हर किसी का सपना होता है कि वो विदेश घूमने जाए, वहां की संस्कृति और भाषा को सीखें। किसी भी देश में जाने के लिए दो चीजों की आवश्यकता पड़ती है – पासपोर्ट और वीजा। पासपोर्ट आप अपने देश से बनवाते हैं लेकिन वीजा उस देश से प्राप्त करना होगा जहाँ आपको जाना होता है। तो चलिए वीजा क्या है और वीजा अप्लाई कैसे करें के बारे में लीजिए संपूर्ण जानकारी।
This Blog Includes:
- वीजा क्या है?
- वीजा होने के फायदे
- वीजा कितने प्रकार के होते हैं?
- वीजा अप्लाई कैसे करें?
- वीजा के लिए आवेदन
- ऑफलाइन वीजा के लिए आवेदन कैसे करें?
- वीजा के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- वीजा दस्तावेज़
- वीजा बनवाने की फीस
- इंटरव्यू
- वीजा कैसे चेक करें?
- वीजा आवेदन रिजेक्ट भी हो सकते हैं!
- सभी देशों की E-वीजा फीस कितनी है?
- शेंगेन वीजा के लिए आवेदन कैसे करें?
- FAQs
वीजा क्या है?
वीजा की फुल फॉर्म “Visitors International Stay Admission” होती है। वीजा एक प्रकार का अनुमति पत्र होता है जो विदेश जाने के लिए आवश्यक होता है। आप किस देश में जाना चाहते हैं यह आपको वीजा कार्ड में सुनिश्चित कराना होगा जिससे आप नियमित समय के लिए वहां रह सकते हैं। वीजा बनवाने के लिए हमें यह भी बताना पड़ता है कि हमें वीजा किस काम के लिए चाहिए और कितना समय उस देश में बिताएंगे।
वीजा होने के फायदे
वीजा एक तरीके से पासपोर्ट की तरह ही है जिसकी मदद से हमें विदेश में प्रवेश मिलता है। इसके फायदे कुछ इस प्रकार हैं:
- आप अपनी उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं।
- आप अपनी इच्छानुसार वहीं जीवन भी व्यतीत कर सकते हैं।
- आप बेहतर करियर विकल्प के चलते विदेश जा सकते हैं।
- व्यापर सम्बन्धी कार्यों के लिए भी आपके पास वीजा होना आवश्यक है।
Leverage Edu छात्रों की वीज़ा प्रक्रिया में भी मदद करता है, आज ही वीज़ा सम्बंधित जानकारी के लिए 1800 572 000 पर कॉल करें।
वीजा कितने प्रकार के होते हैं?
वीजा मुख्य रूप से दो प्रकार का होता है-
- नॉन-इमिग्रेंट वीजा– यदि आप लंबे समय के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो आपको नॉन-इमिग्रेंट वीजा लेना पड़ता है। इसे हम गैर प्रवासी वीजा भी कहते हैं।
- इमिग्रेंट वीजा– यदि आप विदेश जाकर वहीं जीवन व्यतीत करना चाहते हैं तो आपको इमिग्रेंट वीजा बनवाना पड़ेगा। इसे प्रवासी वीजा (ओवरसीज) भी कहते हैं।
इसके अलावा 8 प्रकार के वीजा और होते हैं-
- ट्रांजिट वीजा– जब किसी को तीसरे देश से होकर जाना पड़ता है तो ट्रांजिट वीजा के लिए आवेदन किया जाता है। इसकी अवधि पाँच दिन की होती है।
- टूरिस्ट वीजा– यदि आप विदेश घूमने जाना चाहते हैं तो टूरिस्ट वीजा के लिए अप्लाई करें।
- बिज़नेस वीजा– यदि आप व्यापार या व्यवसाय के हेतु विदेश जाना चाहते हैं तो बिज़नेस वीजा के लिए अप्लाई करें।
- ऑन अराइवल वीजा– यदि आप दूसरे देश जाते हैं तो प्रवेश से पहले जो वीजा जारी किया जाता है उसे ऑन अराइवल वीजा कहते हैं।
- छात्र वीजा– यदि आप विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं या फिर अपनी उच्च शिक्षा विदेश से करना चाहते हैं तो छात्र वीजा के लिए अप्लाई करें।
- शादी वीजा– यदि कोई भारतीय व्यक्ति किसी विदेशी लड़की से शादी करना चाहता है तो वह उसे अपने देश बुलाएगा जिसके लिए लड़की को भारतीय दूतावास जाकर शादी वीजा के लिए अप्लाई करना पड़ेगा।
- इमिग्रेंट वीजा– यदि आप दूसरे देश ही जाकर आगे का जीवन व्यतीत करना चाहते हैं तो आपको इमिग्रेंट वीजा के लिए अप्लाई करना पड़ेगा।
- मेडिकल वीजा– यदि आप स्वास्थ्य सम्बन्धी चीज़ों के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो आप मेडिकल वीजा के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
वीजा अप्लाई कैसे करें?
