12वीं आर्ट्स के बाद करियर विकल्प

2 minute read
12वीं आर्ट्स के बाद करियर विकल्प

छात्र जो 12 वीं के बाद आर्ट्स में अपनी रुचि के क्षेत्र में एक उज्ज्वल करियर की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए बहुत से बेहतरीन करियर विकल्प है। आर्ट्स कोर्स मुख्यधारा के करियर के रास्ते के लिए एक आकर्षक विकल्प प्रदान करते हैं। आज के कॉर्पोरेट जगत में, रोजगार योग्य होना केवल शिक्षित होने तक ही सीमित नहीं है, आपके पास काम को पूरा करने के लिए आवश्यक व्यावहारिक स्किल्स भी होनी चाहिए। 12वीं के बाद आर्ट्स कोर्स आपको उपयुक्त अनुभव और कौशल प्रदान करते हैं, जिससे आप पसंद के क्षेत्र में कुशल बनते हैं। यदि आप 12वीं आर्ट्स के बाद करियर विकल्प के बारे में अधिक जानना चाहते हैं, तो इस विशेष ब्लॉग को पढ़ें और अपने करियर का सही निर्णय लें।

12वीं आर्ट्स के बाद विदेश में पढ़ाई क्यों करें?

हमने कुछ चीजें बताई हैं जो आपको यह तय करने में मदद करेंगी की 12वीं आर्ट्स के बाद विदेश में पढ़ाई क्यों करनी चाहिए-

  • विदेशी यूनिवर्सिटीज का बेहतरीन शिक्षा पर जोर होता है। जिससे प्रैक्टिकल नॉलेज और एक्सपीरियंस में वृद्धि होती है।
  • विदेशों में छात्रों के द्वारा चुने गए कोर्स में उनको क्रिएटिव एबिलिटी के साथ क्रिटिकल सोच और एनालिटिकल स्किल्स भी सिखाई जाती हैं।
  • विदेश में पढ़ाई करने वाले अंतरराष्ट्रीय छात्रों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवाएं के जरिए फ्री में इलाज की सुविधा दी जाती है। छात्रों को इसके लिए छोटी मात्रा में अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य अधिभार (IHS) देना होता है।
  • विश्व की प्रसिद्ध फैकल्टी से पढ़ने का मौका मिलेगा। 
  • यूके, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया आदि देश आपको दुनिया की बेहतरीन यूनिवर्सिटीज में पढ़ने का मौका देते हैं।

12वीं आर्ट्स के बाद टॉप कोर्सेज

12वीं आर्ट्स के बाद अक्सर छात्र दुविधा में रहते हैं कि वे आगे कौनसा सही कोर्स चुनें। इसलिए नीचे 12वीं आर्ट्स के बाद टॉप कोर्सेज की लिस्ट दी है-

  • B.A. [Bachelor of Arts]
  • BBA [Bachelor of Business Administrative]
  • BHM [Bachelor of Hotel Management]
  • BBA in Event management
  • BFD [Bachelor of Fashion designing]
  • BFA [Bachelor of Fine arts]
  • BPA [Bachelor of Performing arts]
  • BA LLB [Bachelor of Arts + LLB]
  • BJMC [Bachelor of Journalism & Mass communication]

BA

अगर हम आर्ट्स की बात करें तो अधिकतर छात्र 12th आर्ट्स के बाद BA करना पसंद करते हैं। BA आर्ट्स में सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। BA 3 साल का ग्रेजुएशन डिग्री कोर्स है। इसमें आप सामान्य BA कर सकते हैं या किसी एक विषय को मुख्य विषय रख कर BA ऑनर्स कर सकते है:

जैसे – B.A. History, B.A. Economics, B.A. Psychology आदि।

B.A करने के फायदे 

  • B.A. कोर्स ज्यादातर सभी गवर्नमेंट और प्राइवेट कॉलेज में आसानी से मौजूद होता है।
  • B.A. के बाद आप गवर्नमेंट जॉब के लिए आवेदन कर सकते हैं। 
  • B.A. के बाद आप सिविल सर्विसेज की तैयारी कर सकते हैं। 

BBA

BBA 12वीं आर्ट्स के बाद एक बेहतर ग्रेजुएशन लेवल का कोर्स है। यह 3 साल का कोर्स है। BBA बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन और मैनेजमेंट पर फोकस करता है। BBA में दो तरह के कोर्स होते है BBA general और BBA honors। BBA General में सभी विषयों का आम सिलेबस होता है और BBA Honors में किसी एक विषय को मुख्य चुना जाता है।

