Lines on Holi in Hindi : यहाँ पढ़िए होली के बारे में 20 लाइन, 10 लाइन और 5 लाइन

1 minute read
Lines on Holi in Hindi

हिन्दू धर्म में विशेष महत्व रखने वाला होली का त्यौहार, भारत के सबसे प्राचीन और लोकप्रिय त्यौहारों से एक है। रंगो और प्यार का यह त्यौहार अब केवल भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर के कई देशों में धूम-धाम से मनाया जाता है। होली के बारे में अधिक जानने के लिए ये लेख अंत तक पढ़ें। यहाँ आपको होली के बारे में 20 लाइन, 10 लाइन और 5 लाइन में बताया गया है। आईये जानतें हैं इस त्यौहार के बारे में विस्तार से।

यह भी पढ़ें : Holi Kitni Tarikh Ko Hai

होली पर 20 लाइन

20 Lines on Holi in Hindi इस प्रकार से है :

  • रंगों का त्यौहार होली, बसंत ऋतु में मनाया जाता है।
  • राग-रंग का पर्व होली हिंदुओं का लोकप्रिय पर्व है।
  • होली का इतिहास विभिन्न पौराणिक कथाओं से जुड़ा हुआ है। सबसे प्रसिद्ध कथा हिरण्यकश्यप और प्रह्लाद की है।
  • हरिण्यकश्यप एक घमंडी राजा था जिसने अपनी बहन होलिका को अपने पुत्र प्रह्लाद की हत्या करने का आदेश दिया था।
  • होलिका को आग में न जलने का वरदान प्राप्त था लेकिन जब होलिका प्रह्लाद को लेके आग में बैठी तो वह जल गयी और प्रह्लाद बच गया।
  • इसलिए हर साल होली के पहले दिन होलिका जलाई जाती है।
  • होली का यह त्यौहार लोगों को एकजुट करता है और सामाजिक भेदभाव को मिटाता है।
  • होली एक ऐसा त्यौहार है जिसमें आपसी प्रेम, एकजुटता, सद्भावना का संदेश दिया जाता
  • होली को रंगों का त्यौहार, फाल्गुनी, और धुलेंडी के नाम से भी जाना जाता है।
  • होली के त्यौहार पर कई तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं जिसमें गुझिया, मठ्ठी, और दही-भल्ले आदि शामिल है।
  • मथुरा, वृंदावन और बरसाना, ये वो स्थान हैं जहां होली का उत्सव अपने चरम पर होता है और इस दौरान यहाँ अलग ही उत्साह देखने को मिलता है।
  • होली के दिन हर जगह जश्न का माहौल होता है।
  • होली के दिन सभी लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के घर जाकर एक-दूसरे को रंग लगाते है।
  • होली का त्यौहार भारत में सबसे अधिक मनाए जाने वाले त्यौहारों में से एक है।
  • इस दिन लोग गुलाल से एक दूसरे को रंग लगाते हैं। बता दें कि गुलाल क्रूरता पर प्रेम की , घमंड पर भक्ति की , अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। इसलिए इस पर्व पर सभी रंगो से खेल कर ख़ुशी मनाते है।
  • इस पर्व पर हमें अपनी सभी बुराई को ख़त्म कर प्रेम भाव से सभी का आदर सत्कार करने का प्रण लेना चाहिए। 
  • नेपाल में होली को फागू पूर्णिमा या होलिया के नाम से जाना जाता है।
  • भारत में मथुरा और वृन्दावन शहर होली के लिए सबसे प्रसिद्ध है। यहां की लट्ठमार होली, फूलों की होली विश्व प्रसिद्ध है।
  • होली के अगले दिन मुख्यतौर पर महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों में रंगपंचमी के तौर पर मनाया जाता है। 
  • रंगपंचमी के दिन सूखा रंग डालने की परंपरा है।

यह भी पढ़ें : अयोध्या के राम मंदिर में धूमधाम से मनाई जाएगी होली

होली पर 10 लाइन

10 Lines on Holi in Hindi इस प्रकार से है :

  • भारत के सबसे लोकप्रिय त्यौहारों में से एक होली का त्यौहार दुनिया भर में कई देशों में भी मनाया जाता है।
  • होली का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है।
  • यह त्यौहार हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है।
  • आमतौर पर होली का त्योहार दो दिनों तक चलता है।
  • होली के पहले दिन पूर्णिमा की रात को होलिका दहन की जाती है।
  • होलिका दहन को छोटी होली के नाम से भी जाना जाता है।
  • होलिका दहन के अगले दिन रंगो से होली खेली जाती है। जिसे रंगोत्सव भी कहा जाता है।
  • होली से के दिन सभी लोग अपने घरो में पकवान बनाते है और रिश्तेदारों के घर जाकर होली की बधाई देते हैं।
  • होली का त्यौहार सामाजिक मत भेद को मिटाकर, उत्साह बिखेरने का पर्व माना जाता है।
  • होली के त्यौहार को वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक माना जाता है।

यह भी पढ़ें : Holi 2024 Status in Hindi

होली पर 5 लाइन

5 Lines on Holi in Hindi इस प्रकार से है :

  • हिन्दू पंचांग के अनुसार, होली का त्यौहार फाल्गुन मा​ह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाया जाता है।
  • होली के त्यौहार को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है।
  • होली का त्यौहार, हर धर्म हर जाती के लोग उत्साह और मस्ती से मनाते है। 
  • होली के दिन सभी बिना किसी हीनभावना के एक दूसरे को रंग लगाकर इस पर्व को मनाते है।
  • होली के पावन पर्व पर भारत में राष्ट्रीय अवकाश भी होता है।

होली पर आधारित अन्य ब्लॉग्स

Holi Quiz in HindiHoli Essay in Hindi
होलिका दहन से जुड़ी कुछ अनोखी कविताएं और गज़लPoems on Holi in Hindi
Holika Dahan Wishes in Hindiआखिर क्यों मनाया जाता है होली का त्यौहार 
Traditional Holi Food in HindiHoli Speech in Hindi
Holi Shayari in Hindiलट्ठमार होली
पत्थर मार होलीफूलों की होली
Rajasthan Ki HoliMathura Ki Holi 
अंगारों की होलीपुष्कर की होली
Holi Games in HindiHappy Holi Wishes in Hindi
Holi Songs in HindiHoli Kab Hai
Quotes on Holi in HindiHolika Dahan Story in Hindi
Holi Wishes in HindiHolika Dahan in Hindi
Holi kyu manate haiHoli Decoration Ideas for School
होली के त्योहार में बनाएं जाने वाले प्रसिद्ध पकवानहोली पर निबंध 
Holi Decoration Ideaहोली के रंग और उनके अद्भुत प्रभाव कविताओं के माध्यम से
होली को मनाने के तरीके होली का इतिहास
होली सेफ्टी टिप्स होली की शुभकामनाएं
होली की कहानी होली क्यों मनाते हैं
होली के उत्साह पर आधारित प्रेरक विचार‘होली’ पर भाषण
Holi Facts in Hindiहोली को मानाने के तरीके
Holi 2024 : जानें लाल रंग का महत्वHoli 2024 : जानें नीले रंग का महत्व 

आशा है कि आपको इस ब्लॉग में Lines on Holi in Hindi से संबंधित सभी जानकारी मिल गयी होगी। इसी तरह ट्रेंडिंग इवेंट से संबंधित अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*