Mrinal Pandey Biography in Hindi: प्रसिद्ध लेखिका मृणाल पांडे का जीवन परिचय

1 minute read
Mrinal Pandey Biography in Hindi

Mrinal Pandey Biography in Hindi : मृणाल पांडे आधुनिक हिंदी साहित्य प्रसिद्ध कहानीकार और उपन्यासकार हैं। वे हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं की रचनाकार हैं। उन्होंने साहित्य सृजन के साथ ही अनेक प्रतिष्ठित पत्रिकाओं का संपादन किया है। इनमें ‘साप्ताहिक हिन्दुस्तान’, ‘वामा’, ‘दैनिक हिंदुस्तान’, ‘कादम्बिनी’ एवं ‘नन्दन’ प्रमुख हैं। इसके अलावा वे प्रसार भारती की चेयरमैन और ‘नेशनल हेरल्ड समूह’ की वरिष्ठ सलाहकार भी रह चुकी हैं। वहीं साहित्य के क्षेत्र में अपना विशेष योगदान देने के लिए उन्हें भारत सरकार द्वारा वर्ष 2006 में ‘पद्मश्री’ पुरस्कार व ‘हरिदत्त शर्मा जयंती पुरस्कार’ आदि से सम्मानित किया चुका हैं। 

बता दें कि मृणाल पांडे की कई रचनाओं पर कई शोधग्रंथ लिखे जा चुके हैं। वहीं, बहुत से शोधार्थियों ने उनके साहित्य पर पीएचडी की डिग्री प्राप्त की हैं। इसके साथ ही UGC/NET में हिंदी विषय से परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स के लिए भी मृणाल पांडे का जीवन परिचय और उनकी रचनाओं का अध्ययन करना आवश्यक हो जाता है। आइए अब हम प्रसिद्ध लेखिका मृणाल पांडे का जीवन परिचय (Mrinal Pandey Biography in Hindi) और उनकी साहित्यिक रचनाओं के बारे में विस्तार से जानते हैं।

नाम मृणाल पांडे 
जन्म 26 फरवरी, 1946 
जन्म स्थान टीकमगढ़, मध्य प्रदेश 
माता का नाम गौरापंत शिवानी
शिक्षा एम.ए (इलाहाबाद विश्वविद्यालय)
पेशा लेखिका, पत्रकार 
भाषा हिंदी, अंग्रेजी 
विधाएँ उपन्यास, कहानी, निबंध, नाटक, अनुवाद और आलोचना 
साहित्य काल आधुनिक काल 
पति का नाम अरविंद पांडे 
पुरस्कार एवं सम्मान ‘पद्मश्री’, ‘हरिदत्त शर्मा जयंती पुरस्कार’ 

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में हुआ था जन्म – Mrinal Pandey Biography in Hindi

प्रतिष्ठित लेखिका मृणाल पांडे का जन्म 26 फरवरी, 1946 को मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में हुआ था। बता दें कि उनकी माता का नाम स्व.‘गौरापंत शिवानी’ था जो कि एक जानी-मानी उपन्यासकार एवं लेखिका थीं। बताया जाता है कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा नैनीताल, उत्तराखंड में हुई थी। इसके बाद उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में एम.ए. किया। बाद में ‘गंधर्व महाविद्यालय’ से संगीत विशारद तथा ‘कोरकोरन स्कूल ऑफ़ द आर्ट्स एंड डिज़ाइन’, वाशिंगटन से चित्रकला एवं डिजाइन का विधिवत अध्ययन किया। 

साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में पर्दापण 

बताया जाता है कि उच्च शिक्षा के दौरान ही मृणाल पांडे ने लेखन कार्य शुरू कर दिया था। उनकी पहली कहानी 21 वर्ष की आयु में ‘धर्मयुग’ में छपी थी तब से उनका लेखन कार्य जारी हैं। साहित्य सृजन के साथ ही उन्होंने कई वर्षों तक विभिन्न विश्वविद्यालयों में अध्यापन कार्य किया। फिर वह ‘साप्ताहिक हिन्दुस्तान’, ‘वामा’, ‘दैनिक हिन्दुस्तान’  ‘कादम्बिनी’ एवं ‘नन्दन’ में संपादक और प्रधान संपादक रही। 

