IAS ऑफिसर बनने का ख़्वाब भारत में काफी लोगों का होता है। IAS बनने के लिए कठिन मेहनत और संघर्ष करना पड़ता है। जीत हासिल करने के लिए हमारे पास कोई ना कोई मार्ग दिखाने होने वाला जरूर होना चाहिए। यूपीएससी की परीक्षा को देश के सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में से एक माना जाता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि यूपीएससी की तैयारी कैसे करें।
This Blog Includes:
- UPSC क्या है?
- यूपीएससी परीक्षा 2023
- यूपीएससी के लिए योग्यता
- यूपीएससी के चरण
- यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न
- यूपीएससी मुख्य परीक्षा पैटर्न
- यूपीएससी पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र 2022
- यूपीएससी में जॉब प्रोफाइल्स
- कोचिंग के बिना आईएएस की तैयारी
- घर पर कैसे करें आईएएस की तैयारी?
- 10वीं के बाद आईएएस की तैयारी कैसे करें?
- 12वीं के बाद आईएएस की तैयारी कैसे करें?
- यूपीएससी प्रेमिल्स एग्जाम तैयारी के लिए बेस्ट बुक्स
- यूपीएससी मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए बेस्ट बुक्स
- वैकल्पिक विषय के लिए बेस्ट बुक्स
- यूपीएससी एग्जाम के लिए स्टडी मटेरियल
- ऑनलाइन आईएएस कोचिंग प्लेटफॉर्म
- FAQs
UPSC क्या है?
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) भारतीय कॉन्स्टिटूशन द्वारा स्थापित एक कोंस्टीटूशनल बॉडी है, जो भारत सरकार के लोकसेवा के पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए परीक्षाओं को कंडक्ट करता है। संविधान के भाग-14 के अंतर्गत अनुच्छेद 315-323 में एक संघीय लोक सेवा आयोग और राज्यों के लिए राज्य लोक सेवा आयोग के गठन का प्रोविशन है।
यूपीएससी परीक्षा 2023
यूपीएससी परीक्षा 2023 नोटिफिकेशन की रिलीज की तारीख 1 फरवरी 2023 है। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 28 मई, 2023 को आयोजित की जाएगी।आईएएस परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी गई तालिका में विस्तृत हैं।
आयोजन | महत्वपूर्ण परीक्षा तिथियां |
यूपीएससी सीएसई 2023 नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि | 01 फरवरी 2023 |
यूपीएससी सीएसई 2023 आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि | 21 फरवरी 2023 |
यूपीएससी सीएसई 2023 प्रारंभिक परीक्षा शुरू होने की तिथि | 28 मार्च 2023 |
सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा के प्रारंभ होने की तिथि, 2023 | 15 सितंबर 2023 |
यूपीएससी के लिए योग्यता
यूपीएससी परीक्षा की आयु सीमा 21 वर्ष से 32 वर्ष के उम्मीदवारों के लिए होती है। अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवार की आयु सीमा 21 वर्ष से 34 वर्ष तक होती है। साल में एक ही बार यूपीएससी परीक्षा आयोजित करती है।
यूपीएससी के चरण
- प्रीलिम्स
- मेन परीक्षा
- इंटरव्यू (साक्षात्कार)
- प्रीलिम्स – यह परीक्षा प्रारंभिक परीक्षा है। इसमें 2 पेपर होते हैं। पेपर 1 और पेपर 2, सभी प्रश्नों मल्टीपल चॉइस टाइप के होते हैं।
- पेपर 1 में राजनीति शास्त्र, जनरल साइंस अर्थ शास्त्र और जनरल स्टडीज (ऐतिहासिक, भूगोल ) साथ में करंट अफेयर्स जैसे सवालों का समावेश होता है।