वीजा अप्लाई करने के दो तरीके होते हैं-
- कलम और कागज – इसके लिए आपको दूतावास जाना पड़ता है और सभी सरकारी कागजों की जांच करानी पड़ती है। साथ ही साथ इस प्रक्रिया के लिए आपके घर की जांच भी होती है फिर आपको विदेश का वीजा मिलता है। यह काफी लम्बी प्रक्रिया है।
- ऑनलाइन– आज के इस आधुनिक युग में इंटरनेट के जरिए कोई भी कार्य कठिन नहीं लगता है। इंटरनेट के माध्यम से आप वीजा के लिए आवेदन कर इसे सिर्फ पांच दिनों के अंदर ही प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक छोटी सी प्रक्रिया से गुजरनी पड़ती है जो नीचे विस्तार से समझाई गई है।
वीजा के लिए आवेदन
वीजा आवेदन कैसे करें जानने के लिए नीचे स्टेप बाय स्टेप गाइड दी गई है-
- अपने वीजा प्रकार की पहचान करें।
- अपना आवेदन शुरू करें।
- अपॉइंटमेंट (नियुक्ति) बुक करें।
- शुल्क का भुगतान करें।
- वीजा आवेदन सेंटर पर जाएं।
- आवेदन को ट्रैक करें।
- अपना पासपोर्ट लीजिए।
ऑफलाइन वीजा के लिए आवेदन कैसे करें?
वीजा अप्लाई कैसे करें जानने के साथ-साथ यह भी जानिए कि ऑफलाइन वीजा कैसे अप्लाई करते हैं-
- यदि आप वीजा के लिए ऑफलाइन आवेदन करना चाहते है, तो उसके लिए आपको दूतावास (एम्बेसी) जाने की आवश्यकता होती है।
- इसके बाद आप जिस देश जाना चाहते हैं, उस देश के लिए वीजा फॉर्म प्राप्त करें।
- इसके बाद अब फॉर्म को ठीक तरह से भरें।
- फॉर्म को ठीक तरह से भरने के बाद सभी जरूरी दस्तावेजों की प्रतिलिपि को अटैच कर दें।
- इसके बाद आपके सभी दस्तावेजों की सरकारी अधिकारी द्वारा जांच की जाती है।
- दस्तावेजों की जांच के बाद आगे की प्रक्रिया के लिए आपके घर की भी जांच की जाती है।
- यह सभी जांच पूरी होने के बाद आपको विदेश का वीजा उपलब्ध करा दिया जाता है।
- यह एक काफी लंबी प्रक्रिया होती है।
वीजा के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
वीजा अप्लाई कैसे करें जानने के साथ-साथ यह भी जानिए कि ऑनलाइन वीजा कैसे अप्लाई करते हैं-
- यदि आप वीजा प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना चाहते है, तो उसके लिए आपको उस देश की दूतावास (एम्बेसी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होता है।
- वीज़ा वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
- आपके सामने वेबसाइट का “होम पेज” खुल कर आ जाता है।
- इस होम पेज में आपको “अप्लाई फॉर वीजा” के विकल्प पर क्लिक करना होता है।
- आप एक नए पेज पर पहुंच जाते है।
