होली की शुभकामनाएं: रंगों के त्योहार पर भेजें प्यार भरे संदेश

1 minute read
होली की शुभकामनाएं

होली की शुभकामनाएं एक ऐसा माध्यम बन सकती हैं जिनकी सहायता से आप अपने शुभचिंतकों के और भी समीप जा सकें। होली की शुभकामनाएं आपके मन को प्रफुल्लित करते हुए, किसी भी प्रकार की ईर्ष्या का अंत करती हैं। रंगों का त्योहार होली जीवन में नई उमंग, सकारात्मक ऊर्जा और भाईचारे का प्रतीक भी है। इस पर्व के पीछे अनेक धार्मिक और ऐतिहासिक मान्यताएँ जुड़ी हुई हैं, लेकिन पर्यावरण और समाज के दृष्टिकोण से भी इसका विशेष महत्व है। बता दें कि होली के शुभ अवसर पर हम अपनों को रंगों और खुशियों से भरी शुभकामनाएं भेजते हैं। सही मायनों में यह पर्व हमें सिखाता है कि जीवन में रंग होना कितना जरूरी है, क्योंकि यही रंग हमारे रिश्तों को जीवंत बनाते हैं। इस लेख में आपके लिए होली की शुभकामनाएं दी गई हैं, जिन्हें आप अपने परिवार, दोस्तों और समाज के साथ साझा कर सकते हैं। इन शुभकामनाओं को अंत तक पढ़ने के लिए ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़ें।

होली के बारे में

मुख्य रूप से होली का त्योहार रंगों का त्योहार होता है। हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखने वाला होली का त्योहार जो सबसे प्राचीन त्योहारों में से भी एक है जिसे दो दिन बड़ी धूम-धाम और रंगों के साथ मनाया जाता है। इसमें पहले दिन होलिका दहन होता है जिसे छोटी होली के नाम से जाता है और दूसरे दिन रंगों का त्योहार होता है, जिसे धुलेंडी कहा जाता है। इस दौरान लोग मिल जुलकर रंग खेलते हैं और खुशियां मनाते हैं।

यह भी पढ़ें : होली में घर की साज- सज्जा : आपके त्यौहार के लिए डेकोरेशन आईडियाज़

होली की शुभकामनाएं (Holi Wishes in Hindi)

यहां हम होली की शुभकामनाएं (Holi Wishes in Hindi) के बारे में बता रहे हैं जिनसे आप अपने प्रियजनों को मैसेज में भेज सकते हैंः

आपको एक खुशहाल और रंगीन होली की शुभकामनाएं !

आपको और आपके परिवार को प्यार और खुशहाली से भरी होली की शुभकामनाएं !

आपके लिए ये होली खुशियों और जिंदादिली से भरी हो, हैप्पी होली !

ये समय आया है होली के रंगों के साथ जिंदगी के जश्न और उत्साह मनाने का। लॉट्स ऑफ लव हैप्पी होली!

होली के रंगों की बौछार आपके जीवन में खुशियों की तरंग लेकर आए। होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!

आशा है कि आपका जीवन प्यार और खुशियों के रंगों की तरह महकता रहें। हैप्पी होली 2023 !

रंगों का यह त्यौहार आपके खुशहाल जीवन को सुखद रंगों से भर दें। होली मुबारक हो !

होली का यह त्यौहार आपके जीवन में प्यार और प्रगति लेकर आए !

होली रंगों की तरह आपका जीवन भी खुशियों के रंगों से भर जाएं ! हैप्पी होली !

होली है यह त्यौहार आपको और आपके परिवार के लिए स्वास्थ्य, खुशहाली और प्यार लेकर आए ! 

कान्हा और राधा का मीठा प्यार,
आपको होली की शुभकामनायें इन एडवांस। 

रंगों की चमक अपनों का प्यार,
मुबारक हो आपको होली का त्यौहार। 

राधा पर गुलाल और कान्हा पर पिचकारी की फुआर 
आपको बहुत बहुत शुभकामनाएं होली की हज़ार। 

आप पर रंगों की हो बारिश और आप पर हो भगवान का आशीर्वाद 
मुबारक हो आपको रंगों का त्यौहार। 

रंग आपकी जिंदगी में खुशियां लाएं 
आपको हर बुराई से दूर लें जाएँ 
आप खूब सारी मिठाइयां खा पाएं 
इस बार होली हम जरूर साथ मनाएं।
 

पिचकारी का रंग आपका बहुत दूर तक जाए 
ये होली आपकी जिंदगी में बहुत खुशियां लेकर आए। 

लाल पीले रंग हो या हो ठंडाई का स्वाद 
होली की शुभकामनायें आपको एक हज़ार। 

रात की चांदनी में होलिका हम मनाएं 
इस होली आपके कष्ट आग में जल जाएँ 
होली के रंग आपकी जिंदगीं में और खुशियां भर जाएँ। 

रंगों के त्यौहार में सभी रंगो की है भरमार ,
ढेर सारी खुशियों से भरा आपका संसार ,
यही दुआ है भगवान से हमारी हर बार,
होली मुबारक हो मेरे यार!

