Top 10 Colleges in Delhi University: जानिए दिल्ली विश्वविद्यालय के टॉप 10 कॉलेज और उनमें पढ़ने के लिए बेस्ट कोर्सेज

3 minute read
Top 10 Colleges in Delhi University

Top 10 Colleges in Delhi University (दिल्ली विश्वविद्यालय के टॉप 10 कॉलेज): दिल्ली यूनिवर्सिटी जो भारत की सबसे बड़ी और यूनिवर्सिटीज में से एक मानी जाती है। यहां हर देश-विदेश से लाखों स्टूडेंट्स अकादमिक और प्रोसेशनल कोर्सेज की स्टडी के लिए आते हैं। दिल्ली विश्वविधालय की टॉप टीचिंग फैलकल्टी, कॉम्पिटिटिव एनवायरमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर व यहां की शिक्षा की गुणवत्ता इसे देश की अन्य नामचीन यूनिवर्सिटीज में शामिल करती है।

इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से भारत की बहुत सी सुप्रसिद्ध हस्तियों ने अपनी पढ़ाई की हैं और देश-विदेश में भारत का नाम रौशन किया हैं। अगर आप भी दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़कर अपना सुनहरा भविष्य बनाना चाहते हैं तो Top 10 Colleges in Delhi University (दिल्ली यूनिवर्सिटी के टॉप 10 कॉलेज) के ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़ें। यहां आपको दिल्ली विश्वविद्यालय के टॉप कॉलेजेस की रैंकिंग, कोर्सेज और नोटेबल एलुमनाई के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है।

टॉप कॉलेज लोकेशन स्थापना वर्ष 
मिरांडा हॉउसनॉर्थ कैंपस सन 1948
हिंदू कॉलेजनॉर्थ कैंपस सन 1899
आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज साउथ कैंपस सन 1959 
किरोड़ीमल कॉलेज नॉर्थ कैंपस सन 1954
लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर विमेनसाउथ कैंपससन 1956
श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC)नॉर्थ कैंपस सन 1920
हंसराज कॉलेज नॉर्थ कैंपस सन 1948
श्री वेंकटेश्वर कॉलेज (SVC)साउथ कैंपस  सन 1961 
सेंट स्टीफंस कॉलेजनॉर्थ कैंपससन 1881
देशबंधु कॉलेज साउथ कैंपससन 1952 
This Blog Includes:
  1. दिल्ली यूनिवर्सिटी के बारे में
  2. दिल्ली विश्वविद्यालय के टॉप 10 कॉलेज की NIRF रैंकिंग 2023
  3. मिरांडा हॉउस
    1. मिरांडा हॉउस में टॉप कोर्सेज की लिस्ट 
    2. मिरांडा हॉउस के नोटेबल एलुमनाई
  4. हिंदू कॉलेज
    1. हिंदू कॉलेज में टॉप कोर्सेज की लिस्ट 
    2. हिंदू कॉलेज के नोटेबल एलुमनाई
  5. आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज 
    1. आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज में टॉप कोर्सेज की लिस्ट 
    2. आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज के नोटेबल एलुमनाई
  6. किरोड़ीमल कॉलेज
    1. किरोड़ीमल कॉलेज में टॉप कोर्सेज की लिस्ट 
    2. किरोड़ीमल कॉलेज के नोटेबल एलुमनाई
  7. लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर विमेन
    1. लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर विमेन के नोटेबल एलुमनाई
  8. श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC)
    1. श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) में टॉप कोर्सेज की सूची 
    2. श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के नोटेबल एलुमनाई
  9. हंसराज कॉलेज 
    1. हंसराज कॉलेज में टॉप कोर्सेज की लिस्ट 
    2. हंसराज कॉलेज के नोटेबल एलुमनाई
  10. श्री वेंकटेश्वर कॉलेज (SVC)
    1. श्री वेंकटेश्वर कॉलेज (SVC) में टॉप कोर्सेज की लिस्ट 
    2. श्री वेंकटेश्वर कॉलेज (SVC) के नोटेबल एलुमनाई
  11. सेंट स्टीफंस कॉलेज
    1. सेंट स्टीफंस कॉलेज में टॉप कोर्सेज की सूची 
    2. सेंट स्टीफंस कॉलेज के नोटेबल एलुमनाई
  12. देशबंधु कॉलेज 
    1. देशबंधु कॉलेज में टॉप कोर्सेज की सूची 
    2. देशबंधु कॉलेज के नोटेबल एलुमनाई
  13. दिल्ली यूनिवर्सिटी में मास्टर्स कोर्सेज कैसे करें?
  14. FAQs