- यह आपका वीजा आवेदन फॉर्म होता है।
- इस फॉर्म में आपको पूछी गई सभी जानकारियों को ठीक तरह से भरना होता है।
- सभी जानकारियों को ठीक तरह से भरने के बाद संबंधित दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना होता है।
- सभी दस्तावेजों को अपलोड कर नीचे दिए गए सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद पेमेंट के विकल्प पर जाकर पेमेंट कर दें।
- इसके बाद आपको रसीद का प्रिंट निकल कर रख लेना होता है।
- यदि आपके द्वारा दी गई जानकारी सही पाई जाती है, तो आपके लिए वीजा जारी कर दिया जाता है।
वीजा दस्तावेज़
वीजा के लिए हमें कुछ दस्तावेज़ों की ज़रूरत पड़ती है, जो इस प्रकार हैं:
- वर्तमान पासपोर्ट और इसी के साथ पुराने पासपोर्ट (यदि हों तो)
- एक पासपोर्ट साइज फोटो
- वीजा भुगतान रसीद
- मूल इंटरव्यू नियुक्ति पत्र
ऊपर दिए गए ज़रूरी दस्तावेज़ उस देश के दूतावास लेकर जाएं जहाँ आप जाना चाहते हैं और वहां जाकर सारे दस्तावेज़ जमा करें।
वीजा बनवाने की फीस
वीजा अप्लाई करने के लिए फीस भी लगती है। वीजा अप्लाई करते वक़्त आपको एक वीजा फीस रसीद मिली होगी जो आपको वीजा की फीस भरते समय प्राप्त हुई होगी।
इंटरव्यू
वीजा बनवाने की प्रक्रिया में आपका एक इंटरव्यू भी होता है। आप जिस देश जाना चाहते हैं उस देश की दूतावास आपका इंटरव्यू लेती है। इसका कारण यह है कि, ऑफिसर्स इस बात कि पुष्टि करना चाहते हैं कि आप विदेश जाने के लिए शिक्षित हो या नहीं। इस इंटरव्यू के दौरान आपके फिंगरप्रिंट भी लिए जाते हैं।
वीजा कैसे चेक करें?
वीजा के लिए अप्लाई करने के बाद अब आप अपने वीजा का स्टेटस पता करना चाहतें हैं तो आप नीचे बताए गए तरीके से अपने वीजा के स्टेटस को ट्रैक कर सकते हैं-
- अपने वीजा की स्थिति जानने के लिए आपको विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट https://indianvisaonline.gov.in/evisa/StatusEnquiry पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर पहुंचने पर आपको अपना 12 अंकों की आवेदन ID और पासपोर्ट नंबर भरना होगा।उसके बाद दिया गया कैप्चा कोड दिए गए बॉक्स में भरकर सर्च बटन पर क्लिक करना होगा।
- जैसे आप सर्च बटन पर क्लिक करेंगे आपके सामने आपके वीजा की स्थिति दिखाई जाएगी।
- साथ ही यदि आपको अपना आवेदन ID या पासपोर्ट नंबर पता नहीं है तो आप एडवांस आप्शन पर क्लिक करके अन्य तरीके से अपने वीजा के स्टेटस को ट्रैक कर सकतें हैं।
वीजा आवेदन रिजेक्ट भी हो सकते हैं!
