Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस कब और क्यों मनाया जाता है, जानें यहां

1 minute read
Gantantra Diwas Kyu Manaya Jata Hai

Republic Day 2025: भारत 15 अगस्त, 1947 को ब्रिटिश राज से स्वतंत्र हुआ था और 26 जनवरी, 1950 को देश का संविधान लागू हुआ, जिसके अनुसार भारत देश को एक लोकतांत्रिक, संप्रभु और गणतंत्र देश घोषित किया गया। इसी उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पूरे देश में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। क्या आप जानते हैं कि भारतीय संविधान 26 नवंबर, 1949 को संविधान सभा द्वारा अंगीकृत किया गया था और यह 26 जनवरी, 1950 से प्रभाव में आया। 

वहीं संविधान लागू होने के बाद डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने संसद भवन के दरबार हॉल में भारत के प्रथम राष्ट्रपति की शपथ ली थी और इसके बाद पांच मील लंबे परेड समारोह के बाद इरविन स्टेडियम (अब मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम) में उन्होंने राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराया था। इस ब्लॉग में गणतंत्र दिवस कब और क्यों मनाया जाता है (Gantantra Diwas Kyu Manaya Jata Hai) के बारे में संपूर्ण जानकारी दी गई है। 

गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है? – Gantantra Diwas Kyu Manaya Jata Hai

भारत हर वर्ष 26 जनवरी को अपना गणतंत्र दिवस मनाता है। इस दिन भारत का संविधान लागू किया गया था और भारत एक लोकतांत्रिक, संप्रभु और गणतंत्र देश बना था। वहीं प्रथम गणतंत्र दिवस सन 1950 में मनाया गया था। भारत इस वर्ष 26 जनवरी, 2025 को अपना 76वां गणतंत्र दिवस (Gantantra Diwas 2025) मनाने जा रहा है। 

गणतंत्र दिवस समारोह कर्त्तव्य पथ (पहले राजपथ) पर होता है। इस दिन भारत के राष्ट्रपति राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं। गणतंत्र दिवस परेड में भारत की सांस्कृतिक विविधता और सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया जाता है। इस दिन कर्तव्य पथ पर विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्र सरकार के मंत्रालयों/विभागों की मनोहर झांकियां निकाली जाती हैं। इसके अलावा यहां कई शानदार परेड भी देखने को मिलती हैं। बता दें कि गणतंत्र दिवस परेड राष्ट्रपति भवन से शुरू होती है और इंडिया गेट पर ख़त्म होती है। 

गणतंत्र दिवस 2025 की थीम और मुख्य अतिथि 

इस वर्ष गणतंत्र दिवस 2025 की थीम ‘स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास’ (Swarnim Bharat: Virasat aur Vikas) रखी गई है। इस बार 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ‘प्रबोवो सुबिआंतो’ को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। 

FAQs 

गणतंत्र दिवस कब मनाया जाता है? 

गणतंत्र दिवस प्रतिवर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। 

गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है?

26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था, इसलिए यह दिन गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

भारत का संविधान कब लागू हुआ?

भारत का संविधान 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ था। 

गणतंत्र दिवस 2025 की थीम क्या है?

गणतंत्र दिवस 2025 की थीम ‘स्वर्णिम भारत : विरासत और विकास’ है।

गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज को कौन फहराता है?

गणतंत्र दिवस पर भारत के राष्ट्रपति राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं।

26 जनवरी को झंडा क्यों फहराया जाता है?

26 जनवरी को झंडा फहराने का महत्व यह है कि इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था और भारत एक लोकतांत्रिक, संप्रभु और गणतंत्र देश बना था।

आशा है कि आपको इस ब्लॉग में गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है (Gantantra Diwas Kyu Manaya Jata Hai) की पूरी जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही ट्रेंडिंग इवेंट्स और सामान्य ज्ञान से जुड़े अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*