- पेपर 2 में क्वांटिटेटिव एप्टिट्यूड के आधार पर सवाल आते हैं। पेपर में पास होने के लिए कम से कम 33% अंक होने जरूरी है इसका क्वालीफाई टाइप का नेचर होता है। यह परीक्षा पास करने के उपरांत ही हम मुख्य परीक्षा में भाग ले सकते हैं।
- मेन परीक्षा – यह परीक्षा मुख्य परीक्षा है। आरंभिक परीक्षा में पास होने के बाद मेन परीक्षा में भाग ले सकते हैं। इसके अंदर चार जी एस पेपर होते हैं- इसमें एक पेपर ऑप्शनल का होता है, इसके अंदर दो पेपर होते है और दूसरा पेपर निबंध का होता है। तीसरा पेपर इंग्लिश (अंग्रेजी )और क्षेत्रीय भाषा का पेपर होते हैं। पारंपरिक परीक्षा की तरह मेन पेपर भी क्वालीफाइंग पेपर होता है। यह परीक्षा पास करने के बाद ही उम्मीदवार को इंटरव्यू में जाने का मौका मिल सकता है। हर एक पेपर डिस्ट्रिक्ट टाइप का होता है जिसके 250 अंक होते हैं।
- इंटरव्यू (साक्षात्कार) – मेरिट लिस्ट मुख्य परीक्षा के 7 पेपर और इंटरव्यू के दोनों अंकों को मिलाकर तैयार की जाती है। इंटरव्यू 275 अंकों का होता है। कुल मिलाकर 2025 अंक का पेपर होता है।
यूपीएससी के एग्जाम के लिए करेंट अफेयर्स और जनरल अवेयरनेस का ज्ञान होना बहुत जरूरी है। 30 से 40 सवाल कम से कम करेंट अफेयर्स और जनरल नॉलेज के एक पेपर में आते हैं। इन सवालों की तैयारी के लिए हमें रोज़ाना समाचार और मैगज़ीन पढ़ना आवश्यक है।
यह भी पढ़ें: सबसे ज़्यादा तनख्वाह वाली सरकारी नौकरियाँ
यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न
सामान्य अध्ययन I
प्रश्नों की संख्या | 100 |
कुल मार्क | 200 |
समय | 2 घंटे |
नकारात्मक अंक | हाँ (एक तिहाई) |
पेपर का प्रकार | ऑब्जेक्टिव टाइप |
सामान्य अध्ययन II (CSAT)
प्रश्नों की संख्या | 80 |
कुल मार्क | 200 |
समय | 2 घंटे |
नकारात्मक अंक | हाँ (एक तिहाई) |
पेपर का प्रकार | ऑब्जेक्टिव टाइप |
यूपीएससी मुख्य परीक्षा पैटर्न
विषय | कुल अंक |
पेपर ए: अनिवार्य भारतीय भाषा | 300 |
पेपर बी: अंग्रेजी | 300 |
पेपर I: निबंध | 250 |
पेपर II: सामान्य अध्ययन I | 250 |
पेपर III: सामान्य अध्ययन II | 250 |
पेपर IV: सामान्य अध्ययन III | 250 |
पेपर V: सामान्य अध्ययन IV | 250 |
पेपर VI: वैकल्पिक I | 250 |
पेपर VII: वैकल्पिक II | 250 |
यूपीएससी पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र 2022
पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र को हल करने से आपको परीक्षा के पैटर्न और मार्किंग स्कीम के बारे में जानकारी मिलती है। यह आपको यूपीएससी परीक्षा में प्रारूप, प्रश्नों के प्रकार को समझने में मदद करेगा। यह आपको अपना समय प्रबंधित करने और अपने मजबूत और कमजोर बिंदुओं का मूल्यांकन करने में भी मदद करेगा। विषयों पर आधारित यूपीएससी परीक्षा के पिछले वर्षों के कुछ प्रश्न पत्र यहां दिए गए हैं।
सामान्य अध्ययन | साहित्य विषय | ऑप्शनल सब्जेक्ट्स | अनिवार्य विषय | ||
सामान्य अध्ययन पेपर 1 | अंग्रेजी साहित्य पेपर 1 | अर्थशास्त्र का पेपर 1 | अंग्रेजी अनिवार्य | ||
सामान्य अध्ययन पेपर 2 | हिंदी साहित्य पेपर 1 | भूगोल का पेपर 1 | अनिवार्य नहीं | ||