कई बार वीजा आवेदन अस्वीकार भी हो जाते हैं, नीचे कुछ कारण दिए गए हैं-
- आवेदन में कोई गलत जानकारी दी गई हो।
- आवेदक का कोई क्रिमिनल रेकॉर्ड हो या उस पर कोई मामला पेंडिंग हो।
- उससे सुरक्षा पर किसी तरह का खतरा हो।
- उसकी इमेज या रिश्ते उसके खुद के देश में अच्छे न हों।
- वह देश में बसना चाहता हो और उसने इमिग्रेंट या वर्क वीजा के लिए अप्लाई न किया हो।
- वीजा चाहने वाले व्यक्ति के पास यात्रा के लिए कोई वैध वजह न हो।
- आमदनी का कोई वैध और कानूनी जरिया न हो।
- जिस देश में वह जा रहा है, वहां रहने का कोई इंतजाम न हो।
- यात्रा और दूसरे देश में ठहरने के लिए हेल्थ या ट्रैवल इंश्योरेंस न हो (कुछ खास मामलों में)।
- बहुत शॉर्ट नोटिस पर वीजा के लिए अप्लाई किया हो।
सभी देशों की E-वीजा फीस कितनी है?
नीचे कुछ देशों की E-वीजा फीस कितनी है वो इस प्रकार है:
क्रमांक संख्या | देश | फीस (USD) |
1 | अमेरिका | 75 (INR 5,625) |
2 | यूके | 75 (INR 5,625) |
3 | चीन | 50 (INR 3,750) |
4 | फ्रांस | 50 (INR 3,750) |
5 | जर्मनी | 50 (INR 3,750) |
6 | कनाडा | 50 (INR 3,750) |
7 | ऑस्ट्रेलिया | 50 (INR 3,750) |
8 | आयरलैंड | 50 (INR 3,750) |
9 | रूस | 75 (INR 5,625) |
10 | स्विट्ज़रलैंड | 50 (INR 3,750) |
शेंगेन वीजा के लिए आवेदन कैसे करें?
शेंगेन वीज़ा एक भारतीय नागरिक को यूरोप के ज्यादातर देशों में घूमने में सहायता करता है। यह वीज़ा 6 महीने के लिए वैलिड रहता है। नीचे शेंगेन वीजा के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया दी गई है-
- स्टेप 1: वीज़ा एप्लीकेशन फॉर्म प्राप्त करने और इसे डाउनलोड करने के लिए शेंगेन दूतावास की वेबसाइट https://www.schengenvisainfo.com/ पर विजिट करें।
- स्टेप 2: फॉर्म में पूछे गए सभी डिटेल्स भरें, और हस्ताक्षर करने के बाद जमा करें।
- स्टेप 3: वीज़ा के लिए आवश्यक सभी कागजी कार्रवाई को इकट्ठा करें। वीज़ा के लिए आवेदन के साथ इन्हें वीज़ा सेंटर पर भेजें।
- स्टेप 4: यदि आप केवल एक देश की यात्रा कर रहे हैं, तो वीजा उस देश के एम्बेसी या कांसुलेट द्वारा जारी किया जाएगा। यदि आप एक से अधिक देशों की यात्रा कर रहे हैं, तो अपना वीजा उस देश की राजधानी में जमा करें जहां आपका प्रवास सबसे लंबे समय तक रहेगा। और यदि दोनों देशों में आपके रहने की अवधि समान है, तो आपको उस देश में वीज़ा के लिए आवेदन करना चाहिए जहाँ से आपकी यात्रा शुरू होगी।
- स्टेप 5: वीज़ा प्रोसेसिंग अपॉइंटमेंट के लिए मिलने का समय निर्धारित करें।
- स्टेप 6: वीज़ा के लिए इंटरव्यू में हिस्सा लें और अपना आवेदन जमा करें।
FAQs
कनाडा सरकार ने 1 मार्च से वर्क परमिट वीजा बेचने का प्लान बनाया है जिसकी फीस CAD 6,666 – CAD 26,666 (INR 4-16 लाख) के बीच होगी। साथ ही साथ वर्क परमिट की शर्तें ढीली होंगी और काम के अनुसार वीजा फीस लगेगी।
पासपोर्ट की तरह ही वीजा भी कई तरह का होता है –