BBA करने के फायदे 

  • BBA करने के बाद आप किसी प्राइवेट या सरकारी सेक्टर में अच्छी सैलरी के साथ जॉब कर सकते है।
  • BBA करने के बाद अपना खुद का बिज़नस स्टार्ट कर सकते है।

BHM

12वीं आर्ट्स के बाद आप BHM कर सकते है। इस कोर्स में आपको हॉस्पिटैलिटी और मैनेजमेंट के बारे में सिखाया जाता है। 

BHM कोर्स करने के फायदे 

  • BHM कोर्स करने के बाद आप एयरहोस्ट या मैनेजमेंट की जॉब कर सकते हैं। 
  • BHM कोर्स में आपको मार्केटिंग के बारे में भी सिखाया जाता है जिससे आप अपना खुद का बिज़नेस भी कर सकते हैं।

BBA in Event Management

12वीं के बाद BBA in event management का कोर्स करना एक बेहतर विकल्प है। जिसमें आपको इवेंट मैनेजमेंट के बारे में सिखाया जाता है। 

BBA in Event management करने के फायदे 

  • आज के समय में इवेंट मैनेजमेंट करने वालों की मांग बढ़ती जा रही है जो आपको अच्छी सैलरी भी दिलाता है। 
  • इवेंट मैनेजमेंट में एक अच्छे अनुभव के बाद आप अच्छा पैकेज मिलता है। 

BFD [Bachelor of Fashion Designing]

BFD 3 साल का बैचलर्स कोर्स है जिसे आप 12वीं आर्ट्स के बाद कर सकते हैं। फैशन डिजाइनिंग में इंटरेस्ट रखने वाले छात्रों के लिए यह एक बेहतर विकल्प है।  

BFD कोर्स करने के फायदे 

  • BFD कोर्स करने के बाद आप फैशन स्पेशलिस्ट बन जाते हैं।
  • इस कोर्स को करने के बाद आप फैशन मीडिया, एक्सपोर्ट हाउस, फैशन शो प्रबंधन और ऐसे कई एरिया में जॉब कर सकते हैं।
  • आप अपना बुटीक शुरु कर सकते हैं। 

BFA [Bachelor of Fine Arts]

आर्ट्स में इंटरेस्ट रखने वाले छात्रों के लिए BFA सबसे बेस्ट कोर्स है। आर्ट्स इतना ब्रॉड विषय है की उसे 4 लाइन में समझना मुश्किल है, फिर हम बता दें की इसमें आपको पेंटिंग, स्केचिंग, मूर्तिकला आदि के बारे पढ़ाया जाता है।  

BFA कोर्स करने के फायदे 

  • BFA करने के बाद आप अपना आर्ट स्टूडियो शुरु कर सकते हैं। 
  • इससे आप आर्ट गैलरी प्रदर्शनी लगा सकते हैं। 
  • विज्ञापन कंपनी, फैशन हाउस में डिजाइनिंग का काम कर सकते हैं। 

BPA [Bachelor of Performing Arts]

फ़िल्मी दुनिया में या TV की दुनिया में पहचान बनाना चाहते हैं तो आपके लिए BPA बेहतर विकल्प है। इस कोर्स में आपके पास तीन स्पेशलाइजेशन है-म्यूजिक, डांसिंग और ड्रामा। 

BPA कोर्स करने के फायदे 

  • BPA करने के बाद आप एक अभिनेता, कोरियोग्राफर, डांसर, गायक बन सकते हैं। 
  • आप स्क्रिप्ट राइटर भी बन सकते हैं। 
  • BPA करने के बाद आपके पास डायरेक्टर बनने का भी विकल्प होता है।

BA LLB [Bachelor of Arts + LLB]

BA LLB 5 साल का इंटीग्रेटेड कोर्स है जिसमें BA और LLB कम्बाइन होता है। वकील या जज बनने का सपना देख रहे हैं तो B.A. LLB या LLB आपके लिए एक दम सही कोर्स है। 

BA LLB कोर्स करने के फायदे 

  • BA LLB करने के बाद आप वकील, लोक अभियोजक, कानूनी सलाहकार और कानूनी प्रबंधक जैसी जॉब कर सकते हैं।
  • BA LLB करने के बाद आप जज बन सकते हैं। 

BJMC [Bachelor of Journalism & Mass Communication]

BJMC 12वीं के बाद 3 साल की ग्रेजुएशन की डिग्री है। डिजिटल मीडिया आने के बाद से पत्रकारों की मांग बढ़ गयी है। मीडिया लाइन में करियर बनाने के लिए BJMC बेस्ट कोर्स है। 