सामान्य अध्ययन पेपर 3 | संस्कृत साहित्य पेपर 1 | लॉ पेपर 1 | संस्कृत अनिवार्य | ||
सामान्य अध्ययन पेपर 4 | पंजाबी साहित्य पेपर 1 | मनोविज्ञान पेपर 1 | पंजाबी अनिवार्य |
यूपीएससी में जॉब प्रोफाइल्स
यूपीएससी सिविल सर्विसेज में 24 सेवाओं में मिलती है जॉब–
- भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS)
- भारतीय पुलिस सेवा (IPS)
- भारतीय वन सेवा (IFoS)
- भारतीय विदेश सेवा (IFS)
- भारतीय सूचना सेवा (IIS)
- भारतीय डाक सेवा (IPoS)
- भारतीय राजस्व सेवा (IRS)
- भारतीय व्यापार सेवा (ITS)
- रेलवे सुरक्षा बल (RPF)
- पॉन्डीचेरी सिविल सेवा (PCS)
- पॉन्डिचेरी पुलिस सेवा (PPS)
- दिल्ली, अंडमान निकोबार आइलैंड्स सिविल सेवा (DANICS)
- दिल्ली, अंडमान निकोबार आईलैंड्स, लक्षद्वीप, दमन दीव, दादर नागर हवेली पुलिस सेवा (DANIPS)
- इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट्स सर्विस (IAAS)
- इंडियन सिविल अकाउंट्स सर्विस (ICAS)
- इंडियन कॉर्पोरेट लॉ सर्विस (ICLS)
- इंडियन डिफेंस एस्टेट सर्विस (IDES)
- इंडियन डिफेंस अकाउंट्स सर्विस (IDAS)
- इंडियन ऑर्डिनेंस फैक्ट्रीज सर्विस (IOFS)
- इंडियन कम्युनिकेशन फाइनांस सर्विस (ICFS)
- इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस (IRAS)
- इंडियन रेलवे पर्सनल सर्विस (IRPS)
- इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विस (IRTS)
- आर्म्ड फोर्सेस हेडक्वार्टर्स सिविल सर्विस (AFHCS)
कोचिंग के बिना आईएएस की तैयारी
हमारे देश में आईएएस परीक्षा काफी महत्वपूर्ण परीक्षा मानी जाती है, इसके लिए अक्सर छात्र कोचिंग करना पसंद करते है। कोचिंग करने से उनको लगता है कि वे आसानी से इस परीक्षा को पास कर लेगे। लेकिन सही मायनों में इस परीक्षा को पास करने के लिए कोचिंग की नहीं बल्कि एक लक्ष्य निर्धारण के साथ समय सीमा और धैर्य-लगन सहित कठिन परीश्रम आदि के माध्यम की जरूरत होती है जिसके बाद ही इस परीक्षा को पास किया जा सकता हैं। वहीं आईएएस परीक्षा की तैयारी के लिए छात्र को कोचिंग पर ज्यादा विश्वास होता है, इसलिए वह सबसे पहला काम शहर की सबसे महंगी कोचिंग से जुड़ने को ही सफल होने का मंत्र मान लेता है। जबकि आईएएस की तैयारी शुरू करने वाले अभ्यर्थी की पहली योजना यह नहीं होनी चाहिए। आईएएस की तैयारी घर पर रहकर भी आपको सफल बना सकती है।
घर पर कैसे करें आईएएस की तैयारी?
वैसे तो किसी भी परीक्षा के लिए कोई समय निर्धारण नहीं किया जा सकता, लेकिन छात्रों को 18 महीने की अथक परिश्रम से उस समय सीमा तक पहुंच सकता है। इसके साथ अभ्यर्थी को करंट अफेयर्स सहित अन्य समसामायिक घटनाओं पर अपनी अच्छी नजर रखनी होगी। क्योंकि आईएएस की परीक्षा के लक्ष्य को तीन प्रयासों को पार कर ही प्राप्त किया जा सकता है, जिसमें प्रथम प्रयास जिसे प्री एग्जाम कहते हैं, उसमें करंट अफेयर्स और विषय से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। अगर छात्र के पास 60 दिन भी बचे हैं, तो भी सही रणनीति एवं कठिन परीश्रम से लक्ष्य को भेदना नामुमकिन नहीं है।
10वीं के बाद आईएएस की तैयारी कैसे करें?