दिल्ली यूनिवर्सिटी के बारे में

दिल्ली यूनिवर्सिटी जिसे हाईएस्ट अकादमिक स्टैंडर्ड्स, विविध एजुकेशनल प्रोग्राम्स, प्रतिष्ठित फैकल्टी, प्रसिद्ध नोटेबल एलुमनाई, विभिन्न को-करिकुलर एक्टिविटीज और मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर की एक सम्मानित विरासत और अंतरराष्ट्रीय प्रशंसा प्राप्त है। वर्ष 1922 में तत्कालीन सेंट्रल लेजिस्लेटिव असेंबली के एक्ट द्वारा यूनिटरी, टीचिंग और रेजिडेंशियल यूनिवर्सिटी के रूप में दिल्ली यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई थी। भारत के राष्ट्रपति दिल्ली यूनिवर्सिटी के ‘विजिटर’, उप-राष्ट्रपति इसके ‘चांसलर’ और भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश यूनिवर्सिटी के ‘वाइस-चांसलर’ हैं।

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने अपनी स्थापना के बाद से ही हाईएस्ट ग्लोबल स्टैंडर्ड्स और हायर एजुकेशन में सर्वोत्तम प्रैक्टिसेज को कायम रखा है। जो इसके आदर्श वाक्य: ‘निष्ठा धृति सत्यम्’ (समर्पण, स्थिरता और सत्य) में भी रिफ्लेक्ट होता है। दिल्ली विश्वविद्यालय में 16 फैकल्टीज, 80 से अधिक अकादमिक डिपार्टमेंट्स, 91 कॉलेज और आठ लाख से अधिक स्टूडेंट्स सहित भारत के सबसे बड़ी यूनिवर्सिटीज में से एक एक हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी द्वारा कई प्रकार के अकादमिक और प्रोफेशनल कोर्सेज कराएं जाते हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय के टॉप 10 कॉलेज की NIRF रैंकिंग 2023

यहां स्टूडेंट्स के लिए Top 10 Colleges in Delhi University (दिल्ली यूनिवर्सिटी के टॉप 10 कॉलेज) की NIRF रैंकिंग के बारे में नीचे दी गई टेबल में विस्तार से बताया जा रहा हैं-

कॉलेज का नाम NIRF रैंकिंग 2023 स्कोर 
मिरांडा हॉउस174.81
हिंदू कॉलेज 272.39
आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज 670.78
किरोड़ीमल कॉलेज 969.32
लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर विमेन969.32
श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC)1168.86
हंसराज कॉलेज 1268.42
श्री वेंकटेश्वर कॉलेज (SVC)1367.89
सेंट स्टीफंस कॉलेज1467.83
देशबंधु कॉलेज 1765.22

मिरांडा हॉउस

Top 10 Colleges in Delhi University

यहां आपको बता दें कि Top 10 Colleges in Delhi University की लिस्ट में पहला नाम मिरांडा हॉउस’ (गर्ल्स कॉलेज) का है। मिरांडा हाउस की स्थापना सन 1948 में दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति “सर मैरिस ग्वायर” ने की थी। कुछ इतिहासकारों के अनुसार उन्होंने इस कॉलेज का नाम अपनी पसंदीदा अभिनेत्री “कारमेन मिरांडा” के नाम पर रखा था। इसका उद्घाटन “एडविना माउंटबेटेन” ने 7 मार्च 1948 को किया था।

वर्ष 2023 में ‘नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क’ (NIRF) द्वारा मिरांडा हॉउस को 1 रैंक दी गई है। मिरांडा हाउस में कई प्रकार के अकादमिक, प्रोसेशनल कोर्सेज के साथ ही टॉप फॉरेन लेंग्वेजस कोर्सेज भी कराएं जाते हैं। वहीं यहां प्लसमेंट सेल भी बनाया गया है जो स्टूडेंट्स को देश-विदेश की टॉप कंपनियों में इंटर्नशिप और नौकरियों के लिए प्लेसमेंट करता है। जानते हैं यहां के टॉप कोर्सेज और नोटेबल एलुमनाई के बारे में।

