कैसे करें 12वीं के बाद 60% में यूके से पढ़ाई?

1 minute read
302 views
60% mein UK se padhai

यूके की हायर एजुकेशन अपने स्टैंडर्ड्स और क्वालिटी एजुकेशन के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। UCAS के 2021 के आंकड़ों के आधार पर यूके ने 9,930 भारतीय छात्र की एप्लीकेशन प्राप्त की है। यूके में पढ़ाई करने के लिए पोलिटिकल साइंस, इकोनॉमिक्स, लॉ, जियोग्राफी, एमबीबीएस, एमबीए, बीटेक जैसे कोर्सेज के विकल्प हैं। ब्रिटिश हायर एजुकेशन को अपने क्रिएटिव और चैलेंजिंग एनवायरनमेंट के लिए इंटरनेशनल लेवल पर मान्यता प्राप्त है। आइए विस्तार से जानते हैं कि 60% mein UK se padhai कैसे करें?

UK से पढ़ाई क्यों करें?

यूके से पढ़ाई करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको पढ़ाई के बाद 2 साल का पोस्ट स्टडी वर्क वीज़ा मिलता है। आइए 60% mein UK se padhai करने के कुछ और फायदे जानते हैं, जो इस प्रकार हैं:

  • बेहतरीन एजुकेशन: यूके की यूनिवर्सिटीज क्वालिटी और बेहतरीन एजुकेशन पर जोर देती हैं। जिससे कोर्स से संबंधित क्षेत्र में छात्रों की नॉलेज और एक्सपीरियंस में वृद्धि होती है। 
  • इंडस्ट्री लिंक्स: यूके से पढ़ाई करने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि आपको यूनिवर्सिटीज के इवेंट्स और लेक्चर्स, प्रोफेशनल कांफ्रेंस में जाने का मौका मिलता है। 
  • यूनाइटेड किंगडम में की जाने वाली खोज ग्लोबल साइंस और रिसर्च में सबसे आगे हैं, जिनसे छात्रों की प्रैक्टिकल स्किल्स निखरती हैं।
  • यूनाइटेड किंगडम की 10 यूनिवर्सिटीज 2022 की वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप 50 में शामिल हैं।
  • यूके में 395 से अधिक यूनिवर्सिटीज और कॉलेज हैं, जो 50,000 से अधिक डिग्री कोर्सेज ऑफर करते हैं। इससे आप अपनी पसंद की यूनिवर्सिटी में अपनी पसंद का कोर्स चुन सकते हैं।

कोर्सेज और फीस

60% mein UK se padhai करने के लिए कोर्सेज और उनकी फीस की लिस्ट इस प्रकार है:

कोर्सेज के नाम सालाना ट्यूशन फीस (GBP)
MBA 64,109-87,767 (66.03–91.43 लाख)
Civil Engineering 24,657-31,561 (25.39–32.50 लाख)
Masters in Law 24,757-44,383 (25.39–45.71 लाख)
MS in Computer Science 29,589-44,383 (30.47-45.71 लाख)
MS in Psychology 19,726-44,383 (20.31-45.71 लाख)
MS in Education 19,726-29,589 (20.31-30.47 लाख)
Masters in Architecture 19,726-39,452 (20.31-40.63 लाख)

आप AI Course Finder की मदद से अपनी प्रोफाइल के अनुसार सही यूनिवर्सिटी और अपनी पसंद का कोर्स चुन सकते हैं।

रहने की औसत लागत

यूके में रहने की लागत छात्रों की लाइफस्टाइल पर निर्भर करती है, नीचे रहने की आम लागत दी गई है-

पर्टिकुलर खर्च (GBP/सालाना) 
रूम और बोर्ड 9,000 (₹9 लाख)
ट्रांसपोर्टेशन 500 (₹50,000)
बुक और सप्लाई 300 (₹30,000)

विदेश में अपनी पढ़ाई के लिए रहने पर लगने वाले खर्च के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए आप Cost of Living Calculator का उपयोग कर सकते हैं।

