Bharat Gantantra Kab Bana: भारत का इतिहास गौरवशाली और प्रेरणादायक है। स्वतंत्रता के बाद भारत को एक ऐसे शासन प्रणाली की आवश्यकता थी, जो सभी नागरिकों को समान अधिकार और स्वतंत्रता प्रदान करे। इसी उद्देश्य से 26 जनवरी 1950 को भारत गणतंत्र बना। यह दिन भारतीय संविधान के लागू होने का प्रतीक है, जिसने भारत को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य का दर्जा दिया। कई प्रतियोगी परीक्षा में अक्सर भारत गणतंत्र कब बना? (Bharat Gantantra Kab Bana) जैसे प्रश्न पूछे जाते हैं, जिसकी जानकारी आपके सामान्य ज्ञान को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी। बता दें कि इस वर्ष भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। ऐसे में आईये जानते हैं कि 26 भारत गणतंत्र कब बना? (Bharat Gantantra Kab Bana)
गणतंत्र का अर्थ
गणतंत्र का अर्थ है ऐसी शासन प्रणाली, जिसमें जनता सर्वोच्च होती है और अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करने का अधिकार रखती है। गणतंत्र प्रणाली में कानून संविधान के अनुसार चलता है, न कि किसी राजा या शासक के आदेश पर। 15 अगस्त 1947 को भारत ने ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता प्राप्त की थी, लेकिन इसके बाद भी संविधान लागू होने में लगभग 2 साल, 11 महीने और 18 दिन का समय लगा था।
यह भी पढ़ें – गणतंत्र दिवस पर निबंध
भारत गणतंत्र कब बना? (Bharat Gantantra Kab Bana)
15 अगस्त 1947 को आजाद भारत की तत्कालीन सरकार ने एक संविधान सभा का गठन किया, जो ऐसे संविधान का निर्माण करे जिसका आधार हर भारतीय को समान अधिकार देना हो। इस संविधान सभा ने 9 दिसंबर, 1946 से संविधान बनाने का काम शुरू कर किया, जिसके बाद 26 नवंबर, 1949 को भारत का संविधान बनकर तैयार हुआ और 26 जनवरी 1950 को इसे पूरी तरह लागू कर दिया गया। बता दें कि संविधान को लागू करते ही भारत एक गणराज्य बना।
संविधान निर्माण की प्रक्रिया
संविधान निर्माण की प्रक्रिया के तहत एक संविधान सभा का गठन हुआ था, जिसकी पहली बैठक 9 दिसंबर 1946 को हुई थी। डॉ. भीमराव अंबेडकर की अध्यक्षता में संविधान का प्रारूप तैयार किया गया। इस प्रक्रिया में लगभग 2 साल, 11 महीने और 18 दिन लगे। संविधान को 26 नवंबर 1949 को अंगीकार किया गया और 26 जनवरी 1950 को इसे पूरी तरह लागू कर दिया गया।
यह भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति को कितने तोपों की सलामी दी जाती हैं?
गणतंत्र बनने के बाद की जानकारी
गणतंत्र दिवस की भव्य परेड में दुनिया को भारत की सांस्कृतिक विरासत, देश की प्रगति और उपलब्धियों का नजारा देखने का मौका मिलता है। बता दें कि 26 जनवरी, 1950 को भारत ने अपने गणतंत्र दिवस को संविधान के कार्यान्वयन की याद में मनाया था। इस तिथि को चुनने का दूसरा कारण यह था कि इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने वर्ष 1929 में ब्रिटिश शासन की डोमिनियन स्थिति का विरोध करते हुए ‘पूर्ण स्वराज’ की घोषणा की थी। 26 जनवरी, 1950 को पहली बार गणतंत्र दिवस परेड राजपथ में न होकर इर्विन स्टेडियम (आज का नेशनल स्टेडियम) में आयोजित हुई थी। यह परेड आज भी अपनी भव्यता के साथ दुनिया के सामने भारत की मूल पहचान को दर्शाता है।
यह भी पढ़ें – गणतंत्र दिवस पर शायरी
FAQs
भारत 26 जनवरी 1950 को गणतंत्र बना। इस दिन भारतीय संविधान लागू हुआ और भारत एक संप्रभु, समाजवादी और लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ।
गणतंत्र का अर्थ है कि देश का शासन जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों के माध्यम से चलता है और देश का सर्वोच्च पद, जैसे राष्ट्रपति, वंशानुगत नहीं होता।
भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ, जिसे तैयार होने में लगभग 2 साल, 11 महीने और 18 दिन का समय लगा था।
स्वतंत्रता मिलने से पहले भारत का शासन ब्रिटिश शासन के अधीन था। 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता मिलने के बाद, भारत का शासन 1947 से 1950 तक गवर्नर-जनरल और ब्रिटिश कानूनों के अनुसार चलता रहा।
गणतंत्र बनने के बाद डॉ. राजेंद्र प्रसाद भारत के पहले राष्ट्रपति बने, जिन्होंने 26 जनवरी 1950 को राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी।
संबंधित आर्टिकल
उम्मीद है, अब आप जीके में आने वाले इस सवाल जो है कि भारत गणतंत्र कब बना? (Bharat Gantantra Kab Bana) का जवाब जान गए हैं। इसी तरह के जीके और ट्रेंडिंग इवेंट्स से संबंधित ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।