी हुआ था।
गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम नई दिल्ली के कर्त्तव्य पथ पर आयोजित किया जाता है।
गणतंत्र दिवस पर पद्म पुरस्कार, वीरता पुरस्कार, और अन्य राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किए जाते हैं।
हर वर्ष गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में एक विदेशी नेता को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाता है। 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभर में राष्ट्रीय अवकाश रहता है।
गणतंत्र दिवस पर भारत के राष्ट्रपति राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं।
आशा है कि आपको गणतंत्र दिवस पर भाषण कौन देता है (Gantantra Diwas Par Bhashan Kaun Deta Hai) से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही ट्रेंडिंग इवेंट्स और सामान्य ज्ञान से जुड़े अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।