बैंक मैनेजर कैसे बनें: योग्यता, प्रोसेस, स्किल्स, जरूरी कोर्स

2 minute read
AI के साथ सारांशित करें
बैंक मैनेजर कैसे बनें

आज के दौर में बैंक मैनेजर बनना एक शानदार करियर ऑप्शन है, इसमें रिस्पॉन्सिबिलिटी के साथ-साथ आपको सरकारी और प्राइवेट बैंक्स में भी काम करने का अवसर मिलता है। बैंक मैनेजर किसी शाखा के संचालन, लोन स्वीकृति, टीम मैनेजमेंट, ग्राहक सेवा और रेगुलेटरी कंप्लायंस की निगरानी करता है। भारत में डिजिटल बैंकिंग, लोन सेवाओं और फाइनेंसियल इंक्लूजन स्कीम के विस्तार के कारण प्रशिक्षित बैंक अधिकारियों की आवश्यकता लगातार बनी हुई है। यदि आपके मन में ये सवाल उठता है कि बैंक मैनेजर कैसे बनें, तो ये लेख आपके लिए उपयोगी हो सकता है।

इस लेख में आपके लिए बैंक मैनेजर बनने की शैक्षणिक योग्यता, प्रतियोगी परीक्षाएँ (जैसे PO भर्ती प्रक्रिया), प्रमोशन प्रणाली, आवश्यक कौशल, वेतन संरचना और करियर स्कोप की जानकारी दी गई है।

This Blog Includes:
  1. बैंक मैनेजर कौन होता है?
  2. बैंक मैनेजर की प्रमुख जिम्मेदारियाँ
  3. बैंक मैनेजर बनने के लिए आवश्यक योग्यता
  4. बैंक मैनेजर बनने के लिए प्रमुख विकल्प 
    1. प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से
    2. डायरेक्ट रिक्रूटमेंट या प्रमोशन के माध्यम से
  5. बैंक मैनेजर के लिए जरूरी कोर्स
  6. बैंक मैनेजर बनने के लिए आवश्यक स्किल्स
  7. बैंक मैनेजर कैसे बनें? (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)
    1. स्टेप 1: न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पूरी करें
    2. स्टेप 2: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करें
    3. स्टेप 3: प्रोबेशनरी ऑफिसर के रूप में चयन
    4. स्टेप 4: अनुभव और प्रदर्शन के आधार पर प्रमोशन
    5. स्टेप 5: बैंकिंग और रेगुलेटरी नॉलेज विकसित करें
    6. स्टेप 6: नेतृत्व और ग्राहक प्रबंधन कौशल विकसित करें
    7. स्टेप 7: प्राइवेट बैंक में बैंक मैनेजर बनने के रास्ते के बारे में समझें
    8. स्टेप 8: वेतन और करियर प्रगति को समझें
  8. बैंक में पदानुक्रम अनुसार जॉब प्रोफाइल और सैलरी
  9. बैंक मैनेजर को मिलने वाली सुविधाएं
  10. FAQs

बैंक मैनेजर कौन होता है?

बैंक मैनेजर किसी बैंक शाखा का संचालन प्रमुख होता है। वह शाखा के दैनिक कार्यों की निगरानी करता है, कर्मचारियों का मार्गदर्शन करता है और यह सुनिश्चित करता है कि सभी लेन-देन बैंक की नीतियों और नियामक निर्देशों के अनुसार हो रहे हैं। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में शाखा प्रबंधक आमतौर पर अधिकारी स्केल-II या स्केल-III स्तर के अधिकारी होते हैं, जबकि निजी बैंकों में पदनाम और संरचना अलग हो सकती है।

बैंक मैनेजर की प्रमुख जिम्मेदारियाँ

बैंक मैनेजर के रूप में आपको यहाँ कुछ प्रमुख जिम्मेदारियों को निभाना पड़ता है, जिन्हें निम्नलिखित बिंदुओं के माध्यम से आसानी से समझा जा सकता है –

  • शाखा के दैनिक संचालन की निगरानी करना।
  • ऋण प्रस्तावों की जांच (निर्धारित सीमा तक) करना और फिर इसे स्वीकृति देना।
  • ग्राहकों की शिकायतों का समाधान करना।
  • कर्मचारियों का प्रबंधन और प्रदर्शन का मूल्यांकन करना।
  • रिस्क मैनेजमेंट और इंटरनल कंट्रोल पर ध्यान देना।
  • भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) और बैंक की आंतरिक नीतियों का अनुपालन सुनिश्चित करना।
  • व्यवसाय वृद्धि के लिए लक्ष्य निर्धारण करना और समय-समय पर उनकी समीक्षा करना।

