भारत का झंडा कितनी बार बदला गया है?

1 minute read
भारत का झंडा कितनी बार बदला गया है?

भारत के राष्ट्रीय ध्वज को तिरंगे के नाम से भी जाना जाता है। इसका कारण है कि इसमें तीन रगों का समावेश किया गया है। भारत के राष्ट्रीय ध्वज में सबसे ऊपर केसरी रंग, बीच में सफ़ेद रंग और सबसे नीचे हरा रंग है। इसलिए इसे तिरंगा कहते हैं। इन तीनों रंगों का अपना अलग अलग तात्पर्य है। केसरी रंग शौर्य और बलिदान का प्रतीक है। वहीं सफ़ेद रंग शान्ति का प्रतीक है। इसी तरह से हरा रंग हरियाली और खुशहाली का सूचक है। लेकिन हमारा राष्ट्रीय ध्वज हमेशा से ऐसा नहीं था। यह पिछले 117 सालों में कई बार बदला गया है। यहाँ विस्तार से बताया जा रहा है कि भारत का झंडा कितनी बार बदला गया है? 

भारत का झंडा कितनी बार बदला गया? 

भारत के झंडे को 117 सालों में अब तक कुल 6 बार बदला जा चुका है। यह अलग अलग रूपों में हमारे सामने आ चुका है। तिरंगे का जो स्वरुप हम आज देखते हैं वह भारतीय स्वतंत्रता सैनानी और राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य पिंगली वेंकैया के द्वारा डिज़ाइन किया गया था। इस झंडे को 22 जुलाई 1947 के दिन संविधान सभा की बैठक में स्वतंत्र भारत के झंडे के रूप में स्वीकार किया गया। 

वर्ष 1906 का झंडा 

वर्ष 1906 में कलकत्ता में भारत का पहला राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया था। उस समय के राष्ट्रीय ध्वज की बनावट बहुत भिन्न थी। इस झंडे में तीन रंगों हरे, पीले और लाल रगों की पट्टियाँ बनाई गई थीं। ऊपर की हरी पट्टी में 8 कमल के फूल थे। ये सफ़ेद रंग के थे। बीच की पट्टी पर वंदे मातरम् लिखा हुआ था। सबसे नीचे वाली पट्टी पर सफ़ेद रंग के चाँद और सूरज बने हुए थे।   

वर्ष 1907 का झंडा

एक साल बाद ही वर्ष 1907 में देश के लिए दूसरा झंडा प्रस्तावित किया गया। यह झंडा भीकाजीकामा ने अपने क्रांतिकारी साथियों के साथ मिलकर तैयार किया था।  इस झंडे में केसरिया, पीले और हरे रंग की तीन पट्टियां थीं। बीच में वंदे मातरम लिखा हुआ था। इसमें चाँद, सूरज और 8 सितारे बने हुए थे।   

वर्ष 1917 का झंडा 

इसके एक दशक बाद 1917 में देश के लिए एक और झंडा प्रस्तावित किया गया। यह नया झंडा एनी बेसेंट और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने तैयार किया था। इस झंडे में पांच लाल रंग की और चार हरे रंग की पट्टी थीं। झंडे के आखिर  की तरफ काले रंग में त्रिकोणनुमा आकृति बनी थी। वहीं, बाएं तरफ के कोने में यूनियन जैक का चिन्ह भी बना हुआ था। इसमें  चांद और तारे के साथ सप्तऋषि के रूप में सात तारे भी बनाए गए थे।  

वर्ष 1921 का झंडा 

वर्ष 1921 में विजयवाड़ा में कांग्रेस की एक बैठक में किसी व्यक्ति ने गांधी जी को एक झंडा दिया। यह लाल रंग का बना हुआ था। गांधी ने इस झंडे में बदलाव करते हुए इसमें सफ़ेद रंग की पट्टी जोड़ दी।  इसमें उन्होंने बीच में चरखा भी अंकित किया था। 

वर्ष 1931 का झंडा 

वर्ष 1931 में फिर से एक और तिरंगा झंडा तैयार किया गया। इस झंडे में सबसे ऊपर केसरिया रंग, बीच में श्वेत रंग और अंत में हरे रंग की पट्टी बनी हुई थी। इसके बीच में एक छोटा सा चरखा भी बना हुआ था। इस झंडे को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने आधिकारिक रूप से स्वीकार किया था। 