मिरांडा हॉउस में टॉप कोर्सेज की लिस्ट 

यहां टॉप कोर्सेज की सूची इस प्रकार है:

  • BA Philosophy (Hons)
  • BA English (Hons)
  • BA Economics (Hons)
  • BSc Mathematics (Hons)
  • BA Political Science (Hons)
  • B.El.Ed
  • MA
  • BA Programme

मिरांडा हॉउस के नोटेबल एलुमनाई

कुछ नोटेबल एलुमनाई की सूची इस प्रकार है:-

  • शीला दीक्षित – पूर्व मुख्यमंत्री (दिल्ली) 
  • मिनिषा लाम्बा – एक्टर 
  • मल्लिका शेरावत – एक्टर 
  • नंदिता दास – एक्टर/फिल्मकार 
  • मीरा नायर – फिल्मकार

हिंदू कॉलेज

Top 10 Colleges in Delhi University

Top 10 Colleges in Delhi University की सूची में हिंदू कॉलेज को दूसरी रैंक प्राप्त हुई है। हिंदू कॉलेज की स्थापना स्वर्गीय “श्री कृष्ण दासजी” ने सन 1899 में की थी। दिल्ली विश्वविद्यालय के सबसे पुराने और पहले से ही प्रसिद्ध कॉलेज में से एक के रूप में, हिंदू कॉलेज स्वतंत्र भारत के युग में स्टूडेंट बॉडी, टीचिंग स्टाफ और सुविधाओं के साथ आया था। इसके अलावा यहां का कैंपस बहुत बड़ा है जो करीब 25 एकड़ जमीन में फैला हुआ है जो नार्थ कैंपस के सबसे बेहतरीन एरिया में स्थित है। यहां न्यूनतम फीस में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा स्टूडेंट्स को मिलती हैं। आपको बता दें कि वर्ष 2024 में ‘हिंदू कॉलेज’ ने अपना 125वां स्थापना दिवस मनाया है। आइए जानते हैं यहां के टॉप कोर्सेज और नोटेबल एलुमनाई के बारे में।

हिंदू कॉलेज में टॉप कोर्सेज की लिस्ट 

यहां टॉप कोर्सेज की सूची इस प्रकार है:

  • BA Economics (Hons)
  • BA History (Hons)
  • BA Political Science (Hons)
  • B.Com (Hons)
  • BA Philosophy (Hons)
  • M.A.
  • M.Sc.
  • M.Com.
  • B.Sc. Programme

हिंदू कॉलेज के नोटेबल एलुमनाई

कुछ नोटेबल एलुमनाई की सूची इस प्रकार है:

  • हरदीप सिंह पुरी – राजनीतिज्ञ
  • इम्तियाज अली – फिल्ममेकर 
  • अर्नब गोस्वामी – पत्रकार 
  • आशीष विद्यार्थी – एक्टर 
  • टिस्का चोपड़ा – एक्टर

आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज 

Top 10 Colleges in Delhi University

Top 10 Colleges in Delhi University की सूची में आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज 6वीं रैंक प्राप्त हुई है। इस कॉलेज की स्थापना 3 अगस्त 1959 को “सनातन धर्म सभा” द्वारा की गई थी। पूर्व में इस कॉलेज को “सनातन धर्म कॉलेज” के नाम से जाना जाता था जिसका मई, 1968 में नाम  बदलकर “आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज” कर दिया गया। कॉलेज का आदर्श वाक्य, “तेजस्वी-नाव-अधितम-अस्तु”, तैत्तिरीय उपनिषद से लिया गया है और इसका अर्थ है कि “हमारा ज्ञान तेजवान बने”। 

इस कॉलेज को NAAC द्वारा वर्ष 2023 में “A++” ग्रेड प्राप्त है। यहां से पढ़ने वाले छात्रों के व्यक्तित्व का सम्पूर्ण विकास होता है। आइए जानते हैं यहां के टॉप कोर्सेज और नोटेबल एलुमनाई के बारे में। 

आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज में टॉप कोर्सेज की लिस्ट 

यहां टॉप कोर्सेज की सूची इस प्रकार है:

  • B.Com (Hons)
  • BSc Mathematics (Hons)
  • BA Political Science (Hons)
  • BA Economics (Hons)
  • BA English (Hons)
  • MA
  • M.Com
  • B.A
  • B.Com
  • BSc

आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज के नोटेबल एलुमनाई

कुछ नोटेबल एलुमनाई की सूची इस प्रकार है:

  • राजकुमार राव – एक्टर 
  • सुधीर चौधरी –  पत्रकार 
  • रमाकांत गोस्वामी – भारतीय राजनेता
  • जसप्रीत जैज़ – भारतीय संगीतकार
  • मैथिली ठाकुर – भारतीय संगीतकार

किरोड़ीमल कॉलेज

Top 10 Colleges in Delhi University

Top 10 Colleges in Delhi University (दिल्ली यूनिवर्सिटी के टॉप 10 कॉलेज) की सूची में किरोड़ीमल कॉलेज को NIRF द्वारा 9वीं रैंक प्राप्त हुई है। किरोड़ीमल कॉलेज की स्थापना सन 1954 में हुई थी। पूर्व में इस कॉलेज का नाम ‘निर्मला कॉलेज’ था। लेकिन  देश के विभाजन के बाद सेठ किरोड़ी मल ने ट्रस्ट बनाकर इसका प्रबंधन अपने हाथों में ले लिया। 

पहले यह कॉलेज दिल्ली रोड पर स्थित था जो बाद में 1 फरवरी 1954 को इसके वर्तमान कैम्पस में शिफ्ट कर दिया गया। आपको बता दें कि किरोड़ीमल कॉलेज वर्ष 2010 में राष्ट्रमंडल खेलों के समय ट्रेनिंग के लिए चुने गए दिल्ली यूनिवर्सिटी के कुछ प्रमुख कॉलेजों में से एक था। आइए जानते हैं यहां के टॉप कोर्सेज और नोटेबल एलुमनाई के बारे में। 

किरोड़ीमल कॉलेज में टॉप कोर्सेज की लिस्ट 

यहां टॉप कोर्सेज की सूची इस प्रकार है:

  • B.Com (Hons)
  • BA Political Science (Hons)
  • BA Economics (Hons)
  • BSc Mathematics (Hons)
  • BA History (Hons)
  • M.Sc
  • M.A
  • B.Sc
  • B.Com
  • B.A

किरोड़ीमल कॉलेज के नोटेबल एलुमनाई

कुछ नोटेबल एलुमनाई की सूची इस प्रकार है:

  • अमिताभ बच्चन – एक्टर 
  • नवीन पटनायक – वर्तमान मुख्यमंत्री (ओडिशा)
  • मदन लाल खुराना – पूर्व मुख्यमंत्री (दिल्ली) 
  • कबीर खान – फिल्म निर्देशक
  • शक्ति कपूर – एक्टर

लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर विमेन

Top 10 Colleges in Delhi University

Top 10 Colleges in Delhi University (दिल्ली यूनिवर्सिटी के टॉप 10 कॉलेज) की सूची में ‘लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर विमेन’ को NIRF द्वारा 9वीं रैंक प्राप्त हुई है। लेडी श्रीराम कॉलेज की स्थापना सन 1956 में सर श्री राम ने अपनी पत्नी फूलन देवी (लेडी श्रीराम) की याद में की थी। इसकी शुरुआत दरियागंज, नई दिल्ली में 243 स्टूडेंट्स और 9 टीचर्स एवं 3 कोर्सेज के साथ हुई थी। इसे स्थापित करने के पीछे का उद्देश्य महिलाओं को उच्च शिक्षा प्रदान करना था। आइए जानते हैं यहां के टॉप कोर्सेज और नोटेबल एलुमनाई के बारे में।

लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर विमेन में टॉप कोर्सेज की लिस्ट 

यहां टॉप कोर्सेज की सूची इस प्रकार है:-

  • BA English (Hons)
  • B.Com (Hons)
  • BA Psychology (Hons)
  • BA Journalism (Hons)
  • BA Economics (Hons)
  • B.A Programme
  • B.Sc (P)
  • B.El.Ed
  • MA

लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर विमेन के नोटेबल एलुमनाई

कुछ नोटेबल एलुमनाई की सूची इस प्रकार है:

  • मेनका गाँधी – राजनैतिज्ञ
  • अदिति राव हैदरी – एक्टर
  • रसिका दुग्गल – एक्टर
  • निधि राजदान – पत्रकार
  • आंग सान सू – राजनैतिज्ञ 

श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC)

Top 10 Colleges in Delhi University

इस कॉलेज को Top 10 Colleges in Delhi University की सूची में 11वीं रैंक प्राप्त हुई है। इस कॉलेज की स्थापना वर्ष 1920 में हुई थी, जब बसंत पंचमी के दिन, लाला श्री राम के नेतृत्व में सात प्रमुख व्यवसायियों ने दिल्ली में ‘वाणिज्यिक शिक्षा ट्रस्ट’ की स्थापना की थी। वर्ष 1926 में, ‘द कमर्शियल कॉलेज’ दिल्ली विश्वविद्यालय से एफिलिएटेड हो गया। छह साल बाद, इसे एक डिग्री कॉलेज का दर्जा दिया गया और अपने स्नातक कोर्स के लिए विश्वविद्यालय ने छात्रों को बी.ए. (पास) (वाणिज्य समूह) डिग्री प्रदान करना शुरू कर दिया। जिसके बाद  1948 में वाणिज्य में मास्टर डिग्री की शुरुआत हुई। आइए जानते हैं यहां के टॉप कोर्सेज और नोटेबल एलुमनाई के बारे में। 

श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) में टॉप कोर्सेज की सूची 

यहां टॉप कोर्सेज की सूची इस प्रकार है:-

  • B.Com (Hons)
  • BA Economics (Hons)
  • BA English (Hons)
  • PG Diploma in Global Business Operations
  • M.Com
  • M.A

श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के नोटेबल एलुमनाई

कुछ नोटेबल एलुमनाई की सूची इस प्रकार है:

  • अरुण जेटली – प्रसिद्ध अधिवक्ता एवं राजनेता
  • संजीव सान्याल – भारतीय अर्थशास्त्री और इतिहासकार
  • रजत शर्मा – भारतीय जर्नलिस्ट
  • गुलशन ग्रोवर – एक्टर 
  • राकेश ओमप्रकाश मेहरा – भारतीय फ़िल्म डायरेक्टर 

हंसराज कॉलेज 

Top 10 Colleges in Delhi University

Top 10 Colleges in Delhi University की सूची में हंसराज कॉलेज को 12वीं रैंक प्राप्त हुई है। यह कॉलेज आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स विषयों की पढ़ाई के लिए DU के फेमस कॉलेजों में से एक माना जाता हैं। इसकी स्थापना सन 1948 में हुई थी और यह मल्का गंज, नई दिल्ली में स्थित है। यहां अकादमिक और प्रोफेशनल कोर्सेज के साथ फॉरेन लैंगवेज के सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्सेज भी कराएं जाते हैं। आइए जानते हैं यहां के टॉप कोर्सेज और नोटेबल एलुमनाई के बारे में। 

हंसराज कॉलेज में टॉप कोर्सेज की लिस्ट 

यहां टॉप कोर्सेज की सूची इस प्रकार है:

  • BSc Chemistry (Hons)
  • BSc Physics (Hons)
  • BA Economics (Hons)
  • B.Com (Hons)
  • BA English (Hons)
  • BA History (Hons)
  • M.A
  • M.Sc
  • M.Com
  • B.Sc
  • B.A

हंसराज कॉलेज के नोटेबल एलुमनाई

कुछ नोटेबल एलुमनाई की सूची इस प्रकार है:

  • शाहरुख़ ख़ान – एक्टर 
  • नवीन जिंदल – भारतीय उद्योगपति
  • अनुराग कश्यप – भारतीय फ़िल्म डायरेक्टर 
  • किरेन रिजिजू – राजनेता और वकील  
  • अजय माकन – राजनेता

श्री वेंकटेश्वर कॉलेज (SVC)