यह भी पढ़ें – सुप्रीम कोर्ट जज कैसे बने

बैंक मैनेजर बनने के लिए आवश्यक योग्यता

बैंक मैनेजर बनने के लिए आपको कुछ आवश्यक योग्यता को पूरा करना होता है जो है:

  • किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम ग्रेजुएशन की डिग्री जरूरी है।
  • सरकारी बैंक (जैसे SBI, PNB) में मैनेजर बनने के लिए IBPS PO या SBI PO जैसी परीक्षाओं को पास करना होता है।
  • MBA, CA, या CFA जैसी पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री आपकी प्रोफ़ाइल को और स्ट्रॉन्ग बनाती है। 
  • बैंक मैनेजर बनने के लिए आप में वित्तीय समझ, बैंकिंग ऑपरेशन्स, कम्युनिकेशन और प्रबंधन स्किल्स का होना जरुरी है।

नोट – MBA (बैंकिंग/वित्त) या CA जैसी योग्यता कुछ मामलों में अतिरिक्त लाभ दे सकती है, लेकिन सार्वजनिक बैंकों में चयन मुख्यतः परीक्षा और मेरिट पर आधारित होता है।

बैंक मैनेजर बनने के लिए प्रमुख विकल्प 

इसके लिए प्रमुख विकल्प प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे अंक लेकर पास होना और डायरेक्ट रिक्रूटमेंट या प्रमोशन के माध्यम से बैंक मैनेजर बनना है, जिसकी जानकारी निम्नलिखित है – 

प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से

बैंक मैनेजर बनने के लिए आपको मूलतः IBPS PO, SBI PO और RRB PO आदि से गुजरना पड़ता है। इन परीक्षाओं में अच्छा स्कोर करने के लिए आपको इसके पैटर्न, टाइम मैनेजमेंट, सामान्य ज्ञान और बैंकिंग अंडरस्टैंडिंग सब्जेक्ट्स का अभ्यास करना होता है। इसके बाद कैंडिडेट्स का इंटरव्यू लिया जाता है, जिसमें आपका आत्म-विश्वास, बैंकिंग का ज्ञान और लोगों से जुड़ने की क्षमता को परखा जाता है। यदि आप PO बन जाते हैं, तो बैंक में आंतरिक प्रमोशन के जरिए आप असिस्टेंट मैनेजर और फिर शाखा मैनेजर तक पदोन्नति पा सकते हैं।लेकिन ध्यान दें यह सिर्फ एक संभावित पाथ है यह बैंक के आंतरिक प्रमोशन नियमों, वैकेंसी और संबंधित बैंक की नीतियों प्रमोशन निर्भर करता है।

डायरेक्ट रिक्रूटमेंट या प्रमोशन के माध्यम से

एक ओर जहाँ बैंक मैनेजर बनने के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं का रास्ता होता हैं, तो वहीं दूसरी ओर प्रमोशन का रास्ता भी होता है। बता दें कि प्रमोशन का रास्ता केवल उन्हीं लोगों के लिए है जो बैंक में असिस्टेंट मैनेजर या PO के तौर पर पहले से ही कार्यरत होते हैं। इसके लिए यदि उनके पास JAIIB या CAIIB जैसे इंटरनल सर्टिफिकेट्स हैं तो वे आसानी से सीनियरिटी से मैनेजर पद तक पहुंच सकते हैं।

यह भी पढ़ें – इंटरप्रेन्योर कैसे बनें

बैंक मैनेजर के लिए जरूरी कोर्स

भारत में बैंक मैनेजर बनने के लिए किसी भी मान्थयता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त करें। लेकिन यदि आप बिना किसी रुकावट, गहरी समझ और अच्छे अनुभव के साथ बैंक मैनेजर बनना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ स्पेशल कोर्स जैसे – B.Com, BBA, इकोनॉमिक्स, फाइनेंस या एकाउंटिंग आदि को करना चाहिए, जिससे आपकी अपनी प्रोफ़ाइल दमदार बन जाती है। साथ ही MBA (बैंकिंग/फाइनेंस), CA, या CFA जैसे एडवांस कोर्स करने पर आप अपने करियर को नई दिशा प्रदान कर सकते हैं।

बैंक मैनेजर बनने के लिए आवश्यक स्किल्स

बैंक मैनेजर बनने के लिए योग्यताओं के साथ-साथ निम्नलिखित स्किल्स इस फील्ड में आगे बढ़ने के लिए आपकी मदद करेंगी –