10 वीं के बाद हालांकि आईपीएस परीक्षा नहीं दी जा सकती लेकिन आप नीचे दी गयी टिप्स के द्वारा 10 वीं से ही आईएएस बनने की तैयारी शुरू कर सकते हैं।
- सबसे पहले एग्जाम की पूरी जानकारी होना जरूरी है।
- एग्जाम में आने वाले सिलेबस को समझें।
- रणनीति और अध्ययन की सामग्री को इकट्ठा करें।
- एकाग्रता के साथ पढ़ाई करें।
- पढ़ाई के साथ ही साथ लेखन करना भी जरूरी है।
- बार-बार मोक टेस्ट दीजिए।
- रोज़ाना न्यूज़ पेपर और मैगज़ीन पढ़ें।
12वीं के बाद आईएएस की तैयारी कैसे करें?
सिविल सर्विस एग्जाम के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास कम से कम बैचलर की डिग्री होनी चाहिए। इस एग्जाम के लिए मिनिमम परसेंटेज की कोई शर्त नहीं है। यानी अगर आप ग्रैजुएशन कर चुके हैं तो आप परीक्षा में बैठ सकते हैं। वैसे इसके लिए आप उस समय भी आवेदन कर सकते हैं जब फाइनल इयर में हों।
यूपीएससी प्रेमिल्स एग्जाम तैयारी के लिए बेस्ट बुक्स
आधुनिक इतिहास | यहां से खरीदें |
आधुनिक भारत का एक संक्षिप्त इतिहास -राजीव अहीर | यहां से खरीदें |
विश्व इतिहास – नार्मन लोवे | यहां से खरीदें |
आधुनिक भारत का संक्षिप्त इतिहास – सुजाता मेनोन | यहां से खरीदें |
प्राचीन इतिहास | यहां से खरीदें |
‘ प्राचीन भारत’ – आर एस शर्मा (ओल्ड एनसीईआरटी) | यहां से खरीदें |
मध्यकालीन इतिहास | यहां से खरीदें |
मध्यकालीन भारत का इतिहास- सतीश चंद्र (ओल्ड एनसीईआरटी) | यहां से खरीदें |
भारतीय संस्कृति | यहां से खरीदें |
‘भारतीय संस्कृति के पहलू’ – स्पेक्ट्रम | यहां से खरीदें |
कला और संस्कृति-नितिन सिंघानिआ | यहां से खरीदें |
सीसीआरटी वेबसाइट | – |
भौतिक भूगोल | यहां से खरीदें |
प्रमाणपत्र भौतिक और मानव भूगोल | यहां से खरीदें |
मानचित्र ऑक्सफोर्ड स्कूल एटलस | यहां से खरीदें |
भारतीय भूगोल | यहां से खरीदें |
भारत: भौतिक पर्यावरण (एनसीईआरटी) | यहां से खरीदें |
विश्व का भूगोल | यहां से खरीदें |
मानव भूगोल के मूल सिद्धांत (एनसीईआरटी) | यहां से खरीदें |
भौतिक और मानव भूगोल का प्रमाण पत्र | यहां से खरीदें |
अर्थव्यवस्था | यहां से खरीदें |
भारत के लोग और अर्थव्यवस्था (एनसीईआरटी) | यहां से खरीदें |
भारतीय अर्थव्यवस्था- रमेश सिंह | यहां से खरीदें |
हालिया आर्थिक सर्वेक्षण | – |
राजनीति | यहां से खरीदें |
लक्ष्मीकांत द्वारा भारतीय राजनीति | यहां से खरीदें |
डी डी बसु द्वारा भारत के संविधान का परिचय | यहां से खरीदें |
पी एम बख्शी द्वारा भारत का संविधान | यहां से खरीदें |
भारतीय राजनीति के लिए पुरानी एनसीईआरटी किताबें | – |
दैनिक, मासिक और साप्ताहिक करेंट अफेयर्स | – |
हिंदू | – |
पीआईबी | – |
मनोरमा इयरबुक (हिंदी में उपलब्ध) | – |
विज्ञान और तकनीक | यहां से खरीदें |
शंकर आईएएस द्वारा नोट्स | – |
दैनिक समाचार पत्र | – |
इसरो वेबसाइट | – |
एनवायरनमेंट और इकोलॉजी | यहां से खरीदें |
समाचार पत्रों के माध्यम से जलवायु परिवर्तन पर हाल की घटनाएं | – |
एनआईओएस अध्ययन सामग्री | – |