60% में यूके से पढ़ाई कराने वाली टॉप यूनिवर्सिटीज

यूके की टॉप यूनिवर्सिटीज जो स्टूडेंट्स को 12वीं में आए 60% मार्क्स के आधार पर एडमिशन देते हैं उनके नाम इस प्रकार हैं:

यूनिवर्सिटीज क्यूएस रैंकिंग्स 2022 टीएचई रैंकिंग्स 2021
ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय 2 1
कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय 3 6
इंपीरियल कॉलेज लंदन 7 11
यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन 8 16
एडिनबर्ग विश्वविद्यालय 16 30
मैनचेस्टर विश्वविद्यालय 27 51
किंग्स कॉलेज लंदन 35 35
लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स और राजनिति विज्ञान 49 27
वारविक विश्वविद्यालय 61 77
ब्रिस्टल विश्वविद्यालय 62 91
ग्लासगो विश्वविद्यालय 73 92
साउथेम्प्टन विश्वविद्यालय 77 127
डरहम विश्वविद्यालय 82 149
बर्मिंघम विश्वविद्यालय 90 169

आप UniConnect के जरिए विश्व के पहले और सबसे बड़े ऑनलाइन विश्वविद्यालय मेले का हिस्सा बनने का मौका पा सकते हैं, जहाँ आप अपनी पसंद के विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि से सीधा संपर्क कर सक सकते हैं।

60% में यूके से पढ़ाई करने के लिए योग्यता

60% mein UK se padhai करने के लिए योग्यताएं जानना ज़रूरी है, यह इस प्रकार हैं:

  • हाई स्कूल और सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ऑफिशियल मार्कशीट
  • यूके में बैचलर डिग्री की पढ़ाई करने के लिए आपके पास मान्यता प्राप्त एजुकेशन बोर्ड से कॉमर्स, आर्ट्स या साइंस में से किसी भी स्ट्रीम में 10+2 न्यूनतम 50% के साथ पास की होनी ज़रूरी है।
  • मास्टर्स की पढ़ाई करने के लिए बैचलर डिग्री न्यूनतम 50% के साथ पास की होनी ज़रूरी है।
  • मास्टर्स के लिए प्रवेश परीक्षाएं जैसे GMAT/CAT/GRE या यूनिवर्सिटी द्वारा ली जाने वाली प्रवेश परीक्षाएं।
  • इंग्लिश लैंग्वेज टेस्ट जैसे IELTS/TOEFL के स्कोर्स।
  • स्टेटमेंट ऑफ़ परपज़ (SOP)। 
  • सारे इंग्लिश एस्से। 
  • लेटर ऑफ़ रिकमेन्डेशन (LOR)
  • अपडेटेड प्रोफेशनल रिज्यूमे

आप Leverage Live की मदद से IELTSTOEFLGMAT/GRESATACT जैसे एग्जाम की तैयारी कर सकते हैं। लाइव डेमो के लिए अभी Leverage Live पर अपना फ्री डेमो बुक करें।

आवेदन प्रक्रिया

बैचलर लेवल की पढ़ाई करने के लिए UCAS पोर्टल द्वारा अप्लाई करना ज़रूरी होता है। वहीं मास्टर्स के लिए छात्र डायरेक्ट यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। 60% में यूके से पढ़ाई करने के लिए नीचे आपको स्टेप-स्टेप प्रोसेस दिया गया है-

  • UCAS पोर्टल को विजिट करें। 
  • कोर्स करिकुलम और एलिजिबिलिटी आवश्यकताओं को चेक कर लें। 
  • अपनी यूनिवर्सिटी के एप्लीकेशन फॉर्म पर क्लिक करें। 
  • सबसे पहले आपको ईमेल या फ़ोन नंबर के द्वारा न्यू रजिस्ट्रेशन करना होगा। 
  • अकाउंट वेरिफिकेशन के बाद अकाउंट लोग-इन करके पर्सनल डिटेल्स (नाम, जेंडर, पिता का नाम आदि) भरें। 
  • एकेडेमिक डिटेल्स भरें और आवश्यक डॉक्युमेंट्स को अपलोड करें। 
  • अंत में एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें। 
  • फिर अपना एप्लीकेशन फॉर्म जमा करें।
  • कुछ यूनिवर्सिटीज, सिलेक्शन के बाद वर्चुअल इंटरव्यू के लिए आमंत्रित करतीं हैं।