BJMC कोर्स करने के फायदे 

  • आप न्यूज रिपोर्टर, न्यूज एंकर, एंकर, कंटेंट राइटर, फोटो जर्नलिस्ट बन सकते हैं। 
  • आप अपना समाचार पत्र, समाचार चैनल, यूट्यूब चैनल शुरू कर सकते हैं। 

12वीं आर्ट्स के बाद टॉप डिप्लोमा कोर्स

12वीं आर्ट्स के बाद में कुछ डिप्लोमा कोर्स भी कराए जाते हैं जिनमें भी आप एडमिशन ले सकते हैं। डिप्लोमा कोर्स की सूची इस प्रकार है-

  • Foreign language diploma
  • Diploma in designing 
  • diploma in teaching 
  • Diploma in journalism 
  • Diploma in photography 
  • Diploma in architecture

आप AI Course Finder की मदद से अपने पसंद के कोर्सेस और यूनिवर्सिटीज का चयन कर सकते हैं।

12वीं आर्ट्स के बाद करियर विकल्प के लिए प्रमुख विदेशी विश्वविद्यालय

12वीं आर्ट्स के बाद करियर विकल्प के लिए प्रमुख विदेशी विश्वविद्यालयों के नाम दिए यहाँ गए हैं-

यूनिवर्सिटीजQS 2022 वैश्विक रैंकिंग 
ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय1
कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय3
यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन12
लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स और राजनिति विज्ञान16
किंग्स कॉलेज लंदन30
एडिनबर्ग विश्वविद्यालय11
लंदन की क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी29
डरहम विश्वविद्यालय45
ग्लासगो विश्वविद्यालय72
ब्रिस्टल विश्वविद्यालय76

आप UniConnect के जरिए विश्व के पहले और सबसे बड़े ऑनलाइन विश्वविद्यालय मेले का हिस्सा बनने का मौका पा सकते हैं, जहाँ आप अपनी पसंद के विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि से सीधा संपर्क कर सकेंगे।

12वीं आर्ट्स के बाद करियर विकल्प के लिए प्रमुख भारतीय विश्वविद्यालय 

12वीं आर्ट्स के बाद करियर विकल्प के लिए प्रमुख भारतीय विश्वविद्यालयों के नाम यहाँ दिए गए हैं :

  • श्री वेंकटेश्वर कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय)
  • हिंदू कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय)
  • बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
  • इलाहाबाद विश्वविद्यालय
  • दिल्ली विश्वविद्यालय
  • गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय
  • अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
  • अन्ना विश्वविद्यालय
  • लखनऊ विश्वविद्यालय
  • मुंबई विश्वविद्यालय
  • पुणे विश्वविद्यालय
  • लोयोला कॉलेज चेन्नई
  • मिरांडा हाउस (दिल्ली)
  • मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज

सामान्य योग्यताएं

विदेश के शीर्ष विश्वविद्यालयों से 12वीं आर्ट्स के बाद उपरोक्त कोर्स करने के लिए, आपको कुछ पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा। हालांकि योग्यता मानदंड एक विश्वविद्यालय से दूसरे विश्वविद्यालय में भिन्न हो सकते हैं, यहां कुछ सामान्य शर्तें दी हैं:

  • उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 PCM/ PCB (भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान) से बेसिक स्कूली शिक्षा पूरी करनी होगी। 
  • आवेदक का इंटरमीडिट मे परिणाम 50% से अधिक होना अनिवार्य हैं।
  • कुछ कॉलेज और विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा भी आयोजित करते हैं। विदेश में बैचलर्स के लिए SAT या ACT स्कोर्स की मांग की जाती है।
  • मास्टर्स कोर्सेस के लिए जरूरी है कि उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या कॉलेज से किसी भी स्ट्रीम में बैचलर्स डिग्री प्राप्त की हो।
  • मास्टर्स कोर्सेस में एडमिशन के लिए कुछ विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा आयोजित करते हैं इसके बाद ही आप इन कोर्सेस के लिए पात्र हो सकते हैं। विदेश की कुछ यूनिवर्सिटीज में मास्टर्स के लिए GRE स्कोर की अवश्यकता होती है।
  • साथ ही विदेश के लिए आपको ऊपर दी गई आवश्यकताओं के साथ IELTS या TOEFL स्कोर की भी आवश्यकता होती है।
  • विदेश के विश्वविद्यालयों में एडमिशन के लिए SOP, LOR, CV/रिज्यूमे  और पोर्टफोलियो  भी जमा करने होंगे।