यूपीएससी मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए बेस्ट बुक्स
यूपीएससी मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए निम्नलिखित टेबल में आपको बेस्ट बुक्स के विषय और उनके किताब के नाम भी दिए जा रहे हैं। UPSC Books in Hindi में जानिए मैन्स क्रैक करने के लिए बेस्ट बुक्स के नाम:
हिस्ट्री, इंडियन हेरिटेज एंड कल्चर ( जी एस पेपर1) | यहाँ खरीदें |
नितिन सिंघानिया द्वारा भारतीय कला और संस्कृति | यहांखरीदें |
बिपन चंद्र द्वारा भारत का स्वतंत्रता संघर्ष | यहां खरीदें |
बिपन चंद्र द्वारा स्वतंत्रता के बाद का भारत | यहां खरीदें |
सतीश चंद्र द्वारा मध्यकालीन भारत का इतिहास | यहांखरीदें |
आरएस शर्मा द्वारा प्राचीन भारत | यहाँ खरीदें |
जियोग्राफी ( जी एस पेपर1) | यहाँ खरीदें |
माजिद हुसैन द्वारा भारत का भूगोल | यहाँ खरीदें |
माजिद हुसैन द्वारा विश्व भूगोल | यहाँ खरीदें |
विश्व एटलस (ओरिएंट ब्लैक स्वान) | यहाँ खरीदें |
सर्टिफिकेट फिजिकल एंड ह्यूमन ज्योग्राफी – जी सी लेओंग | यहाँ खरीदें |
भौतिक भूगोल की मूल बातें एनसीईआरटी कक्षा 11 | – |
राजनीति और अंतर्राष्ट्रीय संबंध [जीएस पेपर 2] | यहाँ खरीदें |
एम. लक्ष्मीकांत द्वारा भारतीय राजनीति | यहाँ खरीदें |
डीडी बसु द्वारा भारत के संविधान का परिचय | यहाँ खरीदें |
अंतर्राष्ट्रीय संबंध: पुष्पेश पंत | यहाँ खरीदें |
अर्थव्यवस्था [जीएस पेपर 3] | यहाँ खरीदें |
भारतीय अर्थव्यवस्था – नितिन सिंघानिया | यहाँ खरीदें |
भारत की आंतरिक सुरक्षा के लिए चुनौतियाँ – अशोक कुमार | यहाँ खरीदें |
नैतिकता [जीएस पेपर 4] | यहाँ खरीदें |
सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए नैतिकता, सत्यनिष्ठा और योग्यता सुब्बा राव और पी.एन. रॉय चौधरी | यहाँ खरीदें |
सॉल्व्ड पेपर्स | यहाँ खरीदें |
IAS सामान्य अध्ययन प्रारंभिक परीक्षा के हल किए गए प्रश्नपत्र – विशाल प्रकाशन | – |
वैकल्पिक विषय के लिए बेस्ट बुक्स
यूपीएससी एग्जाम की तैयारी के लिए निम्नलिखित टेबल में आपको वैकल्पिक विषय के लिए बेस्ट बुक्स के नाम भी दिए जा रहे हैं। जानिए वैकल्पिक विषय के लिए बेस्ट बुक्स के नाम:
आईएएस पुस्तकें – सिंधी साहित्य वैकल्पिक | IAS बुक्स – पॉलिटीकल साइंस | यूपीएससी बुक्स – पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन |
IAS बुक्स – जियोग्राफी | यूपीएससी बुक्स – एंथ्रोपोलॉजी | IAS बुक्स – सोशियोलॉजी |
UPSC पुस्तकें – दर्शनशास्त्र वैकल्पिक | IAS बुक्स – अर्थशास्त्र | यूपीएससी बुक्स – तमिल साहित्य |
IAS बुक्स – मैथेमेटिक्स | यूपीएससी बुक्स – फिलॉसोफी | IAS बुक्स – बॉटनी |
यूपीएससी बुक्स – कन्नड़ साहित्य | IAS बुक्स – गुजराती साहित्य ` | यूपीएससी बुक्स – केमिस्ट्री |
IAS बुक्स – फिजिक्स | यूपीएससी बुक्स – अंग्रेजी साहित्य | IAS बुक्स – तेलुगु साहित्य |
यूपीएससी बुक्स – स्टेटिस्टिक्स | IAS बुक्स – जियोलॉजी | यूपीएससी बुक्स – कॉमर्स |