Top 10 Colleges in Delhi University

Top 10 Colleges in Delhi University की सूची में श्री वेंकटेश्वर कॉलेज (SVC) को NIRF द्वारा 13वीं रैंक प्राप्त है। श्री वेंकटेश्वर कॉलेज (SVC) दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के टॉप कॉलेज में से एक माना जाता है। यहां आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस जैसे अकादमिक कोर्सेज के साथ-साथ जॉब ओरिएंटेड पार्ट टाइम सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्सेज भी कराएं जाते हैं। इस कॉलेज की स्थापना 20 अगस्त 1961 को हुई थी। आइए जानते हैं यहां के टॉप कोर्सेज और नोटेबल एलुमनाई के बारे में।

श्री वेंकटेश्वर कॉलेज (SVC) में टॉप कोर्सेज की लिस्ट 

यहां टॉप कोर्सेज की सूची इस प्रकार है:

  • BA Economics (Hons)
  • B.Com (Hons)
  • BSc Chemistry (Hons)
  • BSc Physics (Hons)
  • BA English (Hons)
  • BA History (Hons)
  • BA Political Science (Hons)
  • B.El.Ed
  • MA
  • B.Sc (P)
  • B.A Programme

श्री वेंकटेश्वर कॉलेज (SVC) के नोटेबल एलुमनाई

कुछ नोटेबल एलुमनाई की सूची इस प्रकार है:

  • ऋषभ पंत – क्रिकेटर 
  • गौरव कपूर – एक्टर 
  • रघु राम – भारतीय टेलीविजन निर्माता और अभिनेता
  • कैलाश गहलोत – भारतीय राजनेता
  • अमित लूथरा – गोल्फर 

सेंट स्टीफंस कॉलेज

Top 10 Colleges in Delhi University

Top 10 Colleges in Delhi University की सूची में सेंट स्टीफंस कॉलेज को NIRF द्वारा 14वीं रैंक प्राप्त हुई है। सेंट स्टीफन कॉलेज की स्थापना एक हाईस्कूल के रूप में सन 1881 में हुई थी। इसकी स्थापना दिल्ली के पादरी “सैमुअल स्कॉट ऑलनट” ने की थी। पूर्व में इसकी  स्थापना का प्रमुख उद्देश्य देश में अंग्रेजी भाषा को बढ़ावा देना था। 1922 में सेंट स्टीफन कॉलेज को दिल्ली यूनिवर्सिटी से एफिलेटेड कर दिया गया। इससे पहले यह 1882 में पंजाब यूनिवर्सिटी से सम्बद्ध था। 

यह दिल्ली विश्वविद्यालय के फेमस कॉलेज में एक माना जाता है इसके साथ ही यहां टॉप फैकल्टी के साथ-साथ स्टूडेंट्स को बेस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, कम्प्यूटरीकृत लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, मैथ्स लैब, इनडोर और आउटडोर प्ले ग्राउंड और रिसर्च लैब और लाइब्रेरी की सुविधा मिलती हैं। आइए जानते हैं यहां के टॉप कोर्सेज और नोटेबल एलुमनाई के बारे में। 

सेंट स्टीफंस कॉलेज में टॉप कोर्सेज की सूची 

यहां टॉप कोर्सेज की सूची इस प्रकार है:

  • BA English (Hons)
  • B.Com (Hons)
  • BA Economics (Hons)
  • BSc Chemistry (Hons)
  • BSc Physics (Hons)
  • BA Psychology (Hons)
  • M.A
  • M.Sc
  • PG Diploma
  • B.Com
  • B.A

सेंट स्टीफंस कॉलेज के नोटेबल एलुमनाई

कुछ नोटेबल एलुमनाई की सूची इस प्रकार है:-

  • फखरुद्दीन अली अहमद – पूर्व राष्ट्रपति, भारत
  • नवीन चावला – पूर्व अध्यक्ष, चुनाव आयोग
  • इंद्रजीत गुप्ता – पूर्व गृहमंत्री, भारत
  • कबीर बेदी – एक्टर 
  • राहुल बजाज – चेयरमैन, बजाज ग्रुप 

देशबंधु कॉलेज 

Top 10 Colleges in Delhi University

Top 10 Colleges in Delhi University की सूची में ‘देशबंधु कॉलेज’ को NIRF द्वारा 17वीं रैंक प्राप्त हुई है। इसके साथ ही इस कॉलेज को NAAC द्वारा वर्ष 2023 में “A++” ग्रेड प्राप्त हुई है। यह कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय के आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स की स्टडी के लिए टॉप कॉलेजों में से एक माना जाता हैं। इसकी स्थापना सन 1952 में स्वतंत्रता सेनानी ‘स्वर्गीय लाला देशबन्धु गुप्ता’ की स्मृति में गई थी। 