प्यार के रंगों से भरो पिचकारी, 
स्नेह के रंगों से रंग दो दुनिया सारी! 
यह रंग ना जाने ना कोई जात न बोली ,
सबको हो मुबारक ये हैप्पी होली!

यह भी पढ़ें : खुशियों के रंग में रंगने वाले पर्व होली को मानाने के तरीके भिन्न पर उद्देश्य सबका एक

होली पर पारंपरिक शुभकामना संदेश – Holi Wishes in Hindi

होली की शुभकामनाएं देकर आप अपने शुभचिंतकों को अच्छा महसूस करा सकते हैं। यहाँ आपके लिए होली पर पारंपरिक शुभकामना संदेश (Holi Wishes in Hindi) दिए गए हैं, जो इस प्रकार हैं –

रंगों में खुशियों का आगमन देखकर अपने सपनों को नए आयाम दें।
आपको होली की शुभकामनाएं!

Holi Wishes in Hindi

जीवन को रंगों की तरह ही खूबसूरत दिखने वाला बनाने का प्रयास करें, जिसके लिए आप खुश रहना अनिवार्य है।
आपको होली की शुभकामनाएं!

दोस्ती भी होली के रंगों सी हो तो बढ़िया है, जो कम से कम आपको प्रेरित करने का तो काम करते हैं।
आपको होली की शुभकामनाएं!

सपनों को पूरा करने के लिए पहले सपनों की कीमत समझें, जिसके बाद आपके जीवन का हर दिन होली के त्योहार सा होना चाहिए।
आपको होली की शुभकामनाएं!

आशाओं का पर्व है, ये सकारात्मकता का पर्व है।
आपको होली की शुभकामनाएं!

होली पर मजेदार और हास्यपूर्ण शुभकामनाएं

यहाँ आपके लिए मजेदार और हास्यपूर्ण शुभकामनाएं दी गई हैं, जो इस प्रकार हैं –

रंगों में भीगें, खुशियों में झूमें, भांग के साथ, हम दुनिया को भूलें! हैप्पी होली!

गुलाल की लाली, पिचकारी की धार, हवाओं में मिलेगी रंगों की बहार! हैप्पी होली!

गालों पर गुलाल, कानों में शोर, होली में खुशियां होंगी आपके चारों ओर! हैप्पी होली!

होली की मस्ती में भूलें ग़म अपने सारे, उत्सव मनाओ चिंताओं को त्यागकर प्यारे! हैप्पी होली!

पिचकारी के पानी में मिठास घोल लो, होली पर रंग-बिरंगे रंगों की बुनी चादर को ओढ़ लो! हैप्पी होली!

गुझिया खाओ, भांग चढ़ाओ, होली में सारे ग़मों को भुलाओ! हैप्पी होली!

अबीर-गुलाल का उड़ता रंग, हंसी-मजाक हो होली पर अपनों के संग! हैप्पी होली!

रंगों में घुली मिठास है, होली का त्योहार सबसे खास है! हैप्पी होली!

होली का रंग है सबसे सुहाना, दुश्मनों को भी हमने है गले लगाना! हैप्पी होली!

भांग की चुस्की, गुलाल का रंग, रंगों से सीखों ज़िंदगी जीने का ढंग! हैप्पी होली!

होली के लोकगीतों की कुछ पंक्तियां 

होली की शुभकामनाएं देने के साथ-साथ आप इस ब्लॉग में लिखित होली के लोकगीतों की कुछ पंक्तियां भी अपने शुभचिंतकों को समर्पित कर सकते हैं। होली के लोकगीतों की कुछ पंक्तियां आपके जीवन पर गहरा प्रभाव डालेंगी, जो कुछ इस प्रकार हैं;

काहे खातिर राजा रूसे काहे खातिर रानी।
काहे खातिर बकुला रूसे कइलें ढबरी पानी॥ जोगीरा सररर….
राज खातिर राजा रूसे सेज खातिर रानी।
मछरी खातिर बकुला रूसे कइलें ढबरी पानी॥ जोगीरा सररर….

आई-आई रे होली, खेलो फाग बीच बरसाने में।
पीली-पीली गुरनारी
रंग भर पिचकारी
देखो मुख पे है मारी
भीगी अंगिया है सारी
आई-आई रे होली आई 
आज बिरज में होरी रे रसिया
होरी तो होरी बरजोरी रे रसिया
उड़त अबीर गुलाल कुमकुमा
केशर की पिचकारी रे रसिया

होली खेल रहे, होली खेल रहे, हाँ-हाँ होली खेल रहे,
बाँके बिहारी, आज रंग बरस रहा।
और झूम रही, और झूम रही, और झूम रही,
दुनिया सारी, आज रंग बरस रहा

होली खेल रहे नन्दलाल, वृन्दावन की कुंज गलिन में
वृन्दावन की कुंज गलिन में, वृन्दावन की कुंज गलिन में
होली खेल रहे नन्दलाल

FAQs

होली की शुभकामनाएं कैसे दें?

आप अपने दोस्तों और परिजनों को प्यार भरे संदेश, शुभकामना कार्ड, होली शायरी, सोशल मीडिया पोस्ट, या रंगों और मिठाइयों के साथ होली की बधाईयां दे सकते हैं।

होली की शुभकामनाएं कब भेजना सबसे सही रहेगा?

होली की शुभकामनाएं होलिका दहन की रात से लेकर होली के दिन सुबह और दोपहर तक भेजना सबसे अच्छा समय माना जाता है।

होली पर क्या लिखकर शुभकामनाएं भेजना सबसे अच्छा रहेगा?

आप सकारात्मक संदेशों के साथ “होली की बधाई”, “होली की हार्दिक शुभकामनाएं”, “रंगों से सजी रहे आपकी दुनिया” जैसे संदेशों और प्यारे वचनों को जोड़कर एक अच्छा शुभकामना संदेश लिख सकते हैं।

होली के लिए बेहतरीन शुभकामनाएं संदेश क्या हो सकते हैं?

“रंगों की हो बौछार, प्यार भरे हो हर एहसास,
खुशियों से भर जाए जीवन, होली पर हर रिश्ते में फैले मिठास!”

सोशल मीडिया पर होली की शुभकामनाएं कैसे शेयर करें?

इंस्टाग्राम, फेसबुक, व्हाट्सएप और ट्विटर पर होली के सुंदर पोस्टर, फोटो एडिटिंग, रंग-बिरंगे स्टेटस और होली की कविता के साथ शुभकामनाएं साझा करें।

बच्चों को होली की शुभकामनाएं कैसे दें?

बच्चों को शुभकामनाएं देने के लिए मजेदार कविता, होली के चुटकुले या रंगों से भरे ग्रीटिंग कार्ड का उपयोग करें ताकि वे होली का आनंद लें।

होली की शुभकामनाएं भेजने के लिए कौन-कौन से माध्यम सबसे अच्छे हैं?

होली की शुभकामनाएं भेजने के लिए व्हाट्सएप मैसेज, ईमेल, सोशल मीडिया पोस्ट, ग्रीटिंग कार्ड और वीडियो संदेश सबसे लोकप्रिय माध्यम हैं।

आधिकारिक (ऑफिस) होली शुभकामनाएं संदेश कैसे लिखें?

“आपको और आपके परिवार को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं! यह पर्व आपके जीवन में सफलता, समृद्धि और खुशहाली लाए।”

होली पर दोस्तों और परिवार को शुभकामनाएं भेजते समय किन बातों का ध्यान रखें?

ध्यान रखें कि संदेश में सकारात्मकता हो, सभी धर्मों और संस्कृतियों का सम्मान हो, और प्रेम व सौहार्द का संदेश दिया जाए।

  होली पर आधारित अन्य ब्लॉग्स

Holi Quiz in HindiHoli Essay in Hindi
होलिका दहन से जुड़ी कुछ अनोखी कविताएं और गज़लPoems on Holi in Hindi
Holika Dahan Wishes in Hindiआखिर क्यों मनाया जाता है होली का त्यौहार 
Traditional Holi Food in HindiHoli Speech in Hindi
Holi Shayari in Hindiलट्ठमार होली
पत्थर मार होलीफूलों की होली
Rajasthan Ki HoliMathura Ki Holi 
अंगारों की होलीपुष्कर की होली
Holi Games in HindiHappy Holi Wishes in Hindi
Holi Songs in HindiHoli Kab Hai
Quotes on Holi in HindiHolika Dahan Story in Hindi
Holi Wishes in HindiHolika Dahan in Hindi
Holi kyu manate haiHoli Decoration Ideas for School
होली के त्योहार में बनाएं जाने वाले प्रसिद्ध पकवानहोली पर निबंध 
Holi Decoration Ideaहोली के रंग और उनके अद्भुत प्रभाव कविताओं के माध्यम से
होली को मनाने के तरीके होली का इतिहास
होली सेफ्टी टिप्स होली की शुभकामनाएं
होली की कहानी होली क्यों मनाते हैं
होली के उत्साह पर आधारित प्रेरक विचार‘होली’ पर भाषण
Holi Facts in Hindiहोली को मानाने के तरीके

आशा है आपको होली की शुभकामनाएं (Holi Wishes in Hindi) पर आधारित यह ब्लॉग पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*