1. टूरिस्ट वीजा
2. ट्रांजिट वीजा
3. बिज़नेस वीजा
4. छात्र वीजा।
वीजा बनवाने कि फीस हर देश की फीस एक समान है जो कहीं कहीं अलग है। यह फीस लगभग 50 USD (INR 3,750) है।
अमेरिकी वीजा के लिए आपको USD 160 (INR 12,000) से लेकर USD 265 (INR 19,875) तक की फीस चुकानी होती है।
वीजा के लिए निम्न डाक्यूमेंट्स आवश्यक है –
1. वर्तमान पासपोर्ट और इसी के साथ पुराना पासपोर्ट्स (यदि हो तो)
2. एक पासपोर्ट साइज़ फोटो
3. वीजा पेमेंट रसीद
4. नियुक्ति पत्र या यात्रा का कारण और उसका प्रमाणपत्र
आशा करते हैं आपको हमारा यह ब्लॉग वीजा अप्लाई कैसे करें पसंद आया होगा। अगर आप भी विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं तो आज ही 1800 572 000 पर कॉल करके Leverage Edu एक्सपर्ट के साथ 30 मिनट का फ्री सेशन बुक करें।
-
Mere ko America jaana hai
-
USA Visa से संबंधित पूरी जानकारी के लिए हमारी https://leverageedu.com/ पर visit करें। वहां 1800 572 000 पर call करके हमारे experts से राय लें।
-
-
If the person is secondary pass . That person can go in Europe ?
-
Europe Visa से संबंधित पूरी जानकारी के लिए हमारी https://leverageedu.com/ पर visit करें। वहां 1800 572 000 पर call करके हमारे experts से राय लें।
-
14 comments
Mere ko America jaana hai
USA Visa से संबंधित पूरी जानकारी के लिए हमारी https://leverageedu.com/ पर visit करें। वहां 1800 572 000 पर call करके हमारे experts से राय लें।
If the person is secondary pass . That person can go in Europe ?
Europe Visa से संबंधित पूरी जानकारी के लिए हमारी https://leverageedu.com/ पर visit करें। वहां 1800 572 000 पर call करके हमारे experts से राय लें।
Muje visa chahiyae
आप वीजा पाने से संबंधित क्वेरी के लिए Leverage Edu स्टडी अब्रॉड एक्सपर्ट्स से 1800 57 2000 पर कॉल करके पूछ सकते हैं।
आप वीजा पाने से संबंधित क्वेरी के लिए Leverage Edu स्टडी अब्रॉड एक्सपर्ट्स से 1800 57 2000 पर कॉल करके पूछ सकते हैं।
Sir minimum qualifications kya honi chahiye
आप वीजा पाने से संबंधित क्वेरी के लिए Leverage Edu स्टडी अब्रॉड एक्सपर्ट्स से 1800 57 2000 पर कॉल करके पूछ सकते हैं।
आप वीजा पाने से संबंधित क्वेरी के लिए Leverage Edu स्टडी अब्रॉड एक्सपर्ट्स से 1800 57 2000 पर कॉल करके पूछ सकते हैं।
आप वीजा पाने से संबंधित क्वेरी के लिए Leverage Edu स्टडी अब्रॉड एक्सपर्ट्स से 1800 57 2000 पर कॉल करके पूछ सकते हैं।
mere ko Europe jana hai me apni file khudh banana chahta hun khud online sab kuch karna chahta hu please suggest karo kaise karu me
9814024427
जतिंदर जी, आपका प्रश्न स्पष्ट नहीं है कि आप यूरोप में पढ़ने के लिए जाना चाहते हैं या अन्य काम से?
My name Rinku I need Australia tourist visa