IAS बुक्स – साइकोलॉजी | यूपीएससी बुक्स – इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | IAS बुक्स – मेडिकल साइंस |
यूपीएससी बुक्स – एग्रीकल्चर | IAS बुक्स – सिविल इंजीनियरिंग | यूपीएससी बुक्स – मैकेनिकल इंजीनियरिंग |
IAS बुक्स – एनिमल हसबेंडरी एंड वेटरनरी साइंस | यूपीएससी बुक्स – लॉ | IAS बुक्स – जूलॉजी |
यूपीएससी पुस्तकें – असमिया साहित्य | IAS बुक्स – सिंधी साहित्य | यूपीएससी बुक्स – कश्मीरी साहित्य |
IAS बुक्स – मलयालम साहित्य | यूपीएससी बुक्स – नेपाली साहित्य | IAS बुक्स – बंगाली साहित्य |
यूपीएससी बुक्स – बोडो साहित्य | IAS बुक्स – कोंकणी साहित्य | यूपीएससी बुक्स – मणिपुर साहित्य |
IAS बुक्स – उड़िया साहित्य | यूपीएससी बुक्स – संताली साहित्य | यूपीएससी बुक्स – उर्दू साहित्य |
यूपीएससी बुक्स – मैथिलि साहित्य | IAS बुक्स – मराठी साहित्य | यूपीएससी साहित्य – पंजाबी साहित्य |
IAS बुक्स – संस्कृत साहित्य | – | – |
यूपीएससी एग्जाम के लिए स्टडी मटेरियल
बुक्स के अलावा आपको यूपीएससी के लिए स्टडी मटेरियल भी जानना बेहद ज़रूरी है जो आपको यूपीएससी प्री और मैन्स में सफलता दिला सकता है। स्टडी मटेरियल से संबंधित जानकारी नीचे दी गई है :
- दूसरी एआरसी रिपोर्ट (एआरसी रिपोर्ट पर अधिक पढ़ने के लिए, लिंक किए गए लेख को देखें।)
- आर्थिक सर्वेक्षण (नवीनतम)
- बजट (नवीनतम)
- वित्त आयोग की रिपोर्ट (नवीनतम)
- केंद्रीय मंत्रालयों द्वारा वार्षिक रिपोर्ट
- करंट अफेयर्स
- द हिंदू अख़बार
- योजना पत्रिका
- प्रेस सूचना ब्यूरो विज्ञप्ति
- नीति आयोग एक्शन एजेंडा
ऑनलाइन आईएएस कोचिंग प्लेटफॉर्म
वैसे तो यूपीएससी की ऑनलाइन और ऑफलाइन कोचिंग काफी सारी है जिनसे पढ़ने वाले काफी छात्रों ने यह परीक्षा पास की है। लेकिन कोरोना महामारी के चलते इस समय पूरे देश में लॉकडाउन का दौर चल रहा हैं। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे बेहतरीन ऐप्स के बारें में बताने वाले है जिनके जरिए आप घर बैठे ऑनलाइन आईएएस कोचिंग इन हिंदी की तैयारी आसानी से कर सकते हैं। ये है 5 सबसे बेहतरीन यूपीएससी की ऑनलाइन कोचिंग ऐप्स।
1. सिविल्सडेली (Civilsdaily)
सिविल्सडेली मोबाईल एप, यूपीएससी IAS उम्मीदवारों के लिए यूपीएससी IAS परीक्षा को पास करने के लिए आवश्यक अध्ययन सामग्री उपलब्ध करने में अग्रसर है। सिविल्सडेली मोबाईल एप, कर्रेंट अफेयर्स तथा मुख्य समाचार अपडेट के लिए जाना जाता है। इसके अलावा सिविल्सडेली मोबाईल एप रोजाना न्यूज़कार्ड प्रकाषित करता है तथा न्यूज़कार्ड में उन बिन्दुओं पर विशेष ध्यान दिया जाता है जो कि IAS परीक्षा की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। दैनिक न्यूज़ कार्ड एक नयी पहल है जिससे की IAS उम्मीदवारों को रोज़ कर्रेंट अफेयर्स के टॉपिक्स दिए जाते हैं।
2. आईएएसबाबा (IASbaba)