  • बैंक मैनेजर बनने के लिए आपको मजबूत वित्तीय और बैंकिंग ज्ञान (जैसे – लोन प्रोसेस, निवेश, नियम-कानून, बैंक ऑपरेशन्स आदि) की समझ होनी चाहिए।
  • इसके साथ ही आप में प्रभावी प्रशासनिक क्षमता (जैसे – टीम मैनेजमेंट, शेड्यूल बनाना, ऑपरेशन्स संभालना आदि) होनी चाहिए।
  • एक बैंक मैनेजर में उत्कृष्ट संचार कौशल और ग्राहक सेवा (जैसे – ग्राहकों से जुड़ना, उनकी समस्याएँ सुनना और हल करना) आदि स्किल्स भी होनी चाहिए।

बैंक मैनेजर कैसे बनें? (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)

भारत में बैंक मैनेजर बनने के लिए सामान्य प्रक्रिया इस प्रकार है:

स्टेप 1: न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पूरी करें

बैंक मैनेजर बनने के लिए सबसे पहले किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन डिग्री प्राप्त करना अनिवार्य है। ग्रेजुएशन में किसी भी सब्जेक्ट से पढ़ने वाले छात्र बैंक मैनेजर बन सकते हैं, लेकिन कॉमर्स, फाइनेंस, इकोनॉमिक्स या मैनेजमेंट से पढ़ाई करने पर बैंकिंग की बुनियादी समझ मजबूत होती है। इसके अलावा ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष के छात्र भी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

स्टेप 2: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करें

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में अधिकारी बनने के लिए IBPS PO, SBI PO या RRB PO जैसी परीक्षाएँ देनी होती हैं। इन परीक्षाओं में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू शामिल होते हैं। इन परीक्षाओं के पाठ्यक्रम में तर्कशक्ति, गणित, अंग्रेज़ी, सामान्य जागरूकता और बैंकिंग ज्ञान शामिल रहता है।

स्टेप 3: प्रोबेशनरी ऑफिसर के रूप में चयन

परीक्षा और इंटरव्यू पास करने के बाद उम्मीदवार को प्रोबेशनरी ऑफिसर के रूप में नियुक्त किया जाता है। प्रारंभिक प्रशिक्षण के दौरान बैंकिंग संचालन, ऋण प्रक्रिया, ग्राहक सेवा और रेगुलेटरी कम्प्लाइंस की जानकारी दी जाती है। यह चरण बैंकिंग करियर की वास्तविक शुरुआत माना जाता है।

स्टेप 4: अनुभव और प्रदर्शन के आधार पर प्रमोशन

सार्वजनिक बैंकों में पदोन्नति अधिकारी स्केल प्रणाली के अनुसार होती है। स्केल-I से स्केल-II और आगे स्केल-III तक प्रमोशन अनुभव, इंटरनल एग्जाम और प्रदर्शन मूल्यांकन पर निर्भर करता है। इस प्रक्रिया में शाखा प्रबंधक का पद आमतौर पर स्केल-II या स्केल-III स्तर पर मिलता है।

स्टेप 5: बैंकिंग और रेगुलेटरी नॉलेज विकसित करें

बैंक मैनेजर को भारतीय रिज़र्व बैंक के दिशानिर्देशों, ऋण स्वीकृति प्रक्रिया, जोखिम प्रबंधन और आंतरिक नियंत्रण प्रणाली की समझ होनी चाहिए। डिजिटल बैंकिंग, साइबर सुरक्षा और डेटा विश्लेषण का बुनियादी ज्ञान आज के समय में महत्वपूर्ण माना जाता है। इसलिए इसके लिए आपको बैंकिंग और रेगुलेटरी नॉलेज होनी चाहिए।

स्टेप 6: नेतृत्व और ग्राहक प्रबंधन कौशल विकसित करें

शाखा प्रबंधक केवल प्रशासनिक अधिकारी नहीं होता, बल्कि टीम लीडर भी होता है। उसे कर्मचारियों का मार्गदर्शन, लक्ष्य निर्धारण और ग्राहक शिकायतों का समाधान करना होता है। प्रभावी संचार, निर्णय क्षमता और जिम्मेदारी निभाने की योग्यता इस पद के लिए आवश्यक मानी जाती है।

स्टेप 7: प्राइवेट बैंक में बैंक मैनेजर बनने के रास्ते के बारे में समझें

प्राइवेट बैंकों में भर्ती प्रक्रिया अलग हो सकती है। यहाँ कैंपस प्लेसमेंट, सीधे आवेदन या अनुभव आधारित चयन के माध्यम से अधिकारी पद पर प्रवेश मिलता है। इसमें आगे चलकर प्रमोशन के चांस आपके प्रदर्शन और बिज़नेस टार्गेट्स की पूर्ति पर निर्भर करते हैं।