वर्ष 1947 में मिला आज का तिरंगा 

वर्ष 1947 में भारत को तिरंगे का वह स्वरुप मिला जो हम आज देखते हैं। इसे 22 जुलाई 1947 के दिन संविधान सभा की बैठक में राष्ट्रीय ध्वज के रूप में मान्यता मिली। इसे स्वतंत्रता सैनानी पिंगली वेंकैया ने डिजाइन किया था। उन्होंने बहुत ही सूझबूझ के साथ इसमें रंगों का समावेश किया। तिरंगे में सबसे ऊपर केसरिया रंग होता है। यह शौर्य और बलिदान  का प्रतीक है। बीच में सफ़ेद रंग होता है जो कि शांति का प्रतीक है। सबसे नीचे हरा रंग होता है जो कि हरियाली और सुख समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसके बीच में दर्शाया गया अशोक चक्र सारनाथ स्थित अशोक स्तम्भ से लिया गया है। यह कर्तव्य का प्रतीक है।

ये भी पढ़ें : 

26 जनवरी 2024 को कौन सा गणतंत्र दिवस है?Bharat Gantantra Kab Bana – भारत गणतंत्र कब बना?
गणतंत्र दिवस परेड के दौरान कौन सा पुरस्कार प्रदान किया जाता है? जानिए पूरी लिस्टभारतीय गणतंत्र दिवस की परेड की दूरी कितनी होती है?
गणतंत्र दिवस पर सुविचार लिखकर दें बधाई जिनसे जगती है देशभक्ति की अलखइस साल कौन सा गणतंत्र दिवस है, जानें यहां
गणतंत्र दिवस 2024 के मुख्य अतिथि होंगे येगणतंत्र दिवस का महत्व क्या है और साथ ही जानिए इस दिन क्या है खास
गणतंत्र दिवस पर छोटी सी कविता जिसमें मिलेगा देशप्रेम का भाव72वें गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि की पूरी लिस्ट, जानें यहां
इस साल कौन सा गणतंत्र दिवस है, जानें यहां26 जनवरी 1950 को पहला गणतंत्र दिवस समारोह कहां आयोजित किया गया था?
गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति को कितने तोपों की सलामी दी जाती हैं?गणतंत्र दिवस पर भाषण कैसे दें, जानें यहां
26 जनवरी और 15 अगस्त क्यों मनाया जाता है, जानें यहांDifference Between Democracy and Republic in Hindi : जानिए लोकतंत्र और गणतंत्र में अंतर
26 जनवरी को झंडा कितने बजे फहराया जाता है, जानें यहांध्वजारोहण और ध्वज फहराने में क्या अंतर है, जानें यहां
Indian Flag Hoisting Rules in Hindi : जानिए भारतीय ध्वजारोहण के नियम26 जनवरी 2012 को कौन सा दिन था, जानें यहां
गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है, जानें यहांगणतंत्र दिवस कब मनाया जाता है, यहां जानें
पहली बार गणतंत्र दिवस कब मनाया गया, जानें यहांगणतंत्र दिवस मनाने का स्वरूप क्या है, यहां जानें
गणतंत्र दिवस की कौन सी वर्षगांठ हैस्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में झंडा फहराने में क्या अंतर है 
गणतंत्र दिवस किसे कहते हैं, जानें यहांराष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ के अशोक चक्र के बारे में 
भारतीय संविधान 26 जनवरी 1950 को ही क्यों लागू हुआ26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में क्यों मनाया जाता है
26 जनवरी को झंडा कौन फहराता है
जानिए भारत के झंडे तिरंगे का क्या मतलब है?
26 जनवरी गणतंत्र दिवस का इतिहास1950 में भारत के पहले गणतंत्र दिवस परेड में पहला मुख्य अतिथि कौन था?
तिरंगा किसने बनायाभारत का झंडा कितनी बार बदला गया है?
गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण का समयगणतंत्र दिवस पर भाषण कौन देता है

उम्मीद है, यह ब्लॉग आपको पसंद आया होगा। इसी तरह के जीके और ट्रेंडिंग इवेंट्स से संबंधित ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*