जानिए स्वामी विवेकानंद जयंती कब है और इसका इतिहास

1 minute read
स्वामी विवेकान्द जयंती कब है?

स्वामी विवेकानंद भारत में जन्म लेने वाले महापुरुषों में से एक हैं। भारत के युवाओं के लिए सबसे बड़े प्रेरणा स्रोत माने जाते हैं। स्वामी विवेकानंद एक ऐसी असाधारण प्रतिभा थे जिनके जीवन से युवा बहुत कुछ सीख सकते हैं। युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत होने के कारण ही स्वामी विवेकांनद के जन्म दिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। यहाँ स्वामी विवेकानंद जयंती कब है? इस बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है और साथ ही स्वामी विवेकानन्द के जीवन से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण बातें बताई जा रही हैं।

स्वामी विवेकानंद जयंती कब है?

स्वामी विवेकानंद जयन्ती हर साल 12 जनवरी के दिन मनाई जाती है। इस दिन को भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की गई है। इसके पीछे का उद्देश्य देश के युवाओं को स्वामी विवेकानंद के पद चिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित करना है ताकि युवा भारत के उत्थान के लिए आगे आ सकें और वे एक शक्तिशाली राष्ट्र का निर्माण कर सकें।

यह भी पढ़ें : National Youth Day Speech in Hindi : राष्ट्रीय युवा दिवस पर 100, 200 और 400 शब्दों में स्पीच 

राष्ट्रीय युवा दिवस का इतिहास

संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 1984 में विश्व युवा दिवस मनाए जाने की घोषणा की गई थी। इसी से प्रेरणा लेकर भारत सरकार द्वारा भारत में इस दिन को मनाने की शुरुआत साल 1985 से शुरू हुई थी। भारत सरकार ने इस दिन को भारत के सबसे बड़े युवा प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानन्द के जन्म दिवस पर प्रतिवर्ष 12 जनवरी को मनाया जाना तय किया गया।

राष्ट्रीय युवा दिवस 2024 की थीम

इस साल राष्ट्रीय युवा दिवस की थीम रखी गई है, ‘इट्स ऑल इन द माइंड'(It’s all in the mind) यानी सब कुछ हमारे मस्तिष्क में है। आसान शब्दों में बोला जाए तो अगर किसी व्यक्ति ने कुछ करने की ठान ली है तो उसे वह काम पूरा करने से कोई नहीं रोक सकता।

आशा है कि स्वामी विवेकानंद जयंती कब है? इस ब्लॉग के माध्यम से आपको स्वामी विवेकानंद के बारे में जानकारी प्राप्त हो गई होगी,जो कि आपको सदा प्रेरित करेगी। अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स पर ब्लॉग्स पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*