क्या आप IELTS/TOEFL/SAT/GRE में अच्छे अंक प्राप्त करना चाहते हैं? आज ही इन टेस्ट की बेहतरीन तैयारी के लिए Leverage Live पर रजिस्टर करें और अच्छे अंक प्राप्त करें।

आवेदन प्रक्रिया

भारतीय यूनिवर्सिटीज द्वारा आवेदन प्रक्रिया नीचे मौजूद है-

  • सबसे पहले अपनी चुनी हुई यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट में जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • यूनिवर्सिटी की वेबसाइट में रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक यूजर नेम और पासवर्ड प्राप्त होगा।
  • फिर वेबसाइट में साइन इन के बाद अपने चुने हुए कोर्स का चयन करें जिसे आप करना चाहते हैं।
  • अब शैक्षिक योग्यता, वर्ग आदि के साथ आवेदन फॉर्म भरें।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म जमा करें और आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 
  • यदि एडमिशन, प्रवेश परीक्षा पर आधारित है तो पहले प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करें और फिर रिजल्ट के बाद काउंसलिंग की प्रतीक्षा करें। प्रवेश परीक्षा के अंको के आधार पर आपका चयन किया जाएगा और लिस्ट जारी की जाएगी।

विदेशी विश्वविद्यालय के लिए आवेदन प्रक्रिया

कैंडिडेट को आवदेन करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को पूरा करना होगा:

  • आपकी आवेदन प्रक्रिया का फर्स्ट स्टेप सही कोर्स चुनना है, जिसके लिए आप हमारे AI Course Finder की सहायता लेकर अपने पसंदीदा कोर्सेज को शॉर्टलिस्ट कर सकते हैं। 
  • हमारे एक्सपर्ट्स से कॉन्टैक्ट के पश्चात वे हमारे कॉमन डैशबोर्ड प्लेटफॉर्म के माध्यम से कई विश्वविद्यालयों की आपकी आवेदन प्रक्रिया शुरू करेंगे। 
  • अगला कदम अपने सभी दस्तावेजों जैसे SOP, निबंध (essay), सर्टिफिकेट्स और LOR और आवश्यक टेस्ट स्कोर जैसे IELTS, TOEFL, SAT, ACT आदि को इकट्ठा करना और सुव्यवस्थित करना है। 
  • यदि आपने अभी तक अपनी IELTS, TOEFL, PTE, GMAT, GRE आदि परीक्षा के लिए तैयारी नहीं की है, जो निश्चित रूप से विदेश में अध्ययन करने का एक महत्वपूर्ण कारक है, तो आप हमारी Leverage Live कक्षाओं में शामिल हो सकते हैं। ये कक्षाएं आपको अपने टेस्ट में उच्च स्कोर प्राप्त करने का एक महत्त्वपूर्ण कारक साबित हो सकती हैं।
  • आपका एप्लीकेशन और सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करने के बाद, एक्सपर्ट्स आवास, छात्र वीजा और छात्रवृत्ति / छात्र लोन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करेंगे । 
  • अब आपके प्रस्ताव पत्र की प्रतीक्षा करने का समय है जिसमें लगभग 4-6 सप्ताह या उससे अधिक समय लग सकता है। ऑफर लेटर आने के बाद उसे स्वीकार करके आवश्यक सेमेस्टर शुल्क का भुगतान करना आपकी आवेदन प्रक्रिया का अंतिम चरण है। 

आवदेन प्रक्रिया से सम्बन्धित जानकारी और मदद के लिए Leverage Edu के एक्सपर्ट्स से 1800 572 000 पर संपर्क करें।

आवश्यक दस्तावेज 

विदेशी विश्वविद्यालय में एडमिशन लेने के लिए नीचे दिए गए डॉक्यूमेंट होने आवश्यक है:

छात्र वीजा पाने के लिए भी हमारे Leverage Edu  विशेषज्ञ आपकी हर सम्भव मदद करेंगे।

12वीं आर्ट्स के बाद करियर विकल्प 

12वीं आर्ट्स के बाद विदेश में पढ़ाई के बाद आप करियर के ढेर सारे विकल्पों का चयन कर सकते हैं। आप कानून, फैशन डिजाइनिंग, पत्रकारिता जैसे क्षेत्र में भी अपना करियर बना सकते हैं। नीचे कुछ करियर विकल्प दिए गए हैं- 