इसके अलावा उन्होंने ‘स्टार न्यूज’ और ‘दूरदर्शन’ के लिए हिंदी समाचार बुलेटिन का संपादन किया। वह प्रसार भारती की चेयरमैन भी रहीं थीं। साथ ही वे ‘नेशनल हेरल्ड समूह’ की वरिष्ठ सलाहकार, ‘स्व-रोज़गार महिला संघ (SEWA)’ तथा पीटीआई बोर्ड की सदस्य भी रही हैं।

मृणाल पांडे की साहित्यिक रचनाएँ – Mrinal Pandey Ki Rachnaye

मृणाल पांडे ने हिंदी साहित्य की कई विधाओं में अपनी लेखनी चलाई हैं। उनका रचना संसार बहुत विशाल है। उन्होंने कहानी, उपन्यास, नाटक, निबंध, आलोचना, अनुवाद, पत्रकारिता एवं स्त्री विमर्श पर अनुपम रचनाओं का सृजन किया है। यहाँ मृणाल पांडे का जीवन परिचय (Mrinal Pandey Biography in Hindi) के साथ ही उनकी संपूर्ण रचनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया है, जो कि इस प्रकार हैं:-

उपन्यास 

  • सहेला रे
  • विरुद्ध 
  • पटरंगपुर पुराण 
  • देवी 
  • हमका दियो परदेस 
  • अपनी गवाही

कहानी-संग्रह 

  • दरम्यान 
  • शब्दवेधी 
  • एक नीच ट्रैजिडी 
  • एक स्त्री का विदागीत 
  • यानी कि एक बात थी 
  • बचुली चौकीदारिन की कढ़ी 
  • चार दिन की जवानी तेरी 
  • माया ने घुमायो

नाटक 

  • मौजूदा हालात को देखते हुए 
  • जो राम रचि राखा 
  • आदमी जो मछुआरा नहीं था 
  • चोर निकल के भागा 
  • संपूर्ण नाटक
  • देवकीनन्दन खत्री के उपन्यास ‘काजर की कोठरी’ का इसी नाम से नाट्य-रूपान्तरण

निबंध 

  • स्त्री : देह की राजनीति से देश की राजनीति तक
  • स्त्री : लम्बा सफर
  • जहाँ औरतें गढ़ी जाती हैं 

संगीत

  • ध्वनियों के आलोक में स्त्री

संपादन 

  • बंद गलियों के विरुद्ध

स्वास्थ्य 

  • ओ उब्बीरी

पुरस्कार एवं सम्मान 

मृणाल पांडे (Mrinal Pandey Biography in Hindi) को हिंदी साहित्य में विशेष योगदान देने के लिए सरकारी और ग़ैर सरकारी संस्थाओं द्वारा कई पुरस्कारों व सम्मान से पुरस्कृत किया जा चुका है, जो कि इस प्रकार हैं:-

  • पद्मश्री पुरस्कार 
  • मृणाल पांडे को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा सम्मानित किया गया। 
  • हरिदत्त शर्मा जयंती पुरस्कार

पढ़िए भारत के महान राजनीतिज्ञ और साहित्यकारों का जीवन परिचय 

यहाँ प्रसिद्ध लेखिका मृणाल पांडे का जीवन परिचय (Mrinal Pandey Biography in Hindi) के साथ ही भारत के महान राजनीतिज्ञ और साहित्यकारों का जीवन परिचय की जानकारी भी दी जा रही हैं। जिसे आप नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं-