IASbaba का विज़न है- ” दूरस्थ स्थानों पर रह रहे IAS उम्मीदवारों के लिए यूपीएससी IAS में रैंक 1 प्राप्त कने के लिए अवसर प्रदान करना”। IASbaba, IIT/IIMs जैसी प्रतिष्ठित भारतीय शिक्षा संस्थानों के पूर्व छात्र द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में एक पहल है जो IAS/IPS जैसी प्रतिष्ठित सेवाओं की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए गुणात्मक और स्मार्ट अध्ययन करने के लिए प्रेरित तथा मदद करता है। IASbaba अपने द्वारा प्रस्तुत मॉक टेस्ट में ऑल इंडिया रैंक प्रदान करता हैं जो की IAS की तैयारी का एक एक महत्वपूर्ण अंग है। ऑल इंडिया रैंक, IAS अभ्यर्थियों में नयी ऊर्जा का संचार करती है तथा तैयारी को सही दिशा प्रदान करती है।
3. द हिन्दू (The Hindu)
द हिन्दू भारत का एक प्रमुख समाचार पत्र है जो यूपीएससी एग्जाम की तैयारी कि दृष्टि से कर्रेंट अफेयर्स के लिए विशेष माना जाता है। अक्सर, IAS उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है कि वह रोजाना द हिन्दू समाचार पत्र अवश्य पढ़ें। द हिन्दू का मोबाईल ऐप भी उपलब्ध है जो कि यूपीएससी के उम्मीदवार को आसानी से सिविल एग्जाम की तैयारी के दौरान उपयोग कर सकते है। द हिंदू में दी गई खबरों और सूचनाओं की विश्वसनीयता IAS की तैयारी के लिए देश में किसी अन्य दैनिक समाचार पत्र की तुलना में काफी ज्यादा है। IAS उम्मीदवारों को दैनिक आधार पर द हिंदू समाचार पत्र से विज्ञान, प्रौद्योगिकी, पर्यावरण और स्वास्थ्य जैसे अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों की संपादकीयों को अवश्य पढ़ना चाहिए।
FAQs
यूपीएससी की परीक्षा शाहजहां रोड, नई दिल्ली स्थित यूपीएससी परिसर में आयोजित की जाती है।
इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से, किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना आवश्यक हैI
यूपीएससी की फुल फॉर्म Union Public Service Commission है।
आमतौर पर 1 से 2 साल की तैयारी यूपीएससी एग्जाम के लिए काफी है।
सिविल सर्विस एग्जाम के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास कम से कम बैचलर की डिग्री होनी चाहिए। इस एग्जाम के लिए मिनिमम परसेंटेज की कोई शर्त नहीं है। यानी अगर आप ग्रैजुएशन कर चुके हैं तो आप परीक्षा में बैठ सकते हैं। वैसे इसके लिए आप उस समय भी आवेदन कर सकते हैं जब फाइनल इयर में हों। अगर आप सिविल सर्विस की परीक्षा देना चाहते है तो इसके लिए आप 12वीं क्लास से भी अपनी तैयारी शुरू कर सकते हैं।
10वीं के बाद हालांकि यूपीएससी की परीक्षा नहीं दी जा सकती लेकिन आप नीचे दी गयी टिप्स के द्वारा 10 वीं से ही आईएएस बनने की तैयारी शुरू कर सकते हैं:-
सबसे पहले एग्जाम की पूरी जानकारी होना जरूरी है।
एग्जाम में आने वाले सिलेबस को समझें।
रणनीति और अध्ययन की सामग्री को इकट्ठा करें।
एकाग्रता के साथ पढ़ाई करें।
पढ़ाई के साथ ही साथ लेखन करना भी जरूरी है।
उम्मीद है कि इस ब्लॉग ने आपको यूपीएससी की तैयारी कैसे करें से सम्बंधित सभी जानकारी प्रदान की है। यदि आप इसी तरह के और भी आकर्षक ब्लॉग्स पढ़ना चाहते हैं तो आप Leverage Edu Hindi Blogs इस लिंक के द्वारा पढ़ सकते हैं।