  • वकालत-आप वकालत को करियर विकल्प के रूप में चुन सकते हैं। एक वकील का काम लोगों को लीगल एडवाइस देना तथा उनकी बातों को दूसरों के सामने प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना होता है। अधिकार लोगों के पास अपनी समस्या को दूसरों के सामने प्रकट करने का साम्यार्थ नही होता है। ऐसे में वकील की सहायता से दलील प्रस्तुत की जाती है। 
  • फैशन डिज़ाइनर-इस करियर विकल्प को चुनना आपके लिए लाभकारी हो सकता है तथा आपको फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में ऊंचा नाम और पद दिला सकता है। आपके लिए इसकी इंपोर्टेंस एक काम से बढ़कर होगी तथा डिजाइनिंग की सहायता से आप अपने सपनो को हकीकत में ढाल सकते हैं। आपके द्वारा डिजाइन किए हुए कपड़े या एसेसरीज लोगों के  लाइफ स्टाइल में शामिल होगा। 
  • पत्रकार-एक पत्रकार का काम होता है की वह अपने आसपास घटित होने वाली घटनाओं तथा उनके पीछे की सच्चाई को लोगों तक पहुंचाएं। पत्रकारों की खासियत यह होती है कि वे हमेशा निडर, ईमानदार तथा साहसी होते हैं। यदि आपके पास इस चुनौतीपूर्ण कार्य को करने का साहस है तो आपको एक पत्रकार के कार्य को चुन सकते हैं। 
  • इवेंट प्लानर-यदि आप ऐसी नौकरी चाहते हैं जो कभी उबाऊ न हो तो इवेंट प्लानर का काम आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह एक ऐसा काम है जो बहुत ज्यादा वर्कहॉलिक के लोगों के लिए होता है। इसमें आपको यह पता नहीं होता है कि इसके बाद अगला कार्य क्या होगा तथा कहां पर होगा लेकिन फिर भी आप इस कार्य को करते हुए जीवन का आनंद ले सकेंगे। 
  • ग्राफ़िक डिज़ाइनर-जैसा कि आप जानते हैं की टेक्नोलॉजी का इतना व्यापक प्रभाव होने के कारण ग्राफिक डिजाइनर का कार्य भी लोगों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। ग्राफिक डिजाइनर डिजाइनिंग और ग्राफिक आर्ट की इंडस्ट्री में प्रोफेशनल होते हैं। ये लोग विजुअल स्टोरी टेलिंग का काम करते हैं ये इमेज, वर्ड्स और ग्राफिक्स के आधार पर इनफॉर्मेशन उपलब्ध कराते हैं। 

अन्य करियर विकल्प जिन्हें आप चुन सकते हैं वे इस प्रकार हैं –

आप Leverage Finance की मदद से विदेश में पढ़ाई करने के लिए अपने कोर्स और विश्वविद्यालय के अनुसार एजुकेशन लोन भी पा सकते हैं।

FAQs

12वीं के बाद B.A. में कौन-कौन से विषय होते हैं?

12वीं के बाद B.A. में निम्न विषय होते हैं- भूगोल, इतिहास, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, अंग्रेज़ी, हिन्दी, संस्कृत, समाज शास्त्र, अर्थशास्त्र, गृह विज्ञान, सूचना विज्ञान अभ्यास, व्यायाम शिक्षा, कंप्यूटर विज्ञान, उद्यमिता, मीडिया अध्ययन, फैशन अध्ययन, संगीत आदि।

12वीं आर्ट्स के बाद टॉप कोर्सेज कौन-कौन से है?

12वीं आर्ट्स के बाद आप निम्न कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं-
1. B.A. [Bachelor of Arts]2. BBA [Bachelor of business administrative]3. BHM [Bachelor of hotel management]4. BBA in event management
5. BFD [Bachelor of fashion designing]6. BFA [Bachelor of fine arts]7. BPA [Bachelor of performing arts]8. BA LLB [Bachelor of arts + LLB]9. BJMC [Bachelor of journalism & mass communication]

12वीं के बाद विदेश में पढ़ाई करने के लिए 12वीं में न्यूनतम कितने अंक होने चाहिए?

12वीं के बाद विदेश में पढ़ाई करने के लिए 12th में न्यूनतम 55% से 60% अंक होने आवश्य हैं।

हमें उम्मीद है कि इस ब्लॉग ने आपको 12वीं आर्ट्स के बाद करियर विकल्प के बारे में सभी जानकारी दी है। लेकिन यदि आपके पास 12वीं आर्ट्स के बाद करियर विकल्प से संबंधित कोई अन्य प्रश्न हैं, तो आज ही 1800 572 000 पर कॉल करके हमारे Leverage Edu के एक्सपर्ट्स के साथ 30 मिनट का फ्री सेशन बुक करें। वे एक उचित मार्गदर्शन के साथ आवेदन प्रक्रिया में भी आपकी मदद करेंगे।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*