कॉलेज ने केवल 72 छात्रों के साथ आर्ट्स, साइंस और प्री-मेडिकल कोर्सेज के साथ एक अपनी शुरुआत की थी। जिसे कुछ ही समय बाद शिक्षा मंत्रालय से मंजूरी मिल गई और बाद में दिल्ली यूनिवर्सिटी ने इसे अपने सम्बद्ध अधिकार में ले लिया। इस कॉलेज में मोर्निंग और इवनिंग दोनों शिफ्ट हैं। आइए जानते हैं यहां के टॉप कोर्सेज और नोटेबल एलुमनाई के बारे में। 

देशबंधु कॉलेज में टॉप कोर्सेज की सूची 

यहां टॉप कोर्सेज की सूची इस प्रकार है:

  • BSc Chemistry (Hons)
  • BSc Physics (Hons
  • BSc Botany (Hons)
  • BSc Biochemistry (Hons)
  • BA English (Hons)
  • B.Com (Hons)
  • BA History (Hons)
  • BA Political Science (Hons)
  • M.Sc
  • B.A
  • M.A
  • M.Com
  • B.Sc

देशबंधु कॉलेज के नोटेबल एलुमनाई

कुछ नोटेबल एलुमनाई की सूची इस प्रकार है:

  • गुलशन कुमार – टी-सीरीज़ म्यूज़िक लेबल के संस्थापक
  • प्रभु चावला – भारतीय पत्रकार
  • रवीश कुमार – भारतीय पत्रकार
  • शांतनु मोइत्रा – भारतीय संगीतकार
  • अजय दत्त – भारतीय राजनेता 

दिल्ली यूनिवर्सिटी में मास्टर्स कोर्सेज कैसे करें?

कैंडिडेट्स को दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास्टर्स कोर्सेज में एडमिशन लेने के लिए DU की ऑफिशियल वेबसाइट  @cuet.samarth.ac.in पर जाकर अप्लाई करना होता है। इसके साथ ही मास्टर्स कोर्सेज में एडमिशन लेने के कैंडिडेट का भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से 55% अंकों के साथ ग्रेजुएशन कंप्लीट होना अनिवार्य होता है। DU कई मास्टर्स कोर्सेज ऑफर करता है जिसमें एडमिशन के लिए कैंडिडेट्स को CUET PG का एंट्रेंस एग्जाम भी क्लीयर करना अनिवार्य होता हैं।

आपको यहाँ बता दें कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में सभी मास्टर्स कोर्सेज की क्लासेज कॉलेज, कैंपस और कोर्सेज के अनुसार नॉर्थ और साउथ कैंपस में ही लगती है। लेकिन स्टूडेंट्स को मास्टर्स कोर्सेज में एडमिशन कॉलेज में ही लेना पड़ता हैं।

FAQs

NIRF द्वारा प्रथम रैंकिंग किस कॉलेज को मिली है?

NIRF द्वारा वर्ष 2023 में मिरांडा हॉउस को प्रथम रैंकिंग मिली है। 

दिल्ली यूनिवर्सिटी की स्थापना किस वर्ष हुई थी?

दिल्ली यूनिवर्सिटी की स्थापना वर्ष 1922 में हुई थी। 

दिल्ली यूनिवर्सिटी से कितने कॉलेज सम्बद्ध हैं?

वर्तमान में दिल्ली यूनिवर्सिटी से 91 कॉलेज सम्बद्ध हैं।

NIRF की फुल फॉर्म क्या है?

NIRF की फुल फॉर्म ‘नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क’ होती है।

आशा है कि आपको Top 10 Colleges in Delhi University (दिल्ली यूनिवर्सिटी के टॉप 10 कॉलेज) के बारे में हमारा यह ब्लॉग पसंद आया होगा और इससे आपको दिल्ली विश्वविद्यालय के टॉप 10 कॉलेज और उनमें पढ़ने के लिए बेस्ट कोर्सेज से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। Delhi University in Hindi के अन्य ब्लॉग्स को यहां पर पढ़ें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*