के.आर. नारायणनडॉ. एपीजे अब्दुल कलाममहात्मा गांधी
पंडित जवाहरलाल नेहरूसुभाष चंद्र बोस बिपिन चंद्र पाल
गोपाल कृष्ण गोखलेलाला लाजपत रायसरदार वल्लभभाई पटेल
चन्द्रधर शर्मा गुलेरी मुंशी प्रेमचंद रामधारी सिंह दिनकर 
सुमित्रानंदन पंतअमरकांत आर.के. नारायण
मृदुला गर्ग अमृता प्रीतम मन्नू भंडारी
मोहन राकेशकृष्ण चंदरउपेन्द्रनाथ अश्क
फणीश्वर नाथ रेणुनिर्मल वर्माउषा प्रियंवदा
हबीब तनवीरमैत्रेयी पुष्पा धर्मवीर भारती
नासिरा शर्माकमलेश्वरशंकर शेष
असग़र वजाहतसर्वेश्वर दयाल सक्सेनाचित्रा मुद्गल
ओमप्रकाश वाल्मीकिश्रीलाल शुक्लरघुवीर सहाय
ज्ञानरंजनगोपालदास नीरजकृष्णा सोबती
रांगेय राघवसच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’माखनलाल चतुर्वेदी 
दुष्यंत कुमारभारतेंदु हरिश्चंद्रसाहिर लुधियानवी
जैनेंद्र कुमारभीष्म साहनीकाशीनाथ सिंह
विष्णु प्रभाकरसआदत हसन मंटोअमृतलाल नागर 
राजिंदर सिंह बेदीहरिशंकर परसाईमुनव्वर राणा
कुँवर नारायणनामवर सिंहनागार्जुन
मलिक मुहम्मद जायसीकर्पूरी ठाकुर केएम करियप्पा
अब्राहम लिंकनरामकृष्ण परमहंसफ़ैज़ अहमद फ़ैज़
अवतार सिंह संधू ‘पाश’ बाबा आमटेमोरारजी देसाई 
डॉ. जाकिर हुसैनराही मासूम रज़ा रमाबाई अंबेडकर
चौधरी चरण सिंहपीवी नरसिम्हा रावरवींद्रनाथ टैगोर 
आचार्य चतुरसेन शास्त्री मिर्ज़ा ग़ालिब कस्तूरबा गांधी
भवानी प्रसाद मिश्रसोहनलाल द्विवेदी उदय प्रकाश
सुदर्शनऋतुराजफिराक गोरखपुरी 
मैथिलीशरण गुप्तअशोक वाजपेयीजाबिर हुसैन
विष्णु खरे उमाशंकर जोशी आलोक धन्वा 
घनानंद अयोध्या सिंह उपाध्यायबिहारी 
शिवपूजन सहायअमीर खुसरोमधु कांकरिया 
घनश्यामदास बिड़लाकेदारनाथ अग्रवालशकील बदायूंनी
मधुसूदन दासमहापंडित राहुल सांकृत्यायनभुवनेश्वर 
सत्यजित रेशिवप्रसाद मिश्र ‘रुद्र’ भगवती चरण वर्मा
मोतीलाल नेहरू कन्हैयालाल मिश्र ‘प्रभाकर’ श्री अरबिंदो 

FAQs 

मृणाल पांडे का जन्म कहाँ हुआ था?

उनका जन्म  26 फरवरी, 1946 को मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में हुआ था।

मृणाल पांडे ने कहाँ से शिक्षा प्राप्त की थी?

उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में एम.ए की डिग्री प्राप्त की थी। 

मृणाल पांडे की माता का क्या नाम था?

उनकी माता का नाम ‘गौरापंत शिवानी’ था। 

‘पटरंगपुर पुराण’ किसकी रचना है?

यह मृणाल पांडे का लोकप्रिय उपन्यास है। 

मृणाल पांडे को किस वर्ष पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। 

वर्ष 2006 में भारत सरकार ने उन्हें शिक्षा और साहित्य में विशेष योगदान देने के लिए ‘पद्मश्री’ पुरस्कार से नवाजा था। 

आशा है कि आपको प्रसिद्ध लेखिका मृणाल पांडे का जीवन परिचय (Mrinal Pandey Biography in Hindi) पर हमारा यह ब्लॉग पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य प्रसिद्ध कवियों और महान व्यक्तियों के जीवन परिचय को पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*