स्टेप 8: वेतन और करियर प्रगति को समझें

सार्वजनिक बैंकों में वेतन भारतीय बैंक संघ के वेतन समझौते के अनुसार तय होता है और पद के अनुसार बदलता है। निजी बैंकों में वेतन प्रदर्शन आधारित हो सकता है। शाखा प्रबंधक बनने में सामान्यतः कई वर्षों का अनुभव और क्रमिक पदोन्नति शामिल होती है।

बैंक में पदानुक्रम अनुसार जॉब प्रोफाइल और सैलरी

एक बैंक मैनेजर की सैलरी आपके पद, कार्यक्षेत्र, एक्सपीरियंस, सरकारी तथा प्राइवेट बैंक व शहर के अनुसार भिन्न हो सकती है। यहां कुछ प्रमुख जॉब प्रोफाइल के साथ सैलरी रेंज AmbitionBox और अन्य स्त्रोतों पर उपलब्ध डेटा के अनुसार नीचे दी गई है:

जॉब प्रोफाइलअनुमानित वार्षिक सैलरी (INR)
बैंक प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO)INR 84,964.73
सीनियर बैंकिग ऑफिसर 4.1 लाख – 4.6 लाख
बैंकिग ऑफिसर 3.9 लाख – 5 लाख
ब्रांच मैनेजर 8.9 लाख – 9.8 लाख
डिप्टी मैनेजर11 लाख – 12.2 लाख
असिस्टेंट जनरल मैनेजर25.1 लाख – 28.6 लाख
जनरल मैनेजर36.9 लाख – 41.1 लाख
चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO)54.9 लाख – 60.7 लाख
मैनेजिंग डायरेक्टर84.7 लाख – 93.7 लाख

बैंक मैनेजर को मिलने वाली सुविधाएं

बैंक मैनेजर को नियमित सैलरी के अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA), चिकित्सा सुविधा, लीव ट्रैवल कंसेशन (LTC), प्रोविडेंट फंड (PF), पेंशन और सेवानिवृत्ति लाभ जैसी अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं। 

FAQs

बैंक में मैनेजर बनने के लिए क्या पढ़ाई करनी पड़ती है?

बैंक में मैनेजर बनने के लिए आपको किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त करनी होती है, इसके बाद इसके लिए आयोजित होने वाली परीक्षा में प्रतिभाग करना होता है।

बैंक में सबसे बड़ी पोस्ट किसकी होती है?

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक में चेयरमैन पद सर्वोच्च माना जाता है, जबकि CEO या MD बैंक के संचालन के लिए जिम्मेदार होता है।

पीओ का पूरा नाम क्या है?

बैंक में पीओ का पूरा नाम प्रोबेशनरी ऑफिसर (Probationary Officer) होता है।

बैंक मैनेजर बनने के लिए किन स्किल्स की जरूरत होती है?

बैंक मैनेजर बनने के लिए आप में मैनेजमेंट स्किल्स, लीडरशिप, कस्टमर हैंडलिंग, फाइनेंशियल नॉलेज, और रिस्क मैनेजमेंट जैसी क्षमताएं बहुत जरूरी होती हैं।

बैंक मैनेजर बनने के लिए कौन-कौन से एग्जाम देने पड़ते हैं?

सरकारी बैंकों में मैनेजर पद के लिए IBPS PO, SBI PO या RBI ग्रेड B जैसे प्रतियोगी परीक्षाएं देनी होती हैं। निजी बैंकों में इंटरव्यू और इंटरनल प्रमोशन प्रक्रिया से भी अवसर मिलता है।

प्राइवेट बैंक मैनेजर कैसे बनें?

प्राइवेट बैंक मैनेजर बनने के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या MBA करने के बाद बैंक में एंट्री-लेवल पद (जैसे असिस्टेंट मैनेजर व रिलेशनशिप ऑफिसर) पर नौकरी लेकर अनुभव और प्रदर्शन के आधार पर प्रमोशन पाकर मैनेजर बना जाता है।

बैंक मैनेजर बनने में कितना समय लगता है?

सरकारी बैंकों में बैंक मैनेजर बनने में आमतौर पर 6-10 वर्ष और प्राइवेट बैंकों में 3-5 वर्ष लगते हैं। इसमें आपको प्रमोशन एक्सपीरियंस और परफॉर्मेंस के आधार पर दिया जाता है।

हमें आशा है कि आप इस लेख में जान पाएंगे बैंक मैनेजर कैसे बनें, साथ ही ये जानकारी आपके लिए सहायक साबित होगी। करियर से सम्बंधित अन्य लेख पढ़ने के Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*