यूके में मास्टर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया

  1. यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करें। यहाँ से आपको यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त होंगे। 
  2. यूजर आईडी से अकाउंट साइन-इन करें और डिटेल्स भरें।  
  3. अपना कोर्स सेलेक्ट करें। 
  4. एकेडेमिक क्वॉलिफिकेशन्स भरें। 
  5. एम्प्लॉयमेंट हिस्ट्री भरें। 
  6. रजिस्ट्रेशन फीस की पेमेंट करें। 
  7. अंत में एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करें।

हम आपकी आकर्षक SOP और LOR बनाने में भी मदद करते हैं, ताकि आपकी एप्लीकेशन बिना किसी परेशानी के जल्दी सेलेक्ट कर ली जाए।

आवश्यक दस्तावेज

यूके की यूनिवर्सिटीज में अप्लाई करते समय आपको नीचे बताए गए डॉक्युमेंट्स की ज़रूरत पड़ेगी-

छात्र वीजा पाने के लिए भी Leverage Edu विशेषज्ञ आपकी हर सम्भव मदद करेंगे।

जॉब प्रोफाइल और सैलरी

60% में यूके से पढ़ाई करने के बाद स्टूडेंट्स के पास कई सारे करियर विकल्प होते हैं। कुछ लोकप्रिय जॉब प्रोफाइल और उनकी एवरेज सैलरी, glassdoor.co.in के अनुसार नीचे दी गई है-

इंडस्ट्री/बिज़नेस सेक्टर औसत सालाना सैलरी (GBP)
अकाउंटेंट 48,723 (50.18 लाख)
चार्टर्ड अकाउंटेंट 65,293 (67.25 लाख)
आर्किटेक्ट 81,666 (84.11 लाख)
बिज़नेस एनालिस्ट 90,049 (92.75 लाख) 
सिविल इंजीनियर 67,759 (69.79 लाख)
नर्स 53,260 (54.85 लाख)
बायोमेडिकल इंजीनियर 63,123 (65.01 लाख)
फार्मासिस्ट 80,877 (83.30 लाख)

FAQs

यूके में पढ़ाई करने में कितना खर्च होता है?

यूके में पढ़ाई करने का खर्च लगभग GBP 24,615 (INR 25.39 लाख) – GBP 88,615 (INR 91.43 लाख) प्रति वर्ष तक हो सकता है। यह आपके द्वारा चुनी गई यूनिवर्सिटी और कोर्स  के अनुसार अलग-अलग भी हो सकता है।

यूके में पढ़ाई करने के लिए कौन सी प्रवेश परीक्षाएं आवश्यक हैं?

यूके में पढ़ाई करने के लिए आपको GMAT/CAT/GRE परीक्षा पास करनी होगी साथ ही इंग्लिश लैंग्वेज टेस्ट जैसे- IELTS/TOEFL स्कोर भी होने चाहिए।

क्या यूक से प्राप्त डिग्री भारत में मान्य है?

जी हाँ, यूके से प्राप्त की गई डिग्री भारत में मान्य है।

यूके में किन-किन कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं?

यूके के कुछ टॉप कोर्सेज की लिस्ट ऊपर दी गई है-
1. Quality Management
2. Sports Management
3. International Business 
4. Human Resource Management
5. Digital Marketing 
6. Data Science 
7. Project Management
8. Retail Management
9. Finance 
10.Healthcare
11. Accounting  
12. Pharmaceutical Management
13. Fashion Designing
14. Foreign Trade
15. Hotel Management
16. Healthcare Management

उम्मीद है, कि इस ब्लॉग के द्वारा आपको 60% में यूके से पढ़ाई कैसे करें इसकी पूरी जानकारी मिली होगी। यदि आप भी यूके में पढ़ाई करना चाहते हैं तो हमारे Leverage Edu एक्सपर्ट्स के साथ 30 मिनट का फ्री सेशन 1800 572 000 पर कॉल कर बुक करें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

1 comment
10,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert